Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
असदुद्दीन ओवैसी ने ईरान पर हमले की निंदा, युद्ध रोकने का आह्वान
AAafssar alaam
Mar 01, 2026 10:50:53
Noida, Uttar Pradesh
AIMIM President Asaduddin Owaisi has condemned the attack on Iran, terming the killing of the Supreme Leader, Ayatollah Ali Khamenei, as inhuman, unlawful, and immoral, serious violation of international law. Barrister Owaisi emphasized that war must end immediately and urged the Government of India to play a constructive role in de-escalation and peace efforts. He expressed hope that the Bharatiya Janata Party-led government will clearly condemn such unlawful acts of violence and Killing of Ayatollah Khamenei Terming the attack cowardly and inhuman, he said the killing of innocent civilians, including school-going children, is shocking and exposes the hypocrisy of those who claim to stand for human rights. He also cautioned that if the war continues, it will lead to a rise in global oil prices, affecting people worldwide.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 01, 2026 12:07:47
Chahaniya, Uttar Pradesh:/*सकलडीहा में 10 दिनों से जलनिगम की स्टार्टर जला, आपूर्ति बाधित, विधायक एवं उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष के साथ प्रदेश महासचिव बैठे धरने पर*/ सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर स्थित जल निगम के पम्प हाउस पर रविवार सुबह से प्रदेश कांग्रेस महासचिव साथ में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता सहित टिमिलपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण धरने पर बैठे। कुछ समय बाद सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव भी धरने में शामिल हो गये।कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि दर्जनो गांवो में बीते 10 दिनों से जल निगम का स्टार्टर जला हुआ है।कस्बावासी और ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहे है।लेकिन भाजपा नेता और सम्बंधित अधिकारी मस्त पड़े है।यह सभी भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे है।इनकी जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नही है।उन्होंने चेताया कि अगर एक घण्टे के अंदर खराबी दूर कर सप्लाई शुरू नही की गई तो चन्दौली-सैदपुर स्टेट हाइवे को जाम कर दिया जाएगा। आपको बता दे कि टिमिलपुर में जलनिगम का पम्प हाऊस और पानी टंकी है।यहा से सकलडीहा कस्बा सहित दर्जनों गांवो की लाखों की आबादी को पानी पहुचाया जाता है।लेकिन विडम्बना यह है कि पिछले 10 दिनों से स्टार्टर खराब होने से पूरी आपूर्ति ठप है।लोग बूद-बूद पानी के लिए तरस रहे है।हैडपम्पो पर लाइन लगाकर पानी ले रहे है।आगे होली पर्व भी है।ऐसे में कई बार विरोध प्रदर्शन हो चुका है।लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणो की शिकायत और मांग पर पम्प हाउस पर कांग्रेस महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना पहुचे।और अधिकारियों से वार्ता किए।संतोष जनक जवाब नही मिलने पर वही वह धरने पर बैठ गए।और लोगो की भीड़ जुट गई। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के आते ही प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन के लोग उनको मनाने पहुचे।लेकिन उन्होंने साफ कहा कि जबतक पेयजल सप्लाई बहाल नही होगी।धरना पर बैठा रहूंगा।चेताया कि 1 घण्टे का समय है।सप्लाई शुरू नही हुई तो चन्दौली-सैदपुर मार्ग जाम कर दिया जाएगा।इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्त,अमित सिंह,नंदन,राहुल कश्यप,टिमिलपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार,लक्ष्मण यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और व्यापारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Mar 01, 2026 12:00:14
Jaipur, Rajasthan:तिलक चौक स्थित शहर के आराध्य श्री चारभुजा नाथ मंदिर में इन दिनों फाल्गुनी उमंग और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। फाग उत्सव के तहत मंदिर परिसर में रंग, गुलाल और भजनों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। 3 मार्च को धुलंडी के अवसर पर चंद्रग्रहण के सूतक के कारण मंदिर दर्शन समय में विशेष परिवर्तन किया गया है। श्री चारभुजा विकास समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि प्रातः 5:30 बजे पुजारी पंडित गणेश शर्मा द्वारा मंगला आरती की जाएगी। सूतक लगने के कारण सुबह 6:30 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे, जो दिनभर बंद रहेंगे। शाम को होगा दिव्य श्रृंगार समिति के अनुसार सायं 7:00 बजे भगवान का शुद्धिकरण कर पंचामृत स्नान कराया जाएगा। इसके पश्चात नवीन वस्त्र, आभूषण और पुष्पमालाओं से मनोहारी श्रृंगार किया जाएगा। रात्रि 8:00 बजे पट खुलने के बाद श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।
0
comment0
Report
Mar 01, 2026 11:56:34
Hapur, Uttar Pradesh:अमेरिका - इजराइल व ईरान के बीच चल रहे महायुद्ध ने जिले के लोगों को बेचैन कर दिया है, हापुड में कुछ परिवार ऐसे हैं जिनके परिजन व रिश्तेदार इन देशों में रह रहे हैं। मीडिया में आ रही खबरों को लेकर ये लोग चिंतित हैं और लगातार परिजनों से संपर्क में रहकर उनकी खैरियत की जानकारी ले रहे हैं। हापुड़ के बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी स्वतंत्रता सेनानी परिवार से फसीह अहमद चौधरी के बेटे खलिक चौधरी यूएई के अबुधावी में रहते हैं। शनिवार को दोपहर को ईरान ने अबुधावी में स्थित अमेरिकी एयर बेस पर हमला किया। इसकी सूचना गिलने पर पूरा परिवार चिंता में पड़ गया। इसके अलात्प उनके एक बेटे दुबई में भी रहते हैं। ऐसे में पूरा परिवार उनकी लगातार खैर खबर ले रहा है। हालांकि अबू धाबी से बेटे खलिक ने बताया कि जिस स्थान पर स्ट्राइक हुई है वह उनके यहां से काफी दूर है और सभी सुरक्षित हैं। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली। उनकी मां मुर्शरफ चौधरी और भाई फराज चौधरी के साथ पूरा परिवार युद्ध को लेकर काफी परेशान हैं और उनकी खैरियत की दुआ कर रहे हैं। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों से भी अनेक युवा नौकरी करने के लिए सऊदी अरब, दुबई, ईरान आदि देश में नौकरी कर रहे हैं।
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Mar 01, 2026 11:51:58
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में बुजुर्ग अब्दुल सलाम की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या, हत्या के बाद मामले को सम्पर्दायिक माहौल बिगड़ने के डर से DIG ,SSP , DM ,SDPO सहित भारी पुलिस बल तैनात ,पाँच में से तीन आरोपी को किया गिरफ्तार गाँव में पुलिस कैंप, DIG ने कहा मामला शांत अफवाह पर न दे ध्यान अफवाह फैलाने वाले पर नजर. जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरुआ गांव में रविवार को 65 वर्षीय बुजुर्ग की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अब्दुल सलाम के रूप में हुई है। हत्या का आरोप पाँच लोगों पर लगा है मुख्य आरोपी मनीष कुमार राम उनके भाई रौशन कुमार राम माँ विमला देवी सहित दो और लोग है घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, हालांकि प्रशासन की सक्रियता से स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, गांव में मनीष कुमार राम के ईंट की चोरी किसी ने कर ली जिसके बाद मनीष कुमार राम की माँ विमला देवी गली गलौज कर रही थी उसी समय वहां से मृतक अब्दुल सलाम गुजर रहे थे अब्दुल कलाम ने गाली गलौज और जातीय टिप्पणी पर आपत्ति जताई, जिसके बाद आरोपियों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और वे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए किरतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम कौशल किशोर एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ,DIG मनोज तिवारी ,SDPO प्रभाकर तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कैंप कर रही है.
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Mar 01, 2026 11:51:37
Jaipur, Rajasthan:बून्दी में भव्य फाग उत्सव का आयोजन, लोक संस्कृति की बिखरी छटा रानी रोहिणी कुमारी राजपूत महिला फाउंडेशन की ओर से शहर में भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्षा रोहिणी कुमारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्सव के दौरान महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सजी-धजी नजर आईं। ढोलक और मंजीरे की थाप पर प्रस्तुत फाग गीतों तथा लोकनृत्यों ने पूरे वातावरण को उल्लास और श्रद्धा से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगी सजावट और पुष्पों से आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 01, 2026 11:50:50
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वाले पूर्व माओवादियों के विधानसभा भवन में विजिट करने के बाद राजनीतिक गलियारी में सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पुनर्वासित माओवादियों के विधानसभा भवन में विजिट करने पर आपत्ति जताते हुए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, साथ ही मोहन मरकाम ने झीरम घटना का जिक्र करते हुए कहा लोकतंत्र की हत्या करने वालों का सम्मान करना गलत है, मोहन मरकाम के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पलटवार किया है, किरण देव ने कहा झीरम घटना के अपराधियों के समर्थन सवाल नहीं है लेकिन हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतंत्र में विश्वास करने वालों का स्वागत होना चाहिए लेकिन कांग्रेस प्रशंसा ना कर हर चीज में विरोध करने पर उतारू है.
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Mar 01, 2026 11:50:25
Jaipur, Rajasthan:बून्दी विधायक ने गौतम समाज को दी 15 लाख की सौगात तीन धारा, तालेड़ा स्थित गौतम आश्रम के सामुदायिक भवन हेतु राशि स्वीकृत बून्दी बूंदी। हरिमोहन शर्मा ने तीन धारा, तालेड़ा स्थित गौतम आश्रम के लिए 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर समाज को बड़ी सौगात दी है। यह राशि सामुदायिक भवन निर्माण के लिए अनुशंसित की गई है। जानकारी देते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष रघु शर्मा ने बताया कि विधायक द्वारा पूर्व में की गई घोषणा को पूर्ण करते हुए समाज बंधुओं और आश्रम पदाधिकारियों की मांग के अनुरूप यह स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक शर्मा ने कहा कि समाजहित में किए गए वादों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी आश्रम और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सहयोग देते रहेंगे। राशि स्वीकृति के उपलक्ष्य में गौतम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक आवास पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। समाज के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने विधायक का माला पहनाकर स्वागत-सत्कार किया।
0
comment0
Report
Mar 01, 2026 11:48:59
Faridpur, Uttar Pradesh:बरेली। थाना भुता पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 597 ग्राम अफीम, एक टेंपो तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम शेरपुर की ओर जाने वाली छोटी नहर के रास्ते पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 597 ग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीज अहमद (56 वर्ष) निवासी नई बस्ती कस्बा फरीदपुर तथा नरेंद्र (45 वर्ष) निवासी पुराना रामलीला कस्बा फरीदपुर, जनपद बरेली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक टेंपो और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ट्रक चालकों से कम कीमत पर अफीम खरीदकर गांव-गांव जाकर उसे बेचने का काम करते थे और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 01, 2026 11:48:57
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की बैठक आज एक निजी होटल में हुई. प्रदेश स्तरीय इस बैठक में सभी जिलों से आये पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में आज से ही असहयोग आंदोलन का फैसला लिया गया. एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि असहयोग आंदोलन के तहत स्कूल शिक्षा विभाग से सम्बंधित पत्रों की जानकारी नहीं देंगे, किसी विभाग को प्रयोवेट स्कूलों की बसें नहीं देंगे, अन्य किसी तरह का सहयोग भी नहीं करेंगे. गुप्ता ने कहा कि एसोसिएशन को ये फैसला कोर्ट से आदेश के बावजूद स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से प्राइवेट स्कूलों के लिए आरटीई में एडमिशन की राशि नहीं बढ़ाने की वजह से लेना पड़ा है
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Mar 01, 2026 11:48:50
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी से सटे प्राचीन भोजपुर मंदिर में एक नवविवाहित युवक को वरमाला की रस्म करने से रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वीडियो में युवक खुद को भूपेंद्र शर्मा बताते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा कर्मियों पर रोकने का लगाया आरोप युवक का कहना है कि वह विधिवत शादी के बाद केवल दो मिनट के लिए वरमाला की पहुंचा था रस्म निभाने और दर्शन करने लेकिन उसे अनुमति लेने की बात कहकर रोका गया दूसरी ओर मंदिर के पुजारी अनूप गिरी का कहना है कि मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधीन है संरक्षित स्मारक आयोजन के लिए संबंधित विभाग से अनुमति आवश्यक मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई आपत्ति नहीं है। जहां युवक ने कहा कि वह केवल दो-तीन मिनट के लिए वरमाला और दर्शन करने गया था वहीं पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मंदिर है संरक्षित स्मारक किसी भी प्रकार की रस्म या आयोजन के लिए पूर्व अनुमति होती है आवश्यक
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Mar 01, 2026 11:48:40
Jaipur, Rajasthan:बूंदी। नैनवां फसल खराबे का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर किसानों का धरना 60वे दिन भी रहा जारी। धरनास्थल पर पहुंचे पूर्व खेल मंत्री विधायक अशोक चांदना। चांदना ने किसानों kisuni समस्या . शासन प्रशासन पर लगाया किसानों की उपेक्षा का आरोप। भाजपा सरकार किसानों की हितैषी नहीं। भाजपा किसानों की पीड़ा, दुखदर्द नहीं समझती इनकी मानवता समाप्त हो गई है ।किसानों के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा ।किसानों के साथ फसल खराबे को पहला आंदोलन बूंदी में किया हे । किसानों का मामला विधान सभा में उठाया जाएगा । कृषि विभाग, बीमा कंपनी पोर्टल से प्रमाण पत्र मांगे जाएंगे। फसल खराबे का मुआवजा, कृषि मंडी शुरू करवाने को लेकर एक बार फिर बूंदी में आंदोलन का बिगुल बजेगा ।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 01, 2026 11:48:17
Ujjain, Madhya Pradesh:कृष्ण रंग में रंगी उज्जैन नगरी,महाप्रभुजी की बैठक पर सखियों संग रची गई फाग धर्म और संस्कृति की नगरी उज्जैन आज पूरी तरह श्याम रंग में डूबी नजर आई। सांदीपनि आश्रम के समीप स्थित महाप्रभुजी की बैठक पर ऐसा लगा मानो ब्रज ही उतर आया हो। गुलाल की उड़ती अबीर, जय श्री कृष्ण के गूंजते स्वर और रास-फाग की मधुर थिरकन… हर दृश्य भक्ति और उल्लास से सराबोर था। वैष्णव समाज के तत्वावधान में आयोजित फूल फाग उत्सव में समाजजनों ने पारंपरिक अंदाज़ में होली मनाई। विशेष आकर्षण रहा—पुरुषों का ‘सखियों’ के रूप में सिंगार। नारी वेश धारण कर जब उन्होंने राधा-भाव में रास रचाया, तो उपस्थित श्रद्धालु भी भाव-विभोर हो उठे। राधा-कृष्ण के स्वरूप, गोपियों की छटा और फाग के रसिया गीतों ने वातावरण को ब्रजमय बना दिया। ढोलक की थाप पर थिरकते कदम और गुलाल से सने चेहरे इस बात के साक्षी बने कि यहां होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम और समर्पण का उत्सव है। समाजजनों ने बताया कि वल्लभ कुल परंपरा में बसंत पंचमी से होली का शुभारंभ हो जाता है, जो रंगपंचमी तक चलता है। 40 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव की कड़ी में आज का आयोजन विशेष रहा, जिसमें महिला मंडल ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। उज्जैन में महाप्रभुजी की बैठक पर सजी यह फाग मानो संदेश दे रही थी— जहां कृष्ण हैं, वहां रंग है… जहां भक्ति है, वहां उमंग है… और जहां उज्जैन है, वहां परंपरा जीवंत है।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 01, 2026 11:48:02
Durg, Chhattisgarh:एंकर-होली का त्यौहार नजदीक है और ऐसे में हुडदंगियों पर लगाम लगाने पुलिस प्रशासन लगातार नशे के कारोबारियों और शांति व्यवस्था भंग करने वाले बदमाशो पर कार्रवाई कर रही है ताकि होली के दिन शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण ढंग से यह त्योहार सम्पन्न हो सके इसके लिए दुर्ग जिले के वैशाली नगर के बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने एक नई और अनोखी पहल की है रिकेश सेन ने होली के दिन हुड़दंग करने वालो का वीडियो भेजने पर 21 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है ऐसा करने वाले वे छत्तीसगढ़ के पहले विधायक है जिन्होंने यह पहल की है रिकेश सेन इसी तरह अपने अलग अलग तरह के योजनाओं के लिए चर्चा में बने रहते हैं वहीं पुलिस प्रशासन के सामने भी होली के दिन शांति व्यवस्था बनाये रखने की चुनौती होगी. बाईट - रिकेश सेन विधायक वैशाली नगर.
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top