212641
उरई स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 133 यात्री पकड़े गए
Urai, Uttar Pradesh:उरई मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देश पर 5 सितंबर 2024 को उरई स्टेशन और ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी जांच की गई। इस अभियान में 133 बिना टिकट यात्रियों से 78,315 से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया। चेकिंग के दौरान कई यात्री इधर-उधर छिपते नजर आए और कुछ परिचितों का सहारा लेते दिखे। जांच में मुख्य टिकट निरीक्षक एम. एल. मीना और अंशुल त्रिपाठी भी शामिल रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना जू दो दिन के लिए बंद, पेड़ गिरने के कारण फिर खुलेगा
Patna, Bihar:पटना जू आज यानी रविवार और सोमवार को दो दिन के लिए बंद रहेगा. दरअसल, शुक्रवार को तेज बारिश के कारण पटना जू में 30 से अधिक पेड़ गिर गए थे. इस वजह से शनिवार को पटना जू को विजिटर्स के लिए बंद किया गया था. गिरे पेड़ों को हटाने का काम शुरू किया गया है. लेकिन अधिक समय लगने के कारण चीजों को व्यवस्थित करने में अभी समय लगेगा. अब विजिटर्स मंगलवार से ही पटना जू में जा सकते हैं. पेड़ गिरने की वजह से 52 साल में पहली बार पटना जू को बंद किया गया है.0
0
Report
मारवाड़ के सूर्य नगर चौराहे पर फिर हादसा: कार खाई में गिरकर बाल-बाल बची
Pali, Rajasthan:मारवाड़ के सूर्य नगर चौराहे पर फिर हुआ सड़क हादसा हवा में कई फीट ऊपर उछलकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिरी कार कार में सवार व्यापारी गांव निवासी युवक और उसकी पत्नी सुरक्षित गनीमत रही की कार में सवार पति-पत्नी नहीं हुए घायल वोपारी गांव निवासी कृष्णा किशोर अपनी पत्नी को लैब टेक्नीशियन परीक्षा दिराने जा रहे थे पाली सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस पहुंची मौके पर, पूर्व में इस खतरनाक मोड़ पर इसी जगह पर पांच बार हो चुके हादसे कार की तेज गति और खतरनाक मोड़ की वजह से हुआ हादसा0
0
Report
फरीदाबाद अरावली की कृत्रिम झीलों में मौत: सोशल मीडिया से जुड़ी खौफनाक वास्तविकता
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के अरावली में बनी कृत्रिम झीलें दिल्ली एनसीआर के युवाओं के लिए मौत का जाल बन गई हैं। सोशल मीडिया पर 'हिडन लेक' के नाम से मशहूर हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 16 सालों में 100 से अधिक युवा इन गहरी और खतरनाक झीलों में डूबकर अपनी जान गंवा चुके हैं। हाल में ही दो युवकों की मौत के बाद फरीदाबाद पुलिस की डीसीपी एनआईटी Ms. उत्तम ने झीलों का जायजा लेकर पुलिस कर्मचारियों की डयूटी लगाई है। पुलिस के द्वारा इन झीलों तक पहुंचने के रास्तों को जेसीबी मशीन से खोदा गया है ताकि कोई भी इनके नजदीک ना पहुंच सकें। सोशल मीडिया पर मशहूर हुई झीलें दिल्ली-फरीदाबाद एनसीआर के युवाओं के बीच ‘हिडन लेक’, ‘ब्लू वाटर प्वाइंट’ और ‘वीकेंड एडवेंचर स्पाट’ के नाम से इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर मशहूर हो चुकी अरावली की कृत्रिम झीलें मौत का खामोश जाल बन चुकी हैं। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड से लेकर सिरोही, मांगर, पाली और सूरजकुंड क्षेत्र तक फैली अरावली की कृत्रिम झीलों में सैकड़ों युवाओं की डूबकर मौत हो चुकी है। गर्मी के मौसम बढ़ती है मौतों की संख्या मरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या फरीदाबाद, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद से आने वाले युवाओं की रही है। गर्मी बढ़ते ही हर सप्ताह बड़ी संख्या में युवा इंटरनेट मीडिया पर वायरल फोटो और रील देखकर यहां पहुंच रहे हैं। कोई प्री-वेडिंग शूट करने आता है, कोई पार्टी करने, तो कोई नहाने। लेकिन कुछ मिनट की लापरवाही कई परिवारों की जिंदगी उजाड़ देती है। वीडियो देखकर नहाने पहुंचते है युवा 7 दिन पहले दिल्ली के डेरा फतेहपुर निवासी 24 वर्षीय रमाशंकर की सिरोही झील में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के साथ घूमने आया रमाशंकर झील की खूबसूरती देखकर पानी में उतरा था, लेकिन कुछ ही मिनट में गहरे पानी में समा गया। इससे पहले अप्रैल में दिल्ली के ही 21 वर्षीय युवक अभिषेक की भी इसी इलाके की झील में डूबकर मौत हुई थी। पिछले कई वर्षों में ऐसे दर्जनों हादसे हो चुके हैं। खदानें बंद हुईं, पीछे छोड़ गईं मौत के कुएं ये झीले कभी अरावली की खनन साइट थीं। वर्ष 1991 में सुप्रीम कोर्ट और सरकार की सख्ती के बाद यहां खनन पर रोक लगी, लेकिन गहरी खाइयों को भरा नहीं गया। समय के साथ इनमें बारिश का पानी भरता गया और ये विशाल कृत्रिम झीलों में बदल गईं। अरावली क्षेत्र में ऐसी आठ से 10 बड़ी झीलें हैं。 इनमें कई की गहराई इतनी ज्यादा है कि उसका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड तक नहीं है। स्थानीय निवसी रामबीर का कहना है कि कुछ जगह पानी के अंदर अचानक 40 से 60 फीट तक गहराई शुरू हो जाती है। ऊपर से शांत और सुंदर दिखने वाला पानी अंदर मौत छिपाए बैठा है। सोशल मीडिया बना मौत का निमंत्रण अरावली की झीलों के ड्रोन वीडियो, बाइक राइड रील और रोमांटिक फोटो इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर हजारों की संख्या में मौजूद हैं। ‘दिल्ली के पास सीक्रेट लेक’, ‘नोएडा से दो घंटे दूर ब्लू लेक’ और ‘हिडन पैराडाइस’ जैसे कैप्शन युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। दिल्ली और गुरुग्राम से सबसे ज्यादा भीड़ आती स्थानीय लोगों के अनुसार वीकेंड पर यहां सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली और गुरुग्राम से पहुंचती है। कई युवक शराब पार्टी करते हैं, फिर पानी में उतर जाते हैं। कुछ लोग सेल्फी लेते समय फिसल जाते हैं, जबकि कई गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाते। पुलिस ने झीलों को लेकर बढ़ाई सुरक्षा पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए झील की तरफ जाने वाले आने-जाने के कई रास्तों को जेसीबी से खोदकर बंद कर दिया गया है, ताकि लोग आगे झील की तरफ न जा सकें। इसके साथ ही आसपास के पहाड़ों और स्थानों पर चेतावनी संदेश भी लिख दिए गए हैं, जिससे लोगों को झील में जाने से रोका जा सके। इसके अलावा झील के आसपास कई स्थानों पर चेतावनी संकेत और सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिनमें साफ तौर पर लिखा गया है कि झील में प्रवेश करना खतरनाक और जानलेवा हो सकता है। डीसीपी ने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई उन्होंने बताया कि डीसीपी एनआईटी Ms. उत्तम ने झीलों का जायजा लेकर पुलिस कर्मचारियों की डयूटी लगाई है। डीसीपी ने गांव के लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गांव में बाहर से आने वाले लोगों को जागरूक करें और अनावश्यक रूप से किसी को भी झील के पास जाने से रोकें। फरीदाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि प्राकृतिक झीलों में नहाने से बचें, क्योंकि इन झीलों में उतरना जानलेवा साबित हो सकता है। पुलिस का कहना है कि लोगों की सुरक्षा के लिए ऐसे संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और सख्ती आगे भी जारी रहेगी。0
0
Report
Advertisement
सिमडेगा- कुरडेग मार्ग हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा जीवन खतरे में
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा-कुरडेग मार्ग के सेवई में देर रात हुए सड़क हादसे में घायल दो युवकों में से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शशि कुमार ग्वाला का हादसे में श्वास नली और सिर में ब्लड जम गया था। जिस कारण उसकी मौत हो गई। दूसरे युवक भोलेशंकर मांझी की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। वे फिलहाल बेहोशी की अवस्था में हैं और उनका इलाज जारी है। दोनों युवक सिमडेगा जिले अंतर्गत केरसई प्रखंड के बासेन बथानटोली के निवासी हैं।0
0
Report
पटना: मंत्री ने कहा 100,000 से अधिक आवेदनों का जल्द निष्पादन संभव
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना\n\nदिलीप जायसवाल ने कहा विभाग में बीते दिनों से को और कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने की वजह से काफी लोग परेशान हैं लगभग 100000 से अधिक आवेदन लंबित पड़ा हुआ है इन सभी लंबित आवेदनों को जल्द ही निष्पादन किया जाएगा सोमवार से हम विभाग में बैठेंगे समीक्षा करेंगे और लोगों का जो समस्या है उसका जल्द ही निपटारा किया जाएगा।\n\nवहीं भ्रष्ट विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों को लेकर कहा अभी चीजों को हम देखेंगे उसके बाद फैसला लिया जाएगा। \nअभी कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगा0
0
Report
कृष्णा पासवान फतेहपुर से चार बार विधायक, संगठन से जिम्मेदारी निभाने का वादा
Noida, Uttar Pradesh:कृष्णा पासवान फतेहपुर से चार बार विधायक संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा उसे निर्वहन करुंगा। आज धन्यवाद देता हूँ0
0
Report
Advertisement
पनवाड़ के दहीखेड़ा में टूटे हाईटेंशन से पांच मवेशी मरे; ग्रामीण मुआवजे की माँग
Jhalawar, Rajasthan:पनवाड़ (झालावाड़) पनवाड़ क्षेत्र के दहीखेड़ा गांव में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। घटना उस समय हुई जब दहीखेड़ा के चौथ माता मंदिर के समीप चालू हाईटेंशन लाइन टूटकर अचानक जमीन पर गिर गई, जिससे फैले करंट की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद भी काफी देर तक बिजली सप्लाई चालू रही, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल लोगों को मौके से दूर किया और विद्युत विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब मवेशी मंदिर के पास खुले माल खेत में चर रहे थे। अचानक ऊपर से टूटी बिजली लाइन उनके ऊपर गिर गई और तेज करंट दौड़ने से पांचों मवेशियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पनवाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर बिजली लाइनें हादसों को न्योता दे रही हैं, लेकिन विभाग द्वारा समय रहते सुधार कार्य नहीं कराया जा रहा। ग्रामीणों ने मृत मवेशियों के पशुपालकों को उचित मुआवजा दिलाने की भी मांग की है।0
0
Report
बंदरों के आतंक से सरमथुरा में लोग भयभीत, बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा शहर में बंदरों का आतंक, हमले से कई लोग जख्मी, बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा कस्बे में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदर हमला कर लोगों को जख्मी कर रहे हैं। हालात यह हैं कि महिलाओं और बच्चों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदर घरों की छतों, बालकनी और गलियों में झुंड बनाकर घूमते हैं। खाने-पीने का सामान छीन लेते हैं और विरोध करने पर हमला कर देते हैं। कई लोग बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं। बंदरों के आतंक की वजह से छोटे-छोटे बच्चे डर के कारण स्कूल एवं विद्यालय पढ़ने भी नहीं जा पा रहे हैं। अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता है।लोगों का आरोप है कि नगरपालिका प्रशासन के जिम्मेदार इस गंभीर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। कस्बेवासियों ने नगरपालिका प्रशासन से जल्द बंदरों को पकड़वाने और राहत दिलाने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।0
0
Report
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में नशा विरोधी अभियान: 17580 टैबलेट जब्त, दो गिरफ्तार
Bikaner, Rajasthan:श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबर नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 17580 नशीली टैबलेट की गई जब्त दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना अधिकारी कश्यप सिंह के निर्देशन पर सब इंस्पेक्टर रतनलाल की टीम ने की कार्रवाई कांस्टेबल पुनीत कुमार की रही है भूमिका ऑपरेशन नीलकंठ के तहत हुई कार्रवाई प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन पर चलाया गया ऑपरेशन नीलकंठ अब गति पकड़ता जा रहा है श्री डूंगरगढ़ थाना अधिकारी कश्यप सिंह के सुपरविजन में सब इंस्पेक्टर रतन लाल की टीम ने बीदासर रोड पर कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को पकड़ा जिनके कब्जे से 17580 नशीली टैबलेट जप्त की गई दोनों आरोपियों रफीक निवासी बाडेला दीनदयाल जाखड़ रीडी को किया गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपियों के कब्जे से भारी तादाद में नशीली टैबलेट व एक बाइक जप्त की गई है इस पूरी कार्रवाई में अहम भूमिका कांस्टेबल पुनीत कुमार की रही श्रीडूंगरगढ़ थाना अधिकारी कश्यप सिंह ने कहा कि नशे के तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
जनगणना मकान सूचीकरण प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रगणकों ने निष्पक्षता और गोपनीयता की शपथ ली
Pratapgarh, Rajasthan:भारत जनगणना आयोग एवं जिला जनगणना अधिकारी के निर्देशानुसार अरनोद उपखंड क्षेत्र में जनगणना मकान सूचीकरण कार्य को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मॉडल स्कूल नागदेडा में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन अधिकारियों ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को निष्पक्षता, गोपनीयता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। अरनोद उपखंड अधिकारी योगेश सिंह देवल और तहसीलदार नितिन मेरावत के मार्गदर्शन में तहसील अरनोद एवं नगर पालिका अरनोद के प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना मकान सूचीकरण हेतु प्रशिक्षण दिया गया। उपखंड अरनोद के मॉडल स्कूल नागदेडा में बैच 3 एवं 4 के प्रशिक्षण का अंतिम दिन शनिवार को सम्पन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना से जुड़े तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। अंतिम दिन अतिरिक्त चार्ज अधिकारी निलेश कुमार वैरागी ने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को निष्पक्षता एवं गोपनीयता की Shapath दिलाई। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों को जनगणना कार्य को जवाबदेही, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर धर्मेंद्र वीरवाल, श्यामसुंदर सुखवासी, आदर्श दवे एवं बलवीर सिंह सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे.0
0
Report
स्कूल सेंटर पर देर से पहुंचने के बावजूद छात्रा को नहीं मिली एंट्री; परीक्षा गेट 9 बजे बंद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर सिर्फ 5 मिनट की देरी… और छूट गई परीक्षा प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा में नहीं मिली छात्रा को एंट्री सीकर से जयपुर पहुंची थी सपना लेकर, ट्रैफिक ने तोड़ी उम्मीद सुबह 9 बजे बंद हो गए थे परीक्षा केंद्रों के गेट 10 बजे शुरू हुई परीक्षा, लेकिन गेट पर ही रुक गई छात्रा हाथ जोड़ती रही, रोती रही… फिर भी नहीं मिला प्रवेश नियमों की सख्ती के आगे बेबस दिखी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र प्रशासन ने नियमों का हवाला देकर नहीं दी अनुमति अभ्यर्थियों से समय से पहले पहुंचने की अपील जयपुर के महात्मा गांधी स्कूल पर बने सेंटर का मामला प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं मिली। परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित हुई, जबकि परीक्षा केंद्रों के गेट 9 बजे ही बंद कर दिए गए। सीकर से आई एक छात्रा ट्रैफिक के कारण करीब 5 मिनट देरी से पहुंची, लेकिन नियमों के चलते उसे प्रवेश नहीं दिया गया। एंट्री नहीं मिलने पर छात्रा भावुक होकर रोने लगी, लेकिन परीक्षा केंद्र प्रशासन ने नियमानुसार उसे अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।0
0
Report
धौलपुर के बाड़ी पुलिस ने 19 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए
Dholpur, Rajasthan:कोतवाली बाड़ी पुलिस ने ट्रैस कर लौटाए गुम हुए 19 मोबाइल, बाड़ी जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर के निर्देशानुसार सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज गुमशुदा मोबाइलों में से लगभग 3 लाख 60 हजार की कीमत के 18 मोबाइल, उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए। बाड़ी थानाप्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि साइबर सेल धौलपुर एवं थाना बाड़ी के साइबर डेस्क प्रभारी वेदांत शर्मा कांस्टेबल के प्रयासों द्वारा थाना बाड़ी कोतवाली इलाके में गुम हुये कुल 19 मोबाइल, जिनकी शिकायत शिकायतकर्ताओं द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराई गयी थी, उनको ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया गया। मोबाइल पाकर उनके वास्तविक मालिक हुए खुश हुए और बाडी पुलिस की की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस प्रकार पूर्व में भी थाना बाड़ी द्वारा करीब डेढ़ दर्जन मोबाइलों को उनके मालिकों तक पहुंचा जा चुका है । उक्त गुमशुदा मोबाइल न केवल बाड़ी, धौलपुर से बल्कि आसपास के क्षेत्रों यथा जगनेर, खेरागढ़, आगरा, करौली, वयाना भरतपुर इत्यादि से भी ट्रेस कर प्राप्त किए गए हैं।गुमशुदा मोबाइलों की तलाश कर उनके मालिकों तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा。 हाल ही में जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा कुल 150 मोबाइलों को उनके मालिकों को वितरित किया गए थे, इस प्रकार पुलिस की उक्त कार्यशैली न केवल न्याय मिलने की उम्मीद जगाती है बल्कि पुलिस के प्रति एक भरोसा और विश्वास कायम करने का भी काम करती है। बाइट 1 देवेन्द्र शर्मा थाना प्रभारी बाइट 2 आमजन बाइट 3 आमजन0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता के मुस्लिम-विरोधी बयान से हड़कंप
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल में उग्र हिंदुत्ववादी बीजेपी सत्ता में आई है , इस उग्रवादी हिंदूवादी बीजेपी नेता शुभेंदु , इस शुभेंदु ने सबके सामने बांग्लादेश विरोधी बातें कही , हम तो कहते हैं शुभेंदु तुम मुस्लमान हो जाओ , हम कहते हैं बांग्लादेश में तुम किसी घुसपैठिये को घुसा नहीं सकते लेकिन हाँ बांग्लादेश के लोग भारत पर कब्ज़ा कर लेंगे , तुम लोग प्रवेश नहीं करोगे ,हम लोग करेंगे , हम भारत पर कब्ज़ा करेंगे , इंशाल्लाह ..! मुस्लमानो को शाहीद कर दबा नहीं सकते , मुस्लमान अल्लाह के अलावा किसी से नहीं डरते , मुस्लमान शांत जाती है एक बार अगर भभक गया तो यह शुभेंदु , यह मोदी और इनकी सरकार को उखाड़ फेंकेंगी पश्चिम बंगाल में भाजपा जीत गई है। मैं सुवेंदु अधिकारी से कहना चाहता हूँ: आप मुसलमानों को देश से बाहर नहीं निकाल पाएंगे। हम भारत में प्रवेश करेंगे, भारत पर विजय प्राप्त करेंगे, इंशाअल्लाह, और आपको इस्लाम में परिवर्तित करेंगे।0
0
Report
Advertisement
