Back
2 साल के राज में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, उपलब्धियाँ जनता तक पहुंचेगी
PTPreeti Tanwar
Dec 06, 2025 17:15:37
Jaipur, Rajasthan
बीजेपी ने कांग्रेस के बयानों पर कड़ा पलटवार किया। एक ओर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संभागवार संवाद की बैठकों में संगठन को एक्टिव करने की बात कही, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस पर जुमलेबाजी और अमर्यादित राजनीति करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संभागवार संवाद की जानकारी देते हुए वित्त आयोग के प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के तीन संभागों की बैठक आयोजित की गई... जिसमें जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में सरकार की योजनाओं को संगठन के माध्यम से जनता तक प्रभावी रूप से पहुचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सरकार के दो साल पूरे होने जा रहे हैं...ऐसे में जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुचाने पर जोर दिया जा रहा है। कांग्रेस पर BJP पलटवार: पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस बुनियादी मुद्दों पर बहस करने से बचती है और सिर्फ जुमलेबाजी करती है। राठौड़ ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर की गई टिप्पणी को अमर्यादित बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम BLS को बेसलेस स्टेटमेंट कहना राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है। राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस खुद गुटबाजी में डूबी है, इसलिए उसे BJP की एकता पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसी टिप्पणियाँ कांग्रेस की हताशा और निराशा को दर्शाती हैं। राठौड़ ने डोटासरा के ‘मगरमच्छ नहीं पकड़ पाए’ के बयान को भी कोट करते हुए कहा कि पीसीसी चीफ अपने ही लोगों का मजाक बना रहे हैं। अगर पीसीसी चीफ ने यह कहा है कि दो साल में मच्छर भी नहीं पकड़ पाए और मगरमच्छ पकड़ने और जेल में डालने जैसी बातें करते हैं तो उन्होंने पूर्व मंत्री महेश जोशी का मजाक बनाया है क्या डोटासरा को जोशी मच्छर भी नहीं लगते? राठौड़ ने कांग्रेस शासन पर भी हमला बोला कि उनके कार्यकाल में नक्शा–ग्रीन के नाम पर 9,200 करोड़ की ठगी, थानागाजी में 2,000 एकड़ जमीन लूट, और कलेक्टर का तीन दिन में तबादला जैसे मामले सामने आए थे। उन्होंने पेपर लीक, भ्रष्टाचार और जमीन घोटाले को कांग्रेस की पहचान बताया। राठौड़ ने सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच 35 दिन के होटल प्रकरण को कांग्रेस की आंतरिक कलह का बड़ा उदाहरण बताया। Final vo: भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा– राजस्थान की GDP में बढ़ोतरी, 27,000 करोड़ का कैपिटल एक्सपेंडिचर, किसानों को 40,000 करोड़ के लोन और किसान सम्मान निधि के तहत 9,000 रुपये की सहायता दी गई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं, हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ खड़ा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DBDevender Bhardwaj
FollowDec 06, 2025 17:47:16123
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 06, 2025 17:46:59Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर आसमान में आतिशबाजी की गई।
189
Report
MTMadesh Tiwari
FollowDec 06, 2025 17:46:44209
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 06, 2025 17:46:13134
Report
AMANIL MOHANIA
FollowDec 06, 2025 17:45:5549
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 06, 2025 17:45:11Noida, Uttar Pradesh:DGCA ने Indigo को नोटिस जारी, 24 घंटे में जवाब नहीं तो भारी पेनल्टी
129
Report
201
Report
226
Report
211
Report
211
Report
VSVaibhav Sharma
FollowDec 06, 2025 17:16:21160
Report
OSONKAR SINGH
FollowDec 06, 2025 17:16:04116
Report
JPJai Pal
FollowDec 06, 2025 17:15:50153
Report
KRKishore Roy
FollowDec 06, 2025 17:15:15215
Report