Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Tarn Taran143401
तरन तारन में थार ने बाइक को टक्कर दी, दो की मौत; चालक फरार
MSManish Sharma
Feb 05, 2026 15:00:19
Tarn Taran Sahib, Punjab
घटना सीसीटीवी में कैद, थार चालक फरार — पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे एंकर खूनी थार की कई वीडियो कई बार सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिसमें थार गाड़ी अन्य.vehicle चालक या राहगीर के लिए जानलेवा साबित हुई। ऐसा ही ताजा मामला तरन तारन से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार थार गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पूरी घटना नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है。 हादसा तरन तारन के गांव चूसलेवाड़ के नजदीक हुआ। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार थार गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद थार गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया。 मृतकों की पहचान गांव ब्रह्मपुरा निवासी बगीचा सिंह और सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। दोनों युवक हलवाई का काम करते थे और रोज़गार के सिलसिले में आसपास के इलाकों में आते-जाते रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया。 मृतकों के रिश्तेदारों ने बताया कि कुछ दिन पहले बगीचा सिंह और सुखविंदर सिंह अपने काम से घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक पंचर हो गई थी। इसके बाद वे नारली गांव में अपने एक रिश्तेदार की बाइक लेकर घर पहुंचे थे। मंगलवार को दोनों उसी बाइक को वापस करने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया。 बाइट – रिश्तेदार: “हमारे बच्चों की कोई गलती नहीं थी। वे तो सिर्फ बाइक वापस करने जा रहे थे। तेज रफ्तार थार ने सामने से आकर टक्कर मारी और हमारी दुनिया उजड़ गई। दोषी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।” पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार थार चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया गया है। बाइट रिश्तेदार बाइट पुलिस
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MJManoj Jain
Feb 10, 2026 12:51:14
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के ग्राम उकावता की एक पुरानी बावड़ी में बीती रात एक नर नीलगाय गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने उकावता चौकी को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस कंट्रोल द्वारा रेस्क्यू एक्सपर्ट हरीश पटेल और वन विभाग को अवगत कराया गया। मंगलवार को रेंजर पुष्पलता मोर्य के निर्देश पर डिप्टी रेंजर ललित उपाध्याय के नेतृत्व में रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। रेस्क्यू एक्सपर्ट हरीश पटेल सहित दुलेसिंह, सुधीर, विनोद, राजेश, मुकेश, गोपाल और सतीश की टीम ने कड़ी मशक्कत कर नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद टीम ने नीलगाय को जंगल में हाँका लगाकर सुरक्षित छोड़ दिया। नीलगाय की जान बचने पर रेस्क्यू टीम और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने वन विभाग और रेस्क्यू दल के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
0
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Feb 10, 2026 12:51:00
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Feb 10, 2026 12:50:41
New Delhi, Delhi:CM Rekha Gupta आज मैं आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताना चाहता/चाहती हूँ, जो दिल्ली की बेटियों के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा राशि बैंक में जमा कराई जाती है, और निर्धारित अवधि पूरी होने पर परिपक्वता के बाद यह राशि सीधे लाभार्थी को दी जाती है। 186000 अनक्लेमद मेच्योरिटी एकाउंट्स (unclaimed maturity accounts) हमने खोजा 41000 बच्चियाँ मिली वह महिलाएं और मिली हमें खोजने पर जिनके हक का 100 करोड़ रुपए का फंड हम अपने 1 साल पूरा होने के इस मौके पर उन सारी 41000 को देंगे जिन्होंने कब-कब वह योजना ली होगी किसी ने 10 साल पहले ली थी किसने 12 साल पहले ली थी और मैच्योरिटी हो गई उसके बाद भी कोई लेने नहीं आया उनका खोज के दिल्ली सरकार में हमारे मंत्रालय ने उन सबको इकट्ठा किया है और अगली लिस्ट 100 करोड़ 31 मार्च को हम इस योजना को बंद कर देंगे और इसके स्थान पर नई योजना “दिल्ली लखपति बिटिया योजना” लेकर आ रहे हैं। इसमें दी जाने वाली राशि में 20,000 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। अब लाभार्थियों को 36,000 रुपये की जगह 56,000 रुपये दिए जाएंगे। नई योजना, दिल्ली लखपति बिटिया योजना की शुरुआत करेंगे. दिल्ली में 2 surviving बेटियों को 56 - 56 हजार रुपये का अमाउंट दिया जाएगा. बेटियां ग्रेजुएशन करने पर कम से कम 1 लाख रुपए मिलेंगे. कुछ शर्ते लगाएंगे, vaccination के साथ साथ स्कूल की पढ़ाई होना ज़रूरी होगा. अगर 18 साल से पहले लड़कियों की शादी होती है तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Feb 10, 2026 12:50:23
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर, सनातन, ब्राह्मण समाज, बंगाल हिंसा, फार्म-7 और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर तीखे बयान दिए। अजय राय ने भाजपा और योगी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। कौशांबी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन की बात करते हैं, लेकिन चारों शंकराचार्यों की अनुपस्थिति में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को उन्होंने “अपूर्ण” बताया। अजय राय ने कहा निश्चित रूप से वो भद्रा काल था, इसीलिए वो पूर्ण नहीं हुआ। फिल्म घूसखोर पंडित के मुद्दे पर अजय राय ने कड़ा ऐतराज़ जताते हुए कहा कि यह सनातन और ब्राह्मण समाज का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्यों का अपमान किया गया और भाजपा के संरक्षण में ऐसी फिल्म बनवाई गई। अजय राय ने कहा अगर योगी जी के अंदर थोड़ी भी इंसानियत है तो फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और अभिनेता को जेल भेजें। डिप्टी सीएम पर निशाना साधते हुए अजय राय ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी विधानसभा नहीं जीत सका, उस पर क्या ही टिप्पणी की जाए। वहीं बंगाल हिंसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम कहते है कि राफेल उड़ाया जाए, सैन्य कार्रवाई हो, हिंदुओं की रक्षा हो, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि शेख हसीना को संरक्षण किसने दिया। शंकराचार्य से जुड़े कथित दुर्व्यवहार को लेकर अजय राय ने कहा कि यह पूरे सनातन और हिंदू समाज का अपमान है। उन्होंने कहा अगर मैं कांग्रेस की सरकार होती तो शंकराचार्य को अपने कंधे पर बैठाकर स्नान कराने ले जाता। साथ ही चेतावनी दी कि कांग्रेस सरकार आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। फार्म-7 को लेकर अजय राय ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं के नाम कटवाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की। अमेठी का हवाला देते हुए कहा कि वहां बीएलओ ने भाजपा के गलत दबाव की शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई बीएलओ पर ही कर दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री संसद से भाग रहे हैं और राहुल गांधी से डरकर सदन में नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा जनरल नरवणे की किताब देने की बात सही है, जिसमें चीन की घुसपैठ को लेकर गंभीर बातें लिखी गई हैं। कुल मिलाकर कौशांबी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का यह दौरा पूरी तरह से सियासी बयानबाज़ी और भाजपा पर तीखे हमलों से भरा रहा।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Feb 10, 2026 12:50:03
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. पत्नी की डेढ़ लाख कैश की डिमांड और तलाक की धमकी से परेशान युवक सुसाइड के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा. युवक ने स suside के लिए गले में रस्सी का फंदा डालकर टंकी से कूदने की कोशिश की. टंकी पर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल युवक का हाथ पकड़ा. आधे घंटे से अधिक 60 फिट ऊंची टंकी पर लटका रहा युवक. ऊपर आने के लिए तैयार नहीं था युवक. 1 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और पालिका कर्मियों ने युवक को समझा बुझा कर टंकी से नीचे उतारा. चमन सराय इलाके का कासिम बताया जा रहा है युवक. युवक का आरोप पत्नी सायना डेढ़ लाख कैश की कर रही है डिमांड ... कैश की डिमांड पूरी न होने पर तलाक की देती है धमकी. युवक की शादी को 7 वर्ष हो चुके है ..1 बेटी भी है. संभल कोतवाली इलाके का मामला.
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Feb 10, 2026 12:49:47
Karnaprayag, Uttarakhand:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग चमोली ने आज वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी , और वाहन चालकों के आंखों की जांच कर उन्हें चश्मा लगाने की सलाह दी । बीओ 1 / 16 जनवरी से शुरू हुए सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग चमोली इन दिनों टैक्सी स्टैंड पर जाकर वाहन चालकों को यातायात की जानकारी दे रहा है । एआरटीओ चमोली ने बताया कि वाहन चालकों को बताया जा रहा है कि शराब पीकर वाहन न चलाये, हेलमेट पहनकर वाहन को चलाये, ओवर स्पीड और ओवर टेक न करे , ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके , वही वाहन चालकों ने भी परिवहन विभाग की इस पहल को सुरक्षित यातायात के लिहाज से सकारात्मक बताया ।
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Feb 10, 2026 12:49:03
Moradabad, Uttar Pradesh:सीएम योगी के बंटे बयान के सबंध में भारतीय सूफ़ी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफ़ी कशिश वारसी का बड़ा बयान, बोले उन्होंने ये बयान कहीं भी दिया हो लेकिन वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ आध्यात्मिक गुरु भी है जिनका हम सम्मान करते हैं, मुख्यमंत्री या आध्यात्मिक गुरु जब बोलता है तो सिर्फ एक धर्म के लिए नहीं बोलता बल्कि सभी धर्मों के लिए बोलता, उनका मैसेज बहुत अच्छा है और ये मैसेज हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई और बौद्ध सबके लिए है, हम सबको एक मुट्ठी बंद होकर प्रदेश का निर्माण करना है, मैं उनसे इस नजरिये से देखता हूं, मेरा ताल्लुक सूफीज़न से है तो मैं आध्यात्मिक गुरु का सम्मान करते हुए समझता हूं कि उनका ये बयान सब धर्मों के लिए है, सब धर्म मिलकर प्रदेश का निर्माण करें।
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Feb 10, 2026 12:48:06
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-भिंड नगर पालिका की साधारण सम्मेलन सभा की बैठक में हंगामा,विधायक ने अध्यक्ष प्रतिनिधि को निकलवाया बाहर, जमकर हुआ हंगामा, हंगामें का वीडियो हुआ वायरल। एंकर-भिंड नगर पालिका को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है, लंबे समय से विवादों और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी भिण्ड नगर पालिका पर अब राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते विकास कार्य न होने के आरोप भी लगने लगे हैं, पूर्व विधायक संजीव सिंह कुशواهा संजू ने नगर पालिका के कामकाज पर गंभीर सवाल खडे किए हैं, दरअसल भिंड नगर पालिका द्वारा विकास कार्यों को गति देने के लिए बुलाया गया साधारण सभा सम्मेलन हंगामें की भेंट चढ़ गया, हंगामे के बीच 76 विकास कार्यों के प्रस्ताव तो स्वीकृत हुए लेकिन,बीते तीन सालों से स्वीकृत पड़े विकास कार्यों के शुरू न होने के कारण हंगामा हो गया, शुरुआत भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा द्वारा वार्डों में रुके हुए विकास कार्यों का मुद्दा उठाया गया, जिस पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि के चचिया ससुर ( अध्यक्ष प्रतिनिधि) द्वारा माइक पकड़ कर जवाब देने का प्रयास करने लगा तभी विधायक ने कड़ा एतराज जताते हुए सुनील बाल्मीकि को बैठक से बाहर निकलवा दिया, जबकि बैठक के दौरान कई महिला पार्षदों के पति उनकी जगह मौजूद थे, वही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि शहर में विकास कार्य रुके पड़े हैं कोई भी ठेकेदार कार्य करने के लिए तैयार नहीं है, कमीशन खोरी के सवाल पर दबी जुबान में उन्होंने कहा कि यह सब तो पर्दे के पीछे बातें हैं, पार्सद लगातार नाराज हैं और कई बार पार्सद इस्तीफा देने की भी तैयारी कर चुकी है और नगर पालिका का संचालन दबाव को चलते ठीक से नहीं हो पा रहा है, वहीं पूर्व विधायक संजीव सिंह संजू का आरोप है कि नगर पालिका को लूटने शासकीय पैसे का बंदरबाट करने की उसकी हिस्सेदारी तय करने की पूरी लड़ाई है, जनता के कामों की भिंड के विकास की किसी को कोई परवाह नहीं है, यह लड़ाई सिर्फ बंदरबांट की है,जो ताकतवर है उसका हिस्सा ज्यादा है और जिसको कुछ मिल नहीं रहा है वह लड़ रहा है और उसको बैठक से बाहर कर दिया गया है उसमें कई ऐसे प्रतिनिधि थे जो उसमें बैठक में जाने की हकदार ही नही, विकास न होने की बात कही तो उसको बाहर कर दिया गया है दो वर्षों में कोई भी नगर पालिका में नया काम हुआ ही नहीं है, सीएमओ और विधायक मिलकर छोटी-छोटी पांच लाख तक की फाइलें ऑफलाइन बनाकर लगातार भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं जिसका खामिया शहर को उठाना पड़ रहा है। बाइट-1-सुनील बाल्मीकी, अध्यक्ष प्रतिनिधि। बाइट-2-भानू भदौरिया, उपाध्यक्ष। बाइट-3-संजिव सिंह संजू,पूर्ब बिधायक भिण्ड। प्रदीप शर्मा जी मीडिया भिन्ड
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 10, 2026 12:47:27
Noida, Uttar Pradesh:आसींद. नगर पालिका आसींद द्वारा आज शहर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर सख्त कार्यवाही की गई। इस दौरान अस्थाई अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया गया। कार्यवाही के तहत विभिन्न स्थानों से 31.25 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों से 1100 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया। नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है और इसके उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। भविष्य में भी इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन व व्यापारियों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और स्वच्छ व प्लास्टिक-मुक्त आसींद बनाने में सहयोग करें।
0
comment0
Report
MPManish Purohit
Feb 10, 2026 12:46:49
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर की गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम बलौदा में ट्रैक्टर चोरी की नीयत से आए बदमाशों द्वारा फायरिंग करके एक शख्स को घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है गौर तलब है कि ग्राम बालोदा में 9 फरवरी को तड़के 3 बजे ट्रैक्टर चोरी की नीयत से आए बदमाशों ने लोगों के जागने पर पकड़े जाने के डर से फायरिंग की थी जिसमें एक 62 वर्षीय बुजुर्ग घायल हुआ था पुलिस ने मौके से दो कारतूसों के खोल और दो मोटरसाइकिल ज़ब्त कि और CCTV खंगाला, जिसके आधार पर दो आरोपियों को राजस्थान के झालावाड़ जिले से गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन आरोपी अभी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है,
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Feb 10, 2026 12:46:35
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 30 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है.. पीड़ित संतोषी नगर खमतराई निवासी महेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.. पीड़ित को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर संपर्क किया गया, जिसके बाद उसे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर क्रिप्टो ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच दिया गया। आरोपियों ने खुद को यूके स्थित कंपनी “ग्लासनोड” से जुड़ा बताया और ग्लोबिक्स वॉलेट ऐप के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग कराई.. डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजमाला ने बताया कि शुरुआत में 30 हजार रुपये से ट्रेडिंग शुरू कराई गई, बाद में रकम बढ़ाकर 70 हजार रुपये कर दी गई.. खाते में फर्जी तरीके से करीब 80 लाख रुपये का प्रॉफिट दिखाकर कमीशन के नाम पर लगातार रकम ट्रांसफर कराई गई.. पीड़ित ने UPI और RTGS के जरिए करीब 30 लाख रुपये भेजे.. खमतराई पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Feb 10, 2026 12:46:21
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई के उम्दा में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक घायल हो गया घटना उम्दा रोड पर लगभग तीन बजे के आसपास हुई हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि दुर्घटना के बाद युवक सड़क पर तड़पता रहा लेकिन आने-जाने वाले कई लोग उसे देखकर आगे बढ़ते रहे लेकिन किसी ने भी घायल की मदद नहीं की हादसे में मृत हुए युवक की पहचान सुरडुंग निवासी निलेश कुर्रे के रूप में हुई है निलेश अपने साथी के साथ बाइक से गांव लौट रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक चला रहे निलेश का सर चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई तो वही नीलेश के पीछे बैठा युवक घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है लेकिन यह घटना न सिर्फ तेज रफ्तार और लापरवाही का नतीजा है बल्कि राहगीरों की संवेदनहीनता पर भी सवाल खड़े कर रही है समय पर मदद मिलती तो शायद नीलेश जीवित रहता..
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Feb 10, 2026 12:46:06
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में आज दो गांवों की ग्रामीण महिलाएं अवैध शराब की बिक्री के विरोध में कलेक्टर के जनसुनवाई में पहुंची। महिलाओं का आरोप है कि गांव में किराना दुकानों पर अवैध शराब बिक रही है। आबकारी विभाग और पुलिस इन अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं करती। पंधाना तहसील के बंदरला और पीपर हट्टी गांव की महिलाएं एकजुट होकर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची। महिलाओं ने बताया कि गांव छोटे हैं लेकिन हर एक परचून की दुकान पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है। इन दुकानों पर घर का सम्मान लेने जाती है तो शराबी उन्हें परेशान करते हैं। विरोध करने पर अवैध शराब बेचने वाले गाली-गलौच करते हैं, धमकी देते हैं। गांव में शराब बंदी के लिए उन्होंने संयुक्त महिला समिति का भी गठन किया है। अधिकारियों के कहने पर भी पुलिस आती है but आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने से वे बेखौफ हैं। हम सभी महिलाएं आज भी यह शिकायत लेकर आई हैं कि दोनों गांवों में अवैध शराब बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगे और कड़ी कार्रवाई हो।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top