201304
देवी पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ रणवीर सिंह पर शिकायत, गोवा में मामला
Noida, Uttar Pradesh:Complaint against Bollywood actor Ranveer Singh Ranveer Singh is the husband of actress Deepika Padukone Derogatory statement about the goddess Statement at the International Film Festival of India in Goa on November 28 Ranveer Singh had addressed the goddess as a devil and imitated it on stage Ranveer had addressed the goddess as a female devil in the performance of Kantara actor Rishabh Shetty Addressing her as "female ghost" has hurt religious sentiments Complaint to the High Grounds Police Station in this context Complaint from lawyer Prashant Metal to the High Grounds Police Station0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खरगे की मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी पर कांग्रेस से कार्रवाई और माफी मांग
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दिवंगत पिता के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है。 सार्वजनिक जीवन में मर्यादा, शालीनता और पारस्परिक सम्मान का पालन अनिवार्य है。 कांग्रेस को इस टिप्पणी पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करनी चाहिए और देश की जनता से क्षमा माँगनी चाहिए।0
0
Report
खरगे की टिप्पणी पर कांग्रेस की नैतिक गिरावट पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पूज्य पिताजी के प्रति की गई टिप्पणी ने मुझे स्तब्ध और आहत किया है। कल तक कांग्रेस के कुछ नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी की साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि का मज़ाक उड़ाते थे, उनकी पूजनीय माताजी के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते थे। आज वही स्तरहीन राजनीति कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुँच चुकी है। जब किसी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही भाषा की मर्यादा भूल जाए, तो उसके कार्यकर्ताओं से शालीनता की अपेक्षा कैसे की जा सकती है? कांग्रेस की राजनीति का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। वैचारिक विरोध को व्यक्तिगत अपमान में बदल देना, राजनीतिक असहमति को अभद्र भाषा तक ले जाना और प्रधानमंत्री जी के परिवार को निशाना बनाना कांग्रेस की हताशा और वैचारिक शून्यता को दर्शाता है। यह सिर्फ़ एक व्यक्ति या परिवार का अपमान नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति की गरिमा पर भी प्रहार है। लोकतंत्र में विरोध कीजिए, नीतियों पर सवाल उठाइए, सरकार की आलोचना कीजिए, लेकिन व्यक्तिगत मर्यादाओं का उल्लंघन मत कीजिए। आज कांग्रेस का सिर्फ़ राजनीतिक पतन ही नहीं हुआ है, बल्कि वह वैचारिक और नैतिक रूप से भी दिवालिया हो चुकी है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री जी के परिवार का अपमान करके करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को आहत किया है। जनता इस अपमान का करारा जवाब जरूर देगी।0
0
Report
वाराणसी: 200 मीटर दौड़ से चम्मच रेस तक, खेल मेले में किशोरियों का जलवा
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी। समता किशोरी युवा मंच के तत्वावधान में आज भैरवनाथ इंटर कॉलेज में किशोरी खेल मेला का आयोजन किया गया। मेले में कबड्डी, खो-खो, 200 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़ और चम्मच गेम जैसे रोचक खेलों का आयोजन हुआ। खेलों में संगठन से जुड़ी करीब 300 किशोरियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और टीम भावना को बढ़ावा देना रहा। पूरे दिन कॉलेज परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।0
0
Report
Advertisement
ख़बर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
महराजगंज: कोतवाली पुलिस ने टूक गांव में चलाया मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक।
Chandapur, Uttar Pradesh:महराजगंज, रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5) के तहत महराजगंज कोतवाली पुलिस ने आज टूक गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान गांव की महिलाओं, बालिकाओं और स्कूली छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या साइबर ठगी होती है तो बिना डरे तुरंत पुलिस से संपर्क करें। प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी। पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) और स्थानीय थाने के नंबर पर कॉल कर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। साइबर अपराध से बचाव के दिए टिप्स। अभियान के दौरान साइबर ठगी से बचाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को सलाह दी गई कि - - अनजान नंबरों से आने वाले वीडियो कॉल और लिंक पर क्लिक न करें। - अपनी निजी जानकारी, बैंक OTP, आधार, फोटो किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें। - सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचें। कोतवाली पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण देना, उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। पुलिस हर समय आपकी सहायता के लिए तत्पर है। पुलिस का संदेश -किसी भी समस्या को छिपाएं नहीं, तुरंत 1090 या 112 पर संपर्क करें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।0
0
Report
सिकंदर राव में ठाकुर सुमंत किशोर सिंह के नेतृत्व में पोरा में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर सुमंत किशोर सिंह के नेतृत्व में रविवार, 25 अक्टूबर को टेंपो स्टैंड पोरा पर विशाल जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता पप्पू पालीवाल ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अलीगढ़ से पूर्व मंत्री दलवीर सिंह के पौत्र एवं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संघर्षशील छात्र नेता डॉ. अजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, पार्टी के पूर्व प्रत्याशी डॉ. ललित बघेल और भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय सचिव राम जा मौजूद रहे। इसके अलावा वीरेंद्र बघेल, दिनेश यादव, पारस यादव, इरशाद अली सिद्दीकी, फरीद कुरैशी, ठाकुर अजीत सिंह, राजकुमार प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य छविराम यादव और अशोक अग्निहोत्री सहित कई प्रमुख लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आपसी संवाद के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी: रावण दहन के बाद लगा विशाल मेला, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी | राजातालाब क्षेत्र के मातलदेई में रामलीला, भरत मिलाप और रावण दहन के बाद आयोजित होने वाला ऐतिहासिक विशाल मेला इस बार पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो गया। गोमती जोन की DCP नीतू काद्दयान के निर्देशन में पुलिस ने मेले के लिए विशेष सुरक्षा प्लान तैयार किया था। भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस प्लान को जमीन पर उतारने के लिए ADCP नृपेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी सुनील कुमार सहित पूरी पुलिस टीम दिन-रात मुस्तैद रही। सीमित संसाधनों के बावजूद पुलिस ने हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं और दर्शकों को सुरक्षित माहौल दिया। मेले के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। स्थानीय लोगों और मेला समिति ने पुलिस की इस चुस्त व्यवस्था की सराहना की है।0
0
Report
चंदौसी में ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद, सर्व समाज की बैठक में उठी आवाज
Chandausi, Uttar Pradesh:चंदौसी में ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद, सर्व समाज की बैठक में उठी आवाज जनपद संभल के चंदौसी में सीता रोड स्थित श्री रघुनाथ ब्रह्मचर्य आश्रम ट्रस्ट और पं. हनुमान प्रसाद द्वारा दान की गई संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। रविवार शाम 7:00 बजे आश्रम मंदिर परिसर में आयोजित सर्व समाज की बैठक में ट्रस्ट मंत्री राजकुमार शर्मा राजू के समर्थन में लोग सामने आए। ट्रस्ट मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कथित रूप से अलग समिति बनाकर संपत्ति पर कब्जे का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पं. हनुमान प्रसाद ने अपनी संपत्ति सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए दान की थी। बैठक में वक्ताओं ने ट्रस्ट की संपत्ति सुरक्षित रखने पर जोर दिया। साथ ही, ट्रस्ट के संचालन में बाधा डालने और रामलीला आयोजन प्रभावित होने के आरोप भी लगाए गए। केजी शर्मा ने विवाद के समाधान के लिए न्यायालय की शरण लेने की बात कही। बैठक में मौजूद लोगों ने संपत्ति की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर कानूनी लड़ाई लड़ने का समर्थन किया। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।0
0
Report
शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की रोशनी में खीर भोग, मंदिरों में उत्सव तेज
Jaipur, Rajasthan:16 कलाओं से परिपूर्ण चंद्रमा की अमृतमयी चांदनी, श्वेत पोशाक धारण किए भगवान और आरोग्यकारी खीर को अर्पित कर आरोग्य की कामना करते भक्त। विशेष योगों में शरद पूर्णिमा पर्व पर यही माहौल नजर आया। इस दौरान चंद्रमा की शीतल चांदनी में हजारों लीटर चावल और दूध से निर्मित औषधीय खीर रखकर रात में रखी गई । जो सोमवार सुबह भक्तों को वितरित की जाएगी। पूर्णिमा के साथ ही कार्तिक स्नान की भी शुरुआत हुई। गलता जी सहित अन्य जगहों पर श्रद्धालु पहुंचें। दान पुण्य का सिलसिला दिनभर जारी रहा। मंदिरों में ठाकुर जी पंचामृत अभिषेक कर धवल पोशाक धारण कराई गई। सफेद पुष्पों से श्रृंगार कर श्वेत भोज्य पदार्थों का भोग लगाया गया। शाम को खीर का भोग लगाया। गोविंददेवजी मंदिर में ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक किया। सुनहरे गोटे की सफेद पार्चा जामा पोशाक धारण कराकर विशेष अलंकार श्रृंगार एवं मुकुट धारण कराया। शाम को शरद उत्सव की विशेष झांकी के दर्शन में शतरंज, चौसर की बाजी सजाई गई। मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में विशेष शृंगार एवं उत्सव आयोजित किया गया। भगवान को नवीन सफेद पोशाक और चांदी का मुकुट धारण करवाया गया। मंदिर परिसर में सफेद फूलों का फूल बंगले में प्रथम पूज्य को विराजमान किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। इस दौरान खीर का विशेष भोग लगाया। चंद्रमा की रोशनी में रखे गए इस खीर भोग के बाद सुबह भक्तों में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान जी मंदिर में महंत गोपालदास के सान्निध्य में विशेष शृंगार हुआ। खोले के हनुमान मंदिर में 31 क्विंटल दूध की खीर बनाकर चन्द्रमा की रोशनी से शीतल खीर का हनुमानजी के भोग लगाया। शीतल खीर और दमा रोगियों को औषधियुक्त शीतल खीर का वितरण किया। चांदी की विशेष पोशाक धारण करवाई गई। रामगंज बाजार स्थित मंदिर लाडली जी में ठाकुर जी को मोर, मुकुट, कट काछनी महंत संजय गोस्वामी के सानिध्य में धारण करवाई। प्रेमभाया मंडल समिति की ओर से युगल कुटीर में प्रेमभाया सरकार के धवल पोशाक धार कराकर ऋतु पुष्पों से श्रृंगार कर खीर का भोग लगाया। पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथजी मंदिर, सुभाष चौक स्थित सरस निकुंज में महंत अलबेली माधुरी शरण, चौड़ा रास्ता के राधा दामोदर, मदन गोपाल, जगतपुरा स्थित गुप्तवृंदावन धाम, चित्रकूट स्थित अक्षरधाम, धौलाई स्थित इस्कॉन मंदिर, सहित अन्य सभी मंदिरों में भी कार्यक्रम हुए। समाज सीताराम जी मंदिर की ओर से छोटीचौपड़ स्थित सीताराम जी मंदिर में राध कृष्ण को सफेद पोशाक पहनाई गई। राधा कृष्ण ने रास खेला। विशेष रास की झांकी सजाई। ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक किया। खीर का भोग लगाकर आर्युर्वेदिक दवा मिलाकर चंद्रमा की रोशनी में रखकर भक्तों को बांटी गई। हाथोज धाम में स्वामी बालमुकुंदाचार्य के सान्निध्य में विशेष झांकी दर्शन हुए। साथ ही खीर वितरित की गई.0
0
Report
Advertisement
खड़गे के घृणित बयान पर भाजपा ने कसा तंज, मोदी परिवार पर निशाना सख्त सवाल
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक्स पोस्ट. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर साधा निशाना. लिखा- राजनीतिक हताशा में कांग्रेस अब भाषा की मर्यादा और भारतीय संस्कारों की सीमाएं भी लांघने लगी है आज पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिताजी पर घृणित और अमर्यादित टिप्पणी घोर निंदनीय और शर्मनाक है. प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते उनके दिवंगत पिता को निशाना बनाना कांग्रेस की गिरती राजनीतिक सोच और वैचारिक दिवालियेपन को उजागर करता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति राजनीतिक द्वेष में कांग्रेस जिस स्तर तक उतर रही है. उसे पूरा देश देख रहा है. जनता इस संस्कारहीन ओछी राजनीति को भली-भांति पहचान चुकी है. जब-जब कांग्रेस ने ऐसी घृणित भाषा अपनाई, जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया. इस बार भी वही होगा. जनता ऐसी राजनीति को न भूलेगी, न स्वीकार करेगी और समय आने पर अपने लोकतांत्रिक अधिकार से इसका करारा जवाब देगी राजनीतिक विरोध की आड़ में ऐसी अभद्र टिप्पणी करना कांग्रेस की गिरी हुई सोच और संस्कारहीन राजनीति का खुला प्रमाण है. मल्लिकार्जुन खड़गे को देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए.....0
0
Report
राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं को गांवों में भेजे दिल्ली की रेलियों से कुछ नहीं होगा, त्रिलोक त्यागी
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में बैठकर रैली और बैठकें करने से कुछ हासिल नहीं होगा। कांग्रेस को अपने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव भेजकर मतदाता सूची में छूटी हुई वोट बनवाने और गलत तरीके से दर्ज वोटों की शिकायत करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एक व्यक्ति की एक ही वोट होनी चाहिए और यदि किसी की एक से अधिक जगह वोट बनी हुई है तो अतिरिक्त वोट कटनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल इस बात का समर्थन करता है। रविवार को बघरा स्थित अवि फार्म हाउस में राष्ट्रीय लोकदल के चरथावल विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा ऐसा नैरेटिव बनाया जा रहा है कि वोटों को लेकर कार्रवाई होने पर उसे वोट चोरी बताया जाता है। यदि किसी व्यक्ति की चार जगह वोट बनी हुई हैं और सरकार उन्हें कटवाती है तो इस पर भी सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से दर्ज वोटों को लेकर केवल आरोप लगाने के बजाय उनकी शिकायत की जानी चाहिए। त्रिलोक त्यागी ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांवों में जाकर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के माध्यम से मतदाता सूची की जांच करानी चाहिए और जिन लोगों की वोट नहीं बनी हैं, उनकी वोट बनवाने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांवों में जाने के बजाय दिल्ली की ओर भागते हैं, जबकि राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता गांव-गांव और विधानसभा स्तर पर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल दिल्ली में बैठकर बैठकें और रैलियां करने से कांग्रेस को सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल का उद्देश्य लोगों से सीधा जुड़ाव स्थापित करना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याओं और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहे हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता रालोद अध्यक्ष संजय राठी ने की, जबकि संचालन संदीप मलिक ने किया। कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ-साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर गांव और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।0
0
Report
सात हत्याओं में दोषी सलीम 18 साल बाद बहन की शादी में पहुंचा अपने गांव कई थानों की फोर्स तैनात
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा सात हत्याओं में दोषी सलीम की बहन की शादी में शामिल, गांव में पीएसी समेत कई थानों का फोर्स मौजूद, 18 साल में सात दिन की पैरोल पर आया है सलीम, सलीम शबनम ने परिवार की गला काटकर की थी 7 हत्या, चाय में नशा देकर सलीम शबनम ने कुल्हाड़ी से काटे थे गले शबनम सलीम के प्यार में रोड़ा बन रहा था शबनम का परिवार थाना हसनपुर के बावनखेड़ी के निवासी है सलीम शबनम,0
0
Report
Advertisement
NH-68 पर पलटे तेल टैंकर के इर्द-गिर्द लोगों ने लूट के लिए होड़ मचाई
Jalore, Rajasthan:सांचौर(जालोर)-NH-68 पर तेल से भरा टैंकर पलटा, तेल लूटने के लिए बाल्टी-ड्रम लेकर दौड़े लोग भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई। टैंकर पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बाल्टी, ड्रम और अन्य बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। सड़क पर तेल भरने के लिए लोगों के बीच होड़ मच गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, टैंकर पलटने के बाद सड़क पर तेल भरने के लिए लोगों के दौड़ने का यह नजारा अब चर्चा का विषय बना हुआ है। सूचना मिलने पर सांचौर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया।0
0
Report
खड़गे के आपत्तिजनक बयान से बिहार में राजनीतिक घमासान गहरा गया
Noida, Uttar Pradesh:लोकतंत्र की धरती बिहार में जिस तरह से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकतांत्रिक मूल्य और मर्यादाओं का हनन किया है उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है.. जिस तरह मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, गरीबों के मसीहा , विकास के भागीरथ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनके स्वर्गीय पिताजी के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है वह न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के मानसिक दिवालियापन को दिखाता है बल्कि लगातार हार से हताश कांग्रेस के बौखलाहट को भी दर्शाता है。 देश की 140 करोड़ जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की आपत्तिजनक टिप्पणी का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देने का काम करेगी और कांग्रेस पार्टी को पता चल जाएगा कि माननीय प्रधानमंत्री जी को अपमानित करने का अंजाम क्या होता है।0
0
Report
चंदौसी-कुढ़फतेहगढ़ मार्ग पर बुलेट और बाइक की जोरदार टक्कर, एक घायल
Chandausi, Uttar Pradesh:**चंदौसी-कुढ़फतेहगढ़ मार्ग पर बुलेट और बाइक की जोरदार टक्कर, एक घायल* जनपद सम्भल के चंदौसी-कुढ़फतेहगढ़ मार्ग पर रविवार शाम करीब पांच बजे जारत के पास बुलेट और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बुलेट क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बुलेट सवार को मामूली चोटें आईं। घायल का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार, कुढ़फतेहगढ़ की ओर से बच्चों के खिलौने लेकर एक बाइक सवार चंदौसी आ रहा था। इसी दौरान जारत के पास सामने से आ रही बुलेट से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों पक्षों के बीच कुछ देर नोकझोंक भी हुई, लेकिन स्थानीय लोगों के समझाने पर दोनों वाहन चालकों ने बातचीत कर अपनी-अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद आपसी सहमति से मामला सुलझ गया और दोनों अपने-अपने घर लौट गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। जनपद सम्भल के चंदौसी-कुढ़फतेहगढ़ मार्ग पर रविवार शाम करीब पांच बजे जारत के पास बुलेट और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बुलेट क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बुलेट सवार को मामूली चोटें आईं। घायल का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार, कुढ़फतेहगढ़ की ओर से बच्चों के खिलौने लेकर एक बाइक सवार चंदौसी आ रहा था। इसी दौरान जारत के पास सामने से आ रही बुलेट से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों पक्षों के बीच कुछ देर नोकझोंक भी हुई, लेकिन स्थानीय लोगों के समझाने पर दोनों वाहन चालकों ने बातचीत कर अपनी-अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद आपसी सहमति से मामला सुलझ गया और दोनों अपने-अपने घर लौट गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।0
0
Report
Advertisement
