Back
जयपुर मेट्रो के निरीक्षण में मुख्य सचिव ने सुरक्षा और संरचना पर जोर दिया
DGDeepak Goyal
Feb 15, 2026 12:46:58
Jaipur, Rajasthan
Anchor::मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने जयपुर मेट्रो के संचालन और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संकेत दिए कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच फेज-2 को लेकर लगातार संवाद चल रहा है और इसकी मंजूरी जल्द मिलने की उम्मीद है। मानसरोवर से लेकर छोटी चौपड़ तक मेट्रो से यात्रा कर मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने न सिर्फ व्यवस्थाओं को परखा बल्कि निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं की भी समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अजमेर रोड के 200 फीट बाइपास तक प्रस्तावित मेट्रो फेज-1D के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता, संरचनात्मक मजबूती और आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेट्रो के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर और सिक्योरिटी कंट्रोल सेंटर में रीयल टाइम मॉनिटरिंग, ट्रेन परिचालन और सुरक्षा प्रणाली की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि जयपुर मेट्रो का निर्माण शहर की ऐतिहासिक पहचान को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक से किया गया है। मुख्य सचिव छोटी चौपड़ मेट्रो स्टेशन भी पहुंचे, जहां खुदाई के दौरान मिले ऐतिहासिक कुंड, गौमुख और मूर्तियों के संरक्षण और प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि जयपुर जैसे विरासत शहर में मेट्रो निर्माण इस तरह किया जाना चाहिए कि सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित रहे। उन्होंने स्टेशन के यात्री सुविधा केंद्र, कंट्रोल रूम और रखरखाव व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। मेट्रो टनल के भीतर बनाए गए आपातकालीन क्रॉस-पैसेज का भी निरीक्षण किया गया, जहां अधिकारियों ने आपदा की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित निकालने की तकनीकी व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जयपुर मेट्रो को सुरक्षित, सुगम और विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान मेट्रो के अधिकारी भी मौजूद रहे
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 15, 2026 14:19:220
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 15, 2026 14:19:060
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 15, 2026 14:18:370
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 15, 2026 14:18:170
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 15, 2026 14:18:010
Report
0
Report
STSharad Tak
FollowFeb 15, 2026 14:17:440
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 15, 2026 14:17:380
Report
STSharad Tak
FollowFeb 15, 2026 14:17:220
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 15, 2026 14:17:130
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 15, 2026 14:17:000
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 15, 2026 14:16:420
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 15, 2026 14:16:230
Report