Back
ब्यावर कांग्रेस की नई टीम ने एकता दिखाकर 14 दिसंबर महारैली की तैयारी तेज की
KRKishore Roy
Dec 06, 2025 16:47:26
Noida, Uttar Pradesh
ब्यावर कांग्रेस एक जाजम पर जिला अध्यक्ष किशोर चौधरी के प्रयास हुए सार्थक ब्यावर। जिला कांग्रेस कमेटी ब्यावर की नई टीम की पहली बैठक ने वर्षों बाद संगठन में अभूतपूर्व एकजुटता का संदेश दिया। जिला अध्यक्ष किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, NSUI, अग्रिम संगठनों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक, कांग्रेस प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक ही मंच पर उपस्थित रहे। यह एकजुट उपस्थिति इस बात का स्पष्ट संकेत है कि किशोर चौधरी द्वारा संगठनात्मक एकता के लिए किए गए प्रयास अब प्रत्यक्ष रूप से परिणाम देने लगे हैं। 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली में आयोजित होने वाली "वोट चोर-गद्दी छोड़" महारैली की तैयारी एवं मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की समीक्षा हेतु पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधु, अध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, ब्यावर जिला कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दिल्ली महारैली में ब्यावर जिले से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना और वर्तमान मतदाता सूची सुधार (SIR) प्रक्रिया पर गहन चर्चा करना है। रांकाजी की बगीची, मेवाड़ी गेट के बाहर, ब्यावर में सम्पन्न हुई जिसमें निम्न मुद्दे पर चर्चा हुई वोट चोर-गद्दी छोड़" महारैली की रूपरेखा तय की सभी संगठनों एवं पदाधिकारियों को रैली में अधिकतम संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन को ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। * *डोटासरा के प्रति आभार संगठन को नई दिशा देने वाला नेतृत्व जिला अध्यक्ष किशोर चौधरी ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का हार्दिक आभार व्यक्त किया। चौधरी ने कहा—“गोविन्द सिंह डोटासरा जी ऐसे जननायक हैं जिन्होंने हमेशा संगठन को मजबूती, कार्यकर्ताओं को सम्मान और युवाओं को अवसर देने की परंपरा कायम रखी है। उन्होंने मुझ पर जो विश्वास जताया है, वह केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि उनके दूरदर्शी, संगठनपरक नेतृत्व का प्रमाण है। डोटासरा जी ने सदैव जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को आगे लाने का काम किया है। मैं उनका आभारी हूँ कि उन्होंने मलाई ब्यावर संगठन को नई दिशा देने का अवसर प्रदान किया। मैं पूरी निष्ठा से कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर पहुँचाने और संगठन को मजबूत करने में जुटा रहूंगा। लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस एकजुट राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाने का संकल्प किशोर चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।“हमारे नेता राहुल गांधी देश की लोकतांत्रिक संरचना और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत हैं। ऐसे समय में हम सबका कर्तव्य है कि उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों।” पूर्व विधायक राकेश पारीक ने कहा कि चुनाव आयोग आज भाजपा की कठपुतली की तरह काम कर रहा है, जिससे लोकतांत्रिक निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस नेता संग्राम सिंह गुर्जर ने कहा कि बैठक ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है और यह दिन ब्यावर कांग्रेस के लिए नए अध्याय की शुरुआत है। कांग्रेस नेता पारस पंच ने बताया कि 14 दिसंबर की महा रैली ऐतिहासिक होने जा रही है और ब्यावर से भारी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। आसिंद से कांग्रेस प्रत्याशी हगामी लाल मेवाड़ा ने कहा कि भाजपा वोट चोरी कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है, और इसे रोकने के लिए राहुल गांधी का संघर्ष अब जनआंदोलन का रूप ले रहा है। इसलिए रैली को सफल बनाना हम सबका दायित्व है। संगठन का सामूहिक संकल्प बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व नेताओं ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि ब्यावर जिले में संगठन को मजबूत किया जाएगा, समानांतर गतिविधियों को समाप्त कर एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, भाजपा की जनविरोधी एवं लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हगामी लाल मेवाड़ा, पूर्व विधायक राकेश पारीक, कांग्रेस नेता संग्राम सिंह गुर्जर, पारस पंच, ब्यावर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक रांका मसूदा ब्लॉक अध्यक्ष सलीम बाबू दौलत मानकचंदानी विजयनगर नगर अध्यक्ष और जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेद्र सिंह लोटियाना, दिनेश शर्मा, विक्रम सोनी, भूपेंद्र पाल, जयदीप सिंह रावत, इशिका जैन, शैलेश शर्मा, राम यादव, प्रवीण जैन, निवार्तमान पार्षद राजेश शर्मा, राजेंद्र तुंगारिया, भुवनेश शर्मा, राकेश साहू, रामनिवास सेन, रामस्वरूप सेवलिया सहित सभी अग्रिम संगठनों के जिला/ब्लॉक पदाधिकारी, PCC सदस्य तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
41
Report
104
Report
58
Report
192
Report
VSVaibhav Sharma
FollowDec 06, 2025 17:16:21148
Report
OSONKAR SINGH
FollowDec 06, 2025 17:16:04116
Report
JPJai Pal
FollowDec 06, 2025 17:15:50153
Report
PTPreeti Tanwar
FollowDec 06, 2025 17:15:37176
Report
KRKishore Roy
FollowDec 06, 2025 17:15:15212
Report
99
Report
167
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowDec 06, 2025 17:02:13146
Report
ASAkash Sharma
FollowDec 06, 2025 17:01:57161
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowDec 06, 2025 17:01:36124
Report
KRKishore Roy
FollowDec 06, 2025 17:01:21105
Report