icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274501
Vijay TiwariVijay TiwariFollow27 Nov 2024, 12:49 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

PM Modi के जन्मदिन पर कांग्रेस के बयान से सियासी घमासान

Bhopal, Madhya Pradesh:भाेपाल पीएम मोदी के जन्मदिन पर गरमाई सियासत कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान - पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं *दिए जलाने से सबकुछ नहीं होगा, भाजपा के नेताओं को संकल्प लेना चाहिए* महंगाई, बेरोजगारी, जहरीली शराब, बच्चों की मौत हो रही है *लोगों के घर के दिए न बुझे इसका संकल्प लेना चाहिए* *स्वामित्व योजना पर शुरू हुई सियासत* कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान गांव के अंदर जमीने कम हो गई हैं पुराने जिनके पास पट्टे हैं पहले उनकी रजिस्ट्री कराई जाए इसका प्रस्ताव कमलनाथ सरकार में रखा गया था पटवारियों के विरोध पर बोले - उनकी समस्या है हर बड़े कांड में पटवारियों को ही दोषी माना जाता है लीगल केस में पटवारी को ही दोषी न माना जाए
0
0
Report

मुंबई एयरपोर्ट पर अवैध मस्जिद का विवाद: GVK और MIAL की चाल सामने

Noida, Uttar Pradesh:मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद अवैध मस्जिद को लेकर अब एक लेटर सामने आया है जिसे तब एयरपोर्ट मैनेजमेंट देख रही कंपनी GVK ने 21 अगस्त 2015 को ये लेटर मुस्लिम प्रेयर ग्रुप के इंचार्ज मोहम्मद सरवर को लिखा है। इस लेटर के मुताबिक GVK कंपनी ने ही इस प्रेयर रूम को पूरी तरह बनाकर मुस्लिम ग्रुप जो T2 पर काम करते हैं, उन्हें साल 2015 में दिया था। अब ये पता चला है कि MIAL के कर्मचारियों ने ही ये लेटर एक दूसरे को लिख कर एयरपोर्ट अथॉरिटी की जमीन पर अवैध मस्जिद बना दी थी। ये लेटर N R Sriniwasan (GM) MIAL ने MIAL employee Mohammad Sarwar जो Associate Officer Cargo Operation है MIAL में को साल 2015 में लिख कर अरेंजमेंट किया था।
0
0
Report
Advertisement

पीएम मोदी के कामों ने लोकतंत्र में स्थायित्व का नया रिकॉर्ड कायम किया

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिवस आज हम सबके लिए गौरव का दिवस प्रधानमंत्री मोदी ने अपना जीवन का प्रत्येक दिन लोक कल्याण के लिए बिताया.. उनके विधायक से लेकर मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के सफर में उत्कृष्ट कार्यो की लंबी सूची है प्रधानमंत्री मोदी ने देश-विदेश के सामने कई उत्कृष्ट उदाहरण पेश किए हैं बहुदलीय सरकार की अवधारणा को खत्म कर लोकतंत्र में स्थायित्व की मिसाल पीएम मोदी सबसे ज्यादा काम करने वाले प्रधानमंत्री के रूप में रिकॉर्ड उपलब्धियां के साथ प्रधानमंत्री मोदी कठिन से कठिन निर्णय को सरलता से लागू करने की क्षमता अगर किसी में है तो वह प्रधानमंत्री मोदी में है भगवान विश्वकर्मा की भी जयंती आज भगवान विश्वकर्मा के नाम से योजनाओं के साथ-साथ लघु, मध्यम, कुटीर, वृहद सभी उद्योगों के लिए पीएम मोदी ने ऐतिहासिक काम किया
0
0
Report

जबलपुर विश्वविद्यालय में आउट ऑफ सिलेबस पेपर पर हंगामा; छात्रों ने निरस्तीकरण की मांग की

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आउट ऑफ सिलेबस पेपर आने के बाद छात्रों ने हंगामा कर दिया एलएलबी 4th सेमेस्टर के छात्रों का हिंदी का पेपर था और बताया जाता है कि पेपर में आउट ऑफ सिलेबस क्वेश्चन आए थे इसके बाद छात्र-छात्राओं ने हंगामा कर दिया और प्रदर्शन कर पेपर निरस्त करने की मांग की। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में लगातार इस तरह की गड़बड़ी हो रही है हंगामा होने की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची विश्वविद्यालय के कुलपति के निवास के बाहर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था जिसके बाद अब छात्र-छात्राओं से विश्वविद्यालय प्रशासन चर्चा कर रहा है वही छात्रों का कहना है कि लगातार इस तरह की गड़बड़ी हो रही है और यह बंद होनी चाहिए
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

घर से नहीं, बैलगाड़ी पर लक्ष्मी: गौराई का अनोखा स्वागत

Buldhana, Maharashtra:घरात गौराईचं स्वागत... रस्त्यावर मात्र घर शोधणाऱ्या ‘लक्ष्मी’! “आज घराघरात गौराईचं आगमन होतंय... पण याच दिवशी रस्त्यावर एक असं दृश्य दिसंलं, ज्याने क्षणभर थांबून विचार करायला भाग पाडलं! बैलगाडीवर संसाराचं सगळं सामान... सोबत कुटुंब... आणि प्रवास सुरू.. घराघरात लक्ष्मीच्या रूपात गौराईचं स्वागत होत असताना, या महिलांचा संसार मात्र बैलगाडीवरच दिसतोय. सणाच्या दिवशी कॅमेऱ्यात कैद झालेलं हे दृश्य... एका वेगळ्याच वास्तवाची जाणीव करून देणारं आहे...आणि आणि या गौराईंच्या भावना जाणून घेतले आहेत आमचे प्रतिनिधी मयूर निकम यांनी ....
0
0
Report

खेतड़ी में गीता सैनी का निर्विरोध चेयरमैन बनने की पुष्टि

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी नगरपालिका में भाजपा की गीता सैनी का निर्विरोध निर्वाचन तय कांग्रेस से पार्षद जीतीं गीता, अब भाजपा के टिकट पर चेयरमैन विधायक धर्मपाल गुर्जर ने भाजपा कार्यालय में गीता का स्वागत किया गीता सैनी समर्थकों संग भाजपा कार्यालय पहुंचकर जताया आभार कांग्रेस समझ पाती, उससे पहले नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई जबकि प्रशासन की ओर से नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की जाएगी। गीता सैनी निवर्तमान चेयरमैन भी हैं और इस बार कांग्रेस के टिकट पर पार्षद निर्वाचित हुई थीं। बुधवार को खेतड़ी की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर की मौजूदगी में गीता सैनी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की; इसके बाद भाजपा ने उन्हें नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। नामांकन के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल गई और कांग्रेस वैकल्पिक रणनीति बनाने से पहले नामांकन की समयसीमा समाप्त हो गई। अब गीता सैनी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा मात्र औपचारिकता है। गीता सैनी अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचीं, जहाँ विधायक ने उनका स्वागत किया। उन्होंने भाजपा में शामिल होने और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बनाए जाने पर आभार जताया। विधायक ने कहा कि खेतड़ी की जनता ने भाजपा व केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर विश्वास जताया है और इतिहास में पहली बार निर्विरोध चेयरमैन बनना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मेहनत और समर्पण से काम किया। गीता सैनी ने भी औपचारिक रूप से धन्यवाद व्यक्त किया कि निर्विरोध चेयरमैन बनाने के लिए भाजपा और खेतड़ी की जनता ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में शहर व आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों को देखा है और इसी उद्देश्य से उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। नामांकन पत्रों की समीक्षा पूरी हो चुकी है और नाम वापसी की प्रक्रिया शेष है; यदि नाम वापसी के समय तक अन्य उम्मीदवार नहीं रहते, तो प्रशासन की ओर से निर्विरोध निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। खेतड़ी नगरपालिका की इस घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

महराजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मारुति वैन में आग, जनहानि नहीं

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला के महराजपुर क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक मारुति वैन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। महराजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मारुति वैन क्रमांक MP20 BA 1657 में अचानक आग भड़क उठी। वाहन स्थानीय मोटर गैराज मिस्त्री अक्षय पटेल का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही महराजपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग किन कारणों से लगी, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
0
0
Report

डूमरा हत्या मामले में गतिरोध समाप्त, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं मुकुंदगढ़ के डूमरा में छात्र मौत मामले में 4 दिन से चला आ रहा गतिरोध खत्म पुलिस-प्रशासन और परिजनों के बीच वार्ता के बाद बनी सहमति निष्पक्ष जांच और दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई का मिला आश्वासन स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की सर्टिफाइड कॉपी परिजनों को उपलब्ध कराई मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने पर जताई सहमति झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ थाना इलाके के डूमरा में 8वीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र प्रियांशु की घर में फंदे पर झूलकर मौत के मामले में चार दिन से चला आ रहा गतिरोध पुलिस-प्रशासन और परिजनों के बीच हुई वार्ता की बाद समाप्त हो गया। अधिकारियों द्वारा मामले में निष्पक्ष अनुसंधान कर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने और स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की सर्टिफाइड कॉपी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने और शव लेने पर सहमत हुए। इससे पहले छात्र का शव चार दिन से नवलगढ़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी डूमरा स्थित मृतक छात्र के घर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से वार्ता की। वार्ता में एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत, डीएसपी सुगन सिंह, एसडीएम प्रांजल कंवर, मुकुंदगढ़ सीआई गोपाल सिंह थालोर, डूमरा प्रशासक बुधराम सहित मृतक छात्र के पिता अशोक कुमार और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों ने परिजनों को मामले में निष्पक्ष जांच करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमत हुए।नवलगढ़ अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, मुकुंदगढ़ सीआई गोपाल सिंह थालोर ने बताया कि मृतक के परिजनों की मांग पर स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की सर्टिफाइड कॉपी उपलब्ध करा दी गई है। पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top