Back
दरभंगा में बुजुर्ग की हत्या: तीन गिरफ्तार, गांव में पुलिस कैंप
MKMUKESH KUMAR
Mar 01, 2026 11:51:58
Darbhanga, Bihar
दरभंगा में बुजुर्ग अब्दुल सलाम की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या, हत्या के बाद मामले को सम्पर्दायिक माहौल बिगड़ने के डर से DIG ,SSP , DM ,SDPO सहित भारी पुलिस बल तैनात ,पाँच में से तीन आरोपी को किया गिरफ्तार गाँव में पुलिस कैंप, DIG ने कहा मामला शांत अफवाह पर न दे ध्यान अफवाह फैलाने वाले पर नजर. जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरुआ गांव में रविवार को 65 वर्षीय बुजुर्ग की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अब्दुल सलाम के रूप में हुई है। हत्या का आरोप पाँच लोगों पर लगा है मुख्य आरोपी मनीष कुमार राम उनके भाई रौशन कुमार राम माँ विमला देवी सहित दो और लोग है घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, हालांकि प्रशासन की सक्रियता से स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, गांव में मनीष कुमार राम के ईंट की चोरी किसी ने कर ली जिसके बाद मनीष कुमार राम की माँ विमला देवी गली गलौज कर रही थी उसी समय वहां से मृतक अब्दुल सलाम गुजर रहे थे अब्दुल कलाम ने गाली गलौज और जातीय टिप्पणी पर आपत्ति जताई, जिसके बाद आरोपियों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और वे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए किरतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम कौशल किशोर एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ,DIG मनोज तिवारी ,SDPO प्रभाकर तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कैंप कर रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 01, 2026 13:03:160
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 01, 2026 13:02:420
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowMar 01, 2026 13:02:280
Report
AMALI MUKTA
FollowMar 01, 2026 13:02:170
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 01, 2026 13:02:050
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 01, 2026 13:01:570
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 01, 2026 13:01:450
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 01, 2026 13:01:320
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 01, 2026 13:01:220
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 01, 2026 13:00:380
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 01, 2026 12:49:290
Report
