अपनी ही सरकार में धरना दे रहे सांसद प्रतिनिधि
Bulandshahr, Uttar Pradesh:अपनी ही सरकार में बुलंदशहर भाजपा सांसद प्रतिनिधि को बिजली के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ा। कई कस्बों में 22 घंटे बिजली देने के दावों की पोल खुली है। पहासू में पिछले 15 दिन से सुचारू रूप से लाइट नहीं आ रही है। जिसको लेकर भाजपा सांसद प्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोगों ने बिजली घर के आगे धरना प्रदर्शन किया। वहीं सांसद प्रतिनिधि मनोज गर्ग ने बताया कि बिजली विभाग के कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है, पिछले 15 दिनों से लाइट व्यवस्था खराब होने के चलते लगभग 84 गांव को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
