Back
देवा शरीफ में युवक पर पंडित कहकर हमला, माथे का तिलक जबरन धुलवाया
NSNITIN SRIVASTAVA
Feb 05, 2026 13:58:13
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki Story-देवा शरीफ में शर्मनाक करतूत: युवक को 'पंडित' कहकर पीटा, जबरन धुलवाया माथे का तिलक, पुलिस ने आरोपी को किया गिरिफ्तार
बाराबंकी में सूफी-संत हाजी वारिस अली शाह की पावन धरती देवा शरीफ में आज दोपहर आपसी सौहार्द को बिगाड़ने वाली एक बेहद निंदनीय घटना सामने आई है। यहाँ दरगाह के बाहर एक युवक के साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि धार्मिक भावनाएं आहत करते हुए जबरन उसके माथे का तिलक धुलवाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार दशहराबाद निवासी हरीष शर्मा अपनी पड़ोस की एक मुस्लिम महिला के साथ श्रद्धावश देवा शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाने आए थे। जब महिला दरगाह के भीतर गई तब हरीश बाहर एक दुकान के पास खड़े होकर चने खा रहे थे। आरोप है कि तभी कुछ स्थानीय दुकानदारों ने उन्हें 'ओए पंडित' कहकार टोका और बिना किसी कारण के थप्पड़ जड़ दिए। पीड़ित के अनुसार हमलावर यहीं नहीं रुके उन्होंने हरिश को घेर लिया और अभद्रता करते हुए हाथापाई शुरू कर दी。
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने युवक को मजबूती से पकड़ रखा है और उसे जबरन दुकान की ओर ले जा रहा है। इसके बाद युवक के सिर और माथे पर पानी डालकर उसका तिलक धुलवाया गया। यह पूरी घटना दरगाह परिसर से महज 70 मीटर की दूरी पर हुई। सरेराह हुई इस बदसलूकी का वीडियो जब वायरल हुआ तो लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
घटना के तुरंत बाद पीड़ित हरीश शर्मा ने देवा कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। देवा पुलिस का कहना है कि किसी भी सूरत में क्षेत्र की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि 'जो रब है वही राम है' का संदेश देने वाली देवा की धरती पर इस तरह की घटना ने स्थानीय बुद्धिजीवियों और श्रद्धालुओं को आश्चर्यचकित कर दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम–सीओ ने गंगाघाटों व ढाकेश्वर महादेव मंदिर का किया निरीक्षण
0
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 11, 2026 12:51:330
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 11, 2026 12:51:090
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 11, 2026 12:50:240
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 11, 2026 12:50:14Noida, Uttar Pradesh:उचाना रिकाउंटिंग मामला: हाईकोर्ट द्वारा चुनाव अधिकारी तलब, 7 मार्च को होगी अगली सुनवाई
0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 11, 2026 12:50:070
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 11, 2026 12:49:300
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 11, 2026 12:48:560
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 11, 2026 12:48:390
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 12:48:250
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 11, 2026 12:47:520
Report
DSDevendra Singh
FollowFeb 11, 2026 12:47:230
Report