Back
बाराबंकी में महाशिवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा और भंडारे से श्रद्धालुओं में उत्साह
NSNITIN SRIVASTAVA
Feb 15, 2026 11:17:32
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki Story- महाशिवरात्रि पर गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शिव बारात, हर हर महादेव के लगे जयघोष, भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिले भर में भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा। श्रद्धालु पूरे दिन भगवान शिव की आराधना में लीन रहे। शहर से लेकर गांव तक स्थित शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, वहीं कई स्थानों पर अबीर-गुलाल उड़ाकर भक्तों ने उत्सव मनाया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी स्थित ओम नगर नई बस्ती में शक्ति माता मंदिर पर विशेष आयोजन किया गया। शिव जाप, भव्य शोभायात्रा और विशाल भंडारे का आयोजन एडवोकेट अनूप कुमार यादव व अन्य शिवभक्तों के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शोभायात्रा शक्ति माता मंदिर से प्रारंभ होकर मंझपुरवा स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची और पुनः वापस आकर मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। शिव बारात की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जबकि ड्रोन कैमरों से शोभायात्रा की निगरानी की गई। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए। एडवोकेट अनूप कुमार यादव ने बताया कि महाशिवरात्रि पर प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 15, 2026 12:47:470
Report
0
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowFeb 15, 2026 12:47:120
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 15, 2026 12:46:580
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 15, 2026 12:46:500
Report
1
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 15, 2026 12:46:290
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 15, 2026 12:46:16Sambalpur, Odisha:ଜୋତା ଚପଲ ଓ କିରାନା ସମାନ ଚୋରି କରି ବୁର୍ଲା ପୋଲିସ ଦ୍ଵାରା ଗିରଫ ହେଲା ମୁଣ୍ଡୋଘାଟ ର ଆକାଶ ବେହେରା
0
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 15, 2026 12:46:040
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 15, 2026 12:45:470
Report
0
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 15, 2026 12:45:170
Report
0
Report
0
Report
0
Report