201009
Noida Film City के समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए पहुंचे बोनी कपूर और आशीष भूटानी
Greater Noida, Uttar Pradesh:यमुना प्राधिकरण में इंटरनेशनल फिल्म सिटी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है। सूचना के अनुसार फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के सीएमडी आशीष भूटानी मौजूद थे। वहीं 1000 एकड़ में बनने वाली इस फिल्म सिटी का निर्माण कार्य 6 महीने में शुरू होगा और 3 साल में पूरा किया जाएगा। साथ ही पहले चरण में 250 एकड़ में निर्माण होगा और पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1500 करोड़ रुपये है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर जलभवन के दफ्तर समेत 20 करोड़ बकाया मामले में कुर्की, कोर्ट आदेश जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- जलभवन में कुर्की की कारवाई, chief इंजीनियर शहरी का दफ्तर को कुर्क की कार्रवाई, करीब 15 साल पुराने मामले में कार्रवाई, सचदेवा मेटल्स फर्म के बकायया भुगतान का मामला, फर्म का भुगतान ब्याज समेत 20 करोड़ तक पहुंची राशि, अब कोर्ट के आदेश के बाद कुर्की की कार्रवाई शुरू0
0
Report
गंगा एक्सप्रेसवे पर पिकअप टक्कर, एक की मौत, 12 घायल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, 12 घायल अमरोहा जनपद के गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव तरारा के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने मजदूरों और उनके परिवार से भरी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बदायूं निवासी 45 वर्षीय कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मजदूरी करने वाला परिवार दीपावली पर घर आया था और बुधवार रात पिकअप से दिल्ली लौट रहा था। बहजोई के पास वाहन खराब होने पर दूसरी पिकअप मंगाकर दोनों गाड़ियों को टो चेन से जोड़ दिया गया था। गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे तरारा गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा0
0
Report
भीलवाड़ा में देवताओं के मंडप पर चोरों का कहर: देवनारायण मंदिर से नकदी-जेवरात चोरी
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा जिले में मंदिर भी चोरों के निशाने पर हैं. दान पात्र के साथ मूर्ति पर चढ़े जेवरात चुरा कर ले जा रहे हैं. ऐसा ही मामला मांडल थाना क्षेत्र के ग्राम बावड़ी में अज्ञात चोरों ने भगवान देवनारायण जी के मंदिर को निशाना बनाया. चोर मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी और मूर्ति पर चढ़े कीमती जेवरात चोरी कर ले गए, चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है. घटना रात्रि की बताई जा रही है; पुजारी बाहर थे... मंदिर में कोई मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर मंदिर में दाखिल हुए. चोरों ने दानपात्र तोड़ा और उसमें रखी नकदी के साथ भगवान के कीमती जेवरात भी चोरी कर लिए. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. गांवावासी और मंदिर से जुड़े लोगों में नाराजगी है. पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी गए नकदी व जेवरात बरामद करने की मांग की गई है.0
0
Report
Advertisement
उत्तरकाशी में कांग्रेस का भारी प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ पुतला दहन
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:हनुमान चौक में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव करने, सीमांत क्षेत्रों की समस्याओं की अनदेखी करने और अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग के प्रति संवेदनहीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि धारचूला के कांग्रेस विधायक हरीश धामी के साथ कथित भेदभावपूर्ण व्यवहार और क्षेत्र की समस्याओं को उचित महत्व न दिया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही अंकिता भंडारी हत्याकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मामले में न्याय की मांग आज भी प्रदेश की जनता की एक महत्वपूर्ण आवाज है। पीड़िता के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बयानों पर भाजपा नेतृत्व को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। प्रदेश सरकार की चुप्पी और ऐसे मामलों में प्रभावी जवाबदेही का अभाव जनता के मन में गंभीर सवाल खड़े करता है।0
0
Report
बांदीकुई के शादी समारोह में फूड पोइजन से 20 से अधिक बीमार
Dausa, Rajasthan:बांदीकुई (दौसा) फूडपोइजन से दो दर्जन से अधिक लोग बीमार एक शादी समारोह में जीमने के बाद बिगड़ी सभी की तबीयत परसों शादी समारोह में खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत उल्टी दस्त बुखार के बाद सभी को लाया गया उपजिला अस्पताल बांदीकुई बांदीकुई के पास ऊनबडा गांव के बिरला की ढाणी का मामला तीन एंबुलेंसो में भरकर लाया गया सभी ग्रामीण बच्चे महिला और बुजुर्गो को वहीं अस्पताल में मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत उपचार किया शुरु0
0
Report
दीपा सागर मौत: पुलिस फॉरेंसिक जांच मोबाइल व हैंडराइटिंग पर केंद्रित
Jagdalpur, Chhattisgarh:दीपा सागर मौत मामले में पुलिस की जांच अब डिजिटल और हैंडराइटिंग साक्ष्यों पर केंद्रित हो गई है, परिजनों ने पुलिस को दीपा का मोबाइल फोन और उसकी वास्तविक लिखावट वाली कॉपी सौंपी है। अब मोबाइल की एफएसएल जांच कराई जाएगी, वहीं कथित सुसाइड नोट का मिलान दीपा की हैंडराइटिंग से किया जाएगा। दोनों साक्ष्यों को जांच के लिए रायपुर भेजने की तैयारी है ,पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड यानी सीडीआर का विश्लेषण करने के साथ ही मामले से जुड़े कई लोगों के बयान भी दर्ज कर चुकी है। कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के मुताबिक, फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।गौरतलब है कि बाफना हाउस की छत पर सेल्स गर्ल दीपा सागर का शव मिला था। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इससे पहले घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुके हैं। अब सभी की निगाहें फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। बाइट – लीलाधर राठौर, थाना प्रभारी, कोतवाली0
0
Report
Advertisement
ED समन पर RJD MLC सुनील सिंह पटना ED दफ्तर बुलाए गए
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना RJD MLC सुनील सिंह को ED का समन पूछताछ के लिए ED ने सुनील सिंह को किया है तलब आज पटना ED कार्यालय में सुनील सिंह से होना है पूछताछ विस्कोमान कॉपरेशन के ज़रिए दाल मंगवाकर बेचने के दौरान लाखों की गड़बड़ी करने का सुनील सिंह पर है आरोप पहले के दो नोटिस पर सुनील सिंह नहीं पहुचे थे ED कार्यालय आज ED ने तीसरा नोटिस भेज सुनील सिंह को ED कार्यालय पहुँच अपना पक्ष रखने को कहा है0
0
Report
बीकानेर पुलिस ने गैंगस्टर के गुर्गे को गिरफ्तार कर संगठित अपराध पर दबाव बढ़ा दिया
Bikaner, Rajasthan:रोहित गोदारा के गुर्गे को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान पुलिस दबोचा। आरोपी की पत्नी हाल ही में बनी सरपंच। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में कोटगेट पुलिस और डीएसटी बीकानेर ने कार्रवाई की। रंगदारी के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की। गैंगस्टर का गुर्गा शिवपाल सिंह गिरफ्तार। रोहित गोदारा गैंग का बताया जा रहा सदस्य। सीओ सिटी अनुज डाल ने दी जानकारी। संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटगेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहित गोदारा के सक्रिय गुर्गे शिवराज सिंह को गिरफ्तार किया है। डीएसटी बीकानेर, कोटगेट थाने और मंडावा पुलिस के सहयोग से आरोपी को दबोचा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पंचायत चुनाव के दौरान अपनी पत्नी के सरपंच चुनाव प्रचार में जुटा हुआ था। जिस दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, उसी चुनाव में उसकी पत्नी सरपंच बनीं। सीओ सदर अनुज डाल ने बताया कि शिवराज सिंह लंबे समय से संगठित अपराध के मामले में वांछित था। उस पर रंगदारी वसूली, फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने सहित कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। बीकानेर के अलावा राजस्थान के अन्य जिलों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। बताया गया कि इस कार्रवाई में झुंझुनूं एसपी कावेन्द्र सिंह सागर का सहयोग रहा। कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी और उनकी टीम ने डीएसटी बीकानेर व मंडावा पुलिस के साथ समन्वय बनाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ में रोहित गोदारा गिरोह के नेटवर्क, रंगदारी वसूली और संगठित अपराध से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण खुलाव हो सकते हैं।0
0
Report
ED ऑफिस में हाजिर हुए RJD MLC सुनील सिंह, दाल खरीद मामले मोड़
Patna, Bihar:पटना- RJD MLC सुनील सिंह की आज ED ऑफिस में पेश होने के लिए पहुंचे बिस्कोमान के अध्यक्ष रहते हुए दाल खरीद का है मामला0
0
Report
Advertisement
बजट सरकार के 3 साल के मौके पर कृषि विभाग बड़ा अभियान, एमओयू की उम्मीद
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर मौजूदा भाजपा सरकार के 3 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। 15 दिवसीय आयोजनों में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा भी कई आयोजन किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट यानी ग्राम के आयोजन को लेकर भी तैयारी की जा रही है। वहीं इसके अलावा कृषि क्षेत्र में कई एमओयू किया जाना संभव है। कृषि विभाग के आयुक्त नरेश कुमार गोयल इसे लेकर अंतिम रूपरेखा बना रहे हैं। विभिन्न आयोजनों को लेकर कृषि आयुक्त प्रयास कर रहे हैं कि किसानों की सहभागिता अधिक से अधिक हो। 3 साल के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों में बागवानी और जल संरक्षण से जुड़े आयोजन भी महत्वपूर्ण होंगे। आपको बता दें कि पूर्व में मई माह में प्रस्तावित ग्राम ईरान-अमेरिका युद्ध के दौरान ईंधन संकट के चलते स्थगित कर दिया गया था। इसे लेकर अहमदाबाद, दिल्ली, पुणे आदि कई शहरों में प्री इवेंट भी आयोजित किए गए थे। 3 साल के मौके पर होने वाले कृषि विभाग के आयोजनों के लिए कृषि विभाग की प्रमुख सचिव मंजू राजपाल को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। ये आयोजन होंगे महत्वपूर्ण - कृषि निवेश, निर्यात उन्मुक्त उत्पादन को लेकर होंगे एमओयू - डिजिटल परिवर्तन, बागवानी, मिलेट्स, प्रिसिजन फार्मिंग और - जल संरक्षण को बढ़ावा देते हुए राजस्थान को वैश्विक कृषि का केन्द्र बनाना - किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर का कार्यक्रम होगा - किसानों को विभिन्न योजनाओं में अनुदान राशि भी डीबीटी की जाएगी - कृषि आदान की राशि का अनुदान भी दिया जाएगा - मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना की राशि भी ट्रांसफर की जाएगी0
0
Report
सरगुजा में आतंक का पर्याय बना 'कबरा' हाथी 6 दिन बाद ट्रैंकुलाइज, कॉलर आईडी लगाकर झुंड में छोड़ा गया
Durg, Chhattisgarh:अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में अब तक 17 लोगों की जान ले चुके आक्रामक 'कबरा' हाथी को वन विभाग ने 6 दिनों के लंबे अभियान के बाद उदयपुर वन परिक्षेत्र स्थित रामगढ़ पहाड़ के जंगल में ट्रैंकुलाइज कर लिया है। सीसीएफ वाइल्डलाइफ प्रणय मिश्रा के नेतृत्व में कुमकी हाथियों 'तीरथ' और 'दुर्योधन' तथा ड्रोन कैमरों की मदद से यह ऑपरेशन सफल हुआ। हाथी को रेस्क्यू सेंटर भेजने के बजाय कॉलर आईडी लगाकर वापस 17 हाथियों के झुंड में छोड़ दिया गया है, जिससे पूरे दल की निगरानी हो सकेगी। Notorious 'Kabra' Elephant Tranquilized in Surguja After 6-Day Operation, Released into Herd with Collar ID0
0
Report
कुशीनगर में एक साथ कई दुकानों से चोरी, व्यापारियों में हड़कंप
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - एक साथ कई दुकानों में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप - भीषण चोरी की घटना से व्यापारियों में दहशत - घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक - विधायक मोहन वर्मा ने पीड़ित दुकानदारों से की मुलाकात - विधायक ने मौके पर आई पुलिस को जल्द चोरी का खुलासा करने के दिए निर्देश - फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच - हाटा के पैकोली चौराहे की घटना।0
0
Report
Advertisement
NHM भर्ती घोटाला: कवर्धा में 13 भर्ती रद्द, जवाबदेह अधिकारी कब?
Kawardha, Chhattisgarh:कावर्धा NHM भर्ती में बड़ा अनियमितता सामने आई है। जांच में उत्तर पुस्तिकाओं में अंकों की ओवरराइटिंग, 20 की जगह 22 सवालों का मूल्यांकन, अपात्र अभ्यर्थियों को मेरिट सूची में शामिल करने और कलेक्टर की अनुमति के बिना नियुक्ति आदेश जारी करने जैसी गड़बड़ियां उजागर हुई हैं। NHM के तहत 14 श्रेणियों के 18 संविदा पदों के लिए 500 से अधिक आवेदन आए थे। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 अभ्यर्थियों ने नौकरी ज्वाइन कर ली थी और लगभग डेढ़ महीना काम कर लिया था जिन्हें एक माह का सैलरी भी भुगतान किया जा चुका है। शिकायत मिलने पर गठित चार सदस्यीय जांच समिति ने 13 नवंबर को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें भर्ती प्रक्रिया में कई अनियमितताओं की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर के निर्देश पर 16 नवंबर को सीएमएचओ डॉ. देवेंद्र कुमार तुरे ने सभी 18 पदों की चयन सूची और नियुक्ति आदेश निरस्त कर दिए। इसके चलते नौकरी कर रहे 13 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो गईं। नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने नियमानुसार परीक्षा दी और चयनित होकर काम किया, फिर अधिकारियों की गलतियों की सजा उन्हें क्यों दी जा रही है? अब सबसे बड़ा सवाल है कि भर्ती में गड़बड़ी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी और प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय कब मिलेगा?0
0
Report
निशांत कुमार पर धक्का मामला: JDU-बीजेपी के बीच राजनीतिक तकरार तेज
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को राघोपुर पहुंचे थे. कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का उन्होंने भ्रमण किया. 21 तारीख को पीएम मोदी उद्घाटन करने वाले हैं. निशांत कुमार को धक्का देते हुए एक वीडियो सामने आया है वहीं JDU ने दुखद बताया है जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा सम्राट चौधरी जी, वैशाली के प्रभारी मंत्री माननीय निशांत कुमार जी के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दौरे की पूर्व तैयारी के संदर्भ में समीक्षा बैठक में गए। जो भी वीडियो आया है, वह बिल्कुल दुखद और पीड़ाजनक है और पुलिस मुख्यालय को इस पर गंभीरता से पहल करनी चाहिए कि आखिर सब कुछ जानते हुए क्या गुनाह किसी ने किया है? दूसरा महत्वपूर्ण सवाल है कि स्वाभाविक है वे वैशाली के प्रभारी मंत्री हैं, कैटेगरी-वाइज उनकी सुरक्षा उपलब्ध है। इसके साथ वे माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ गए हैं, तो यह सब लोगों के लिए चिंता का विषय है। और माननीय नीतीश कुमार जी के सुपुत्र एक अलग विषय हैं। लेकिन नीतीश कुमार जी के नाम पर नीती सेतु बन रहा है, निरज कुमार मुख्य प्रवक्ता जेडीयू निशांत को धक्का मारा गया police headquarters का दायित्व है। उनको इन चीजों का अवलोकन करना है कि कौन गुनाहगार है। मैंने पहले भी बोला कि जानबूझकर किया गया या किस कारण से किया गया—इन तमाम चीजों को चिन्हित करना पुलिस मुख्यालय का दायित्व है। निशांत कुमार का व्यक्तित्व ऐसा है—शालीनता, सरलता, सहजता और लोकप्रियता। इन चार पैमानों पर निशांत कुमार जी को कसिएगा। और सम्राट चौधरी और निशांत कुमार की जोड़ी है। जिन लोगों ने यह किया है, जो सोशल मीडिया में या वीडियो में आया है, उसके गुनाहगार की जिम्मेदारी तय करने का काम पुलिस मुख्यालय का है। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा जेडीयू माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का सिक्योरिटी जिस तरीके से बिहार के माननीय मंत्री निशांत कुमार जी को धक्का देकर के साइड किया, तो यह कोई नई बात नहीं है। बिहार की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नाम पर mandt दिया था। और राजनीतिक विदाई उनका जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी ने की, उसी समय जदयू को सचेत हो जाना चाहिए था। अभी भी समय है जदयू—ऐसा न हो कि नेताओं को साइड करते-करते, जदयू के नेताओं को साइड करते-करते भारतीय जनता पार्टी जदयू के अस्तित्व को ही खत्म कर दे। तो समय रहते जदयू को निर्णय लेना चाहिए अपने अस्तित्व को बचाने के लिए और जितना जल्दी हो सके भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ देना चाहिए。 प्रतिमा कुमारी, पूर्व विधायक कांग्रेस बीजेपी के विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा सबसे पहले तो जब इस प्रकार की घटना होती है तो विपक्ष का जो हालात है, वह चाहता है कि एनडीए में भ्रम पैदा करें। पहले तो मैं विपक्ष को एक सीधा सलाह देता हूं कि एनडीए पूरी चट्टानी एकता के साथ एकजुट है। उनके नेता एकजुट हैं। सम्राट चौधरी जी और नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में जो गठबंधन है और अब निशांत जी जदयू के एक बड़े नेता हैं, यह सब जगजाहिर हो गया है। और जो भी प्रशासन और उनके साथ सुरक्षाकर्मी थे, मुझे लगता है ध्यान नहीं दिए होंगे, लेकिन अगर उनसे इस मामले में लापरवाही हुई है... मैं भी मुख्यमंत्री जी के साथ कई प्रोटोकॉल में पीछे रहा हूं, कभी भी हमको कोई वैसा असहज स्थिति पैदा नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री जी खुद बुलाते हैं, मैं कई बार देखा हूं कि निशांत जी को हाथ पकड़ के वह साथ में लिए हैं। तो यह अगर लापरवाही हुई है तो नीरज जी ने भी कहा है और मैं भी कहता हूं कि जरूर उसकी समीक्षा होनी चाहिए और नहीं तो कभी-कभी गलती और भूल भी होती है, तो उसको भी आगे सुधारा जा सकता है। लेकिन मैंने देखा हूं माननीय मुख्यमंत्री जी हमेशा निशांत जी को साथ लेकर के, हाथ पकड़ करके कई मामलों में मैं खींचते देखा हूं और साथ लेकर के चल रहे हैं। एनडीए इन सब मामलों से कोई भ्रम में नहीं आने वाला है, पूरी तरीके से एकजुट है। हम्म, ठीक है。 संजय कुमार गुप्ता, बीजेपी विधायक RJD के एमएलसी कारी सुहैब ने कहा की यह धक्का निशांत कुमार को नहीं दिया गया है, वह धक्का नीतीश कुमार जी को दिया गया है। हमारे नेता आदरणीय तेजस्वी यादव जी लगातार कहते आ रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी जदयू को खत्म कर देगी, खत्म कर देगी। यह शुरुआत कई महीनों से या सालों से पहले से शुरू हो चुकी है। यह तो इसकी बानगी है एक थोड़ी सी। आपने देखा होगा कि किस तरह से धक्का मारा गया। वह जदयू के कार्यकर्ताओं को, जदयू के और बाकी नेताओं को औकात बताई गई है कि तुम्हारी हैसियत यही है। कारी सुहेब, एमएलसी आरजेडी0
0
Report
बागेश्वर में भाजयुमो ने विधायक के विवादित बयान पर पुतला दहन, जांच की मांग
Bageshwar, Uttarakhand:Anchor:बागेश्वर में बीजेपी युवा मोर्चा ने लगाए हरीश धामी मुर्दा बाद के नारे।पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी की कथित टिप्पणी और नरबलि से जुड़े बयान को लेकर सियासी विवाद बढ़ता जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बागेश्वर में विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया।भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदर्श कत्यायत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल तिराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विधायक के कथित बयान की निष्पक्ष जांच कराने, एफआईआर दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई。0
0
Report
Advertisement
