Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

भलस्वा डेयरी इलाके में हवा में गोलीबारी: FIR दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

DCDhruv Chaudhary
Mar 05, 2026 12:23:17
Noida, Uttar Pradesh
दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में हवा में फायरिंग... गोली किसी को नहीं लगी On 04.03.2025, an intimation "Gali no 6, Mukundpur -II, near 20 Ft road, caller told that one person has fired in air and has broken glass of vehicle" was received at PS Bhalswa Dairy. Upon receipt of information police team immediately responded to the spot and met with caller Arvind Kumar Pandey s/o Vijay Pratap Pandey r/o Gali no 6, Mukundpur -II aged around 33 yrs. Caller alleged that at around 4.50 PM he had some altercations with a motorcycle rider in Gali no 6, Mukundpur when he was reversing his car. The motorcycle rider came after some time with countrymade pistol and fired on him. He didn't sustain any injury. He also broke the glasses of two car. parked in the street with stone and fled from the spot. Upon inspection by specialized teams, No empty cartridges has been found at the spot. On the basis of facts and statement FIR No 106/26, dated 04.03.2026 u/s 109(1)/321(2)/324(4) & 27/54/59 Arms Act has been registered at PS Bhalswa Dairy. Several teams have been dispatched for gathering the manual and technical intelligence to apprehend the alleged.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 05, 2026 14:07:05
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। इटियाथोक रेलवे स्टेशन व पारासराय क्रॉसिंग के बीच पोल संख्या 202/12 के पास रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।मामले की पड़ताल चल रही है।गुरुवार सुबह करीब आठ बजे स्टेशन मास्टर को जानकारी हुई।उन्होंने तत्काल रेलवे पुलिस बल और इटियाथोक कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतका की उम्र करीब चालीस वर्ष के आस-पास आंकी जा रही है।रेलकर्मी सुनील राम के मुताबिक, महिला का शव झाड़ियों में पड़े होने से किसी की नजर नहीं गई। इटियाथोक कोतवाली के प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 05, 2026 14:03:19
Sawai Madhopur, Rajasthan:टाइगर मूवमेंट एंकर-सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाईगर रिजर्व स्थित त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर आये दिन टाईगर की चहलक़दमी बढ़ती ही जा रही है ,बुधवार को जहाँ त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर शाम के वक्त टाईगर RBT 2511 का करीब 30 मिनट तक मूवमेंट रहा ,वही आज एक बार फिर टाईगर RBT 2511 मलंग त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर आ पहुंचा और आज भी करीब 30 मिनिट तक टाईगर त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर चहलक़दमी करता रहा ,बुधवार को जहाँ टाईगर आड़ा बालाजी से मिश्रदर्रा गेट तक चहलक़दमी करता रहा ,वही आज टाईगर आड़ा बालाजी से सिंगद्वार तक चहलक़दमी करता नजर आया ,टाईगर को त्रिनेत्र गणेश मार्ग की मुख्य सड़क पर चहलक़दमी करते देख त्रिनेत्र गणेश दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जाने वाले टैक्सी चालकों सहित टैक्सियों में सवार श्रद्धालु सकते में आ गये ,वही रणथंभौर भ्रमण पर जाने वाले पर्यटकों भी त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर ही टाईगर के दीदार हो गये ,इस दौरान टाईगर करीब एक किलोमीटर आड़ा बालाजी से सिंहद्वार तक मुख्य सड़क पर चलता रहा ,टाइगर के मुख्य सड़क पर आने की सूचना पर डीएफओ मानस सिंह वनकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और टाईगर की मॉनिटरिंग शुरू की ,साथ ही पर्यटकों एंव श्रद्धालुओ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुवे त्रिनेत्र गणेश मार्ग स्थित रणथंभौर के प्रवेश द्वार गणेश धाम का गेट बंद कर कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद की गई । वही उधर जब तक टाईगर मुख्य सड़क पर चलता रहा तब तक पर्यटक वाहनों सहित श्रद्धालुओं को लेकर आने जाने वाली टैक्सियों व निजी वाहन खड़े रहे और जब टाईगर ने जंगल की और रुख किया तब मुख्य मार्ग में खड़े वाहनों को निकाला गया । टाईगर के जंगल का रुख करने के बाद ही श्रद्धालुओं सहित वन कर्मियों ने राहत की सांस ली ,गौरतलब है की त्रिनेत्र गणेश मार्ग रणथंभौर टाईगर रिजर्व के बीचों बीच पड़ता है और इस इलाके में करीब आधा दर्जन से भी अधिक बाघ-बाघिनों की टेरेटरी है ,ऐसे में आये दिन बाघ बाघिन त्रिनेत gram गणेश मार्ग पर आ जाते है ,जिससे त्रिनेत्र गणेश मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं की जान पर हमेशा खतरा बना रहता है ,हालांकि वन विभाग द्वारा श्रधालुओ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुवे श्रधालुओ की पैदल व दुपहिया वाहनों से आवाजाही पर पूर्ण रूप से पाबन्दी लगा रखी है ,वही वन विभाग का गश्ती दल अलर्ट मोड़ पर रहता है ,बावजूद इसके त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर बाघों की चहलक़दमी से हर वक्त अनहोनी की आशंका बनी रहती है ।
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Mar 05, 2026 14:02:28
Jaipur, Rajasthan:जयपुर स्कूल शिक्षा विभाग ने फरवरी 2026 की जिला एकेडमिक रैंकिंग जारी कर दी है। ताजा रैंकिंग में करौली जिला प्रदेश का टॉप परफॉर्मिंग जिला बनकर उभरा है। वहीं झुंझुनूं दूसरे और हनुमानगढ़ तीसरे स्थान पर रहे हैं। पिछले महीने टॉप-3 में शामिल चूरू इस बार फिसलकर छठे स्थान पर पहुंच गया है। विभाग के अनुसार यह रैंकिंग जिलों के शैक्षणिक प्रदर्शन की नियमित और डेटा आधारित समीक्षा के उद्देश्य से जारी की जाती है। इसके माध्यम से स्कूल शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही को मजबूत करने और जिलों के प्रदर्शन का तुलनात्मक आकलन किया जाता है। रैंकिंग में प्रदेश के सभी जिलों के शैक्षणिक परिणाम, विद्यालयों के संचालन और विभिन्न प्रशासनिक व शैक्षणिक संकेतकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। एकेडमिक रैंकिंग में कॉम्पिटेंसी बेस्ड असेसमेंट, ओरल रीडिंग फ्लुएंसी असेसमेंट और बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों को विशेष महत्व दिया गया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, कक्षा में शिक्षण की गुणवत्ता, फील्ड विजिट के जरिए निगरानी और शैक्षणिक मूल्यांकन में विद्यार्थियों के प्रदर्शन को भी प्रमुख मानकों में शामिल किया गया है।रैंकिंग में डूंगरपुर, सीकर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अलवर और गंगानगर भी टॉप-10 जिलों में शामिल हैं। शिक्षा विभाग का मानना है कि सीखने के परिणामों पर बढ़ते फोकस और उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा के कारण यह रैंकिंग शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही, लक्षित सहयोग और निरंतर सुधार का प्रभावी माध्यम बन रही है।ताजा सूची में बारां, उदयपुर और जोधपुर जिले सबसे निचले पायदान पर रहे हैं। विभाग ने इन जिलों में शैक्षणिक सुधार के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता जताई है。
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Mar 05, 2026 14:02:14
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस- नाले में मिला BJP संयोजक का शव बाइक समेत मिट्टी की बोरियों से दबा मिला शव होली के बाद पत्नी को छोड़ने गया था मायके परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव गढ़िया का मामला हाथरस में सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया... जब गांव के बच्चों ने पुलिया के नीचे गंदे नाले में एक युवक का शव मोटरसाइकिल समेत दबा हुआ देखा... सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई... मृतक की पहचान 24 साल के देवा याद निवासी गांव गढ़िया के रूप में हुई है... देवा यादव भारतीय जनता पार्टी का सेक्टर संयोजक भी बताया जा रहा है.. वो बुधवार रात से लापता था... बताया जाता है कि देवा यादव होली मनाने के बाद अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़कर यह कहकर निकला था... कि वो 10 मिनट में वापस आ जाएगा, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा.. काफी देर तक वापस न आने पर उसकी पत्नी ने फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला... सुबह तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने सिकंदराराऊ कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दे दी... तहरीर देने के कुछ ही घंटों बाद गांव के बच्चों ने पुलिया के नीचे नाले में मोटरसाइकिल का हैंडल बाहर निकला देखा... पास जाकर देखने पर वहां मोटरसाइकिल के नीचे युवक का शव दबा हुआ मिला... प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव और बाइक को छिपाने के लिए ऊपर से मिट्टी की बोरियां भी डाली गई थीं... सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव व मोटरसाइकिल को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हाथरस भेज दिया... घटना की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए... युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई..... देवा यादव की शादी दो साल पहले हुई थी और उसका कोई बच्चा नहीं था... वह गांव में किराना की दुकान चलाता था... परिवार का आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों से उसका पुराना विवाद चल रहा था हो सकता है कि... उसी रंजिश में उसकी हत्या की गई हो... बाइट- मृतक के परिजन
0
comment0
Report
SKSANTOSH KUMAR
Mar 05, 2026 14:02:01
0
comment0
Report
Mar 05, 2026 14:01:55
Baheri, Uttar Pradesh:बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिंदारी अशोक में घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में एक व्यक्ति की उंगली टूट गई, जबकि उसे बचाने आई उसकी बेटी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित ओमकार पुत्र भोलेराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के पप्पू उर्फ प्रेमसिंह, धर्मपाल पुत्र छदमी लाल, शिवम पुत्र धर्मपाल और संजीब पुत्र प्रेमसिंह अचानक उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसके बाद सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे ओमकार के बाएं हाथ की उंगली टूट गई। शोर सुनकर जब उनकी बेटी बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
1
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 05, 2026 14:01:46
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में होली के नाम पर सरकारी संपत्ति का खुला दुरुपयोग! पुलिस लाइन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी से घंटों रंगों की बौछार। क्या यह जायज है? आइए जानते हैं फतेहगढ़ पुलिस लाइन में गुरुवार को होली का पावन पर्व धूमधाम से खेला गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. आरती सिंह की उपस्थिति में सभी अधिकारी और जवान एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल लगाते नजर आए। सबने होली की बधाई दी और मुंह मीठा कराया। फिर आया होली का क्लाइमेक्स! फायर ब्रिगेड की गाड़ी में रंग भरा गया और घंटों तक ऊपर-ऊपर गिरती रंगों की बौछार से सभी शराबोर हो गए। पुलिस परिवार में कर्तव्य और रंगों का अनोखा संगम देखने को मिला। फतेहगढ़ पुलिस लाइन में गुरुवार को एसपी आरती सिंह की मौजूदगी में होली का आयोजन हुआ। लेकिन सवाल यह उठता है कि फायर ब्रिगेड की बहुमूल्य गाड़ी को रंग भरी होली खेलने के लिए क्यों इस्तेमाल किया गया? दोपहर में गाड़ी में रंग भरकर अधिकारियों और जवानों पर घंटों बौछार की गई। यह गाड़ी आपातकाल में आग बुझाने के लिए बनी है, न कि होली के रंग छिड़कने के लिए। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे गाड़ी को नुकसान पहुंच सकता है और सरकारी संसाधनों का गलत इस्तेमाल हुआ.
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Mar 05, 2026 14:01:17
Sambalpur, Odisha:ପାଞ୍ଚ ଟି ସ୍ଵର୍ଣ ପଦକ ପାଇ ଉତ୍କଳ ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟ ଚମ୍ପିୟାନ ଓ ନଅ ଟି ସ୍ଵର୍ଣ ପଦକ ହାସଲ କରି ସମ୍ବଲପୁର ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟ ନିରାଶ | ଫେବୃଆରୀ ୨୨ ରୁ ୨୮ ବାଲେଶ୍ୱର ର ଫକୀର ମୋହନ ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟ ରେ ରାଜ୍ୟସ୍ତରୀୟ କ୍ରୀଡା ପ୍ରତିଯୋଗିତା ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥିଲା | ଯେଉଁଥିରେ କି ସମ୍ବଲପୁର ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟ ର ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ମାନେ ବିଭିନ୍ନ ବିଭାଗ ରେ ଉତ୍ତମ ଖେଳ ପ୍ରଦର୍ଶନ କରି ନଅ ଟି ସ୍ଵର୍ଣ ପଦକ ହାସଲ କରିଥିଲେ | କିନ୍ତୁ ସମ୍ବଲପୁର ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟ ପରିବର୍ତ୍ତେ ଉତ୍କଳ ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟ କୁ ପାଞ୍ଚ ଟି ସ୍ଵର୍ଣ ପଦକ ସହ ଚମ୍ପିୟାନ ଘୋଷଣା କରାଗଲା |ତା ସହ ଅଧା ରାତି ରେ ସମ୍ବଲପୁର ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟ ର ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ଙ୍କୁ ବାହାରି ଯିବା ପାଇଁ ବାଧ୍ୟକରାଯାଇଥିବା ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି |ଏ ବାବଦରେ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ଙ୍କୁ ଭଲ ଖାଦ୍ୟ ଦେଉ ନଥିବା ଅଭିଯୋଗ କରିଛନ୍ତି ଅଫିସିଆଲ ସହ ଖେଳାଳି |ତା ସହ ଆଞ୍ଚଳିକ ବୈଶମ୍ୟବାଦ ଦେଖାଇଥିବା ମଧ୍ୟ ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି |ଏ ସମସ୍ତ ସମସ୍ୟା କୁ ଗୁରୁତ୍ୱ ର ନେଇଛି ବିଜେଡି |ଆଜି ଏ ବାବଦରେ ସମ୍ବଲପୁର ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟ ର କୁଳପତି ଙ୍କ ସହ ଆଲୋଚନା କରିବା ପାଇଁ ପୂର୍ବତନ ମନ୍ତ୍ରୀ ରୋହିତ ପୂଜାରୀ ସରକାର ଉଚିତ ପଦକ୍ଷେପ ନେବା ପାଇଁ ଦାବୀ ଜଣାଇଛନ୍ତି |ସେ ସିଧାସଳଖ ଯୁବ ବ୍ୟାପାର ମନ୍ତ୍ରୀ ସୁରଜ ସୂର୍ୟବଂଶୀ ଙ୍କୁ ଦାୟୀ କରିଛନ୍ତି |
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 05, 2026 14:00:15
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले की शुजालपुर नगर पालिका के 100वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को 'गौरव दिवस' समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर के विकास के लिए कुल 5 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। समारोह में उच्च शिक्षामंत्री इंदर सिंह परमार भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने नगर पालिका के नए कार्यालय भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए स्वीकृत किए। इसके साथ ही, शहर के विभिन्न मार्गों के निर्माण और सुधार कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने शुजालपुर कृषि उपज मंडी की कार्यक्षमता की सराहना करते हुए इसकी तुलना उज्जैन मंडी से की। नवीन बस स्टैंड और नर्मदा जल की मांग समारोह के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बबीता परमार ने मुख्यमंत्री के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने गौशाला निर्माण हेतु राशि, नए बस स्टैंड के लिए भूमि आवंटन और बामनघाट बांध में नर्मदा जल लाने के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। गौरव दिवस के अवसर पर नगर की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर की बालिकाओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह, कलेक्टर रिजु बाफना और एसपी यशपाल सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शाम को प्रसिद्ध भजन गायक सुधीर व्यास की भजन संध्या के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
0
comment0
Report
Mar 05, 2026 13:51:43
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना टूंडला क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप कलश फिलिंग स्टेशन मंगलवार रात को तीन बाइक सवार युवकों ने पेट्रोल पंप पर कार्यरत *सेल्समैन के साथ मारपीट* की। जब सेल्समैन ने अपना बचाव किया, तो उन्होंने फोन कर 4–5 अन्य लड़कों को मौके पर बुला लिया । इसके बाद सभी युवक लूटपाट की नीयत से पंप के ऑफिस में घुस गए और पंप मालिक अशोक मित्तल पर जानलेवा हमला कर दिया हमलावरों ने उन्हें जमीन पर गिराकर बुरी तरह लात-घूंसों से मारा, जिससे उन्हें नाक में 3 फ्रैक्चर, पसलियों में चोट और आंख के पास गहरी चोट* आई है।यह घटना उस समय हुई पुलिस को तत्काल सूचना दी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तहरीर के आधार पर FIR कर दी गई है सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हो चुकी है
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Mar 05, 2026 13:48:51
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में गुरुवार को पुरानी तहसील रोड स्थित कनोडिया कॉम्प्लेक्स के सामने सब्जी ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। मिली जानकारी के अनुसार सब्जी ठेला चालक का ठेला पास से गुजर रही एक बोलेरो गाड़ी से टच हो गया था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मौके पर कहासुनी हो गई। शुरुआत में मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद बोलेरो चालक दोबारा मौके पर पहुंचा और विवाद फिर से बढ़ गया। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचे व्यक्ति ने सब्जी ठेला चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाया। स्थानीय लोगों के अनुसार मामूली बात को लेकर विवाद बढ़ गया था, जिससे क्षेत्र में कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 05, 2026 13:48:35
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी व दलाल 8 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी और उनके दलाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. एसीबी प्रतापगढ़ इकाई ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान ग्राम विकास अधिकारी यशवंत जोशी और दलाल राजमल ई-मित्र संचालक को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने 27 फरवरी को सत्यापन कराया. जांच में पाया गया कि आरोपी ने दलाल के जरिए 12 हजार रुपये की रिश्वत मांग की थी. इसमें से 8 हजार रिश्वत रजिस्ट्री से पहले और शेष रजिस्ट्री के बाद देने की बात तय हुई थी. इसके बाद एसीबी के उप महानिरीक्षक के सुपरविजन में प्रतापगढ़ एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई. दलाल राजमल को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में दलाल राजमल से ग्राम विकास अधिकारी यशवंत जोशी की बातचीत करवाई गई, जिसमें आरोपी ने रिश्वत लेने की स्वीकृति दी और रजिस्ट्री पर हस्ताक्षर के लिए ई-मित्र के आने को कहा गया. इसके बाद भूमिका स्पष्ट होने पर एसीबी टीम ने ग्राम विकास अधिकारी यशवंत जोशी को भी गिरफ्तार कर लिया. एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top