Balrampur -चोरी के दौरान हुए हत्या के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
Bhojehara, Uttar Pradesh:बलरामपुर पुलिस द्वारा चोरी के दौरान हुई हत्या की घटना में सम्मिलित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिनांक 13/11/2024 को अखिलेश बहादुर सिंह ने थाना महाराजगंज तराई पर एक तहरीर दी थी ,जिसमें अखिलेश बहादुर सिंह द्वारा बताया गया कि दिनांक 13.11.2024 की रात्रि करीब 12.30 से 1.00 बजे के बीच कुछ अज्ञात चोर पहले सीढ़ी लगाकर घर में घुसे,अल्मारी तोड़ा ,जेवरात, रुपया और रिवाल्वर चुरा कर ले गए और मेरी माता जी जिनकी उम्र करीब 70 वर्ष थी ,उनकी गला दबा कर हत्या कर दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
