Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhopal462001

ASI संरक्षित मंदिर में वरमाला के लिए अनुमति नहीं मिलने पर युवक वीडियो वायरल

DDDeepak Dwivedi
Mar 01, 2026 11:48:50
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh
भोपाल राजधानी से सटे प्राचीन भोजपुर मंदिर में एक नवविवाहित युवक को वरमाला की रस्म करने से रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वीडियो में युवक खुद को भूपेंद्र शर्मा बताते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा कर्मियों पर रोकने का लगाया आरोप युवक का कहना है कि वह विधिवत शादी के बाद केवल दो मिनट के लिए वरमाला की पहुंचा था रस्म निभाने और दर्शन करने लेकिन उसे अनुमति लेने की बात कहकर रोका गया दूसरी ओर मंदिर के पुजारी अनूप गिरी का कहना है कि मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधीन है संरक्षित स्मारक आयोजन के लिए संबंधित विभाग से अनुमति आवश्यक मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई आपत्ति नहीं है। जहां युवक ने कहा कि वह केवल दो-तीन मिनट के लिए वरमाला और दर्शन करने गया था वहीं पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मंदिर है संरक्षित स्मारक किसी भी प्रकार की रस्म या आयोजन के लिए पूर्व अनुमति होती है आवश्यक
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMABHAYA MOHANTY
Mar 01, 2026 13:02:28
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର: ବିକାଶ କରିବା ନାںରେ ଜଳ, ଜମି, ଜଙ୍ଗଲ, ଖଣିକୁ ଶେଷ କରି ଦିଆନଯାଉ । ସମସ୍ତଙ୍କ ପାଇଁ ସମାନ ତଥା ଗୁଣାତ୍ମକ ଶିକ୍ଷା ଓ ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟସେବା ନିଶ୍ଚିତ କରାଯାउ । ରାଜ୍ୟରେ ମଧ୍ୟମ ଓ କୁଟୀର ଶିଳ୍ପ ଜରିଆରେ ବ୍ୟାପକ ନିଯୁକ୍ତି ସୃଷ୍ଟି କରାଯାଉ । ଗନ୍ଧମାର୍ଦ୍ଦନ ଠାରୁ ଦେଓମାଳି ପର୍ବତ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଓଡ଼ିଶାର ଆରାବଳୀ ପର୍ବତମାଳାରେ ନୂତନ ବକ୍ସାଇଟ୍ ଖନନ ବନ୍ଦ କରାଯାଉ । ରାଜ୍ୟକୁ ପ୍ରଦୂଷଣ ମୁକ୍ତ କରାଯାଉ । ଏଥିସହ, ଆଦିବାସୀ ତଥା ଦଳିତଙ୍କ ପାଇଁ ଥିବା ସମ୍ବିଧାନ ଅଧିକାରକୁ କାର୍ଯ୍ୟକାରୀ କରାଯାଉ । ଏହି ଲକ୍ଷ୍ୟରେ ଲୋକଶକ୍ତି ଅଭିଯାନ ଦ୍ୱାରା ୨୫ ତାରିଖରୁ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଥିବା ଲୋକ ଅଧିକାର ଯାତ୍ରା ଆଜି କେନ୍ଦୁଝରରେ ପହଞ୍ଚିଥିଲା । ଏନେଇ ବ୍ୟାପକ ଜନଚେତନା ଜାଗ୍ରତ କରିବା ସହ, ଏସବୁର କାର୍ଯ୍ୟକାରିତା ପାଇଁ ସରକାରଙ୍କ ଉପରେ ଚାପ ସୃଷ୍ଟି କରିବା ଏହି ଯାତ୍ରାର ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟ ବୋଲି ଆୟୋଜକମାନେ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି । ୨୫ ତାରିଖରୁ ମଧୁବାବୁଙ୍କ ଜନ୍ମପୀଠରୁ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଥିବା ଏହି ଯାତ୍ରା, ମାର୍ଚ୍ଚ ୨୯ ତାରିଖ ଉଦଯାପିତ ହେବ । ସେହିଦିନ, ସହିଦ ଲକ୍ଷ୍ମଣ ନାଏକଙ୍କର ବଳିଦାନ ଦିବସରେ ଭୁବନେଶ୍ୱର ଠାରେ ଏକ ବିଶାଳ ଜନ ସମାବେଶ ଆୟୋଜିତ ହେବ । ଏହି ଉପଲକ୍ଷେ ଆଜି କେନ୍ଦୁଝର ନଗର ଭବନ ଠାରେ ଆୟୋଜିତ ଏକ ସଭାରେ ଉପସ୍ଥିତ ଜନସାଧାରଣଙ୍କୁ ଏହି ଯାତ୍ରାର ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟ ସମ୍ପର୍କରେ ଅବଗତ କରାଯାଇଥିଲା ।
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Mar 01, 2026 13:02:17
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:खामेनेई की शहादत पर शिया समुदाय का एहतेजाज धार्मिक गुरु सैयद अली ख़ामेनेई के शहीद होने की खबर के बाद कौशांबी में ख़ासकर करारी कस्बे में शिया समुदाय ने शांतिपूर्ण एहतेजाज और मजलिस कर अपने ग़म का इज़हार किया। सैकड़ों की तादाद में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे इसमें शामिल हुए। रोज़ेदार होने के बावजूद लोगों ने तेज धूप में बैठकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ नारेबाज़ी भी की गई। कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा。 कौशांबी में शिया समुदाय के लोगों ने इकट्ठा होकर मजलिस का आयोजन किया। लोगों ने काले कपड़े पहनकर और हाथों में तख्तियां लेकर अपने रहबर को श्रद्धांजलि दी। रोज़े की हालत में भी भारी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा मंझनपुर, करारी, दारानगर, मुस्तफाबाद आदि जगहों पर आयोजित हुआ。 कार्यक्रम के दौरान अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ नारे लगाए गए। हालांकि आयोजन को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमे मौके पर तैनात रहीं。 प्रशासन की ओर से मजलिस, मातम और एहतेजाज करने की चेतावनी दी गई थी। एहतियात के तौर पर करारी कस्बे के कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया。 फिलहाल कौशांबी में हालात सामान्य हैं, लेकिन प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड में है।
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 01, 2026 13:02:05
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के हरचंदपुर थाना इलाके में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहाँ के मुबारकपुर में एक घर के भीतर कथित रूप से यह कार्यक्रम चल रहा था। यह घर रामरती का बताया जा रहा है जो दो साल पहले भी इसी मामले में जेल जा चुकी हैं। इनके घर से क्रिश्चियन धर्म से संबंधित साहित्य बरामद हुआ है और वो बोर्ड जिस पर धर्म परिवर्तन के लिए चीजें लिखी थी उसे भी पुलिस ने बरामद किया है। यह घर रामरती नामक महिला का बताया जा रहा है, जो कथित रूप से दो वर्ष पहले भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुकी हैं। पुलिस ने मौके से ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य और एक बोर्ड बरामद किए जाने की बात कही है, जिस पर कथित तौर पर धर्म परिवर्तन से संबंधित बातें लिखी थीं। पुलिस ने कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराने वाले स्थान से ईसाई धर्म से जुड़े साहित्य भी बरामद किये हैं। फिलहाल पुलिस रामरती समेत उसके साथ लाई गई दो अन्य महिलाओं से पूछताछ मे जुटी है।
0
comment0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
Mar 01, 2026 13:01:57
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया पुलिस ने रसडा थाना अंतर्गत चिलकहर के कुश ग्राम लोहटा में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव के मामले में खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक व्यक्ति की पहचान आजमगढ़ निवास पंकज गुप्ता के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आजमगढ़ के ही विजय पाल सिंह की बहन रेखा सिंह से मृतक पंकज गुप्ता के गहरे संबंध थे। वहीं मृतक पंकज के पास रेखा के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी थे। जिसे लेकर आए दिन पंकज रेखा पर अनावश्यक दबाव बनाता था। रेखा ने इसकी जानकारी अपने पति अरुण सोनी और भाभी अंजनी सिंह को दी। 5 फरवरी को बलिया के चिलकहर में रेखा की भाभी अंजनी सिंह के मायके में शादी समारोह था लिहाजा पांचो लोगों ने मृतक पंकज को बहला फुसला कर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। मृतक के बैग और कुछ कपड़ों को जला दिया गया जबकि मोबाइल को कुछ दूरी पर फेंक दिया गया था। पुलिस हत्याकांड में अभी भी पांच लोगों की तलाश कर रही है। वही पुलिस ने चाकू, नारायण की रजिस्ट्री, जली हुई शॉल, तेजाब की बोतल भी बरामद कर लिया है.
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Mar 01, 2026 13:01:45
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा 6 साल से लापता 4 वर्षीय प्रिंस बैरवा का मामला पुलिस बालक के कंकाल को बरामद करने को लेकर जुटी दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे पर सड़क कटिंग जारी एक्सप्रेस वे की पार्किंग लाइन सहित दो लाइनों पर लगाई गई बेरिकेटिंग विधायक भागचंद सैनी टांकडा भी पहुंचे मौके पर परिवारजनों को बधाया ढांढस, प्रशासन से मामले में पूछी प्रगति रिपोर्ट एक्सप्रेस वे पर अब जल्द खुदाई होगी शुरू एक्सप्रेस वे की 50 मीटर की जगह की गई चिन्हित दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र से करीब छह वर्ष से लापता चार वर्षीय प्रिंस बैरवा के मामले में पुलिस ने एक बार फिर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर संभावित स्थान चिन्हित कर आधुनिक तकनीक की मदद से जांच की जा रही है।पुलिस टीम ने वर्ष 2020 के सर्वे रिकॉर्ड के आधार पर ड्रोन कैमरों से क्षेत्र का पुनः सर्वेक्षण किया इसको लेकर करीब 9 सौ मीटर लंबाई तक ड्रोन को उड़ाया गया। इसके बाद एक्सप्रेस-वे की दिल्ली से मुंबई की ओर जाने वाली पार्किंग लाइन सहित तीन लाइनों को बेरिकेटिंग कर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। चिन्हित स्थान पर वाहनों की आवाजाही रोककर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। जीपीआर मशीन से मिले संकेत... ड्रोन सर्वे के साथ-साथ जीपीआर (ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार) मशीन से बीते दिनों जमीन के भीतर स्कैनिंग की गई। एक्सप्रेस वे के पिलर संख्या 161.7 के समीप करीब 30 मीटर क्षेत्र में संदिग्ध संकेत मिलने पर डामर हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। मिलिंग मशीन से करीब एक फीट गहराई की चार लेयर 30 मीटर लंबाई तक कटिंग की गई। जिसके बाद खुदाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में सड़क की सतह से लगभग नौ फीट नीचे कुछ असामान्य संकेत मिलने की बात सामने आई है। इसी आधार पर खुदाई का दायरा बढ़ाया गया है। विधायक टांकड़ा मौके पर पहुंच परिवार को बधाया ढांढस... एक्सप्रेस वे पर खुदाई कार्य के दौरान क्षेत्रीय विधायक भागचंद सैनी टांकडा भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित पिता व परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने प्रशासन से मामले की प्रगति रिपोर्ट भी ली और जांच में तेजी लाने के की भी बता कही। मौके पर एडिशनल एसपी योगेंद्र फौजदार, थाना अधिकारी जहीर अब्बास सहित अन्य मौजूद । अब परिवार को न्याय की जगी आस... गौरतलब है कि चार वर्षीय प्रिंस बैरवा के 16 अगस्त 2020 को लापता होने के बाद से परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस की यह नई कार्रवाई परिजनों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। प्रशासन का कहना है कि तकनीकी जांच पूरी सावधानी के साथ की जा रही है जल्द ही बालक प्रिंस का अवशेष मिलने की उम्मीद हैं। बाइट जहीर अब्बास थानाधिकारी बांदीकुई LAXMI AVATAR SHARMA 9414821803
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 01, 2026 13:01:32
Kota, Rajasthan:कोटा की बेटी तान्या शर्मा कनाडा में रहती है. वह कनाडा से अबू धाबी होते हुए भारत लौट रही थी, लेकिन अचानक शनिवार को युद्ध शुरू होने के बाद वह अबू धाबी में फंस गई. काफी घंटे तक वह एयरपोर्ट पर रही. उन्हें होटल में शिफ्ट किया जा रहा है, लेकिन अभी तक उन्हें होटल नहीं मिला है. इसकी सूचना तान्या ने अपने परिजनों को दी. जिसके बाद वह भी सहम गए हैं. तान्या के पिता राजीव शर्मा फिलहाल मुंबई में हैं. वे कोटा के भीमगंजमंडी इलाके के इंदौरी चौराहा के पास रहते हैं. उनका कहना है कि बेटी तान्या शर्मा अबू धाबी में फंसी हुई है. वहां पर हालात बिगड़े हुए हैं. तान्या ने कनाडा में ही पढ़ाई की है और वहीं जॉब करती है. वह वहां से भारत आ रही थी. कनाडा के टोरंटो से यूएई की कैपिटल अबू धाबी तक एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट के जरिए आई थी. वह अबू धाबी एयरपोर्ट पर 12:50 बजे पर उतरी थी. इसके बाद कनेक्टिंग फ्लाइट 2:25 बजे पर मुंबई के लिए थी. जिसे अक्सा एयरलाइंस के जरिए मुंबई आना था. तान्या चेक इन करने वाली थी. उसके पहले ही एक भारी विस्फोट की आवाज आई. आर्मी कुछ ही मिनट में वहां पर पहुंच गई. पूरे एयरपोर्ट को खाली कराया गया. उन्हें होटल में शिफ्ट किया जा रहा है. राजीव शर्मा के मुताबिक तान्या का कहना है कि उनके फोन बैटरी काफी कम है. ऐसे में वह फोन रिसीव भी नहीं कर पा रही है और किसी को फोन भी नहीं कर पा रही है. उनका कहना है कि रात के 9:20 बजे तक उन्हें होटल नहीं मिला था. होटल उपलब्ध होने के बाद वहां पर चेक इन करेगी. उसके बाद ही बातचीत हो पाएगी. पिता राजीव शर्मा की मांग है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला उनकी बेटी के संबंध में बातचीत करें. उन्हें यूएई गवर्नमेंट से बात कर भारत लाया जाए। कोटा की नंदनी जैन भी दुबई मे ं है। नंदनी के पिता अकलंक जैन ने बताया- नंदनी बीटेक करने इस साल गई है। उनस े बातचीत हो रही है। बेटी को कहा है कि 10-15 दिन का राशन-पानी, पैसे और मेडिसिन अपने पास रखे। सभी लोग एक साथ हैं। जैसे ही एयरपोर्ट चालू होंगे, बेटी को कोटा बुला लेंगे。 दुबई में फंसे कोटा के स्टूडेंट सिद्धार्थ जैन ने बताया कि वे दुबई के एकेडेमी एजुकेशनल जोन में हैं और एक हॉस्टल में ठहरे हुए हैं। उनके हॉस्टल के पास ही मिसाइल से हमला हुआ है。 सिद्धार्थ ने दुबई से दोस्त के साथ फोटो और वीडियो भेजा। उसने बताया- जहां हम ठहरे हुए हैं। वहां थोड़ी-थोड़ी देर में धमाके हो रहे हैं। वहीं, कोटा की ही एक स्टूडेंट तान्या भी अबू धाबी में फंस गई हैं। वे कनाडा से इंडिया आ रही थी। उनके पिता ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मदद मांगी है।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 01, 2026 13:00:38
Jaipur, Rajasthan:इजरायल-ईरान टकराव को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा भारत सरकार को पूरी ताकत लगाकर विदेश में फंसे हुए लोगों को वापस लाना चाहिए। राजस्थान के लोग भी खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं, उनको वापस लाने का प्रयास करना चाहिए। वहां की सरकारों से बात करके हमारे लोगों को सुरक्षित वापस बुलाएं। जो हालात उत्पन्न हुए हैं, वे बहुत चिंताजनक हैं। ईरान पर कार्रवाई हुई, फिर ईरान ने पलटकर 7-8 देशों पर हमला किया है, लगातार स्थिति बिगड़ रही है। भारत बहुत बड़ा मुल्क है, कई देशों से हमारे संबंध हैं। युद्ध किसी के लिए अच्छा नहीं है, भारत को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, शांति की दिशा में। ट्रेड डील को लेकर पायलट ने कहा कि एग्रीमेंट बराबरी का होता है, लेकिन यह डील भारत पर थोपी गई है। अमेरिका के उत्पादों के लिए हिंदुस्तान के सारे बाजार खोल दिए गए हैं जीरो टैरिफ पर, और हम लोग 18 प्रतिशत टैरिफ देंगे।50 की धमकी दी और तीन पर कर दिया। इससे हमारे किसानों को नुकसान होगा। अजमेर में कांग्रेस को लेकर पीएम के बयान पर बोले पायलट। सचिन पायलट ने कहा कि प्रधानमंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण था। देश के सर्वोच्च पद पर बैठकर पीएम इस तरह की भाषा का उपयोग करते हैं। उनका बयान सत्य से परे है। बंगाल और केरल के चुनाव को देखते हुए इस तरह का बयान प्रधानमंत्री ने दिया है। प्रधानमंत्री 11 सालों का रिपोर्ट कार्ड नहीं बता रहे हैं। बाइट – सचिन पायलट।
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Mar 01, 2026 12:49:29
Barabanki, Uttar Pradesh:ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत और इजरायल-ईरान के बीच छिड़े भीषण युद्ध ने पूरी दुनिया को दहला दिया है। इस महायुद्ध की तपिश अब बाराबंकी के गांवों तक पहुंच गई है, क्योंकि जिले के देवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर जैसे गांवों के दर्जनों युवक इजराइल में मजदूरी कर रहे हैं। वर्तमान में तेल अवीव के पास रमाला जैसे शहरों में युद्ध के साये के बीच रह रहे इन मजदूरों के परिजनों में गहरी चिंता देखी जा रही है। हालांकि, वहां मौजूद भारतीय श्रमिकों ने वीडियो कॉल के जरिए अपने परिवारों को ढांढस बंधाया है कि फिलहाल वे सुरक्षित स्थानों पर हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। जानकरी के मुताबिक, देवा के जगदीशपुर गांव के रहने वाले अंकुर सिंह और राजपाल सिंह समेत करीब दो दर्जन से अधिक लोग इजराइल में राजगीर और शटरिंग का कार्य करते हैं। राजपाल सिंह करीब चार महीने पहले ही दोबारा काम पर इजराइल गए थे। जब गांव में इन परिवारों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि फिलहाल बातचीत और वीडियो कॉल का सिलसिला जारी है। मजदूरों ने बताया कि युद्ध की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल वहां काम बंद करा दिया गया है और सभी को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। हालांकि हमले की खबरें लगातार मिल रही हैं, लेकिन अभी तक इन श्रमिकों के आसपास कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है, जिससे परिजनों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। वीडियो कॉल पर वहां के हालात साझा करते हुए अंकुर सिंह ने बताया कि इजराइल पर दागी जाने वाली मिसाइलें और बम अक्सर आसमान में ही 'डिफ्यूज' कर दिए जाते हैं, जिन्हें वे अपनी आंखों से देख पा रहे हैं। उधर, बाराबंकी के किंतूर गांव का ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई से पुराना नाता होने और ईरान में फंसे अन्य बाराबंकी वासियों की खबरों ने क्षेत्र में पहले ही तनाव पैदा कर रखा है। ऐसे में इजराइल में मौजूद इन मजदूरों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण अब ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। परिजनों की बस यही उम्मीद है कि युद्ध की यह विभीषिका जल्द थमे और उनके अपने सुरक्षित वतन वापस लौट सकें。
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 01, 2026 12:49:04
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- जलदाय विभाग के चीफ इंजीनियर मनीष बेनीवाल को एपीओ कर दिया गया है. मनीष बेनीवाल को जलदाय विभाग में शहरी चीफ इंजीनियर की जिम्मेदारी दी गई थी. संयुक्त सचिव प्रवीण लेखरा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं. एपीओ के दौरान बेनीवाल को जल जीवन मिशन MD दफ्तर में उपस्थिति देनी होगी. आदेश में प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है. बताया जा रहा है कि देवराज सोलंकी को चीफ इंजीनियर का शहरी का काम दिया जा सकता है. इस संबंध में फाइल पीएचईडी से सीएमओ भेजी गई है. अमृत 2.0 और जल जीवन मिशन शहरी जैसी प्रमुख प्रोजेक्ट हैं. ऐसे में जल्द ही किसी चीफ इंजीनियर को कमान दी जा सकती है. इसके अलावा तीन चीफ इंजीनियर की कुर्सी का चार्ज भी जल्द ही दिया जा सकता है. जल जीवन मिशन घोटाले में गिरफ्तारी के बाद ग्रामीण, उदयपुर प्रोजेक्ट, प्रशासन की कुर्सी खाली है. वही जयपुर के एडिशनल चीफ इंजीनियर 2 की कुर्सी का भी चार्ज जल्द दिया जा सकता है.
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 01, 2026 12:48:47
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग ईरान पर हुए हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खमेनेई की मौत की खबर के बाद आगरा में मुस्लिम शिया समाज में आक्रोश, शहीद-ए-सालिस मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और किया विरोध प्रदर्शन, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया, पुतला फूंकने के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद के बाहर निकलकर प्रदर्शन करने की कोशिश की, मौके पर मौजूद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को रोक लिया और एहतियातन मस्जिद का मुख्य गेट किया बंद, प्रदर्शन के दौरान महिलाएं दूसरे रास्ते से बाहर आईं, जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर वापस मस्जिद परिसर में भेजा, फिलहाल मस्जिद पर ऐतिहातन तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया, आगरा थाना न्यू आगरा क्षेत्र में शहीद ए सालिस मस्जिद का मामला,
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Mar 01, 2026 12:48:34
Jaspur, Uttarakhand:स्लग रामनगर के थारी-कंदला में गोलियों की गूंज से दहला इलाका, गांजा पकड़वाने की रंजिश में घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग – बच्चे-महिलाएं जान बचाकर छिपे थारी-कंदला, पीरूमदरा चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी अरुण सिंह और उसके साथियों ने गांजा पकड़वाने के बाद से धमकाते हुए घरों में घुसकर फायरिंग की. गुरमीत सिंह के अनुसार गांव के एक युवक को कुछ दिन पहले 8–9 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था, जो उसके रिश्तेदार अरुण सिंह का है. अरुण सिंह बाहर से आने वाले युवकों के साथ मिलकर लोगों को धमकाता था और ड्राइवर पर दबाव बना रहा था. रविवार सुबह क्रेशर के पास अरुण सिंह ने उनके ड्राइवर के साथ अभद्रता की और हत्या की धमकी दी. फिर वे अपने घर लौट आए. थोड़ी देर बाद अरुण सिंह और 4–5 साथियों ने घर पहुंचकर फायरिंग शुरू की. गोलीबारी से घर में मौजूद बच्चे और महिलाएं दहशत में आ गए और पड़ोसियों के घरों में छिपकर जान बचानी पड़ी. पड़ोसन सुखविंदर कौर ने भी घटनाओं की पुष्टि की. छोटे-छोटे बच्चों को कमरे में बंद कर रखा गया ताकि उनकी जान बच जाए. आरोप है कि हमलावर गांजा बेचने के मामले के आरोपी थे और गिरफ्तारी के बाद गांव वालों को धमकाते थे. क्षेत्रीय अधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में स्पष्ट हुआ कि गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तारी को लेकर गलतफहमी और रंजिश के चलते हमलावरों ने डराने-धमकाने के लिए फायरिंग की. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. एक युवक रोहित गुर्जर का नाम प्रकाश में आया है, जिसकी आपराधिक पृष्ठभूमि है; तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा. घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top