Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244235

गजरौला में शिव बारात में झूमते-गाते चले श्रद्धालु, भगवान शंकर ने पहनाई मां गौरा को जयमाला

Feb 15, 2026 12:44:31
Gajraula, Uttar Pradesh
अमरोहा जनपद के गजरौला में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शंकर की बारात निकाली गई। रविवार को श्री प्राचीन शिव मंदिर बुध बाजार रेलवे रोड से भोले बाबा की बारात इंदिरा चौक स्थित श्री गंगा प्याऊ मंदिर तक गई। वहां गौरा मैया के साथ जयमाला के पश्चात बैंड बाजे के साथ बारात शिव मंदिर पर पहुंची।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Feb 15, 2026 14:24:45
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 14:23:50
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज नगर में एक अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं श्रद्धामयी कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस अलौकिक यात्रा में 3 वर्ष से 8 वर्ष तक की आयु के कुल 21 नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। “हर-हर महादेव” एवं “बम-बम भोले” के गगनभेदी जयघोष से पूरा नगर शिवमय हो उठा। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ आस्था के प्रमुख केंद्र चौमुखा नाथ मंदिर से हुआ। यात्रा पत्थर वाला बाजार, घंटाघर, हलवाई खाना बाजार होते हुए पुनः चौमुखा नाथ मंदिर पर आकर संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर नन्हे कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रा का मुख्य आकर्षण 25 फुट लंबी भव्य कांवड़ रही, जिसे पांच श्रद्धालु कंधे पर लेकर चल रहे थे। आकर्षक सजावट और भक्तिमय वातावरण ने सभी का मन मोह लिया। नन्हे शिवभक्त पारंपरिक वेशभूषा में अत्यंत अनुशासन और श्रद्धा के साथ यात्रा में सम्मिलित हुए, जिसने नगरवासियों का हृदय जीत लिया। इस पावन आयोजन का उद्घाटन विवेक कुमार वार्ष्णेय द्वारा किया गया। प्रेम और सहयोग के साथ निस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल एवं उनके साथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में विशेष रूप से दीपू गुरु, गोलू खंडेलवाल, ध्रुव कोठीवाल, निष्कर्ष गर्ग, अंकुर अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, अरुण खंडेलवाल, बंसल लाइटहाउस, संजीव सैनी, मनोज वैष्णव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में सनातन संस्कृति, धार्मिक संस्कार एवं सामाजिक एकता की भावना को जागृत करना है।नगरवासियों ने इस अद्भुत पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की कामना की।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Feb 15, 2026 14:19:22
Noida, Uttar Pradesh:काशी की सड़कों पर उतरी बाबा की अद्भुत 'शिव बारात', उमड़ा जनसैलाब तिलभांडेश्वर मंदिर से शुरू होकर डेवढ़ियाबीर तक निकलती है 5 किमी लंबी भव्य शोभायात्रा。 भूत-पिशाच और अघोरियों के वेश में कलाकारों ने दिखा रहे हैरतअंगेज करतब。 300 से ज्यादा कलाकार बने देवी-देवता, 200 झांकियों ने मोहा भक्तों का मन。 गले में नरमुंड और शरीर पर चिता की भस्म लपेटे नजर आए शिव गण。 हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजी शिव की नगरी, विदेशी पर्यटक भी हुए मंत्रमुग्ध。 घोड़े-ऊंट पर सवार बाराती और रौद्र रूप में मां काली बनीं आकर्षण का केंद्र。 बाल कलाकारों ने धरा शिव रूप, हाथ में त्रिशूल और रुद्राक्ष की माला पहन हुए शामिल。 काशी के हर चौराहे और मंदिर में भक्तों की भारी भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम。 महिलाओं ने 'परछा' रस्म के साथ की महादेव की विशेष आराधना。 शिवालयों में जारी है जलाभिषेक, रातभर चला जागरण और अनुष्ठान。 किन्नर अखाड़े की शंकराचार्य घोषित होने से साधु संतों में नाराज़गी, चार पीठ के अतिरिक्त किसी के भी शंकराचार्य लिखने पर संतो को आपत्ति, साधु संतों ने किन्नर शंकराचार्य की नियुक्ति को परम्परा और सनातन धर्म के खिलाफ बताया।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 15, 2026 14:19:06
Jodhpur, Rajasthan:विनोद प्रजापत फलोदी एंकर - फलोदी जिले के ढेलाणा गांव में एक विधवा दिव्यांग गरीब महिला कष्ट भरी जीवन जीने को मजबूर है। तेरह साल पहले पति का देहांत हो चुका है. हालत ऐसी है कि ना तो घर में लाइट है न घर आने जाने के लिए कच्ची पक्की सडक। न पीने का पानी। दिव्याग विधवा महिला सरकार व प्रशासन से लाइट व पीने के पानी की मांग कर रही हैं। ये कहानी है फलोदी से 45 किलोमीटर दूर ढेलाणा गांव की एक दिव्यांग विधवा महिला की। एक हाथ व एक पाव से दिव्यांग विधवा महिला जैसे तैसे करके खाना बनाकर अपना व अपने बच्चे का पालन-पोषण कर रही हैं। लेकिन महिला अपने बेटे के साथ रहती भी ऐसी जगह पर जहां चारो ओर सिर्फ और सिर्फ सूनसान इलाका है। चारो ओर एक किलोमीटर तक दायरे में कोई पडोसी नही। भगवान ना करे रात को कोई तकलीफ़ हो जाये तो किसको आवाज दे。 यहा तक कि घर जाने के लिए रास्ता तक नहीं। महिला का 15 वर्षीय बेटा जो इस कष्ट भरी जीवन के चलते स्कुल नही जा पा रहा है। दिव्यांग विधवा महिला का कहना है कि पति की मृत्यु होने के बाद राशन व पेशन के लिए चक्कर लगायें। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आज भी न तो सरकारी राशन मिलता ओर ना ही पेंशन। यहा तक आज भी अधेरे मे रहने को मजबूर है यह बेहद गरीब परिवार। आज यह महिला राजस्थान सरकार व फलोदी जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही है।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 15, 2026 14:18:37
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी उपजिला चिकित्सालय परिसर में देर रात एक मीडियाकर्मी के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना अस्पताल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित की रिपोर्ट पर छोटीसादड़ी थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार छोटीसादड़ी निवासी महेश कुमार माली शनिवार रात करीब 11 बजे एक सड़क हादसे की कवरेज के लिए राजकीय अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद अनुराग राव मराठा उर्फ छोटू राव ने उनके साथ कथित रूप से गाली-गलौज की और हाथापाई करते हुए उनका मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर फेंक दिया। इससे मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया और मीडियाकर्मी को मानसिक आघात पहुंचा। इस तरह की घटना बेहद निंदनीय है और इससे पत्रकारों में रोष है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर अस्पताल के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। थानाधिकारी ने बताया कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर क्षेत्र के पत्रकारों ने नाराजगी जताते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं मीडिया की स्वतंत्रता पर असर डालती हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई जरूरी है।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Feb 15, 2026 14:18:17
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम भवादीय में रविवार को गोचर (चरागाह) भूमि पर धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार भवादीय गांव की गोचर भूमि पर सुबह से ही कई जेसीबी मशीनें और ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से मुरड़ निकालने में जुटे थे। माफियाओं ने रविवार का दिन इसलिए चुना ताकि राजस्व विभाग और प्रशासनिक अमला सक्रिय न रहे। जब ग्रामीणों ने मशीनों का शोर सुना और मौके पर पहुंचे तो वहां बड़े पैमाने पर खुदाई देख दंग रह गए। ग्रामीणों ने तुरंत काम रुकवाया और डीडवाना तहसीलदार को मामले की सूचना दी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक और पटवारी की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम को देखते ही खनन स्थल पर हड़कंप मच गया। टीम ने तत्काल प्रभाव से अवैध खनन को बंद करवाया और मशीनों को वहां से हटवाया। मामला में मोड़ तब आया जब तहसीलदार ओमप्रकाश ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि खुदाई किसी निजी लाभ के लिए नहीं, बल्कि गौशाला के रास्ते को सुगम बनाने के लिए की जा रही थी ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन तभी जागता है कि जब शिकायत हो। क्या सरकारी भूमि की सुरक्षा के लिए कोई स्थायी तंत्र नहीं है? सिर्फ काम रुकवाना खानापूर्ति है; दोषियों पर जुर्माना और मशीनों की जब्ती अनिवार्य होनी चाहिए।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 15, 2026 14:18:01
Alwar, Rajasthan:अलवर साऊथ अफ्रीका में मजदूरी करने गए राजगढ़ धमरेड निवासी युवक की संदिग्ध मौत का मामला साउथ अफ्रीका से मृतक युवक का शव भारत पहुंचा मृतक के परिजनों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर मृतक के शव को किया रिसीव दिल्ली से मृतक के परिजन गंगाराम योगी का शव एम्बुलेंस में रखकर गांव धमरेड के लिए हुए रवाना साऊथ अफ्रीका में युवक गंगाराम योगी की मौत की सूचना के बाद परिजन शव को भारत लाने की सरकार से कर रहे थे मांग परिजनों ने शव को भारत लाने के लिए जिला कलक्टर को सौंपा था ज्ञापन मृतक के गांव में मौत की खबर सुनते ही छा गया था मातम राजगढ़ धमरेड़ गांव निवासी गंगाराम योगी 15 अगस्त 2025 को मजदूरी के लिए साऊथ अफ्रीका गया था। गंगाराम योगी साऊथ अफ्रीका के लुसाका में कर रहा था काम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने के करीब आधे घंटे के भीतर उसकी मौत हो गई थी
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Feb 15, 2026 14:17:38
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा छप्पर पोस घर में लगी आग आग में घर में रखा सामान जलकर हुआ राख पीड़ित परिवार का रो रोकर बुरा हाल भोमाराम खारवाल मेहनत मजदूरी कर करता था परिवार का पालन पोषण लेकिन घर रखी कुछ नगदी सहित दैनिक उपयोग का सामान चढ़ा आग की भेंट ऐसे में पीड़ित के सामने पड़े खाने के भी लाले ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई पीड़ित की मदद की गुहार दौसा जिले के सदर थाना क्षेत्र की जोपाड़ा ग्राम पंचायत की खारवालों की ढाणी में छप्पर पोस घर में अचानक आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया आगजनी की घटना को देख पीड़ित परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल है लोगों ने स्थानीय स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक छप्पर पोस घर में रखा सामान जलकर राख हो गया पीड़ित भोमाराम खारवाल की माने तो वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था लेकिन आगजनी की घटना में कुछ नगदी सहित दैनिक उपयोग का सारा सामान जल गया ऐसे में उसके सामने अब खाने के भी लाले पड़ गए ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद करने की गुहार लगाई है ।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 15, 2026 14:17:13
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले के सबलगढ़ में पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है… जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है… पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की… और आगे की कार्रवाई के लिए वाहन को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है… दरअसल, पुलिस अधीक्षक मुरैना समीर सौरभ के निर्देशन में जिलेभर में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है… इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना सबलगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है… बताया जा रहा है कि 15 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है… जिसके बाद पुलिस टीम ने छोटी पहाड़गढ़ सड़क तिराहे के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया… जांच के दौरान चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका… जिसके बाद पुलिस ने मौके से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया… जब्त किए गए वाहन की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है… वहीं आरोपी के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वाहन को राजसात की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया है
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 15, 2026 14:17:00
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर क्राइम ब्राँच पुलिस ने ग्वालियर झांसी हाईवे पर सूरों बेहटा पुल के पास कच्चे रास्ते पर 2 हथियार तस्करों को पकड़ा है। जो खरगौन से हथियार खरीदकर यहां आए थे और ग्वालियर चंबल के अलग-अलग क्षेत्रों में इन्हें ठिकाने लगाने वाले थे। जिसमें मुरैना के निवासी शिवम तिवारी और अंकित शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल बुलट मोटरसाइकिल सहित 6 पिस्टल पांच मैगजीन और बैग भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में शिवम तिवारी और अंकित शर्मा ने बताया कि वह ये पिस्तौल खरगोन के सिकलीगरों से 12 हजार रुपये प्रति नग के हिसाब से खरीद कर लाए थे और इन्हें आसपास के क्षेत्र में 30 से 40 हजार तक बेचने की फिराक में थे। इस बीच मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने सूरों बेहटा पुल के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। वहीं पुलिस अब पकडे गए आरोपियों का मुरैना में आपराधिक रिकॉर्ड पता कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 15, 2026 14:16:42
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने विदेशी महिला पर्यटक से दतिया के जंगलों में गैंगरेप करने वाले आरोपियों को राहत देने से इनकार कर दिया है। गैंगरेप के आरोपी उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। उन्होंने अपनी सजा को निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। हाई कोर्ट ने कहा कि यह मामला गंभीर प्रकृति का है यह पीड़िता के शरीर पर नहीं बल्कि उसके मन मस्तिष्क और उसकी आत्मा पर गहरा आघात है। यह अपराध उस समय और भी ज्यादा घिनौना हो जाता है जब एक विदेशी महिला यहां की संस्कृति को जानने समझने के लिए भारत आई हो। मार्च 2013 में स्विस दंपति साइकिल से भारत यात्रा पर निकले थे। 15 मार्च को वो दतिया पहुंचे और यहां झारिया गांव के जंगल में टेंट लगाकर रात्रि विश्राम करने लगे। इस दौरान रात में सात आठ बदमाश वहां आ धमके और उन्होंने पति को बंधक बनाकर विदेशी महिला से दुष्कर्म किया, उनका कीमती सामान भी लूट ले गए। बाद में इस सिलसिले में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ गैंगरेप लूट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था अधीनस्थ न्यायालय ने छह आरोपियों रामप्रीत ऋषि भूरा बृजेश और विष्णु को उम्र कैद की सजा से दंडित किया था। जिसमें अभी सभी आरोपी सजा काट रहे हैं।
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Feb 15, 2026 14:16:23
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top