icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271201
SSShailendra SINGH BAGHEL10 Nov 2025, 11:01 am

बलरामपुर पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने आरोप लगाए

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर पुलिस की हिरासत में चोरी के आरोपी युवक की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर दो दिनों से बना गतिरोध अब समाप्त हो गया..परिजनों और प्रशासन के बीच चर्चा विफल हो गई जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने युवक के शव को भारी सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल से उसके गृह ग्राम सरगुजा जिले के नकना के लिए रवाना कर दिया..इधर परिजनों का आरोप है कि युवक के शव को कहा ले जाया गया इसकी उन्हें जानकारी नहीं है..उन्हें गुमराह करते हुए पुलिस ने जिला अस्पताल के पीछे के रास्ते से मर्च्यूरी से शव को निकाला और ले गये..जबकि मृतक के परिजन अस्पताल के सामने वाली गेट पर न्याय की मांग करते डटे हुए थे..दरअसल 30 से 31 अक्टूबर की रात बलरामपुर के धनंजय ज्वेलर्स में चोरी की घटना हुई थी..जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी..और 6 नवंबर को पुलिस इसी मामले में 19 वर्षीय उमेश सिंह और उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी..पुलिस का दावा था कि उमेश सिंह व अन्य आरोपियों की निशानदेही से 50 लाख के चोरी के सामान बरामद की गई..और वापस लौटने के दौरान 9 नवंबर की सुबह 4 बजे उमेश की तबियत बिगड़ी और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया..जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.. पुलिस ने यह भी दावा किया था..उमेश सिकलसेल नामक गंभीर बीमारी से ग्रस्त था..जबकि पुलिस के दावे के विपरीत परिजनों का आरोप है कि युवक स्वस्थ्य था..उसके साथ मारपीट की गई..जिससे उसकी मौत हुई..बहरहाल स्थानीय प्रशासन की टीम अपर कलेक्टर की अगुवाई में मृतक के परिजनों से चर्चा करने पहुंची थी..और चर्चा विफल होने के बाद प्रशासन ने मृतक के शव को उसके गृह ग्राम के लिए रवाना कर दिया..इधर मृतक के परिजन जबरदस्ती शव रवाजा करने का आरोप लगाते दिखे..!घोषणा: मृतक के शव को गृहग्राम रवाना किए जाने से मृतक के परिजन लौट गए है..लेकिन बलरामपुर पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे है..पिछले साल भी बलरामपुर कोतवाली में पुलिस हिरासत में एक युवक की आत्महत्या की घटना ने कोतवाली पुलिस को सुर्खियों में लाकर दी थी..और ठीक एक साल बाद पुलिस की हिरासत में चोरी के आरोपी की संदिग्ध मौत ने खाकी को दागदार कर दिया है..बहरहाल घटना की न्यायिक जांच जारी है..और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद युवक की संदिग्ध मौत का खुलासा होगा!.
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top