Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bulandshahr203390

अनूपशहर के डीपीबीएस कॉलेज में सोलर एस्ट्रोनॉमी पर सेमिनार:IUCAA पुणे के वैज्ञानिक ने सूर्य की गतिविधियों और अंतरिक्ष अन्वेषण पर दी जानकारी

Jul 19, 2025 10:51:36
Anupshahar, Uttar Pradesh
अनूपशहर स्थित डी.पी.बी.एस. महाविद्यालय के भौतिकी विभाग में 19 जुलाई 2025 को सोलर एस्ट्रोनॉमी विषय पर एकदिवसीय शैक्षणिक सेमिनार आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. जी.के. सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस सेमिनार में इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स, पुणे के प्रो. निशांत सिंह मुख्य वक्ता रहे। प्रो. सिंह ने सौर भौतिकी, सूर्य की गतिविधियों और अंतरिक्ष अन्वेषण में सूर्य की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। जेपी विश्वविद्यालय से आईं डॉ. सोनाली सचदेवा ने सोलर रेडिएशन और पृथ्वी पर इसके प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने खगोल भौतिकी के प्रति छात्रों में रुचि जगाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. यजवेन्द्र कुमार ने सेमिनार के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
10
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top