Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Balrampur271201

महिलाएं बनें स्वदेशी अभियान की अगुवा : एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी

Oct 30, 2025 11:53:01
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा की ओर से ज्योति टॉकीज में महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने महिलाओं से स्वदेशी वस्तुओं के अधिक उपयोग का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री मिथिलेश ओझा ने कहा कि महिलाएं सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने “हर घर स्वदेशी” अभियान को जन आंदोलन बनाने का आग्रह किया। सदर विधायक पलटू राम ने महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की और धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी ने किया।
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 30, 2025 15:01:18
0
comment0
Report
Oct 30, 2025 15:00:14
0
comment0
Report
Oct 30, 2025 14:57:46
0
comment0
Report
Oct 30, 2025 14:56:35
Gangsara, Bisra, Uttar Pradesh:जलालाबाद थाना क्षेत्र में खाटू श्याम के जागरण में हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। यहां एक व्यापारी के पोते के जन्मदिन में आयोजित जागरण में व्यापारी ने लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड गोलियां दाग दी। गनीमत यह रही की इसके चलते कोई हादसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कस्बे की रहने वाले देवनारायण गुप्ता के पोते का जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होंने खाटू श्याम के जागरण के कार्यक्रम का आयोजन रखा था। मंच पर ही पोते का केक काटने के बाद व्यापारी देवनारायण गुप्ता ने लाइसेंसी पिस्तौल से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। पूरी मैगजीन खाली होने के बाद ही व्यापारी शांत हुए। हर्ष फायरिंग से जागरण में अफरा तफरी मच गई। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले में जांच की बात कर रही है।
0
comment0
Report
Oct 30, 2025 14:53:16
0
comment0
Report
Oct 30, 2025 14:51:54
Gangsara, Bisra, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने आज किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर पुवायां में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन पुवायां एसडीएम चित्रा निर्वाल को सौंपा। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने ज्ञापन देते हुए बताया कि बंडा मंडी में 24 धान क्रय केंद्र है लेकिन सभी धान क्रय केन्द्रों पर किसानों का ध्यान नहीं खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों की स्थिति बेहद ही निंदनीय बनी हुई है। किसान यूनियन का कहना है कि बंडा गल्ला मंडी में लाइट की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही मंडी में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएं ताकि बिचौलियों पर नजर रखी जा सके। साथ ही उन्होंने बंडा क्षेत्र के सभी राइस मिलों में लगे धान के स्टॉक और चावल के स्टॉक की जांच कराई जाने की मांग की है। जिला अध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने कहा है कि अगर जल्द
0
comment0
Report
Oct 30, 2025 14:51:46
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top