Back
जल आपूर्ति ठप, विधायक सकलडीहा व कांग्रेस प्रदेश महासचिव बैठे धरने पर
Chahaniya, Uttar Pradesh
/*सकलडीहा में 10 दिनों से जलनिगम की स्टार्टर जला, आपूर्ति बाधित, विधायक एवं उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष के साथ प्रदेश महासचिव बैठे धरने पर*/
सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर स्थित जल निगम के पम्प हाउस पर रविवार सुबह से प्रदेश कांग्रेस महासचिव साथ में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता सहित टिमिलपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण धरने पर बैठे। कुछ समय बाद सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव भी धरने में शामिल हो गये।कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि दर्जनो गांवो में बीते 10 दिनों से जल निगम का स्टार्टर जला हुआ है।कस्बावासी और ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहे है।लेकिन भाजपा नेता और सम्बंधित अधिकारी मस्त पड़े है।यह सभी भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे है।इनकी जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नही है।उन्होंने चेताया कि अगर एक घण्टे के अंदर खराबी दूर कर सप्लाई शुरू नही की गई तो चन्दौली-सैदपुर स्टेट हाइवे को जाम कर दिया जाएगा।
आपको बता दे कि टिमिलपुर में जलनिगम का पम्प हाऊस और पानी टंकी है।यहा से सकलडीहा कस्बा सहित दर्जनों गांवो की लाखों की आबादी को पानी पहुचाया जाता है।लेकिन विडम्बना यह है कि पिछले 10 दिनों से स्टार्टर खराब होने से पूरी आपूर्ति ठप है।लोग बूद-बूद पानी के लिए तरस रहे है।हैडपम्पो पर लाइन लगाकर पानी ले रहे है।आगे होली पर्व भी है।ऐसे में कई बार विरोध प्रदर्शन हो चुका है।लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणो की शिकायत और मांग पर पम्प हाउस पर कांग्रेस महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना पहुचे।और अधिकारियों से वार्ता किए।संतोष जनक जवाब नही मिलने पर वही वह धरने पर बैठ गए।और लोगो की भीड़ जुट गई। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के आते ही प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन के लोग उनको मनाने पहुचे।लेकिन उन्होंने साफ कहा कि जबतक पेयजल सप्लाई बहाल नही होगी।धरना पर बैठा रहूंगा।चेताया कि 1 घण्टे का समय है।सप्लाई शुरू नही हुई तो चन्दौली-सैदपुर मार्ग जाम कर दिया जाएगा।इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्त,अमित सिंह,नंदन,राहुल कश्यप,टिमिलपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार,लक्ष्मण यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और व्यापारी मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WMWaqar Manzoor
FollowMar 08, 2026 10:48:570
Report
VTVinit Tyagi
FollowMar 08, 2026 10:48:500
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 08, 2026 10:48:360
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 08, 2026 10:47:350
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 08, 2026 10:47:150
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 08, 2026 10:47:010
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 08, 2026 10:46:510
Report
JPJai Prakash
FollowMar 08, 2026 10:46:210
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 08, 2026 10:45:510
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 08, 2026 10:45:330
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 08, 2026 10:45:130
Report
1
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 08, 2026 10:36:570
Report
PSPritesh Sharda
FollowMar 08, 2026 10:36:440
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 08, 2026 10:36:310
Report