icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
Dharmendra Kumar NigamDharmendra Kumar NigamFollow22 Aug 2024, 05:07 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर में बीजेपी की सोशल मीडिया रणनीति विपक्ष पर घेरा तेज करेगी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष के आंदोलन के बीच बीजेपी ने अपनी जवाबी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के आरोपों का जवाब देने के लिए बीजेपी अब सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक मोर्चा खोल दी है। “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के जरिए जहां बीजेपी जनता के बीच पहुंच रही है, वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी विपक्ष की घेराबंदी की तैयारी है। इसके लिए बीजेपी ने सोशल मीडिया और आईटी सेल को सक्रिय कर दिया है। सोमवार को जयपुर में सोशल मीडिया की बड़ी बैठक के साथ एक अनूठा आयोजन भी होने जा रहा है। वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष को सड़क से डिजिटल प्लेटफॉर्म तक जवाब देगी बीजेपी। बीजेपी ने विपक्ष की घेराबंदी के लिए सोशल मीडिया पर तेज की तैयारी। सोमवार को जयपुर में बीजेपी सोशल मीडिया की प्रदेश कार्यसमिति की होगी बड़ी बैठक। बीजेपी सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के सोमवार को जयपुर आएंगे। सोमवार को जयपुर के यूथ हॉस्टल में होगा 'भजन क्लबिंग' का आयोजन। VO-वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष लगातार बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमलावर है। देशभर में आंदोलन और प्रदर्शनों के जरिए विपक्ष SIR को लेकर सवाल उठा रहा है। लेकिन बीजेपी ने भी अब विपक्ष को उसी के अंदाज में जवाब देने की तैयारी कर ली है। बीजेपी की रणनीति साफ है... विपक्ष के आरोपों का जवाब सिर्फ बयानों में नहीं, बल्कि जनता के बीच उतरकर और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दिया जाएगा। एक तरफ बीजेपी “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के तहत पदयात्राओं, जनसभाओं और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए विपक्ष को घेर रही है। इन कार्यक्रमों में SIR के फायदे गिनाए जा रहे हैं। पार्टी अब इसी मुद्दे को लेकर जनता के बीच अपनी बात ओर मजबूती से रखने की तैयारी में है। VO-लेकिन बीजेपी की रणनीति अब सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहने वाली। डिजिटल दौर में विपक्ष के नैरेटिव का जवाब देने के लिए पार्टी सोशल मीडिया को सबसे बड़ा हथियार बनाने की तैयारी कर रही है। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर पार्टी के पदाधिकारी और आईटी सेल सक्रिय रहेंगे। विपक्ष की ओर से SIR को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जवाब तथ्यों के साथ दिया जाएगा। पार्टी ने अपने पदाधिकारियों को भी इस संबंध में निर्देश दिए हैं। VO...इसी रणनीति को जमीन पर उतारने के लिए सोमवार को जयपुर में बीजेपी सोशल मीडिया की बड़ी बैठक होने जा रही है। बीजेपी सोशल मीडिया की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के शामिल होंगे। बैठक में सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने, डिजिटल कैंपेन को गति देने और विपक्ष के आरोपों का प्रभावी जवाब देने की रणनीति पर मंथन होगा। बाइट,,हिरेन्द्र कौशिक,,बीजेपी सोशल मीडिया विभाग प्रदेश संयोजक इतना ही नहीं, सोमवार को जयपुर के यूथ हॉस्टल में शाम को बीजेपी प्रदेश सोशल मीडिया और आईटी सेल की ओर से 'भजन क्लबिंग' का आयोजन भी किया जाएगा। इस आयोजन के जरिए पार्टी डिजिटल कैंपेन को नए अंदाज में आगे बढ़ाने और युवाओं तक अपनी पहुंच मजबूत करने की तैयारी में है। PTC Vishnu Sharma यानी वोट चोरी के मुद्दे पर बीजेपी अब विपक्ष को चौतरफा घेरने की तैयारी में है। एक तरफ पदयात्राओं और जनसभाओं के जरिए सड़कों पर जवाब दिया जाएगा, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया के जरिए विपक्ष के आरोपों की काट पेश की जाएगी। बीजेपी की कोशिश है कि SIR को लेकर अपनी बात और उसके फायदे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाए जाएं।
0
0
Report

बैतूल स्थापना दिवस पर गरिमाबर्ध्ध कार्यक्रम, संस्कृति का अनूठा संगम दिखा

Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर बैतूल में उत्साह और गरिमामय माहौल के बीच जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेएच कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित जिले के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई गई,वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में देखने को मिले। इस दौरान हेमंत खंडेलवाल ने मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का उल्लेख करते हुए कहा कि चंबल, मालवा, महाकौशल,बुंदेलखंड और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम मध्यप्रदेश में देखने को मिलता है। उन्होंने बैतूल के बरसाली को राजा टोडरमल के समय अखंड भारत का केंद्र बिंदु बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बैतूल को विकसित बनाने के लिए जिले के सभी जनप्रतिनिधि वचनबद्ध हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन भी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद महापंचायत में कांग्रेस का सरकार पर हमला, कूड़ा और प्रवासी मजदूर मुद्दे उठे

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में कांग्रेस की महापंचायत, नीरज शर्मा ने बीजेपी की पदयात्रा पर साधा निशाना, बोले- सरकार घबराई हुई है नीरज शर्मा ने एक बार फिर मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को कूड़ा मंत्री रहते हुए वहीं धर्मेंद्र प्रधान को भी आधे हाथ लिया फरीदाबाद। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-3 में कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान शहर में लगातार बढ़ती कूड़े की समस्या, साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था और प्रवासी मजदूरों से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। नीरज शर्मा ने इन मुद्दों को लेकर सरकार और स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े किए। वहीं, नीरज शर्मा ने फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गई 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की इस यात्रा में 20 से 25 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन मौके पर केवल एक हजार से डेढ़ हजार लोग ही पहुंचे। पूर्व विधायक ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने फरीदाबाद में निकाली गई यात्रा में ऐसे व्यक्ति को बुलाया, जिनके कार्यकाल में पेपर लीक हुए। उन्होंने कांग्रेस की दिल्ली में आयोजित रैली का जिक्र करते हुए कहा कि अगर भीड़ देखनी है तो दिल्ली में कांग्रेस की रैली में पहुंची लाखों लोगों की भीड़ को देखना चाहिए। नीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार घबराई हुई है और इसी वजह से इस तरह के आयोजन कर रही है। महापंचायत के जरिए उन्होंने शहर की मूलभूत समस्याओं को उठाते हुए सरकार को घेरने का प्रयास किया。
0
0
Report

संभल की राजनीति: नवाब इकबाल महमूद बनाम बर्क परिवार, बीजेपी की भूमिका स्पष्ट

इकबाल महमूद ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत साल 1991 के विधानसभा चुनाव से की थी...उस चुनाव में उन्होंने जनता दल के टिकट पर जीत दर्ज की...इसके बाद 1993 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा...लेकिन 1996 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उन्होंने वापसी की संभल की सियासत में नवाब और बर्क परिवार का मुकाबला कोई नया नहीं है...ये लड़ाई सिर्फ दो नेताओं के बीच नहीं...बल्कि संभल में सियासी प्रभाव और नेतृत्व की दावेदारी से भी जुड़ी रही है...शफीकुर्रहमान बर्क और नवाब इकबाल महमूद के बीच राजनीतिक मतभेद जगजाहिर रहे...दोनों की अपनी राजनीतिक जमीन थी और दोनों ही संभल की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखते थे)) संभल की सियासत में नवाब इकबाल महमूद का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है.. सात बार विधायक बनकर उन्होंने अपनी राजनीतिक पकड़ का परिचय दिया है...लेकिन अब उनके सामने सबसे बड़ा सवाल अपनी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का है...एक तरफ बेटे सुहेल इकबाल को विधानसभा पहुंचाने की कोशिश है...तो दूसरी तरफ बर्क परिवार भी संभल की सियासत में अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटा है...बीच में बीजेपी है..जो विकास...बुलडोजर कार्रवाई और हिंदू मुस्लिम राजनीति के मुद्दों पर समाजवादी पार्टी के विधायक को घेर रही है
0
0
Report
Advertisement

सासाराम डाटा ऑपरेटरों ने राज्य कर्मी दर्जा नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा ने रोड मार्च निकला तथा सरकार से राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष राजू कुमार की नेतृत्व में यह रोड मार्च निकाला गया। इन लोगों का कहना है कि सरकार उनलोगों से तमाम तरह की कार्य लेती है। चुकी इन लोगों की बहाली बेल्ट्रॉन के माध्यम से हुई है। ऐसे में प्रत्येक कार्य करते हुए भी उन लोगों को वह मान सम्मान नहीं मिलता है, जो एक राज्य कर्मी को मिलता है। इसलिए वे लोग अब मात्र एक एकल मांग राज्य कर्मी की दर्जा चाहते हैं और इसके लिए वे लोग आज सभी जिला मुख्यालय में रोड मार्च पर निकले हैं। अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 15 नवंबर से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report

आजमगढ़ में यातायात माह का शुभारम्भ, रैली से सुरक्षा नियमों की जागरूकता बढ़ी

Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ में 01 नवंबर 2026 से एक माह के लिए यातायात माह का शुभारम्भ हुआ। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और नगर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों से रैली निकली। यातायात माह का आयोजन 01 से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रवर्तन के माध्यम से आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। रैली रिजर्व पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट चौराहा, अग्रसेन चौराहा, विशाल मेगा मार्ट, घंटाघर आदि प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंची। रैली के माध्यम से हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, यातायात संकेतों का पालन, सुरक्षित ओवरटेकिंग और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के बारे में चर्चा की गई। साथ ही दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की हिदायत दी गई। नाबालिग वाहन चलाने वाले के लिए जागरूकता अभियान पूर्व में चलाया गया था, फिर भी ऐसे मामले आते हैं तो उनके विरुद्ध कड़क कार्रवाई की जायेगी।
0
0
Report
Advertisement

तेज रफ्तार बस ने दो युवकों को कुचला, एनएच 31 पर भीषण जाम

Begusarai, Bihar:तेज रफ्तार सवारी बस ने दो मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया. इस हादसे में दोनों युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर हंगामा कर रहे हैं. काफी संख्या में लोग एनएच 31 को घंटों से जाम कर रखा है. घटना बछवारा थाना क्षेत्र के मोहनिया ढाला के पास की है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक समस्तीपुर की ओर जा रहे थे; मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया. पीछे से आ रही सवारी बस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. आक्रोशित होकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा शुरू कर दिया. अभी भी स्थिति तनावपूर्ण है. घटना की जानकारी मिलने पर बछवारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं. मृतक दोनों युवक समस्तीपुर जिले के रहने वाले हिमांशु कुमार एवं अंशु कुमार हैं. फिलहाल लोग सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं.
0
0
Report

योगी आदित्यनाथ का गोंडा दौरा: 69 परियोजनाओं का लोकार्पण, 21 शिलान्यास

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ के कल सोमवार गोंडा दौरे को लेकर की तैयारियां जोरों पर मनकापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत गौरा विधानसभा की तेजपुर स्थित सिंगार घाट के पास सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर के तैयारी की जा रही हैं। जहां तैयारी का जायजा लेने के लिए गोंडा देवी पाटन मंडल की कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल,गोंडा जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन, एसपी अभिषेक झा, गोंडा सीडीओ दयानंद प्रसाद ने आज रविवार को कार्यक्रम स्थल पहुंच करके जायजा लिया है। समय से पहले सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिया है यह भी निर्देश दिया गया है कि सीएम योगी के जनसभा में आने वाले लोगों को जनसभा स्थल में बैठने और आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। इसे देखते हुए सारी तैयारियां की जाए सुरक्षा के दृष्टिगत एसपी ने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिया है की सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किया जाए। ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। सीएम योगी आदित्यनाथ कल लगभग 10 बजे गोंडा पहुंचेंगे जहां 52083 लाख की गौरा और मनकापुर विधानसभा की 69 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करके एक बड़ी सौगात देंगे। जिसमें गौरा विधानसभा में 5346 लाख रुपए की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण कर 21327 लाख की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। वहीं इसी कार्यक्रम के दौरान मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में 9366 लाख की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए 16042 लाख रुपए की 20 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। भाजपा विधायक प्रभात वर्मा ने बताया कि कल हमारे यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं जिसमें दो विधानसभाओं के लोगों को संबोधित करेंगे और करोड़ों रुपए की सौगात देंगे। हमारे गौरव विधानसभा में सबसे ज्यादा सड़कों का काम है पर्यटन का काम है बेसिक शिक्षा विभाग का भी काम है। कस्तूरबा बालिका गांधी विद्यालय बभनजोत का शैक्षिक भवन बनने के बाद यहां पर बालिकाओं को अच्छे शिक्षा मिलेगी। डीएम और कमिश्नर ने कहा की तैयारी पूरी की जा रही है कल सीएम गोंडा में आएंगे देर शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी।कल सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान गोंडा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद व विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, तरबगंज भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय, गोंडा बलरामपुर से भाजपा एमएलसी अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह सहित जिले के सभी विधायक और जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और लाखों लोग मौजूद रहेंगे। बाइट- प्रभात वर्मा- बीजेपी विधायक गौरा।
0
0
Report
Advertisement

वार्ड 10 के बलाई मोहल्ले में सीवरेज लाइन भेदभाव के आरोप, 100 परिवार आंदोलित

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर सीवरेज लाइन डालने में भेदभाव का आरोप, वार्डवासियों का फूटा गुस्सा,सड़क तीन बार खोदी फिर भी नहीं बिछी लाइन,वार्ड 10 के बलाई मोहल्ले में करीब 100 परिवार परेशान, एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद भी समाधान नहीं,पार्षद पर लगाया व्यक्ति विशेष को लेकर आरोप,पार्षद ने आरोपों को बताया निराधार काफी समय से अटकी पड़ी सीवेज लाईन एंकर श्रीमाधोपुर। शहर के वार्ड नंबर 10 स्थित बलाई मोहल्ले में सीवरेज लाइन डालने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सीवरेज लाइन डालने में भेदभाव बरतने और एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए गली में लाइन नहीं डालने का आरोप लगाते हुए वार्डवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड की एक गली में सीवरेज लाइन डालने के नाम पर दो से तीन बार सड़क खोदी चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लाइन नहीं डाली गई। इससे गली में रहने वाले करीब 100 परिवारों में नाराजगी है। वार्डवासियों का आरोप हैं? कि सीवरेज लाइन डलवाने को लेकर कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। कुछ दिन पूर्व एसडीएम को भी ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं सहित बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने एकत्रित होकर विरोध जताया और सीवरेज लाइन डालने की मांग की। वार्डवासियों ने पार्षद पर मनमर्जी करने और एक व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने के चलते सीवरेज लाइन नहीं डलवाने का आरोप लगाया। साथ ही सीवरेज लाइन डालने के दौरान होने वाले नुकसान के बदले पहले रुपए जमा करवाने की बात कहे जाने पर भी नाराजगी जताई। लोगों का कहना हैं? कि सीवरेज लाइन डालकर उसे मुख्य लाइन से जोड़ने की जिम्मेदारी संबंधित कार्य एजेंसी और सरकार की है, आम नागरिकों की नहीं। इधर, वार्ड पार्षद रामावतार महरड़ा ने वार्डवासियों की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वार्ड में सीवरेज लाइन डलवाने की समस्या को लेकर यूडीएच मंत्री को भी अवगत करवाया गया है। गली में कई लोगों के शौचालयों के गटर होने के कारण सीवरेज लाइन डालने में तकनीकी समस्या आ रही है। जल्द ही समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। वार्डवासी का सवाल हैं? कि क्या श्रीमाधोपुर के 35 वार्डों में से केवल इसी गली में सीवरेज लाइन डालने के दौरान शौचालयों के गटर बाधा बन रहे हैं? यदि अन्य वार्डों में भी ऐसी परिस्थितियां हैं? तो वहां किस तरह काम करवाया जा रहा है? लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या शहर में अन्य किसी व्यक्ति से सीवरेज लाइन डालने के लिए रुपए जमा करवाए गए हैं? 02_BITE_नाथी देवी-वार्डवासी(सीर पर लाल लुगड़ी) 02_BITE_संतोष देवी_(नीला ब्लाउज) 02_BITE_कन्हैयालाल शार्दूल_क्रीम कलर कुर्ता 02_BITE_रामवतार महरड़ा-वार्ड पार्षद भाजपा(सफेद कुर्ता ) 02_BITE_भोजराज_(चैक शर्ट)
0
0
Report

बागमती नदी के जलस्तर बढ़ने से कटरा के पीपा पुल पर वाहनों का आवागमन बंद

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur से गुजरने वाली बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कटरा प्रखंड के पीपा पुल पर बड़े गाड़ियों का आवागमन बंद हो गया है. इससे दर्जनों पंचायत के लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है. लगातार बारिश के कारण बागमती नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके कारण कटरा प्रखंड को बकुची से जोड़ने वाले पीपा पुल पर फिलहाल बड़े गाड़ियों का आवागमन रोक दिया गया है. इससे एक बार फिर दर्जनों पंचायतों के लोग कटरा प्रखंड मुख्यालय और शहर आने के लिए लगभग 40 से 45 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर रहे हैं. अगर नदी के जलस्तर में और वृद्धि होती है तो संपर्क कटरा प्रखंड मुख्यालय से टूट जाएगा. हालाँकि प्रशासन बागमती नदी के जलस्तर को देखते हुए अलर्ट मोड में है और जलस्तर के बारे में रुक-रुक कर अपडेट दे रहा है. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि बारिश के कारण जलस्तर अचानक बढ़ा है, लेकिन जल्द गिरावट देखने को मिल सकती है. बागमती नदी खतरे के निशान के नीचे है.
0
0
Report

खंडेला में सरपंच प्रत्याशी पर धांधली के आरोप, पुनः मतगणना की मांग

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर विधानसभा खंडेला खंडेला सीकर खंडेला सीकर सरपंच चुनाव परिणाम से प्रत्याशी व समर्थक असंतुष्ट प्रत्याशी राधा देवी ने आरओ व मतदान दल पर लगाया धांधली का आरोप जैतूसर के सैकड़ों महिला पुरुष पहुंचे खंडेला एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन निर्वाचन विभाग की वेबसाईट पर भी सामने आई आंकड़ों में भिन्नता आंकड़ों में भिन्नता सामने आने के बाद किया सुधार एंकर सीकर जिले की खंडेला पंचायत समिति की जैतूसर ग्राम पंचायत से सरपंच प्रत्याशी राधा देवी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उपखंड उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंची और मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया और पुनः मतगणना की मांग की। इसी मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को भी एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सरपंच प्रत्याशी राधा देवी ने मतगणना के दौरान विभिन्न अनियमितताओं के आरोप भी लगाए हैं। इस दौरान सरपंच प्रत्याशी ने निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ो में भिन्नता के भी दस्तावेज पेश किए जिनमें उसे विजय घोषित दिखाया गया है। हालांकि अब उनमें सुधार कर दिया गया है। तहसीलदार सुरेश मूंड ने बताया कि प्रत्याशी व ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। इसके संबंध में उनसे समझाइश कर प्रावधानों की जानकारी दे दी गई है। ग्रामीणों द्वारा जो लिखित सूचनाओं मांगी गई है वह नियम अनुसार प्रदान कर दी जाएगी। बाइट राधा देवी, सरपंच प्रत्याशी, जैतूसर बाइट प्रत्याशी समर्थक सुरेश मूंड, तहसीलदार, खंडेला
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top