227808
Sultanpur: मनियारपुर में हजरत अली की शहादत पर मजलिस और ताबूत जुलूस
Maniyarpur, Uttar Pradesh:कुड़वार क्षेत्र के मनियारपुर गांव में इमाम अली अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में मजलिस का आयोजन किया गया और ताबूत का जुलूस निकाला गया। मजलिस को मौलाना सैय्यद नक़ी रज़ा ने संबोधित किया जिसमें उन्होंने हजरत अली की शहादत का वाकया सुनाया। इसके बाद जामा मस्जिद से शबीहे ताबूत बरामद हुआ जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ताबूत का जुलूस अपने पारंपरिक रास्तों से होते हुए बड़ा इमामबाड़ा पहुंचकर समाप्त हुआ। पूरे दिन घरों में मजलिसों का आयोजन चलता रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार शराबबंदी: क्या तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई और राजनीति गर्म?
Patna, Bihar:बिहार में शराबबंदी कानून को और प्रभावी बनाने के लिए मद्य निषेध विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों को शराब तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में विशेष रूप से बिहार आने वाली प्रमुख ट्रेनों में नियमित जांच अभियान चलाने और शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। हालांकि, इस फैसले के बाद यह सवाल भी उठने लगा है कि बिहार में सबसे अधिक शराब सड़क मार्ग के जरिए पहुंचती है, ऐसे में उस पर निगरानी को लेकर क्या रणनीति अपनाई जा रही है। सरकार के इस कदम पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शराबबंदी नीति ने गांवों की सामाजिक स्थिति में सुधार किया है। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं पर अत्याचार, सड़क दुर्घटनाओं और शराबजनित बीमारियों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार समीक्षा कर रही है और जहां भी तस्करी की सूचना मिलेगी, वहां निगरानी और सख्त की जाएगी। भाजपा प्रवक्ता सुमित शशांक ने कहा कि बिहार सरकार शराबबंदी कानून को पूरी तरह लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी शराब तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता स्नेहसीश वर्धन ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शराब तस्करी और बिक्री आज भी धड़ल्ले से जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार घोषणाएं करने के बावजूद अपराधियों में कानून का भय नहीं दिख रहा है और स्थानीय पुलिस इस मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। राजद प्रवक्ता अरुण यादव ने भी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एनडीए सरकार शराबबंदी कानून को लागू करने में पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और शराब माफियाओं की मिलीभगत से राज्य में अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है और सरकार की मंशा शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने की नहीं है। मद्य निषेध विभाग की बैठक के बाद शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। अब देखना होगा कि सरकार के नए निर्देश जमीनी स्तर पर कितना असर दिखाते हैं और शराब तस्करी पर कितनी रोक लग पाती है।0
0
Report
मंडला के महिष्मति घाट पर पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे, स्वच्छता अभियान
Mandla, Madhya Pradesh:में मंडला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा महिष्मति घाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी, पार्षद, मातृशक्ति और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और स्वक्ष भारत अभियान के तहत जनभागीदारी का संकल्प दोहराया। मंत्री संपतिया उइके ने नागरिकों से अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने की अपील की। महिष्मति घाट में हुए इस अभियान के जरिए स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया गया।0
0
Report
आंधी-तूफान से बालोद में भारी तबाही, बीएसएनएल टॉवर गिरे, ब्लैकआउट
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग आंधी तूफान और तेज बारिश ने मचाई तबाही जिले के भेड़िया नवागाँव मे गिरा बी ए स एन एल का टॉवर गांव में 50 से अधिक पेड़ भी गिरे गांव के कई जगह पर गिरे बिजली के पोल गांव हुआ ब्लैक आउट बिजली विभाग की टीम पहुँची मौके पर बिजली सुधारे के काम मे जुटी गांव का जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त ग्रामीणों को हुआ लाखो का नुकसान0
0
Report
Advertisement
AICC ने जम्मू-कश्मीर के लिए 3 सदस्यीय जांच समिति बनाई
Jaipur, Rajasthan:AICC ने जम्मू-कश्मीर के लिए बनाई जांच समिति कांग्रेस हाईकमान ने बनाई 3 सदस्यीय जांच समिति शक्तिसिंह गोहिल को बनाया कन्वीनर अमर सिंह और विधायक रफीक खान को समिति में दी जिम्मेदारी K.C. वेणुगोपाल ने जारी किया आदेश समिति पार्टी की गतिविधियों रिपोर्ट सौंपेगी हाईकमान को0
0
Report
प्रतापगढ़ में मां-बेटी हत्याकांड: देवर-देवरानी ने ट्रैक्टर फाइनेंस के लिए हत्या की
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र स्थित सीतामाता अभयारण्य के भोपाखेड़ा पाल गांव में हुए जघन्य मां-बेटी हत्याकांड और लूट की वारदात का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में मृतका के देवर बाबूलाल मीणा और उसकी पत्नी गेंदाबाई को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने ट्रैक्टर की फाइनेंस किस्त जमा करने और आर्थिक तंगी से उबरने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। घटना 28 मई की रात की है। उस समय मानकी मीणा और उसकी पुत्री कला उर्फ कमला घर के आंगन में एक ही खाट पर सो रही थीं। अगली सुबह परिवार की अन्य सदस्य लाली जब घर पहुंची तो उसने मां और बहन को लहूलुहान हालत में पाया। कला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि गंभीर रूप से घायल मानकी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उदयपुर में इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। घर का मुख्य दरवाजा और पेटी के ताले टूटे हुए मिले तथा सामान बिखरा पड़ा था, जिससे लूटपाट की आशंका भी सामने आई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल, एमओबी, डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम की मदद से जांच शुरू की। सीतामाता अभयारण्य के दुर्गम और डार्क जोन क्षेत्र में हुई वारदात के कारण पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर राजस्थान और गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। 11 जून को पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति सीतामाता के जंगल क्षेत्र में छिपा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी कर बाबूलाल मीणा को हिरासत में लिया। तकनीकी एवं मनोवैज्ञानिक पूछताछ में उसने अपनी पत्नी गेंदाबाई के साथ मिलकर हत्या और लूट की वारदात करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने गेंदाबाई को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाबूलाल ने कुछ समय पहले सेकेंड Hand सोनालिका ट्रैक्टर खरीदा था, जिसकी कीमत 2.55 लाख रुपये तय हुई थी। ट्रैक्टर की फाइनेंस किस्त जमा करने के लिए पैसों की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। उसी कारण पति-पत्नी ने योजना बनाई कि मानकी के पास रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूटकर आर्थिक संकट दूर किया जाए। योजना के तहत दोनों आरोपियों ने कुल्हाड़ी और छुरी लेकर रात में मानकी के घर पहुंचकर सो रही मां-बेटी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में कला की मौके पर मौत हो गई जबकि मानकी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपियों ने मानकी के हाथों में पहने चांदी के कड़े निकाल लिए और घर का ताला तोड़कर नकदी भी चुराई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए चांदी के कड़े बेचकर प्राप्त राशि फाइनेंस कंपनी में जमा करवाई गई थी। वारदात के बाद दोनों आरोपी सामान्य दिनचर्या की तरह गांव में रह रहे थे और पुलिस व ग्रामीणों को गुमराह करने के लिए अन्य लोगों के साथ घटनास्थल पर भी पहुंचे थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त किया है। मामले में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामान की बरामदगी के लिए आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी बाबूलाल मीणा (25) पुत्र राजिया मीणा निवासी भोपाखेड़ा पाल, थाना देवगढ़ व गेंदाबाई (22) पत्नी बाबूलाल मीणा निवासी भोपाखेड़ा पाल, थाना देवगढ़ को गिरफ्तार किया गया हैं।0
0
Report
तनिष्क ज्वैलरी शोरूम चोरी: सेल्समैन ने युवती के साथ मिलकर किया वारदात
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाज़ियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के आरडीसी में स्थित तनिष्क ज्वैलरी शोरूम में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली पुलिस के द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी में अन्य जानकारी एकत्रित करके कड़ाई से जांच की गई। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि तनिष्क ज्वेलरी में बतौर सेल्समैन कार्यरत नितिन वर्मा नाम के एक सेल्समैन ने अपने साथ में एक युवती को लेकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है कि नितिन के पास लॉकर की चाबी कैसे आई जबकि लॉकर की चाबी गौतम नाम के एक कर्मचारी के पास रहती है फिलहाल गौतम से भी पूछताछ की बात कही जा रही है। पुलिस अधिकारियों की माने तो पांच टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी0
0
Report
Advertisement
लखनऊ-दिल्ली IndiGo 2111 विमान में बम की सूचना, इमरजेंसी लैंडिंग
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ National, 12th June, 2026: Shortly before take-off, a security threat was noticed onboard IndiGo flight 6E 2111 scheduled to operate from Lucknow to Delhi on 12 June 2026. Following the established protocol, we informed the relevant authorities immediately and are fully cooperating with them in carrying out the necessary security checks. The aircraft will operate its journey to Delhi post securing relevant clearances. We regret the inconvenience caused to our customers and are making all efforts to minimise it including offering them refreshments and timely updates. As always, safety and security of our customers, crew and aircraft are our topmost priorities. -IndiGo Spokesperson बम की सूचना पर लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग अहमदाबाद से दिल्ली जा रहे इंडिगो की विमान संख्या 2111 की लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विमान के टॉयलेट में टिशू पेपर पर बम लिखे होने की सूचना मिलने पर जांच शुरू विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग विमान को सुरक्षा कर्मियों ने लिया घेरे में विमान की जांच के लिए बम डिस्प्लोजल टीम पहुंची लखनऊ एयरपोर्ट लखनऊ एयरपोर्ट को किया गया अलर्ट फायर तथा बम डिस्पोजल व अन्य सुरक्षा एजेंसियां जांच पड़ताल में जुटी0
0
Report
गरियाबंद में पुरानी रंजिश से पति-पत्नी की हत्या, शव एक बोरे में मिले
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबन्द में पुरानी रंजिश ने लिया खौफनाक रूप। पति-पत्नी की हत्या कर शवों को एक साथ दफना दिया गया। मामला शोभा थाना क्षेत्र के गरीबा गांव का है, जहां श्मशान घाट में ताजा दफनाए गए स्थान को देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुदाई कराई तो पति-पत्नी के शव बरामद हुए। बताया जा रहा है कि गांव के राजाराम और आशो बाई पिछले एक सप्ताह से लापता थे और उनकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच गांव में एक अन्य व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट पहुंचे ग्रामीणों की नजर ताजा दफनाए गए स्थान पर पड़ी। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुदाई कराई, जहां दोनों के शव एक ही बोरे में लिपटे हुए मिले। प्रारम्भिक जांच में हत्या की आशंका के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को मुख्य वजह माना जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ जारी है。0
0
Report
लखीमपुर-खीरी मितौली खंजन नगर मार्ग निर्माण मानक विहीन, ग्रामीणों ने काटा हंगामा, जांच की मांग।
Saraiyan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। विकासखंड मितौली के अंतर्गत खंजन नगर हैदर नगर संपर्क मार्ग मैं पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों के द्वारा निर्माण में मानक से अलग हटकर कार्य कराया जा रहा है, जिसका ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर के विरोध किया प्रदेश के मुखिया से संबंधित सड़क निर्माण की जांच कर भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
बदायूं में प्रताड़ना के आरोप इंस्पेक्टर शाहिद अली पर मुकदमा मेघश्याम गौतम मामला बढ़ा
Budaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बदायूं बदायूं तिलक लगाने पर प्रताड़ना के आरोप दरोगा की मौत में इंस्पेक्टर शाहिद अली पर केस दर्ज न्यायालय सुरक्षा में तैनात दरोगा मेघश्याम आत्महत्या मामले में कार्यवाही परिजनों की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा परिजनों ने न्यायालय प्रभारी इंस्पेक्टर पर धार्मिक आधार पर प्रताड़ित करने और झूठे केस में फंसाने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया था दरोगा मेघश्याम गौतम 4 जून को मधुबनी कॉलोनी स्थित किराए के कमरे में मृत मिले थे उनका शव फंदे से लटका मिला था घटना के बाद उनके भाई रामेश्वर दयाल ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी थी आरोप है कि सुरक्षा प्रभारी शाहिद अली दरोगा मेघश्याम को तिलक लगाने और धार्मिक प्रवृत्ति के कारण लगातार प्रताड़ित करते थे0
0
Report
ज़रूरत के अनुसार ही करवाएं कॉस्मेटिक सर्जरी, वरना हो सकती हैं जटिलताएं
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर ज्यादातर लोगों की राय है कि इसे तभी करवाना चाहिए जब इसकी वास्तव में जरूरत हो। विशेषज्ञों के अनुसार, गलत हाथों में की गई सर्जरी से गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। वहीं अनुभवी और योग्य सर्जन से उपचार करवाने का खर्च भी काफी अधिक होता है, इसलिए सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी है।0
0
Report
मुरैना में रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल, पुलिस अधिकारी निलंबित
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के दावों के बीच पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सबलगढ़ के नोरावली घाट पर दिनदहाड़े अवैध रेत उत्खनन के फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में सबलगढ़ थाना प्रभारी पर बड़ी की गई हे。 मुरैना जिले के सबलगढ़ इलाके में रेत माफिया एक बार फिर बेखौफ नजर आए। नोरावली घाट पर दिनदहाड़े अवैध रेत उत्खनन के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी धर्मराज मीणा ने सबलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमारी परमार को प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं。 इधर, अवैध रेत खनन पर शिकंजा कसने के लिए कलेक्टर लोकेश कुमार और एसपी धर्मराज मीणा ने बुधवार रात चंबल के संवेदनशील घाटों, चौकियों और चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण रात sाढ़े 9 बजे से तड़के करीब 2 बजकर 20 मिनट तक चला。 प्रशासन का दावा है कि अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, लेकिन वायरल तस्वीरों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़: मुकुंदपुर रोड के नाले से अज्ञात शव मिला; पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग मुकुंदपुर रोड पर नाले में मिला अज्ञात शव। थाना गोरई क्षेत्र के बेसवां के नजदीक नाले में शव मिलने से इलाके में सनसनी। राहगीरों की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची गोरई थाना पुलिस। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। अज्ञात मृतक की शिनाख्त और पहचान कराने के प्रयासों में जुटी पुलिस। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार। स्थानीय लोगों से भी मृतक के हुलिए के आधार पर पूछताछ कर रही है पुलिस। अलीगढ़ के थाना गोरई क्षेत्र के मुकुंदपुर रोड के पास नाले का मामला0
0
Report
कैंचीधाम बायपास से जाम खत्म, वेलीब्रिज का उद्घाटन नैनीताल सांसद ने किया
Nainital, Uttarakhand:एंकर नैनीताल में कैंचीधाम क्षेत्र मे लगने वाले जाम से अब पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जल्द निजात मिलने जा रही है सांसद अजय भट्ट ने क्षेत्र के सैनिटोरियम-रातिघाट कैंची बायपास मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर करीब 37 करोड़ की लागत से निर्मित वेलीब्रिज का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि इस बायपास के बनने से कैंचीधाम में लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी। खासतौरपर अल्मोड़ा, बागेश्वर, कर्णप्रयाग और पिथौरागढ़ की ओर जाने वाले पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। अजय भट्ट ने कहा अधिकांश हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष हिस्से में डामरीकरण का कार्य किया जाना है जल्द काम पूरा होगा ये मार्ग आपातकालीन सेवाओं और मरीजों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगा। निरीक्षण के दौरान अजय भट्ट ने 15 जून को होने वाले कैंचीधाम मेले की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने पार्किंग, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बाइट - अजय भट्ट, सांसद नैनीताल0
0
Report
मज़दूर की गला रेतकर हत्या: अज्ञात बदमाशों की वारदात, CCTV से पहचान की कोशिश
Jaipur, Rajasthan:Jaipur मज़दूर की गला रेतकर हत्या , अज्ञात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम त्रिवेणी पूलिया के नीचे देर रात वारदात, महेश जाटव के रूप में हुई मृतक की पहचान मध्य प्रदेश का रहने वाला है मृतक, त्रिवेणी नगर में किराया के मकान में रहता है पुलिस कर रही है बदमाशों की तलाश, अभी तक हत्यारे अज्ञात आस पास लगे CCTV फ़ुटेज के आधार पर की जा रही है पहचान0
0
Report
Advertisement
