Back
करौली ने किया टॉप, प्रदेश की जिला अकादमिक रैंकिंग में बाजी मारी
DTDinesh Tiwari
Mar 05, 2026 14:02:28
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
स्कूल शिक्षा विभाग ने फरवरी 2026 की जिला एकेडमिक रैंकिंग जारी कर दी है। ताजा रैंकिंग में करौली जिला प्रदेश का टॉप परफॉर्मिंग जिला बनकर उभरा है। वहीं झुंझुनूं दूसरे और हनुमानगढ़ तीसरे स्थान पर रहे हैं। पिछले महीने टॉप-3 में शामिल चूरू इस बार फिसलकर छठे स्थान पर पहुंच गया है। विभाग के अनुसार यह रैंकिंग जिलों के शैक्षणिक प्रदर्शन की नियमित और डेटा आधारित समीक्षा के उद्देश्य से जारी की जाती है। इसके माध्यम से स्कूल शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही को मजबूत करने और जिलों के प्रदर्शन का तुलनात्मक आकलन किया जाता है। रैंकिंग में प्रदेश के सभी जिलों के शैक्षणिक परिणाम, विद्यालयों के संचालन और विभिन्न प्रशासनिक व शैक्षणिक संकेतकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। एकेडमिक रैंकिंग में कॉम्पिटेंसी बेस्ड असेसमेंट, ओरल रीडिंग फ्लुएंसी असेसमेंट और बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों को विशेष महत्व दिया गया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, कक्षा में शिक्षण की गुणवत्ता, फील्ड विजिट के जरिए निगरानी और शैक्षणिक मूल्यांकन में विद्यार्थियों के प्रदर्शन को भी प्रमुख मानकों में शामिल किया गया है।रैंकिंग में डूंगरपुर, सीकर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अलवर और गंगानगर भी टॉप-10 जिलों में शामिल हैं। शिक्षा विभाग का मानना है कि सीखने के परिणामों पर बढ़ते फोकस और उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा के कारण यह रैंकिंग शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही, लक्षित सहयोग और निरंतर सुधार का प्रभावी माध्यम बन रही है।ताजा सूची में बारां, उदयपुर और जोधपुर जिले सबसे निचले पायदान पर रहे हैं। विभाग ने इन जिलों में शैक्षणिक सुधार के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता जताई है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 05, 2026 15:17:570
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 05, 2026 15:17:490
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 05, 2026 15:17:330
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 05, 2026 15:17:220
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 05, 2026 15:17:130
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 05, 2026 15:16:14Jalabaria, West Bengal:কুলপি বিধানসভার সাধারণ মানুষের চাওয়া পাওয়া কি পেল কি পেল না সেই নিয়ে জি ২৪ ঘন্টার বিশেষ প্রতিবেদন
0
Report
1
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 05, 2026 15:16:04Jalabaria, West Bengal:দক্ষিণ ২৪ পরগনা কুলপি বিধানসভার মানুষের চাওয়া-পাওয়া নিয়ে জি ২৪ ঘন্টার স্পেশাল রিপোর্ট
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 05, 2026 15:15:260
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowMar 05, 2026 15:15:110
Report
1
Report
0
Report
0
Report