Back
दिवंगत विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल को श्रद्धांजलि देने बरेली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Nanakhera Pukhta, Uttar Pradesh
बरेली में फरीदपुर से भाजपा विधायक रहे दिवंगत प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजकर 43 मिनट पर शहर की शक्ति नगर कॉलोनी स्थित विधायक के घर पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी।
बताया गया कि प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल शुक्रवार को बरेली सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल होने गए थे। बैठक के बाद भोजन के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता दी गई, लेकिन करीब एक घंटे बाद उनका निधन हो गया। चिकित्सकों ने मृत्यु का कारण हृदयाघात बताया है।
उनके आकस्मिक निधन से राजनीतिक, सामाजिक और जनसामान्य वर्ग में शोक की लहर है।
दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके आवास पहुंचे। इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक के परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की और गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने विधायक की पत्नी, बेटियों और पुत्र से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें धैर्य बंधाया। करीब 15 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री रवाना हो गए।
प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल की अंत्येष्टि शनिवार दोपहर फरीदपुर के स्टेशन रोड स्थित श्मशान भूमि पर की जाएगी। अंतिम संस्कार में प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AGAdarsh Gautam
FollowJan 03, 2026 18:50:350
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 03, 2026 18:46:500
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 03, 2026 18:46:380
Report
NJNEENA JAIN
FollowJan 03, 2026 18:45:560
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowJan 03, 2026 18:45:290
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 03, 2026 18:15:10Noida, Uttar Pradesh:CM भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक video साझा किया -
युवाओं के सपनों को देने नई उड़ान, तैयार है आपणो राजस्थान。
Rajasthan DigiFest - TiE Global Summit 2026 में आप सभी का स्वागत है।
0
Report
0
Report
0
Report