जनहित में भारतीय किसान युनियन (भानू गुट) ने दिया ज्ञापन
Kaimganj, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, जिसमें 2 मांगें की गई। पहली है कि देशराज धानुक निवासी कायमगंज को पप्पू उर्फ वीरेंद्र कोटेदार ने लात-घूसों से पीटा। पीड़ित ने 2 जुलाई को प्राथना-पत्र दी थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यूनियन ने तत्काल FIR दर्ज कराने की मांग की है। दूसरी है कि ट्रांसपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक अतिक्रमण की समस्या को उठाए। 14 सितंबर 2023 को तत्कालीन उप-डीएम ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर: सड़क हादसे में बरेली निवासी महिला की दर्दनाक मौत
Milak, Uttar Pradesh:रामपुर: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर मौजूद परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे अन्य रिश्तेदार शव देख चीत्कार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि वह सभी ई रिक्शा में बैठकर क्रमचा गांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगर स्थित पटवाई रेलवे फाटक बंद होने पर नथपुरा निवासी 35 वर्षीय गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
