icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
232103
VIKESH KUMARVIKESH KUMARFollow25 Dec 2024, 12:47 pm

चंदौलीः नव निर्वाचित अखिल भारतीय खरवार खरगवंशी क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष को युवा टीम ने किया सम्मानित

Chakia, Uttar Pradesh:

चकिया तहसील क्षेत्र के हडौरा निवासी नित्यानंद खरवार को अखिल भारतीय खरवार खरगवंशी क्षत्रिय महासभा द्वारा चन्दौली जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर आज बुधवार को खरवार सहायता समिति युवा टीम ने निवास पर पहुंचकर अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय खरवार खरगवंशी क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष नित्यानंद खरवार ने कहा कि खरवार समाज द्वारा मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निर्वाहन करूंगा। समाज में आ रही समस्याओं को लेकर आवाज उठाते हुए उनके निस्तारण को लेकर प्रयासरत रहूंगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जाखम बांध से आज नहरों में पानी छोड़ना, रबी के लिए 87 दिन सिंचाई

Pratapgarh, Rajasthan:जाखम बांध से रबी फसल की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने की तैयारी पूरी हो गई है। जाखम बांध जल वितरण समिति की बैठक में तय हुआ कि इस बार रबी सीजन में कुल 87 दिन तक चार चरणों में पानी दिया जाएगा। पानी का पहला चरण 12 नवंबर से शुरू होगा, जिससे 16709 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला सभागार प्रतापगढ़ में जाखम बांध जल वितरण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जल संसाधन, कृषि और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी तथा जल उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में अधिशासी अभियंता, जल संसाधन जाखम परियोजना खंड धरियावद ने बताया कि जाखम बांध के केचमेंट क्षेत्र में वर्ष 2026 में 820 मिलीमीटर वर्षा हुई, जिससे बांध 89.29 प्रतिशत भर गया। बांध की कुल भराव क्षमता 31.00 मीटर है, जिसमें से वर्तमान में गेज 29.50 मीटर है और 4477.90 एमसीएफटी पानी उपलब्ध है। बांध की कुल भराव क्षमता 5015 एमसीएफटी और उपयोगी भराव क्षमता 4671.33 एमसीएफटी है। इसमें से 81 एमसीएफटी पानी प्रतापगढ़ शहर के पेयजल के लिए आरक्षित रखा गया है, जबकि 550 एमसीएफटी पानी वाष्पीकरण से नुकसान माना गया है। शेष 4040.33 एमसीएफटी पानी सिंचाई के लिए उपलब्ध रहेगा। परियोजना का कुल सिंचित क्षेत्र 28319 हेक्टेयर है। रबी फसल के लिए 59 प्रतिशत क्षेत्र यानी 16709 हेक्टेयर में सिंचाई होगी, जिसके लिए कुल 3820 एमसीएफटी पानी की आवश्यकता होगी। बायीं मुख्य नहर 39.90 किलोमीटर और दायीं मुख्य नहर 34 किलोमीटर लंबी है। 7 डिस्ट्रीब्यूटरी, 42 माइनर और 26 सब माइनर से 11623 हेक्टेयर तथा 24 माइनर और 8 सब माइनर से 5086 हेक्टेयर क्षेत्र में पानी दिया जाएगा। नहरों की कुल लंबाई करीब 550 किलोमीटर है। इस बार रबी फसल के लिए कुल 87 दिन पानी दिया जाएगा। पिछले वर्ष 2025-26 में 101 दिन पानी दिया गया था। इस वर्ष जल भराव 10.71 प्रतिशत कम होने के कारण 87 दिन ही पानी दिया जा सकेगा。
0
0
Report

भाजपा प्रशिक्षण शिविर के बहाने उम्मीदवारों की एकजुटता बनाए रखने की कवायद तेज

Bikaner, Rajasthan:भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के नाम पर बाड़ेबंदी की तैयारी, पंचायत समितियों की कमान विधायकों के हाथ खाजूवाला विधानसभा की पूगल, खाजूवाला और छतरगढ़ पंचायत समितियों की जिम्मेदारी विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल को सौंपी पूगल पंचायत समिति के उम्मीदवारों के साथ विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव जी के किए दर्शन वहीं खाजूवाला और छतरगढ़ के पंचायत समिति उम्मीदवारों ने सालासर बालाजी के दरबार में लगाई धोक पिछली बार जिला परिषद में भाजपा के भीतर क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं ने पार्टी की चिंता बढ़ाई थी इस बार चुनावी समीकरण और उम्मीदवारों की एकजुटता बनाए रखने के लिए भाजपा सतर्क नजर आ रही भाजपा नेता देवीलाल मेघवाल और प्रभु सिंह राठौड़ भी व्यवस्थाओं पर रख रहे नजर प्रशिक्षण शिविर के बहाने उम्मीदवारों को एकजुट रखने और राजनीतिक रणनीति मजबूत करने की कवायद!
0
0
Report

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर गांव पहुंचे अभिनव, पिता का सपना हुआ सच

Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी, झुंझुनूं हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंची दुल्हन ढंढारिया गांव का दूल्हा हेलीकॉप्टर से लाया दुल्हन सेना से रिटायर्ड पिता राजेश पूनिया का था सपना बेटा अभिनव पूनिया दुल्हन निकिता को हेलीकॉप्टर से लाया गांव हेलीकॉप्टर से दुल्हन को देखने उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम भारतीय सेना से सेवानिवृत्त पिता का सपना बेटे ने अपनी शादी में पूरा कर दिया। बेटे की दुल्हन हेलीकॉप्टर से गांव पहुंची तो उसे देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। हेलीकॉप्टर से दुल्हन की शाही एंट्री ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। जानकारी के अनुसार झुंझुनूं जिले की पिलानी पंचायत समिति क्षेत्र के ढंढारिया निवासी अभिनव पूनिया की चूरू जिले के बिंजूसर निवासी निकिता कुलहरी के साथ शादी हुई। इसके बाद 11 नवंबर को अभिनव अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर गांव पहुंचा। दुल्हन के हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अनोखे नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।अभिनव पूनिया ने बताया कि बीएससी के बाद उन्होंने मर्चेंट नेवी जॉइन की थी। 5 दिसंबर 2025 को उनकी निकिता कुलहरी के साथ सगाई हुई थी। सगाई के बाद से ही उनका और उनके पिता राजेश पूनिया का सपना था कि शादी के बाद दुल्हन को हेलीकॉप्टर से गांव लेकर आएंगे। इसी सपने को साकार करने के लिए शादी के बाद दुल्हन को हेलीकॉप्टर से गांव लाने का निर्णय लिया गया।अभिनव के पिता राजेश पूनिया वर्ष 2008 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्तमान में वे मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस की टेक्निकल विंग में कार्यरत हैं और दिल्ली में पोस्टेड हैं। वहीं, दुल्हन निकिता कुलहरी बीएससी नर्सिंग तक पढ़ी हैं। उनके माता-पिता दोनों शिक्षक हैं, जबकि छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है।गांव में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग को लेकर मंड्रेला पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। वहीं, पिलानी से दमकल की टीम भी पहुंची। सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के बीच हेलीकॉप्टर से दुल्हन की एंट्री ने पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना दिया। पिता के सपने को बेटे ने पूरा कर शादी के इस खास पल को परिवार और गांव के लिए यादगार बना दिया। बाइट 01 : निकिता, दुल्हन बाइट 02 : अभिनव पूनियां, दूल्हा
0
0
Report
Advertisement

नीमच नाके फायरिंग: धोबी समाज ने SSP को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के नीमच नाके पर दीपावली की रात हुई फायरिंग के मामले में धोबी समाज ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। समस्त वसीठा धोबी समाज प्रतापगढ़ की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया गया कि समाज के युवकों को झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया है। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कराने, गिरफ्तार युवाओं की रिहाई सुनिश्चित करने और समाज की महिलाओं से छेड़छाड़ व जातिसूचक गाली-गलौज के आरोपों में अलग से प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि 8 नवंबर को दीपावली के दिन समाज के कुछ लोग दुकान की पूजा के बाद परिचितों के घर शुभकामनाएं देने गए थे। इसके बाद दो बाइकों पर सवार होकर वे रात करीब साढ़े बारह बजे प्रतापगढ़ बायपास पर फोटो और वीडियो बना रहे थे। समाज का आरोप है कि इसी दौरान बाइक पर आए तीन-चार लोगों ने नशे की हालत में समाज की दो महिलाओं से छेड़छाड़ की और अभद्र व्यवहार किया। ज्ञापन के अनुसार उन्होंने जातिसूचक टिप्पणी भी की। ज्ञापन में आरोप है कि इसके बाद पेट्रोल भरवाने गए दो युवकों से भारत भोजनालय के बाहर भी आरोपियों ने झगड़ा और गाली-गलौज की। समाज के अनुसार जब दोनों युवक मालीखेड़ा, नीमच नाके पर अपने घर पहुंचे तो कुछ देर बाद बगवास और तलाई मोहल्ला निवासी कई लोग वहां चाकू, पिस्टल और हॉकियां लेकर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और साथ आए एक व्यक्ति ने पिस्टल से फायर किया, जो समाज के युवकों को नहीं लगा और वे जान बचाकर भागे। समाज का कहना है कि 9 नवंबर को उन्हें पता चला कि फायर करने वाले पक्ष के किसी व्यक्ति को चोट लगी है। आरोप है कि इसी मामले में समाज के लोगों को फंसाने के लिए थाना प्रतापगढ़ में एफआईआर संख्या 459/2026 दर्ज कराई गई और बिना जांच के समाज के युवाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। ज्ञापन में हितेश धोबी, उसकी दुकान पर काम करने वाले अक्षतसिंह, कुलदीपसिंह भाटी और विनय राठौर के नाम लेकर कहा गया है कि इन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि 9 नवंबर को समाज की महिला की ओर से दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और एससी-एसटी अधिनियम के तहत तत्काल प्रकरण दर्ज करने के सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों की अनदेखी की गई। समाज ने दूसरे पक्ष के कुछ लोगों पर गिरोह बनाकर संगठित अपराध करने और सोशल मीडिया पर अवैध हथियार दिखाकर दहशत फैलाने जैसे आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी अब भी खुले घूम रहे हैं और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। समाज ने मांग की है कि महिलाओं से छेड़छाड़, जातिगत अपमान और गाली-गलौज के आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाए। साथ ही एफआईआर संख्या 459/2026 में निष्पक्ष अनुसंधान कर गलत तरीके से की गई कार्रवाई को निरस्त किया जाए और गिरफ्तार युवकों को रिहा कराया जाए। इधर, पुलिस की ओर से पहले जारी जानकारी के अनुसार 9 नवंबर की रात करीब डेढ़ बजे बगवास निवासी अनिल गुर्जर ने रिपोर्ट दी थी कि नीमच नाके के पास क्रेटा गाड़ी में आए लोगों ने उस पर पिस्टल से तीन फायर किए, जिनमें से एक गोली उसकी कमर में लगी। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी और अभय कमांड सेंटर के फुटेज के आधार पर चार युवकों को डिटेन किया था.
0
0
Report

जोधपुर के सांगरिया में सुनसान जगह पर शव मिला, जहरीला पदार्थ सेवन की आशंका

Jodhpur, Rajasthan:सांगरिया क्षेत्र में सुनसान जगह पर मिला शव, जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका; पुलिस और एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य\n\nजोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सांगरिया इलाके में एक सुनसान जगह पर मलबे के बीच 25 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान मनीष पंवार के रूप में हुई है, जो बुधवार रात से घर से लापता था। सूचना मिलने पर बासनी थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।\n\nपुलिस के अनुसार, मनीष बुधवार रात करीब 8 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की और इसके बाद थाने पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने भी युवक की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार सुबह परिजनों को एक खेत के पास उसकी स्कूटी खड़ी मिली। इसके बाद तलाश के दौरान घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर स्कूटी और मलबे के बीच युवक का शव बरामद हुआ।\n\nबासनी थानाधिकारी नितिन दवे के मुताबिक, शुरुआती जांच में युवक के शरीर पर मारपीट के कोई निशान नहीं मिले हैं। घटनास्थल पर उल्टी भी पाई गई, जिसके नमूने एफएसएल टीम ने जांच के लिए लिए हैं। ऐसे में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।\n\nपुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
0
0
Report

जयपुर CID क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: सीकर में 41.5 किलो गांजा जब्त

Jaipur, Rajasthan:जयपुर सीआईडी क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई सीकर में 41.510 किलो गांजा जब्त, 21 लाख का मादक पदार्थ बरामद स्विफ्ट कार से गांजा तस्करी करते राकेश कुमार गिरफ्तार, झुंझुनूं के खिरोड़ का निवासी है आरोपी सीआईडी क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने बलारा थाना पुलिस के साथ की संयुक्त कार्रवाई फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर पुलिस ने कार को रुकवाया, तलाशी में 20 पैकेट गांजा बरामद प्रारंभिक पूछताछ में विकास कुमार धींवा निवासी सेवापुरा, खिरोड़ का नाम आया सामने, दूसरे तस्कर की तलाश जारी एडीजी क्राइम बिपिन कुमार पाण्डेय के निर्देशन और आईजी सीआईडी क्राइम के.बी. वंदना के मार्गदर्शन में कार्रवाई
0
0
Report
Advertisement

नशे में बेसुध व्यक्ति को बस से झाड़ियों में फेंकने का आरोप; स्थानीय लोगों ने 112 को सूचना दी

Kurukshetra, Haryana:नशे में बेसुध व्यक्ति को बस से उतारकर झाड़ियों में फेंकने का आरोप, स्थानीय लोगों ने डायल112 पर दी सूचना कुरुक्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, करनाल रोडवेज पर एक बस में सवार व्यक्ति की हालत नशे के कारण बेहद खराब थी। आरोप है कि बस में मौजूद कर्मचारियों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे अस्पताल पहुंचाने या किसी प्रकार की मदद करने के बजाय दोनों हाथों से पकड़कर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से चले गए। प्रत्यक्षदर्शी बलकार ने बताया कि उस समय अंधेरा था और व्यक्ति की हालत काफी गंभीर दिखाई दे रही थी। बस चालक या परिचालक चाहते तो उसे अस्पताल पहुंचा सकते थे या फिर एंबुलेंस को सूचना दे सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वहीं, सड़क किनारे मौजूद स्थानीय लोगों ने जब व्यक्ति को झाड़ियों में पड़ा देखा तो उसे बाहर निकाला और उसकी मदद के लिए आगे आए। इसके बाद प्रत्यक्षदर्शी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी。
0
0
Report

कोरिया जिले में 15 नवंबर से 24 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी शुरू

Muju, Jeonbuk State:कोरिया जिले के 24 उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। इसे लेकर कोरिया जिले में भी प्रशासन ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। जिले के कुल 24 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं, जिले के एकमात्र बड़गांव स्थित धान संग्रहण केंद्र में भी शुरुआती तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में कोरिया कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने बताया कि जिले में 21 सहकारी समितियों के अंतर्गत कुल 24 धान उपार्जन केंद्र संचालित होंगे। इस वर्ष किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन नए उपार्जन केंद्र मनसुख, बड़गांव और पीपरडांड में शुरू किए गए हैं। इससे किसानों को धान बेचने के लिए अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। कलेक्टर ने बताया कि धान खरीदी में बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए उड़नदस्ता दल गठित कर दिया गया है। साथ ही नोडल अधिकारियों की नियुक्ति और डेटा एंट्री ऑपरेटरों का प्रशिक्षण भी पूरा कर लिया गया है। वहीं, बड़गांव स्थित धान संग्रहण केंद्र में भी ड्रेनेज व्यवस्था, धान को सुरक्षित रखने के लिए कैप कवर और आवागमन के रास्तों सहित सभी जरूरी प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम में करणी सेना के आंदोलन की धमकी, प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में करणी सेना के आंदोलन को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। शहर के राजपूत बोर्डिंग में सुबह से बड़ी संख्या में करणी सेना परिवार के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। बीती देर शाम करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने सोशल मीडिया पर प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया गया, तो गुरुवार को बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद प्रशासन ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह को रिहा कर दिया, लेकिन अन्य कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग जारी है। इसी मांग को लेकर कार्यकर्ता राजपूत बोर्डिंग में जुटे हुए हैं। पुलिस ने बोर्डिंग परिसर की घेराबंदी कर दी है। वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रदर्शन शुरू होने की स्थिति में पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार है। शहर की निगाहें इस घटनाक्रम पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

पटना के मीठापुर गेस्ट हाउस में युवक की मौत, जांच शुरू

Patna, Bihar:गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रवि कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से समस्तीपुर का रहने वाला था और मध्य प्रदेश में पोल्ट्री फार्म का कारोबार करता था। जानकारी के अनुसार, युवक 10 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे एक अन्य व्यक्ति के साथ गेस्ट हाउस पहुंचा था। दोनों ने 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कमरा लिया था। होटल कर्मी के मुताबिक, दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सुरेश वर्मा बताया था। मोबाइल डिस्चार्ज होने के कारण उस समय आईडी नहीं दी गई थी। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे होटल कर्मी राजा कुमार कमरे का किराया लेने पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खुलने पर कमरे के अंदर रवि का शव फर्श पर पड़ा मिला। उसके गले में गमछा बंधा हुआ था। सूचना मिलते ही जक्कनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। साथ आए व्यक्ति की तलाश और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

महत्वपूर्ण सूचना: मधुबनी में लेन-देन के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस कर रही छापेमारी

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में अपराधियों का हौसला बुलंद है ,बेखौफ अपराधियों ने युवक शैलेन्द्र यादव घर से बुलाकर गोली मारकर की हत्या।घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के सिमरा गांव की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, शैलेन्द्र यादव अपने घर के सामने थे। इसी दौरान विवेक यादव और उसके दो अन्य साथियों ने उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे रुपये के लेन-देन को लेकर आपसी विवाद की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलपरास के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विवेक यादव अपने घर से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है।पुलिस घटना के सभी पहलुओं, हत्या के कारणों और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या की बारदात से इलाके में दहशत है।युवक की मौत से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है。
0
0
Report

Damodar नदी में छठ महापर्व से पहले प्रदूषण; पानी पर तेल जैसी परत से भक्त चिंतित

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में लोक आस्था का महापर्व की तैयारी में लोग जुट गए है। तालाबो की सफाई युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। छठ घाट को व्रतियों के लिये ठीक किया जा रहा। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर जहां एक ओर दामोदर नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं दूसरी ओर श्री सूर्य धाम मंदिर सुदामडीह चासनाला स्थित दामोदर नदी घाट पर प्रदूषित पानी ने छठव्रतियों की चिंता बढ़ा दी है। नदी के जल की सतह पर काले रंग का तेल जैसा पदार्थ बड़ी मात्रा में तैरता दिखाई दे रहा है। इससे नदी का पानी दूषित हो गया है और श्रद्धालुओं को स्नान करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालु पवित्र दामोदर नदी में स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन नदी की वर्तमान स्थिति देखकर लोगों में निराशा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि जिस नदी के स्वच्छ जल में आस्था के साथ स्नान कर छठ पूजा करनी है, उसी नदी की सतह पर काले तेल जैसी परत तैर रही है। ऐसे में लोगों को स्नान करने में परेशानी हो रही है। नदी के पानी की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बीसीसीएल के ईजे एरिया भौरा में बड़े पैमाने पर ओवरबर्डन (ओबी) की डंपिंग की जा रही है। उनका कहना है कि इसके कारण दामोदर नदी में प्रदूषण फैलने की आशंका है। संबंधित विभाग से मामले की गंभीरता से जांच कराने और प्रदूषण के स्रोत का पता लगाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top