Back
थाना सिरौली क्षेत्र में मारपीट युवक की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Devchara, Uttar Pradesh
आंवला, थाना सिरौली क्षेत्र में मारपीट के दौरान एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका एक साथी मौके से फरार हो गया,जिसकी तलाश जारी है।घटना 2 फरवरी की शाम की है, जब ग्राम केसरपुर निवासी विनोद (20) को गांव के ही कुछ युवकों द्वारा ग्राम गुरगांवा ले जाकर मारपीट की गई और छत से धक्का दे दिया गया। गंभीर रूप से घायल विनोद को परिजन बरेली के अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीमों को दबिश के लिए रवाना किया गया।आज पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आरोपी आरिल नदी की ओर से बदायूं जिले की तरफ भागने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक से आ रहे दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया,तो वे भागने लगे। आगे जाकर बाइक फिसल गई, जिसके बाद दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी राशिद निवासी ग्राम केसरपुर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।घायल आरोपी और घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस पूरे मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowFeb 03, 2026 10:09:130
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 03, 2026 10:08:490
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 03, 2026 10:08:370
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 03, 2026 10:08:200
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 03, 2026 10:08:100
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 03, 2026 10:07:560
Report
0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 03, 2026 10:07:460
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 03, 2026 10:07:300
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 03, 2026 10:07:190
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 03, 2026 10:07:110
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 03, 2026 10:07:000
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 03, 2026 10:06:420
Report