Back
Sitapur261201blurImage

Sitapur: नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला का भव्य स्वागत

Vijay Kumar Awasthi
Mar 21, 2025 17:03:30
Biswan, Uttar Pradesh

बिसवां में नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के पहले दौरे पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने सबसे पहले प्राचीन पत्थर शिवाला मंदिर में दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पुष्प मालाओं से उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल, समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|