
Deoria - पुलिस द्वारा अभियुक्त को अवैध देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ रफ्तार किया गया
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर के खजनी में पुलिस ने सनसनीखेज हत्या और फिरौती के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कुशीनगर जिले के अजीजनगर निवासी की उसके ही दोस्तों किशन यादव और अनिकेत यादव ने अपहरण के बाद हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले रामनगीना को शराब पिलाई फिर सिर कीचड़ में दबाकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए शव को क्षत-विक्षत कर मिट्टी में दफना दिया। इसके बाद मृतक के मोबाइल से उसकी पत्नी से 5 लाख की फिरौती वसूली और 15 लाख और मांगने लगे। खजनी पुलिस ने जाल बिछाकर फिरौती लेने आए आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत कोठवाभरतपुर स्थित पीएम श्री संविलियन विद्यालय के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के तहत दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती ले जाया गया। वहां स्टाफ ने बच्चों का स्वागत किया और प्रोजेक्टर रूम, लाइब्रेरी, केमिस्ट्री लैब, फिजिक्स लैब और कंप्यूटर रूम की जानकारी दी। इसके बाद बच्चों ने स्कूल ग्राउंड में खेलों में भाग लेकर मस्ती भी की। प्रधानाध्यापक ललित उपाध्याय ने कहा कि मनोरंजन से व्यक्ति तनावमुक्त होता है और व्यक्तित्व विकास में सहायक होता है।
नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रैपिड एक्शन फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला। जवान हथियारों और सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर मुख्य सड़कों से गुजरे। इस दौरान थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की कि किरायेदार रखने से पहले उसकी पूरी जानकारी अपने पास रखें। RAF की एक प्लाटून नगर थाना पहुंची और थाना प्रभारी से मुलाकात की। इसके बाद पुलिस और RAF के जवानों ने गांव के मुख्य मार्गों पर मार्च किया। सहायक कमांडेंट विनोद कुमार राव ने बताया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी जुटाई गई।
कुड़वार क्षेत्र के मनियारपुर गांव में इमाम अली अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में मजलिस का आयोजन किया गया और ताबूत का जुलूस निकाला गया। मजलिस को मौलाना सैय्यद नक़ी रज़ा ने संबोधित किया जिसमें उन्होंने हजरत अली की शहादत का वाकया सुनाया। इसके बाद जामा मस्जिद से शबीहे ताबूत बरामद हुआ जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ताबूत का जुलूस अपने पारंपरिक रास्तों से होते हुए बड़ा इमामबाड़ा पहुंचकर समाप्त हुआ। पूरे दिन घरों में मजलिसों का आयोजन चलता रहा।
पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र के मुड़िया बिलहरा गांव में अवैध कब्जे और खनन का मामला सामने आया है। गांव के सुशील कुमार शुक्ला ने IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने श्रीकांत और विजय दीक्षित पर आरोप लगाया है कि वे बिना अनुमति के गांव की जमीन पर पूजा गृह बना रहे हैं और नहर की पटरी खोदकर अवैध खनन कर रहे हैं। शिकायत नहर विभाग और अन्य अधिकारियों से भी की गई है। वहीं, आरोपितों ने इसे चुनावी रंजिश बताया है।
उन्नाव में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेतृत्व में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद के नेतृत्व में किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
उन्नाव के गंगाघाट में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। दो आरोपी गांव से एक लड़की को जबरन खींचकर झाड़ियों में ले गए, लेकिन लड़की की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बचा लिया। गंगाघाट पुलिस को घटना की खबर नहीं लगी, जिससे पीड़िता न्याय की आस में एसपी उन्नाव के पास पहुंची। स्थानीय थानेदार पर मामले को दबाने का आरोप लगाया जा रहा है।
बिसवां में नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के पहले दौरे पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने सबसे पहले प्राचीन पत्थर शिवाला मंदिर में दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पुष्प मालाओं से उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल, समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। महिला की स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।
वर्ल्ड वॉटर डे 2025 के अवसर पर लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एलएंडटी) गोंडा ने सरयू घाट, कर्नलगंज में जल संरक्षण और जल निकाय सफाई अभियान चलाया। इस पहल का उद्देश्य जल स्रोतों की सफाई के साथ-साथ स्थानीय समुदाय को जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।