203001
बुलंदशहरः MP से मुरादाबाद जा रहे ट्रक चालक को बदमाशों ने लूटा, पुलिस ने जल्द खुलासे का किया दावा
Bulandshahr, Uttar Pradesh:इटारसी मध्यप्रदेश से एक ट्रक 19 टन मक्का लादकर मुरादाबाद के लिए लेकर जा रहा था। नेशनल हाइवे 93 पर थाना छतारी क्षेत्र के गांव कस्बा डद्दू के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट करके 17 हजार नकदी लूट ली। एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसपी देहात ने कहा पुलिस की तीन टीम लगाई गई है, जल्द ही खुलासा होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नाशिक में महिलाओं की बाइक रैली: सुरक्षा के मुद्दे, जांच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:NASHIK (MAHARASHTRA): WOMEN HOLD 'RANRAGINI JAN AKROSH' BIKE RALLY RAISING ISSUES OF SAFETY AND DEMANDING PROBE INTO ALLEGED HARASSMENT CASE VISUALS DEVYANI PHARANDE (BJP) S/B0
0
Report
जामताड़ा से बोकारो पहुंचे 4 साइबर ठग गिरफ्तार, मालती लक्जरी में ठगी
Bokaro Steel City, Jharkhand:साइबर ठग अब जामताड़ा में पुलिस दबिश के बाद बोकारो होने लगा है शिफ्ट। बोकारो में 4 साइबर ठग गिरफ्तार। जामताड़ा से बोकारो आकर कर रहा था साइबर ठगी का काम। जिले के सबसे पोस इलाके कहे जाने वाले मालती लक्जरी में रहकर कर रहा था साइबर ठगी। एक लैपटॉप, 16 मोबाइल सहित एक डायरी बरामद। बोकारो के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है मामला。 पूरी घटना के बारे में बताते चले कि जामताड़ा के 4 साइबर ठग बोकारो के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मालती लक्जरी सिटी के N BLOCK के फ्लैट नंबर 101 में रहकर साइबर ठगी का काम कर रहा था। साइबर ठग शहर के सबसे पोस इलाका कहे जानेवाले मालती सिटी में जामताड़ा से पढ़ने के नाम पर बोकारो आया था और आसपास के लोगों को ये बात भी बताया था कि वो पढ़ाई करने वाले छात्र है। वही इन आरोपियों के द्वारा भाड़े पर लिए फ्लैट में साइबर ठगी का काम इनके द्वारा किया जा रहा था और खुद को बैंक का अधिकारी बताकर आम लोगों के मोबाइल पर फोन करके KYC अपडेट करने, ATM कार्ड बंद होने का डर दिखाकर तथा PMEGP लोन अप्लाई कराने, APK फाइल लोड कराने सहित खाता लोन के नाम पर साइबर ठगी करता था। ये आरोपी इतना शातिर था कि कस्टमर के मोबाइल में ऐप इंस्टॉल कराकर मोबाइल में वाट्सअप कॉल करके स्क्रीन शेयर करता था एवं कस्टमर का उनसे संबंधित बैंक के खाते की सारी जानकारी जैसे एटीएम कार्ड नंबर, ओटीपी नंबर तथा उनके बैंक अकाउंट नंबर, पैन नंबर आदि प्राप्त कर लेता था और उसके बाद उसके अकाउंट में जो भी पैसा होता था उसको यह लोग अपनी आईसीसी, आईडीबीआई, अमेजॉन और मनी वॉलेट के माध्यम से पैसा ट्रांसफर कर लेता था। मालती लग्जरी सिटी में करीब तीन चार महीने से यह लोग फ्लैट नंबर N101 में रहने एवं ठगी करने का काम कर रहा था। चास मुफ्फसिल थाना पुलिस ने सभी चारों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बोकारो के चास एसडीपीओ ने चास मुफ्फसिल थाना में उक्त जानकारी देते हुए कहा कि इनकी डायरी में लिखे नंबर के आधार पर सारी जानकारी जुटाई जा रही है साथ ही आम लोगों से अपील किया जाता है कि अपना मकान भाड़ा में लगाने से पहले पुलिस को जानकारी दे। उन्होंने कहा कि इन अपराधियों के बारे में सर आंकड़ा जुटाया जा रहा है।0
0
Report
नोएडा धरने में बाहरी उपद्रवी पकड़े गए, 11 गैर-श्रमिक गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, ग्रेटर नोएडा और सेंट्रल नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में बीते कई दिनों से वेतन बढ़ोतरी को लेकर श्रमिकों का धरना-प्रदर्शन जारी है। श्रमिक अपनी प्रमुख मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने मौके का फायदा उठाकर माहौल खराब करने की कोशिश की। इन तत्वों ने आगजनी, पथराव और अफवाह फैलाकर नोएडा की छवि धूमिल करने का प्रयास किया। प्रशासन और पुलिस की शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। अब तक की कार्रवाई में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए कुल 66 लोगों में से 45 लोग वास्तविक श्रमिक नहीं हैं। ये बाहरी उपद्रवी तत्व थे, जो श्रमिकों के बीच घुसकर हिंसा भड़काने का काम कर रहे थे। पुलिस ने ऐसे लोगों की पहचान कर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुकदमे दर्ज कर लिए हैं और उनकी गिरफ्तारी लगातार जारी है। नोएडा में आगजनी और हिंसा की घटनाओं के संबंध में अब तक 17 लोगों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 11 को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 8 लोग श्रमिक नहीं हैं। वहीं, सोशल मीडिया के जरिए भड़काने के मामले में 32 लोगों की पहचान हुई है और 19 को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ट्विटर अकाउंट्स को चिन्हित किया है, जिनके माध्यम से श्रमिकों को उकसाने और अफवाह फैलाने की कोशिश की जा रही थी। इस पूरे प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अफवाह और दुष्प्रचार फैलाने वालों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए और सोशल मीडिया की लगातार निगरानी की जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि गैर-श्रमिक उपद्रवी तत्वों को बेनकाब करते हुए उनकी तस्वीरें सार्वजनिक स्थानों पर लगाई जाएं, ताकि आम जनता को इस तरह के कृत्यों के परिणाम का पताचल सके। पुलिस का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और असली श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन लगातार संवाद कर रहा है। वहीं, पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस बाइट: “शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। बाहरी उपद्रवी तत्वों की भूमिका सामने आई है, जिन पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।”0
0
Report
Advertisement
महिला आरक्षण बिल पर संसद के विशेष सत्र में मैथिली ठाकुर का सकारात्मक आश्वासन
Noida, Uttar Pradesh:PATNA, BIHAR: MAITHILI THAKUR (BJP) ON SPECIAL PARLIAMENT SESSION TO TAKE UP THE CONSTITUTION (131ST AMENDMENT) BILL, DELIMITATION BILL & UNION TERRITORIES LAWS (AMENDMENT) BILL IN FOCUS/ WOMEN'S BILL / INDIA BLOC पटना, बिहार: महिला आरक्षण बिल पर BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा, 'मैं सभी महिलाओं को बधाई देती हूँ। हमारे प्रधानमंत्री एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहे हैं, और इसका सकारात्मक असर लोकसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। सदन में महिलाओं से जुड़े मुद्दे उठाए जाएँगे। जब कोई महिला नेतृत्व करती है, तो वह समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर काम करती है।'0
0
Report
मोबाइल नहीं मिलने पर दुकानदार ने CCTV से चोरी का खुलासा कर दिया
Maharajganj, Uttar Pradesh:वहीं जब दुकानदार को काउंटर पर मोबाइल नहीं मिला तो उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया... जिसके बाद पूरी घटना का खुलासा हो सका0
0
Report
SC-ओबीसी महिलाओं के लिए 33% आरक्षण: जनगणना के आधार पर लागू करे सरकार
Delhi, Delhi:अलका लांबा महिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन जंतर मंतर पर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओ से बातचीत महिला आरक्षण से हमारी ओबीसी महिलाओं को क्यों वंचित रखा जा रहा है, उनके साथ अन्याय अत्याचार है। 543 जो संख्या है लोकसभा में इस पर 33% महिला आरक्षण लागू कर दीजिए। अभी लागू करें हमारी तो मांग है। 2011 की जनगणना के आधार पर पर करेंगे, जाति जनगणना होनी है उसके आधार पर होना चाहिए उसके आधार पर आरक्षण लागू होना चाहिए। यह कह रहे हैं हम सीट बढ़ाएंगे लेकिन उसमें असंतुलन पैदा होगा दक्षिण भारत और उत्तर पूर्वी राज्य सीट कम होने से उनकी आवाज कमजोर होती है। सर्वदलीय बैठक बुलाएं और सहमति बनाएं। महिला आरक्षण का कोई विरोध कर रहा है तो वह बीजेपी है। 2014 से यह चाहते तो लागू कर देते 2023 में जब यह महिला आरक्षण आया तो हमने सर्व सहमति से समर्थन किया। झूठ फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस विरोध कर रही है डीलिमिटेशन का विरोध है महिला आरक्षण का समर्थन है 543 में ही आरक्षण कर दें और लागू करें। राजेंद्र पाल गौतम, कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन महिला आरक्षण बिल का हम समर्थन करते हैं 2023 में ही हमने समर्थन दे दिया था। और तुरंत लागू करने की बात कही थी भाजपा ने कहा 2029 में लागू करेंगे सरकार कह रही है हम 2011 की जनगणना से करेंगे। जब 2026 में 27 में जनगणना हो रही है तो उसके बाद सही आंकड़ा सामने आ जाएगा एससी एसटी ओबीसी में कितनी जनसंख्या है उसी हिसाब से सीट तय होनी चाहिए। हमारी मांगे एससी एसटी ओबीसी की हिस्सेदारी उसमें होनी चाहिए। साउथ और नॉर्थ ईस्ट के जो स्टेट हैं, جن राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण पर सरकार के निर्देशों को मानते हुए काम किया है आज उनकी जनसंख्या कम है तो जनसंख्या के आधार पर सीट तय करेंगे तो वह राज्य पीछे छूट जाएंगे उनके साथ अन्याय हो जाएगा। महिला आरक्षण के हम समर्थन में विरोध में नहीं है एससी एसटी के साथ ओबीसी महिलाओं को भी हिस्सेदारी मिले 2027 की जनगणना के आधार पर सीट तय हो। दिल्ली जंतर मंतर धरने पर बैठी महिला कांग्रेस नेता और कार्यकर्तोंओ का कहना है कि 2023 में हमने समर्थन किया था महिला अरक्षण को पास किया गया था फिर क्यों देरी की हुई मोदी जी कह रहे थे पहले जनगणना करेंगे परिसीमन करेंगे फिर सही तरीके से न्याय कर पाएंगे। आज फिर यह अन्याय क्यों कर रहे हैं जनगणना हुई नहीं परिसीमन नहीं हुआ 2023 से 2026 में ऐसी क्या स्थिति बदल गई है। परिस्थितियों बदली है जन आधार इनका खिसक गया है। चुनाव में सांसद प्रचार कर रहे हैं उनको दिल्ली बुलाया है क्या जरूरत थी। देश में महिलाओं की क्या स्थिति है सब जानते हैं दिल्ली महाराष्ट्र बिहार मणिपुर में क्या हालत है। मोदी सरकार में महिलाएं से प्रताड़ित हुई है। महिलाओं के हक के लिए कांग्रेस ने हमेशा आवाज उठाई है महिला आरक्षण की पहल भी कांग्रेस ने ही की थी। 2023 में बीजेपी सरकार बिल लेकर आई, लेकिन लागू नहीं किया गया अब फिर से जुमला लेकर आ गए हैं। आरक्षण में एससी एसटी ओबीसी को हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। ताकि सभी को अधिकार मिल सके चाहे लोकसभा हो या विधानसभा हो।0
0
Report
Advertisement
इंदौर में कॉलेज गर्ल के साथ गैंगरेप की घटना: SP Rural की औपचारिक जानकारी
Noida, Uttar Pradesh:INDORE (MADHYA PRADESH): YANGCHEN DOLKAR BHUTIA (SP RURAL, INDORE) ON ALLEGED GANG RAPE CASE OF COLLEGE GIRL इ Indore, मध्य प्रदेश: SP यांगचेन डोलकर भूटिया कहती हैं, "14 अप्रैल को दोपहर 2:45 बजे, हमें 112 पर एक कॉल आया। वहां पहुंचने पर पता चला कि दो अज्ञात लोगों ने एक महिला और एक पुरुष पर हमला किया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामले का संज्ञान लेते हुए, एक FIR दर्ज की गई है और जांच अभी भी जारी है... लड़की अपने दोस्त के साथ मंदिर दर्शन के लिए आई थी। लौटते समय उनके साथ यह घटना हुई... पीड़ितों के बयानों के आधार पर, इस घटना में दो लोग शामिल थे, और जांच अभी भी चल रही है..."0
0
Report
योगी आदित्यनाथ बोलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल के बोलपुर विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी संबोधित करेंगे。 दिनांक: 16 अप्रैल, 2026 समय: 2:30 PM स्थान: बोलपुर, जिला बोलपुर, पश्चिम बंगाल0
0
Report
महिला आरक्षण बिल पर संसद हंगामे के बीच महिलाओं ने किया बड़ा समर्थन
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर महिला आरक्षण बिल पर महिलाओं की प्रतिक्रिया, संसद में आज बिल पर जारी है चर्चा, 33 प्रतिशत आरक्षण को लेकर सरकार का दांव, महिलाओं ने एक सुर में बिल का किया समर्थन, कहा- राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी, संसद में बहस के बीच जमीनी स्तर पर दिखा समर्थन, अब बिल के पास होने पर टिकी सबकी नजर0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-अंबाला कैंटर में आग: बाइक सवार घायल, फायर ब्रिगेड ने पाया नियंत्रण
Ambala, Haryana:दिल्ली से अंबाला की ओर आ रहे कैंटर में अचानक आग लगी। कंटेनर में खाली बियर की कैन भरी हुई थी। कंटेनर की चपेट में एक बाइक सवार आकर घायल हो गया जिसे नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट में इलाज के लिए लाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव मोहड़ा के पास घटना की पुष्टि की गई। ट्रैफिक सुचारू रहा और सिलेंडर को ठंडा कर आग पर काबू पाया गया। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।0
0
Report
37 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार: डूंगरपुर पुलिस ने वांछित आरोपी पकड़ा
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले की धंबोला थाना पुलिस ने 37 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जिला पुलिस की टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 1 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी लूट ओर हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। धंबोला थाना अधिकारी देवेंद्र देवल ने बताया की लंबे समय से फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लूट ओर हत्या के प्रयास के मामले में 37 साल से फरार आरोपी को पकड़ने विशेष टीम गठित की गई थी। आरोपी भूरा उर्फ भूरका पुत्र पुना डामोर मीणा (76) निवासी पलासडोर, थाना काकनवाणी, जिला झाबुआ (मध्यप्रदेश) पुलिस से बचता फिर रहा था। आरोपी वर्ष 1989 के एक मामले में डूंगरपुर जिला एवं सेशन न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट में वांछित था। उस पर लूट, हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। इस पर डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी पर एक हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए मुखबिर तंत्र से पड़ताल करती रही। इस दौरान आरोपी के बारे में पता लगने पर पुलिस सादे कपड़ों में मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार जब टीम आरोपी के घर पहुंची तो उसने पुलिस को देखकर घबरा कर गलत नाम ओर पता बताया। लेकिन सटीक मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया।0
0
Report
वृंदावन में साध्वी प्राची का दौरा, कांग्रेस और अन्य मुद्दों पर तीखा बयान
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने गुरुवार को वृंदावन पहुंचकर प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। महिला आरक्षण पर बोलते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि भारत की संस्कृति में महिलाओं को हमेशा सम्मान दिया गया है। उन्होंने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी मिलनी चाहिए। उनके अनुसार महिला आरक्षण विधेयक देश की आधी आबादी को अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इसका विरोध करने वाले लोग महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़े हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी परिसीमन का विरोध कर रही है। उनका दावा था कि परिसीमन लागू होते ही कांग्रेस का जनाधार कमजोर हो जाएगा, इसलिए वह इसका विरोध कर रही है। बसपा प्रमुख मायावती के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने की मांग तार्किक है, लेकिन जब पहले अवसर थे तब इस दिशा में ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए। उन्होंने सवाल उठाया कि मायावती सरकार के दौरान यह व्यवस्था क्यों लागू नहीं की गई। वहीं एक कथित नाबालिग लड़की ‘मोनालिसा’ से जुड़े मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यदि परिवार द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है, तो मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साध्वी प्राची ने कहा कि कानून-व्यवस्था के मामलों में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई जरूरी है। यदि किसी मामले में शिकायत दर्ज होती है, तो पुलिस और प्रशासन को तथ्यों के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि समाज में कानून का विश्वास बना रहे। बाइट : साध्वी प्राची0
0
Report
Advertisement
छत के सपने को मिली पहली उड़ान, दूदूरिया में झलकी खुशी की असली तस्वीर
ACHALPUR, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश जोगापुर वार्ड के किना का पुरवा में उस समय खुशी का अलग ही रंग देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त लाभार्थियों के खातों में पहुंची। अपने पक्के घर के सपने को साकार होते देख 50 से अधिक परिवारों ने पारंपरिक दूदूरिया कार्यक्रम के जरिए इस पल को उत्सव में बदल दिया। गांव में ढोलक की थाप, हंसी और बधाइयों के बीच लोगों ने एक-दूसरे के साथ अपनी खुशियां साझा कीं। हर चेहरे पर संतोष और उम्मीद साफ झलक रही थी। इस मौके पर सभासद निभा मौर्या और उनके प्रतिनिधि रमेश मौर्या ने पहुंचकर लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं अब सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रही हैं, जिससे गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।कार्यक्रम ने न सिर्फ एक सरकारी योजना की सफलता को दिखाया, बल्कि यह भी बताया कि जब सपनों को सहारा मिलता है, तो खुशियां खुद-ब-खुद उत्सव बन जाती हैं।0
0
Report
ब्रजेश पाठक ने महिला आरक्षण बिल और Census पर अखिलेश यादव के बयान पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Brajesh Pathak (Deputy CM, UP) On Akhilesh Yadav's Questions About Women's Reservation Bill / Akhilesh Yadav's Comments On Caste Census0
0
Report
गाजियाबाद में प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम में आग, कनावनी क्षेत्र में सिलिंडर ब्लास्ट की खबर
Noida, Uttar Pradesh:GHAZIABAD (UP): FIRE BREAKS OUT AT PLASTIC SCRAP WAREHOUSE IN KANAWANI AREA, CYLINDER BLASTS REPORTED0
0
Report
Advertisement
