icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274405
SSANDEEPFollow29 Nov 2024, 03:12 pm

देवरियाः धान क्रय केंद्र पर हो परेशानी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर बात करें- जिलाधिकारी दिव्या मित्तल

Rampur, Uttar Pradesh:

सरकारी धान क्रय केंद्र में अपने धान के विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना कर रहे हैं, तो धान क्रय कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9415387261 पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे के बीच संपर्क करें. जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि हर किसान का धान समय पर और बिना किसी परेशानी के खरीदा जाए. जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया है कि वे तीन दिनों के भीतर खतौनी सत्यापन का कार्य पूर्ण करें, ताकि धान क्रय प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बूंदी अस्पताल की मातृशिशु इकाई में दो प्रसूताओं की मौत, जांच शुरू

Noida, Uttar Pradesh:जिला अस्पताल की मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई में दो प्रसूताओं की मौत के मामले में जांच शुरू हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटा मेडिकल कॉलेज से चार सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है, जो शनिवार को बूंदी पहुंची। जांच टीम ने जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया और प्रसूताओं की मौत से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। टीम द्वारा उपचार के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया, चिकित्सा व्यवस्थाओं और उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। दो प्रसूताओं की मौत के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। मामले को लेकर चिकित्सा अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है। जांच टीम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
0
0
Report

नरेला में एक कमरे से पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी

New Delhi, Delhi:नरेला में एक ही कमरे से पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक फ्लैट के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 को करीब दोपहर 1 बजे पुलिस को PCR कॉल मिली थी कि एक फ्लैट अंदर से बंद है। सूचना मिलते ही नरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फ्लैट अंदर से लॉक था, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से दरवाजा खोला गया। अंदर एक ही कमरे में दो लोगों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान करीब 40 वर्षीय हेड कांस्टेबल मोनू और उनकी 35 वर्षीय पत्नी मीनू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, HC मोनू फिलहाल नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में तैनात थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL, क्राइम टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजा हरिश्चंद्र अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है और दोनों की मौत के पीछे क्या घटनाक्रम रहा , इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर भाजपा के भीतर कलह, इमरती देवी ने मंच से दूरी बना ली

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ग्रामीण भाजपा में अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है, हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी आज फिर उस वक्त चर्चाओं में आ गईं जब डबरा के निजी गार्डन में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को लेकर सेवा संकल्प कार्यक्रम में लगे बैनर पर उनका फोटो नहीं दिखा. कार्यक्रम में शामिल होने सांसद भारत सिंह कुशवाह और हनुमान अंश फिल्म के गायक कलाकार साधु तिवारी मौजूद थे. इमरती देवी ने मंच साझा करने से साफ मना कर दिया. सांसद भारत सिंह कुशवाह ने उन्हें कई बार बुलाया पर इमरती ने कहा, मैं भाजपा में कोई पद अधिकारी नहीं हूँ जो मंच पर आऊँ; कार्यकर्ता हूँ और कार्यकर्ताओं के साथ बैठी हूँ. इमरती देवी ने कहा कि जो जिस हैसियत का है वो उसी हैसियत से अपने स्थान पर बैठा है; मंच पर तो हत्या करने वाले भी बैठे हैं. शायद उनका इशारा भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी के बेटे जीतू राजा की तरफ था. अध्यक्ष के बेटे जीतू राजा ऐसे ही एक मामले में आरोपी रह चुके हैं. आपको बता दें कि इमरती देवी और अध्यक्ष लक्ष्मी देवी की आपसी खींचतान चल रही है।
0
0
Report

श्रीगंगानगर चुनाव से पहले निर्दलीय पार्षद के क्लिनिक पर छापेमारी, हड़कंप

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर। रायसिंहनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव से ठीक पहले स्थानीय राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया, जब श्रीगंगानगर से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड नंबर 21 से नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद नसरीन कुरैशी के निजी क्लिनिक पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने क्लिनिक के पंजीकरण, चिकित्सकीय दस्तावेजों, दवाइयों के स्टॉक और स्वास्थ्य मानकों की बारीकी से जांच-पड़ताल की। नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव सिर पर होने के कारण इस अचानक हुई प्रशासनिक कार्रवाई से कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद का बहुमत हासिल करने के लिए निर्दलीय पार्षदों की भूमिका को बेहद निर्णायक माना जाता है। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले एक नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद पर हुई इस कार्रवाई को निर्दलीय पार्षदों पर दबाव की रणनीति मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ और लोगों को भी दबाव बनाया जा रहा है। पूर्व विधायक दौलत राज ने इस कार्रवाई की निंदा की है तथा चुनाव आयोग से इस मामले में कार्रवाई की मांग रखी है।
0
0
Report
Advertisement

खैरथल नगरपालिका में सभापति पद के चुनाव पर गहमागहमी, पुलिस कार्रवाई पर सवाल

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल नगरपरिषद में सभापति की कुर्सी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पार्षदों की बाड़ेबंदी के बीच अब उनके परिवारों को डराने धमकाने के आरोप सामने आने के बाद मामला सड़क से लेकर थाने तक पहुंच गया है।आरोपों को लेकर व्यापारी और कांग्रेस नेता खुलकर सामने आए, जिसके चलते आज खैरथल कस्बा पूर्णतया बंद रहा। बाजार बंद रहने के बीच सभापति चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज रही, इसी दौरान देर शाम मुंडावर विधायक ललित यादव और किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खेरिया सहित कई कांग्रेसी नेता खैरथल थाने पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए। दोनों विधायकों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास पार्षदों का पूर्ण बहुमत है और इसी चिंता के चलते बीजेपी कथित तौर पर पुलिस का सहारा लेकर बाड़ेबंदी में शामिल पार्षदों और उनके परिवारों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है, कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पार्षदों के परिवारों को डराया धमकाया जा रहा है और पार्षदों की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। वहीं विधायकों ने पुलिस पर कांग्रेस के सभापति पद के प्रत्याशी समेत कई लोगों के खिलाफ पार्षदों के अपहरण के मामले दर्ज कर उन्हें परेशान करने का भी आरोप लगाया। बाइट. ललित यादव मुंडावर विधायक बाइट. दीपचंद खेरिया किशनगढ़बास विधायक
0
0
Report

अयोध्या में एकतरफा प्यार के चलते धर्मा निषाद हत्या: चचेरे जीजा गिरफ्तार

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के मधईपुर ग्राम पंचायत के गुलाबगंज गांव निवासी 24 वर्षीय धर्मा निषाद की अयोध्या में 15 सितंबर को हुई हत्या का आज देर शाम देहात कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी भानु प्रताप निषाद ने एकतरफा प्यार और साथी रहने-शादी करने से इनकार के कारण धर्मा निषाद की हत्या की। आरोपी को अयोध्या से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चाकू, मोटरसाइकिल और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के समय शरीर पर एक शर्ट था जिसमें लिखा था 'अपने तो सिर्फ राम है'। वर्ष 2023 से मृतका से परिचय बताने वाले आरोपी ने बताया कि वह मृतका के साथ रहना चाहता था, लेकिन वह राजी नहीं थी। 15 सितंबर को उसे पता चला कि मृतका अपने घर से बहन के घर अयोध्या आ रही है, तो उसने बहला-फुसलाकर एक सुनसान स्थान पर ले गया और साथ रहने के दबाव के कारण चाकू से हत्या कर दी। शव को सरयू नदी के पानी में फेंक दिया गया और चाकू को झाड़ियों में छिपा दिया। जांच से यह भी पता चला कि आरोपी धर्मा निषाद से एकतरफा प्यार करता था और मुलाकात उसने अपने भाभी के घर पर की थी। 15 सितंबर को धर्मा अयोध्या में अपने बहन के घर जाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन देर शाम तक वह नहीं पहुंची। परिवार ने 17 सितंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले दिन 16 सितंबर को अयोध्या सरयू नदी में मृतका की लाश मिली और पहचान 24 घंटे में कर ली गई। सोशल मीडिया के जरिये 17 सितंबर को मौत की जानकारी रिश्तेदारों तक पहुँची और परिजन देहात कोतवाली पहुंचे। पोस्टमार्टम में गला रेतकर हत्या की पुष्टि के बाद धारा बढ़ाई गई और तीन पुलिस टीमें लगाई गईं।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में खान एवं खनिज संशोधन के خلاف JMM का धरना

Narayanpur, Jharkhand:झारखंड में खान एवं खनिज कानून में संशोधन के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा सड़क पर उतर गया है। गढ़वा के कांडी और सदर प्रखंड में JMM कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने संशोधन को झारखंड के खनिज संसाधनों, राज्य के अधिकारों और राजस्व हितों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कानून के प्रावधानों पर पुनर्विचार की मांग की। गढ़वा सदर प्रखंड एवं कांडी प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन में JMM के केंद्रीय समिति सदस्य ज्वाहर पासवान, मीडिया पैनलिस धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष शम्भू राम, कोषाध्यक्ष, चन्दन जायसवाल, संगठन सचिव सुनील कुमार गौतम, प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर, प्रखंड सचिव अंजनी सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष अनीत कुमार द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, गढ़वा सदर प्रखंड में भी JMM कार्यकर्ताओं ने खान एवं खनिज संशोधन कानून के विरोध में धरना दिया। पार्टी नेताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों तथा राजस्व हितों पर किसी भी बदलाव का सीधा असर राज्य पर पड़ सकता है। JMM ने केंद्र सरकार से संशोधन पर पुनर्विचार करने की मांग की। JMM का यह धरना पार्टी के राज्यव्यापी विरोध कार्यक्रम का हिस्सा है। पार्टी की ओर से प्रखंड स्तर पर धरना-प्रदर्शन कर संशोधित प्रावधानों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जा रहा है。
0
0
Report

समस्तीपुर में चेन छिनतई के आरोपी की पिटाई वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में चेन छिनतई के आरोप में एक युवक को बीच सड़क पर ही लोगो ने जमकर पिटाई कर दी । अब पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सरदारगंज चौक का बताया जा रहा है। जहां एनएच-28 के समीप एक महिला से चेन छीनकर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसे सड़क पर ही घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में कुछ लोग आरोपी युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने के बाद दलसिंहसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के कब्जे से आरोपी को बाहर निकालकर थाने ले गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं।
0
0
Report
Advertisement

गयाजी के वजीरगंज प्रवेश द्वार के नाम हटाने को लेकर दो गाँव के बीच हिंसक भिड़ंत, वीडियो वायरल

Gaya, Bihar:गयाजी के वजीरगंज में प्रवेश द्वार लिखे नाम को हटाने को लेकर हुआ विवाद,पुलिस के सामने होने लगी जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल। बिहार के गयाजी में एक गाँव मे प्रवेश द्वार पर लिखे नाम को लेकर दो गाँव के लोगो के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि पुलिस के सामने ही आस पास के गाँव वाले जमकर मारपीट और लाठी डंडे चला रहे है और पुलिस मामले को शांत करवाने के वजाय मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर रही है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि गया-वजीरगंज मुख्य सड़क से बैरिया होते हुए लखौआ जाने वाली सड़क पर हाल ही में बनाए गए तोरण द्वार से नाम हटाए जाने को लेकर शुक्रवार की दोपहर अचानक विवाद गहरा गया.जिसके बाद बैरिया और लखौआ गाँव के लोग आपस मे भीड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दोनों गांव के लोगो ने जमकर लात घुसा और लाठी डंडे चला रहे है। वंही इस घटना की जानकारी प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस दलबल के साथ पहुँची लेकिन स्थानीय पुलिस भी हाथ पर हाथ धारे रह गई और मुख्य दर्शक बनकर मारपीट का वीडियो बनाने में जुट गई। वंही इस घटना में दोनों ओर से कई लोगो घायल हो गए है। जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है।
0
0
Report

झारखंड में MMDRA एक्ट पर बहस तेज, मरांडी ने पारदर्शिता और रोजगार पर ज़ोर दिया

Jamshedpur, Jharkhand:एमएमडीआर एक्ट को लेकर झारखंड में सियासत तेज हो गई है। जमशेदपुर में प्रेस वार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए एमएमडीआर एक्ट को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। मरांडी ने कहा कि अतिरिक्त कर से कोयला और आयरन ओर महंगा हो रहा है, जिसका असर झारखंड के उद्योग और रोजगार पर पड़ सकता है। बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एमएमडीआर एक्ट पूरे देश में लागू है और इसे सिर्फ झारखंड के खिलाफ उठाए गए कदम के तौर पर पेश करना सही नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा कोयले पर 450 रुपये और आयरन ओर पर 600 रुपये प्रति टन अतिरिक्त कर लगाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि इससे उद्योगों की लागत बढ़ रही है। मरांडी ने दावा किया कि खनिज राजस्व में राज्यों की हिस्सेदारी पहले के मुकाबले बढ़ी है। उनके मुताबिक वर्ष 2014-15 में राज्यों को करीब 25 हजार करोड़ रुपये मिले थे, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 1 लाख 14 हजार 549 करोड़ रुपये हो गए। उन्होंने डीएमएफ के जरिए झारखंड को मिले राजस्व और खदानों की नीलामी का भी जिक्र किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंड में खदानों की नीलामी और खनन गतिविधियों में देरी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र में बंद पड़ी खदानों का जिक्र करते हुए कहा कि इसका असर स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों पर पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने राज्य में अवैध खनन और खनिज परिवहन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए, हालांकि इन आरोपों के समर्थन में प्रेस वार्ता के दौरान कोई स्वतंत्र दस्तावेज पेश नहीं किया गया। बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार से खदानों की पारदर्शी नीलामी, वैध खनन को बढ़ावा देने और उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा का सही इस्तेमाल होने पर राज्य में राजस्व और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिल सकता है। बाईट --- बाबूलाल मरांडी ( पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड)
0
0
Report

राजौली में पांच फीट का विशाल सांप मचा हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू किया

Nawada, Uttar Pradesh:रजौली प्रखंड कार्यालय परिसर में पांच फीट के सांप से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, निर्माणाधीन भवन के छड़ में छिपा था विशालकाय सांप, नवादा के रजौली प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पांच फीट से अधिक लंबा सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर वहां कार्य कर रहे मजदूर, कौशल विकास केंद्र के छात्र और बुनियादी केंद्र में आए वृद्धजन सहम गए। बताया जाता है कि परिसर में निर्माणाधीन भवन का कार्य चल रहा था। इसी दौरान सांप फुर्ती से जमीन पर रखे छड़ के बंडल में घुस गया। बीडीओ संजीव झा ने वन विभाग के रेंजर नारायण लाल सेवक को सूचित किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद स्नेक कैचर की मदद से सांप को सुरक्षित पकड़ा। रेस्क्यू के दौरान सांप हल्का घायल हो गया था, जिस पर मरहम लगाकर प्राथमिक उपचार किया गया और बाद में उसे घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर उसे मारने की बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top