icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सफाई ठेकेदार ने पूर्व पालिका अध्यक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया, थाने में दी रिपोर्ट

Dungarpur, Rajasthan:सफाई ठेकेदार ने पूर्व पालिका अध्यक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया, थाने में दी रिपोर्ट डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी के चैम्बर में सफाई ठेकेदार ने पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष गांधी पर मारपीट का आरोप लगाया है। वही पीड़ित ठेकेदार ने सागवाड़ा थाने में पूर्व पालिका अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。 पीड़ित सफाई ठेकेदार इरफान ने बताया कि नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद सुहेल शेख अपने चैम्बर में बैठे हुए थे और वह अपने कार्य को लेकर चर्चा कर रहा था। उसी दौरान वहां मौजूद पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष गांधी ने अधिशासी अधिकारी से ठेकेदार द्वारा काम नहीं करने के आरोप लगाए। इस पर ठेकेदार इरफान ने जवाब देते हुए कहा कि अब आप पालिकाध्यक्ष नहीं हैं, इसलिए उनके काम में दखल क्यों दे रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी के बाद पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष गांधी ने ठेकेदार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घटना से नगरपालिका परिसर में कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। पीड़ित सफाई ठेकेदार मोहम्मद इरफान का आरोप है कि उनसे कमीशन की मांग की जा रही थी और इसी कारण विवाद हुआ। मारपीट की घटना के बाद ठेकेदार ने मामले को लेकर सागवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पूर्व पालिकााध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सफाई ठेकेदार इरफान के पिता भी पूर्व में नगरपालिका में उपाध्यक्ष रह चुके हैं। फिलहाल पूरे मामले को लेकर शहर में चर्चा का माहौल है वही इस पूरे मामले को राजनीति द्वेषता से भी मारपीट होना देखा जा रहा है。 बाइट - 1इरफान पीड़ित ठेकदार बाइट - 2 पारस प्रशिक्षु आरपीएस अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report

छतरपुर की 51 फीट अष्टधातु महावली हनुमान प्रतिमा का अनावरण 2 अप्रैल को

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -गूगल में सुनहरे अक्षरों से मध्यप्रदेश के छतरपुर का नाम गौरवान्वित करती ये हनुमान प्रतिमा जिसकी ऊँचाई 51 फिट है जिसे 3 सालो के 171 क्विंटल अष्टधातु से निर्मित किया गया है, और यह हनुमान प्रतिमा शहर के सबसे ऊँचे धार्मिक स्थल जानराय टोरिया मंदिर में विराजमान है। यह प्रतिमा देश की पहली अष्टधातु से निर्मित महावली हनुमान की प्रतिमा है, जिसे गूगल भी मान्यता दे रहा है। पूरी प्रतिमा की प्रशंसा करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंच से कह रहे हैं कि हमारे गृह जिले छतरपुर में यह प्रतिमा हमारे दादा गुरु के गुरु भाई महंत भगवान दास सिंगारी द्वारा बनवायी गयी है। इसके अनावरण का कार्यक्रम हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर 2 अप्रैल को किया जाएगा। महोबा रोड स्थित जानराय टोरिया मंदिर में 9 दिवसीय धार्मिक महाकुंभ 24 मार्च से भव्य शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुआ, जिसमें रामचरितमानस महायज्ञ और देशभर के ख्याति प्राप्त साधु-संत कथा-व्यास पहुंच रहे हैं जो भक्तों को राम कथा का रसपान करा रहे हैं। मंदिर के महंत भगवानदास सिंगारी ने इस हनुमान प्रतिमा बनाने का संकल्प आज से 7 साल पहले लिया था और मंदिर में आने बाले चढ़ावे एवं मंदिर की दुकानों से होने BALI इनकम से 3 साल में तैयार कराया है। अब वह क्षण नजदीक आ चुका है जब महावली हनुमान की इस विराट प्रतिमा का अनावरण होगा, जिसमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अलावा देशभर के ख्याति प्राप्त साधु-संत शामिल होंगे। उधर मंदिर पहुंचने वाले हनुमान भक्त इस प्रतिमा की तारीफ कर रहे हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सेल्फी लगाकर उसे वायरल कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

रोहित सिंह का तेजस्वी यादव पर हमला; बिहार को पुअर स्टेट कहे जाने पर तीखा बयान

Patna, Bihar:तेजस्वी यादव पर युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का जोरदार हमला रोहित ने कहा की केरल जाकर तेजस्वी गड़बड़ा,घबड़ा और छीतडा गए हैं रोहित ने कहा की बिहार को केरल में जाकर पुअर स्टेट कहना हम 14 करोड़ बिहारियों का अपमान है रोहित ने कहा की तेजस्वी यादव आपके पूज्य बाबूजी और पूज्य माताजी के राज में मुख्यमंत्री निवास और कार्यालय किडनैपिंग इंडस्ट्री के डिलीवरी रिकवरी काउंटर के रूप में यूज होता था रोहित ने कहा कि प्रधानमंत्री गणनायक नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व में और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास से पटना से किशनगंज पटना से गोपालगंज पटना से सासाराम पटना से पूर्णिया हर गांव में 24 घंटा बिजली है रोहित ने कहा तेजस्वी जी अभी तो आपकी पार्टी को जनता ने मिट्टी में मिलाया है आने वाले समय में आपकी पार्टी अता पता लापता हो जाएगी रोहित सिंह संयोजक युवा चेतना
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में महंत की ताजपोशी पर ग्रामीणों ने कालिख पोतकर किया विरोध

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कबीर मठ शेरपुर के कथित महंत को मुँह में कालिख और मोबाइल पोत घुमाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि राम जानकी ठाकुरवाड़ी शेरपुर के महंत स्वर्गीय राम सुमिरन दास के समय में ही इस मठ के महंत के रूप में आत्माराम जी को ग्रामीणों के बीच विधि-विधान के साथ महंत बनाया गया था। लेकिन भगवान दास जी महंत बनने और ताजपोशी के लिए कुछ लोगों के कहने पर आ धमके, जिसका लोगों ने विरोध कर इन्हें चले जाने की बात कहा गया लेकिन आज महंत के रूप में ताजपोशी की खबर ग्रामीणों में फैलते ही लोग उग्र हो गए और मुँह में कालिख और मोबील पोत कर गांव में घुमाए गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चा है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मुझे भी जानकारी मिली है। किसी ने मेरे पास शिकायत नहीं किया है। महंत को कालिख पोतकर घुमाना गलत है। मामले की छानबीन की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

पढ़ाई के डर से भागे 12 वर्षीय नाबालिग की पुलिस द्वारा बरामदगी

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहाँ पढ़ाई की डर से घर भागा 12 वर्षीय नाबालिग बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है यह अजब गजब खबर बेतिया के बलथर थाना अंतर्गत पुरैनिया गांव की है गांव के 12 वर्षीय नाबालिग बच्चा अरशद 04/02/26 को अपने घर से पढ़ाई के डर से भाग गया घरवालों ने बलथर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी पुलिस बच्चे की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी बता दे पढ़ाई के डर से भागा बच्चा ट्रेन पकड़ घोड़ासहन चला गया था वहां पर दस दिन तक एक व्यवसाई के घर रहा फिर वहां से बच्चा भटकर रक्सौल चला गया जहां उसकी मुलाकात एक निसंतान दंपति खैरुद्दीन के परिवार से हो गई परिवार वालो ने बच्चे बड़े लाड प्यार से अपने यहां रखने लगे नाबालिग बच्चे ने अपनी मां से बात करने की इच्छा जताई तो दंपति ने नंबर पूछा और उसकी मां से उसकी बात कराई फिर उसकी मां को अपना पता दिया फिर बच्चे के माता पिता पुलिस के साथ रक्सौल पहुंचे जहां से बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद किया बच्चे को पुलिस ने उसके माता पिता को सुपुर्द कर दिया है
0
0
Report

हरदोई में वर्दी का दिखावा: अनुशासन पर सवाल, रील वायरल

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में वर्दी का ‘भौकाल’ अनुशासन पर सवाल? पुलिस कर्मियों संग भाजपा नेता की रील वायरल हरदोई की सड़क पर वायरल हुआ एक वीडियो अब सिस्टम पर सीधे सवाल खड़े कर रहा है। फ्रेम में बीजेपी नेता इलियास गाजी कैमरे के सामने रील बनाते दिख रहे हैं, जबकि उनके पीछे खड़े पुलिसकर्मी जैसे इस पूरे ‘शो’ के मूक साक्षी बन गए हों। बैकग्राउंड में बजता हरियाणवी गाना“एक फोन पे चौकी हिले, दूसरे पे थाना…” सिर्फ धुन नहीं, बल्कि रसूख और दबदबे का खुला प्रदर्शन लगता है।वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और लोग इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं। मझिला थाने में तैनात पुलिसकर्मी न तो किसी तरह की आपत्ति जताते हैं,न ही दूरी बनाते दिखते हैं।इलियास गाजी कैमरे के सामने पूरे ‘स्वैग’ में हैं और पीछे खड़ी वर्दी इस दिखावे को वैधता देती नजर आ रही है।यह सिर्फ एक रील नहीं,बल्कि उस मानसिकता का आईना है जहां कानून की सख्ती की बजाय प्रभाव और दिखावा अहम हो जाता है।सड़क, जो सुरक्षा और भरोसे का प्रतीक है, अब मंच बनती दिख रही है。 अब बड़ा सवाल यही है कि क्या वर्दी का काम सोशल मीडिया पर ‘रुतबा’ दिखाना है या जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना? वीडियो वायरल होते ही महकमे में हलचल तेज हो गई है और सबकी निगाहें अफसरों की कार्रवाई पर टिकी हैं।यह घटना छोटी लग सकती है,लेकिन इसका संदेश बड़ा है अनुशासन की सीमाएं धुंधली होती नजर आ रही हैं और जनता का भरोसा सवालों के घेरे में है।
0
0
Report

शाहजहांपुर के ठेले पर देसी गैस सिलेंडर ब्लास्ट: 4 झुलसे, हालत गंभीर

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार शाहजहांपुर शाहजहांपुर में देसी गैस सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ है। यहाँ ठेले पर मोमोस खा रहे चार लोग आग से बुरी तरह से झुलसे हैं। गंभीर हालत में सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। पूरी घटना थाना निगोही क्षेत्र के हम्जापुर चौराहे की है। बताया जा रहा है कि यहाँ मोमोस के ठेले पर देसी 5 किलो के सिलेंडर धमाके के साथ आग लग गई। इसी दौरान मोमोस खा रहे तीन किशोर समेत चार लोग बुरी तरीके से झुलस गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी बाजार में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में सभी झुलते हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लगाया गया जहाँ उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। गैस की किल्लत के चलते छोटे दुकानदार देसी सिलेंडर में गैस भरकर फास्ट फूड बेच रहे हैं जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल मौके से मोमोज बेचने वाला फरार है। मामले में जांच भी शुरू कर दी गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top