Back
बलरामपुर में शराब के नशे में यातायात चौकी पर फॉलोअर उत्पात मचाने लगा
PTPawan Tiwari
Feb 11, 2026 06:15:43
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर में मंगलवार रात्र बलरामपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस लाइन में तैनात एक फॉलोअर शराब के नशे में यातायात चौकी पर पहुंचकर उत्पात मचाने लगा। मामला फुलवरिया बाईपास स्थित यातायात चौकी का है, जहां रात करीब 10 बजे पुलिस लाइन फॉलोअर अवधेश कुमार नशे की हालत में पहुंचा और जमकर तोड़फोड़ की। यह घटना उसे समय की है जब बलरामपुर जनपद से उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आकर वापस चली गई थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अवधेश कुमार ने चौकी पर रखी कुर्सियाँ को क्षतिग्रस्त कर दिया और वहां खड़ी कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान वह मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करता रहा और बदसलूकी करता नजर आया। करीब आधे घंटे तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद अवधेश कुमार के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले गए। इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर जहां पुलिस लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह देती है, वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग से जुड़ा ही एक कर्मचारी शराब के नशे में उत्पात मचाता नजर आया। यह घटना पुलिस विभाग की छवि पर भी सवाल खड़े कर रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
YSYatnesh Sen
FollowFeb 11, 2026 07:50:060
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 11, 2026 07:49:400
Report
RVRajat Vohra
FollowFeb 11, 2026 07:49:150
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 11, 2026 07:48:070
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 11, 2026 07:47:580
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 11, 2026 07:47:420
Report
1
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 11, 2026 07:46:360
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 11, 2026 07:46:240
Report
STSharad Tak
FollowFeb 11, 2026 07:45:480
Report
STSharad Tak
FollowFeb 11, 2026 07:45:330
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 11, 2026 07:45:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report