271861
बलरामपुर-तेज रफ्तार ट्रक ने 4 वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर, हुई मौत
Ahlad Nagar, Uttar Pradesh:थाना ललिया क्षेत्र के सिंहपुर का मामला है, जहां के रहनेवाले विजय कुमार जायसवाल ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने,जो ललिया की तरफ से शिवपुरा की तरफ जा रहा था।उनका बेटा कृष्ण जायसवाल 4 वर्षीय सड़क के किनारे खड़ा हुआ था तभी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा सीएम के कार्यक्रमों की सूची जारी, प्रमुख पहलें जानिए
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा CM कार्यक्रमों की सूची0
0
Report
बुटेरी गांव में गोलीकांड: दो गुटों की फायरिंग और लाठी-डंडों से हंगामा
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़).....बानसूर क्षेत्र के बुटेरी गांव में दो दिन पहले हुए गोलीकांड का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। घटना को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग करने व मारपीट कर वाहनों की टक्कर और लाठी-डंडे चलते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार बुटेरी गांव मे कल देर रात्रि दोनों पक्षों के बदमाश वाहनों में सवार होकर पहुंचे थे। जिनंके वीडियो सामने आने पर साफ दिखाई दे रहा है। एक ट्रैक्टर और कैंपर गाड़ी की जोरदार टक्कर के बाद बदमाश लाठिया डंडो से वार करते नजर आ रहे है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और फायरिंग भी होने लगी। वायरल वीडियो में कुछ बदमाश गाड़ी का सायरन बजाकर मौके से फरार होते दिखाई दे रहे हैं। जैसे मानो किसी फ़िल्म की शूटिंग चल रही हो। फायरिंग के दौरान एक युवक के कंधे में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले कोटपूतली बीडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में दशहत का माहौल है और ग्रामीण क्षेत्र मे भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
उदयपुर में भाजपा के मदन राठौड़ का दो दिवसीय प्रवास शुरू, कार्यक्रमों में भाग
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ आज से दो दिवय उदयपुर प्रवास पर, उदयपुर पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारीयो ने किया स्वागत, उदयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, शहर के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना, ऋषभदेव के कानूवाडा ग्राम पंचायत में करेंगे चौपाल, झाडोल विधानसभा में विधानसभा बूथ सम्मेलन में होंगे शामिल, गोगुंदा विधानसभा के रावलिया कला में ग्राम चौपाल में होंगे शामिल, उदयपुर के नगर निगम में आयोजित बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम को करेंगे सम्बोधित,0
0
Report
Advertisement
पटना: राजस्व विभाग भूमि मामलों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा करेगा
Patna, Bihar:बिहार में राजस्व विभाग की बड़ी पहल... भूमि मामलों की रोज होगी वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग से समीक्षा... विभाग ने जारी किया आदेश... समीक्षा बैठक करने का दिया गया निर्देश.... दोपहर से 4 बजे तक होगी VC के माध्यम से मॉनिटरिंग.. दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस और ई-मापी की होगी समीक्षा अभियान बसेरा और सरकारी भूमि सत्यापन पर रहेगा फोकस... राजस्व महाअभियान और लोक भूमि अतिक्रमण मामलों की जांच लोक शिकायतों के निपटारे की प्रगति पर भी रखी जाएगी नजर रोजाना दो अंचलों के कामकाज की समीक्षा करेगा विभाग अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी को शामिल होने का निर्देश....0
0
Report
उत्तर बिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, मौसम बदलेगा
Patna, Bihar:पटना: बिहार के विभिन्न हिस्सों में प्री-मानसून की सक्रियता के चलते भीषण गर्मी के बीच राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राज्य में पुरवा हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, उत्तर बिहार के 19 जिलों में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की प्रबल संभावना है। मुजफ्फरपुर और आसपास क्षेत्रों में 11 मई को मौसम में बड़ा बदलाव देखा जाएगा, जहां तापमान गिरकर 32-34 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बिहार में पुरवा हवाओं के कारण नमी बढ़ने से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के 19 जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुजफ्फरपुर में भी पारा गिरने और वज्रपात की संभावना है, जबकि पटना में आंशिक बादल छाए रहेंगे। उत्तर बिहार के 19 जिलों के लिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मुजफ्फरपुर में भी 40-50 किमी की गति से हवाएं चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 5-6 दिनों तक हवा के रुख में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में नमी और बादलों का प्रभाव बना रहेगा।0
0
Report
रायपुर में भाजपा नेत्री व पति की हर्ष फायरिंग VIDEO वायरल, कानून-व्यवस्था पर सवाल
Begun, Rajasthan:रायपुर में भाजपा नेत्री और पति का हर्ष फायरिंग VIDEO वायरल.. शादी समारोह में दनादन फायरिंग, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल.. भाजपा नेत्री मोनिका सिंह और पति ऋतुपर्ण सिंह पर आरोप एक ही बंदूक से दोनों ने की फायरिंग, VIDEO सोशल मीडिया में वायरल रायपुर में कमिश्नर सिस्टम के बावजूद खुलेआम हर्ष फायरिंग! अब तक पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल ऋतुपर्ण सिंह बिलासपुर में शासकीय कर्मचारी बताए जा रहे0
0
Report
Advertisement
मोहाली पुलिस ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के नकली प्रमाणपत्र मामले में आरोपी गिरफ्तार किया
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਸ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ বੋਰਡ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਜਾਅਲੀ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਘਪਲੇ 'ਚ ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਸ ਵੱਲੋਂ ਇਕ ਹੋਰ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਮੁਲਜ਼ਮ ਦੀ ਪਛਾਣ ਅਜੇ ਸ਼ਰਮਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਅਜੇ ਸ਼ਰਮਾ 'ਤੇ ਦੋਸ਼ ਹੈ ਕਿ ਉਸ ਨੇ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਖੋਲ੍ਹਣ ਲਈ ਲਾਈਸੈਂਸ ਲੈਣ ਲਈ ਅਪਲਾਈ ਕੀਤਾ ਸੀ, ਜਿਸ 'ਚ OWN ਆਪਣੇ ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ ਬੋਰਡ ਦਾ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ, ਜੋ ਜਦੋਂ ਜਾਂਚ ਲਈ BORड ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਪਹੁੰਚਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਜਾਅਲੀ ਪਾਇਆ ਗਿਆ। ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਅਜੇ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਸ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ 'ਚ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਤੇ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼तਾਰ ਕਰ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਬੋਰਡ ਦੀ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਮੌਜੂਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖੰਗੂੜਾ, ਹਰਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬੋਪਾਰਾਏ, ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਫਰਾਰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਾਂਚ 'ਚ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਸੀ ਕਿ 2023 ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟਾਂ ਦੀ ਵੈਰੀਫਿਕੇਸ਼ਨ BORd ਵਿੱਚ ਆਈ ਤਾਂ ਇਸ ਫਰਜੀ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਘੁਟਾਲੇ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਇੱਸ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੈਸਿਆਂ ਦੇ ਲੈਣ ਦੇਣ ਤੇ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਣ ਵਾਲੇ ਐਂਗਲ ਤੋਂ ਵੀ ਪੁਲਸ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।0
0
Report
बिजनौर: महिला सिपाही से लूट, CCTV से बदमाशों की पहचान
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में बदमाशों के हौसले बुलंद। बिजनौर में महिला सिपाही भी नहीं सुरक्षित। बदमाशों ने महिला सिपाही के साथ लूटपाट की। बाइक सवार बदमाशों ने महिला सिपाही से सोने की चैन लूटी और फरार हो गए। थाना शहर कोतवाली इलाके के मंडावर मार्ग का मामला। जानकारी के अनुसार महिला सिपाही अनुराधा चौधरी महिला थाने में तैनात हैं। रविवार शाम वह सादे कपड़ों में स्कूटी से मंडावर रोड पर फल खरीदने पहुंची थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीनकर फरार हो गए। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला सिपाही ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए, लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर ली है। मामले में चार टीमें लगाई गई हैं।0
0
Report
यमुनानगर बाल छप्पर में मॉर्निंग वॉक पर किसान की गोली मारकर हत्या
Yamuna Nagar, Haryana:सुबह की सैर पर निकले किसान की गोली मारकर हत्या, गांव बाल छप्पर में सनसनी. यमुनानगर के बाल छप्पर गांव में युवक की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से मौत मॉर्निंग वॉक पर गए सतनाम सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या. गांव बाल छप्पर में दिन निकलते ही खून-खराबा, किसान की गोली मारकर हत्या. अज्ञात हमलावारों ने किसान को बनाया निशाना, मौके पर हुई मौत. यमुनानगर में हत्या से दहशत, सैर कर रहे व्यक्ति पर बरसाईं गोलियां. सतनाम सिंह हत्याकांड: पुलिस जुटी जांच में, CCTV फुटेज खंगाल रही टीम सुबह-सुबह चली गोलियां, बाल छप्पर गांव में किसान की हत्या से हड़कंप. खेतों के पास सैर करना पड़ा भारी, अज्ञात बदमाशों ने ली जान. यमुनानगर में खूनी वारदात, मॉर्निंग वॉक के दौरान व्यक्ति की गोली मारकर हत्या0
0
Report
Advertisement
बड़वानी-पाटी पुलिस ने 6 घंटे में गुमशुदा 4 नाबालिग सहित 1 बालिग युवती बरामद कर परिजनों को सौंपा
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-पाटी पुलिस ने घर से लापता 4 नाबालिग बालिकाओं और 1 बालिग युवती को महज 6 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के अनुसार फरियादी द्वारा बोकराटा चौकी पहुंचकर सूचना दी कि उसकी दो नाबालिग बेटियाँ, उसके भाई की दो अन्य नाबालिग बेटियाँ तथा परिवार की एक बालिग युवती दोपहर करीब 1 बजे घर के सामने नाले पर नहाने जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर टीम गठित की और सभी चार नाबालिग बालिकाओं एवं एक बालिग युवती को कालाखेत भालापानी फल्या की पहाड़ियों से सुरक्षित बरामद कर उनकी काउंसलिंग कर परिजनों को सौंप दिया।0
0
Report
किशनगढ़ के प्रदीप बजाड़ मामले ने राजनीतिक-समाज पर मचा हंगामा; डीएनए और पोस्टमार्टम पर नजर
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के किशनगढ़ में गुदली गांव निवासी प्रदीप बजाड़ मामले ने अब बड़ा राजनीतिक और सामाजिक रूप ले लिया है। सात दिनों से लापता प्रदीप की तलाश के बीच कल्याणीपुरा नाड़ा के पास मिले अधजले शव से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी भयावह थी कि पहचान तुरंत नहीं हो सकी, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने इसे प्रदीप बजाड़ का शव होने की आशंका जताई। घटना के बाद राजकीय वाईएन हॉस्पिटल में गुर्जर समाज का धरना देर रात तक जारी रहा। सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग अस्पताल परिसर में डटे रहे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक सुरेश टाक ने पुलिस कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि गांधीनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल से लोगों के मोबाइल जब्त किए और बिना एफएसएल जांच के सबूत मिटाने की कोशिश की। अब पूरे मामले में डीएनए जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। बाइट सुरेश टाक पूर्व विधायक0
0
Report
बारां के अंता में गोवंश क्रूरता: अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
Baran, Rajasthan:खबर : अंता (बारां) बारां जिले के अंता में गो वंश के साथ क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया हे जिसमें विस्फोटक पदार्थ खाने से एक गाय का जबड़ा फट गया इस मामले में गोवंश पालक द्वारा अज्ञात के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया हे । ठिकरिया निवासी धनराज कुम्हार द्वारा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि दोपहर को गो वंश को लेने गए तो वह खाड़ी के पास गम्भीर अवस्था में खड़ी हुई थी जिसके मुंह का जबड़ा पूरी तरह से फटा हुआ था आशंका जताई जा रही हे कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाय को विस्फोटक पदार्थ खिलाने से उसका जबड़ा फट गया ।बाद में गाय का प्राथमिक उपचार के बाद उसे बारां के बड़ा बालाजी जी पशु चिकित्सालय भेजा गया विजुअल _ विस्फोटक पदार्थ खाने से गाय का जबड़ा फटा0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में थार से मां-बेटी की मौत, चार थानों की फोर्स तैनात
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी में थार से कुचलकर मां-बेटी की तड़प-तड़पकर मौत: रिंग सेरेमनी से देवर के साथ लौट रही थीं, पथराव-हंगामा पर बुलाई 4 थानों की फोर्स0
0
Report
ज्योर्तिमठ- मलारी मार्ग फिर से खुला, यातायात सुचारु
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली ज्योर्तिमठ-मलारी मार्ग फिर से खुला, यातायात हुआ सुचारु मलारी मोटर मार्ग पर ढाक के पास सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पहाड़ी से मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया था。 प्रशासन और बीआरओ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबा हटाया अब ज्योर्तिमठ-मलारी मार्ग पर यातायात पूरी तरह सुचारु यात्रियों से अपील – सफर के दौरान सावधानी बरतें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।0
0
Report
बड़वानी शहर में जगह चोरी, टीआई के घर और साकेत कॉलोनी से लाखों लूट
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-शहर में दो स्थानों पर चोरों ने धावा बोला। शहर की बृजविहार कॉलोनी में खेतिया टीआई के सुने मकान में ताले तोड़ घुसे। साकेत कॉलोनी में भी सुने मकान को बनाया निशान। शहर में चोरों ने 2 स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिसमें ब्रजविहार कॉलोनी में खेतिया टीआई के सुने मकान को निशाना बनाया गया है; हालांकि टीआई के घर से क्या चोरी हुआ है फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई। वहीं साकेत कॉलोनी के सुने मकान से 1 किलो चांदी, 2 तोला सोना एवं लगभग 2 लाख रूपये नगद चोरी कर चोर रफूचक्कर हो गए। हालांकि साकेत कॉलोनी में चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं; पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
