Back
UP News: बलिया में अपराधियों की धरपकड़ अभियान में पकड़ी पुलिस को बड़ी सफलता
Sikandarpur, Chak Khan, Uttar Pradesh
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर रजनीश कुमार यादव के नेतृत्व में पकड़ी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने वांछित, फरार और पेशेवर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Jaunpur, Uttar Pradesh:
जौनपुर में सपा के आरक्षण दिवस कार्यक्रम में हंगामा, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को मंच से नीचे उतारा
जौनपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित आरक्षण दिवस कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कार्यक्रम में शामिल आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव की उपस्थिति के दौरान मंच पर अव्यवस्था फैल गई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और बदसलूकी की घटनाएं सामने आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंच पर चढ़ने की होड़ के बीच पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को कॉलर पकड़कर नीचे उतार दिया। यह घटनाक्रम एक बार नहीं, बल्कि कई बार दोहराया गया। उस समय मंच पर सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ जिले के तमाम प्रमुख समाजवादी नेता भी मौजूद थे।
इस अव्यवस्था से कार्यक्रम की गरिमा प्
0
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowJul 27, 2025 05:03:16Panipat, Haryana:
2 FILES
LOCATION 2C APP PANIPAT
STORY BY RAKESH BHAYANA
बदमाशो की धमकी देते हुए हथियार लहराते हुए की वीडियो हुआ वायरल
बदमाशो ने लहराए हथियार धमकी व गालियां देकर दहशत का माहौल बनाया
पानीपत गांव गोयला खुर्द के बाहर भी बदमाशो ने हथियार लहराया कर धमकी विद्यालय देकर दहशत का माहौल पैदा कर रहे थे बदमाश जिस तरह से हथियारों को लहरा रहे थे उससे यह साफ प्रतीत हो रहा था कि उनके मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं है।
बदमाश बीच मार्किट में बाइक पर सरेआम हथियार लहरा रहे थे।
डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि थाना बापौली का मामला है ।डीएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया में गांव गोयला खुर्द के बदमाश गांव के डिस्प्ले बोर्ड के बाहर हथियार लहराकर धमकियां व गालियां दे रहे थे । डीएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है तीसरे को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।डीएसपी ने जानकारी दी की इन बदमाशों की कोई आपसी रंजिश थी जिससे दूसरे गुट को धमकाने ,दहशत व आम जनता में डर फैलाने के लिए हवाबाजी कर रहे थे।
बाइट सतीश वत्स डीएसपी हेडक्वार्टर
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowJul 27, 2025 05:03:00Dholpur, Rajasthan:
बसेड़ी, धौलपुर:
राजकीय महाविद्यालय बसेड़ी मे हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजवीर राजावत भाजपा जिला अध्यक्ष धौलपुर रहे राजावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने के लिए बड़े स्तर पर मुख्यमंत्री के द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष 10 करोड़ पौधे रोपित कर पर्यावरण को हरा भरा एवं संरक्षित किया जाएगा
0
Report
PTPawan Tiwari
FollowJul 27, 2025 05:02:57Balrampur, Uttar Pradesh:
बलरामपुर जनपद में एक महिला के साथ दबंगों और पुलिस द्वारा मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता मंन्तिरा देवी का आरोप है कि पहले दबंगों ने उसे पीटा और फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसके साथ मारपीट की है। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र की है।
मंन्तिरा देवी स्थानीय बाजार में एक कॉस्मेटिक की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने कुछ माह पूर्व पवन कुमार, संजना देवी, तरुण कुमार और दुरपता देवी के खिलाफ मारपीट और धमकी की रिपोर्ट श्रीदत्तगंज थाने में दर्ज कराई थी। तभी से आरोपी पक्ष केस वापस लेने का दबाव बना रहा था।
23 जुलाई की रात लगभग 8 बजे मंन्तिरा देवी के घर पर आरोपियों ने धावा बोल दिया। महिला का आरोप है कि उसे लात-घूसों और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा गया और अभद्र गालियां दी गईं। घटना की सूचना उसने तत्काल 112 नंबर और बलरामपुर के एसपी विकास कुमार को दी। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की मदद करने की बजाय उल्टा उसी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता का दावा है कि पुलिसकर्मी नशे में थे और दबंगों के साथ मिले हुए थे। उन्होंने उसे गालियां दीं और धमकी भी दी कि अगर दोबारा शिकायत की तो अंजाम और बुरा होगा। मारपीट के बाद मंन्तिरा देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरो ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया।
घटना के बाद से दबंग आरोपी और कथित पुलिसकर्मी मौके से फरार हैं। वहीं दूसरी ओर इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने बताया कि दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं, क्योंकि पुलिस के पास घटना स्थल से जुड़े वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं। उनका कहना है कि महिला जांच पर दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगा रही है।
फिलहाल पूरा मामला जांच के अधीन है, लेकिन पीड़िता की हालत और आरोपों ने बलरामपुर की पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच में क्या सच सामने आता है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।
*अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पांडे का बयान*
0
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowJul 27, 2025 05:02:48Rudraprayag, Uttarakhand:
बड़ी मुश्किल से खुल पाया केदारनाथ पैदल मार्ग,
अभी पूरी तरह से नहीं खेल पाया मार्ग। जरा सा भी पैर फिसला और सीधे नदी में
सुरक्षा के साथ यात्रा शुरू
*केदारनाथ धाम पैदल यात्रा हुई सुचारु।*
एंकर।। गौरीकुण्ड के समीप बाधित चल रहा पैदल मार्ग पूरी तरह से नहीं खुल पाया है। फिर भी कल से गौरीकुण्ड और सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत रुके यात्रियों को आज प्रातः काल से ही पुलिस कार्मिकों की उपस्थिति में केदारनाथ धाम के लिए भेजा जा रहा है। यात्रियों के जाने के उपरान्त मार्ग को चौड़ीकरण किए जाने की कार्यवाही की जाएगी। जहां पर यह मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है वह स्थान काफी संवेदनशील है अगर जरा सी भी चूक हुई सीधे मंदाकिनी नदी में गिरने की संभावना इसलिए पुलिस की निगरानी में यात्रियों को केदारनाथ भेजा जा रहा है और नीचे की ओर उतारा जा रहा है जब तक पूरा मार्ग सही सलामत नहीं बन जाता है तब तक खतरा टला नहीं है।
0
Report
STSumit Tharan
FollowJul 27, 2025 05:02:41Jhajjar, Haryana:
जिले में परीक्षा केंद्रों पर सीईटी परीक्षा देने के लिए पहुंचे अभ्यर्थी
बेरी एसडीएम रेणुका नांदल और एसीपी सुरेंद्र कंबोज ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
एसडीएम बोली, जिले में सुचारू रूप से चल रही है सीईटी की परीक्षा
अभ्यर्थियों को नहीं करना पड़ रहा किसी भी समस्या का सामना
अभ्यर्थियों को बस अड्डा से सेंटर तक पहुंचाने के लिए लगाई गई है शटल बसें
एसीपी सुरेंद्र कंबोज बोले, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर किए गए है पुख्ता प्रबंध
परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परीक्षा में लगाए गए है नाके
किसी भी आमजन को परीक्षा केंद्र के पास आने की नहीं है अनुमति
एंकर
झज्जर में सीईटी परीक्षा का दूसरा दिन: प्रशासन और पुलिस ने कसी कमर, अभ्यर्थियों को मिली राहत
झज्जर। जिले में सीईटी परीक्षा के दूसरे दिन भी प्रशासन और पुलिस ने अभ्यर्थियों के लिए पुख्ता इंतजाम किए। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की आवाजाही शुरू हो गई। परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बेरी एसडीएम रेणुका नांदल और एसीपी सुरेंद्र कंबोज ने निरीक्षण किया।
एसडीएम रेणुका नांदल ने बताया कि परीक्षा सुचारू रूप से चल रही है और अभ्यर्थियों को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा बस अड्डे से परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शटल बसों की विशेष व्यवस्था की गई है।
सुरक्षा को लेकर एसीपी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में नाके लगाए गए हैं और अनधिकृत व्यक्तियों को परीक्षा केंद्रों के पास आने की अनुमति नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।
अभ्यर्थियों ने भी प्रशासन की इस व्यवस्था की सराहना की और कहा कि सुविधाजनक परिवहन और कड़ी सुरक्षा से उन्हें राहत मिली है।
वाक थ्रू एसडीएम रेणुका
वाक थ्रू एसीपी सुरेंद्र कम्बोज
झज्जर
सुमित कुमार
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowJul 27, 2025 05:02:28Noida, Uttar Pradesh:
*Update*
नोएडा--
तेज रफ्तार BMW ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर
स्कूटी सवार दो युवक और एक बच्ची को जबरदस्त मारी टक्कर
5 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत
स्कूटी सवार गुल मोहम्मद और राजा गंभीर रूप से हुए घायल
बेटी को चाइल्ड PGI दिखाने जा रहे थे पिता गुल मोहम्मद और एक अन्य युवक
पुलिस ने कार सवार दो युवक अभिषेक और यश को किया गिरफ्तार
थाना सेक्टर 20 क्षेत्र का मामला।
0
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowJul 27, 2025 05:02:22Delhi, Delhi:
कर्नाटक हाई कोर्ट के द्वारा मंदिर में इस्लाम धर्म के प्रचार पर आए फैसले के बाद दिल्ली के प्रसिद्ध कल्काजी मंदिर के पीठाधीश्वर ने जताया दुख
कर्नाटक हाई कोर्ट के द्वारा मंदिर में इस्लाम धर्म के प्रचार पर सहमति जताई है जिस पर हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी भी धर्म का प्रचार कहीं भी लोग कर सकते हैं इसलिए मंदिर में इस्लाम धर्म का प्रचार करना कोई गलत नहीं है हां जोर जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए इस पर दिल्ली के प्रसिद्ध कल्काजी मंदिर के पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने आज रविवार सुबह 9:00 मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें बहुत दुख होता है कि माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा कर्नाटक में इस तरह का फैसला लिया गया है जहां मंदिर में इस्लाम धर्म का प्रचार करने की बात कही गई है क्या उनके मौलवी मस्जिद में सनातन धर्म का प्रचार करने देंगे क्या माननीय उच्च न्यायालय को इस पर भी फैसला देना चाहिए जो सनातन धर्म को मानते ही नहीं है उन्हें मंदिर में प्रवेश कैसे दिया जाएगा इसलिए माननीय उच्च न्यायालय अपने इस फैसले पर एक बार विचार करें वैसे हिंदू संगठन अब इस फैसले को चुनौती देने के लिए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे. आगे पीठाधीश्वर ने क्या कहा देखिए
बाईट : सुरेंद्रनाथ अवधूत पीठाधीश्वर कल्काजी मंदिर
0
Report
PPPoonam Purohit
FollowJul 27, 2025 05:01:51Shivpuri, Madhya Pradesh:
बैराड़ में सिर पर जूते रख युवक ने मांगी माफ़ी, वीडियो वायरल – शहर में सनसनी
बैराड़ (शिवपुरी)।
शहर के मुख्य चौराहे पर एक युवक द्वारा सिर पर जूते रखकर माफ़ी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। युवक ने यह शर्मनाक हरकत खुद कैमरे में रिकॉर्ड करवाई और पोस्ट की, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि युवक स्थानीय व्यापारी का बेटा है और यह मामला दबाव की राजनीति (प्रेशर पॉलिटिक्स) से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उसने यह कदम स्वेच्छा से उठाया या किसी के दबाव में।
लोगों में इस घटना को लेकर हैरानी और नाराजगी दोनों है।
0
Report
PCPartha Chowdhury
FollowJul 27, 2025 05:00:19Bardhaman, West Bengal:
অল্প বয়সে, ১৮ পেরনোর আগে মেয়েদের বিয়ে দিয়ে দেওয়া পূর্ব বর্ধমান জেলা প্রশাসনের বড় মাথাব্যথা। সরকারি স্তরে নানা প্রচার সত্বেও এই সমস্যা নির্মুল হয়নি। খন্ডঘোষের মত কিছু ব্লকে তো সাম্প্রতিক বছরগুলিকে এর শতকরা হার বাড়ছে।কমছে না। এর ফলে বাড়ছে ড্রপ আউট, তাড়াতাড়ি গর্ভবতী হয়ে পড়া, শিশু ও মায়ের জীবন বিপন্ন হয়ে পড়ে।
তাই কোমর বেঁধে নেমেছে প্রশাসন। আগামী কিছুদিন জেলার বিভিন্ন ব্লকে নিবিড় প্রচার চলবে। কাজে যুক্ত হচ্ছে স্বেচ্ছাসেবী সংস্থা।
বাল্যবিবাহ রুখতে পূর্ব বর্ধমান জেলাশাসক আয়েশা রানী এ র নির্দেশে কাজ চলছে।
চলতি সপ্তাহে স্কুলছুট দুই আদিবাসী ছাত্রীকে আবার স্কুলে ফেরালেন সিডিপিও অর্থাৎ ব্লকের শিশু উন্নয়ন প্রকল্প আধিকারিক। স্কুল ছুট দুই ছাত্রীর পরিবারের সাথে কথা বলে
গত বুধবার তাদের পুনরায় বিদ্যালয়ে ভর্তি করানো হয়েছে। এ ঘটনাও পূর্ব বর্ধমানের খন্ডঘোষের।
জানা গেছে আর্থিক অনটন সহ বেশকিছু পারিবারিক সমস্যার কারণে খন্ডঘোষের শশঙ্গা নতুনপুকুরের বাসিন্দা শশঙ্গা উচ্চ বিদ্যালয়ের ছাত্রী সরস্বতী মান্ডি গত বছর নবম শ্রেণীতে পড়াকালীন স্কুলে আসা বন্ধ করে দেয়। অপরদিকে ষষ্ঠ শ্রেণীতে পড়াকালীন স্কুলে আসা বন্ধ করে দেয়
প্রিয়া হেমব্রম। এই খবর এলাকার অঙ্গনওয়াড়ি কর্মী জানান উপরের স্তরে।তাদের মারফত জানতে পারেন ব্লকের সিডিপিও লালেশ শর্মা।
এই খবর জানতে পেরে তিনি যোগাযোগ করেন দুই ছাত্রীর পরিবারের সাথে। এরপরই তাদের পুনরায় বিদ্যালয়ে ভর্তির ব্যবস্থা করা হয়। দুই ছাত্রীকে পুনরায় বিদ্যালয়ের ভর্তি করতে তাদের সঙ্গে নিয়ে শশঙ্গা উচ্চ বিদ্যালয়ে হাজির হন ব্লকের চাইল্ড প্রজেক্ট কোঅর্ডিনেটর রাধাকান্ত মন্ডল ও অঙ্গনওয়াড়ি কর্মী ঝর্ণা মন্ডল। বিদ্যালয়ের ভারপ্রাপ্ত প্রধান শিক্ষকের সাথে কথা বলে দুই ছাত্রীকে পুনরায় বিদ্যালয়ে ভর্তি করে দেওয়া হয় এবং বিদ্যালয়ের পক্ষ থেকে একেবারে বিনামূল্যে তাদের ভর্তি করে নেয়া হয়। ওই দুই ছাত্রীর যাতে কোন রকম অসুবিধা না হয় তার জন্য সমস্ত প্রকার সহযোগিতার আশ্বাস দেন ভারপ্রাপ্ত প্রধান শিক্ষক বিনয় মান্ডি।
বাইট :
১) বিনয় মান্ডি ( প্রধান শিক্ষক)
২) রাধাকান্ত মন্ডল ( চাইল্ড প্রোজেক্ট কো-অর্ডিনেটর)
চন্দন ঘোষের সঙ্গে পার্থ চৌধুরী।
# SPL STORY
270725ZG_BWN_CHILD
0
Report
DSDevendra Singh
FollowJul 27, 2025 04:48:19Bharatpur, Rajasthan:
एंकर। परिवहन आयुक्त एवं जिला प्रभारी सचिव शुचि त्यागी तथा संभागीय आयुक्त डॉ टीना सोनी ने शहर का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था एवं ड्रेनेज कार्यों का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला कलक्टर कमर चौधरी, बीडीए आयुक्त कनिष्क कटारिया, नगर निगम आयुक्त श्रवण बिश्नोई, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने शहर में आवासीय कॉलोनियों, प्रमुख मार्गों, बाजारों में साफ सफाई व्यवस्था में सुधार पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पहले की अपेक्षा सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है। इसे निरंतर बनाए रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में कचरा उठाव के लिए समय की पालना सुनिश्चित की जाए। जिला प्रभारी सचिव ने घर-घर कचरा संग्रहण को प्रभावी करने तथा आम लोगों को सड़क पर कचरा नहीं डालने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल भराव के क्षेत्र से पानी निकासी हेतु आवश्यकता पड़ने पर पंपसेट बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएफसीडी के विकास कार्य को गति के साथ पूरा कराए। उन्होंने लक्ष्मण जी मंदिर एवं गंगा जी मंदिर के फसाड कार्य एवं विकास कार्यों का भी मौके पर निरीक्षण किया तथा निर्धारित मापदंडों के अनुसार समय पर कार्य करने के निर्देश दिए।
जिला प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों के साथ हीरा दास से अनाह गेट होते हुए पुराने शहर के बाजार, लक्ष्मण मंदिर, गंगा मंदिर लोहागढ़ किला एवं सर्कुलर रोड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने लोहागढ़ किले में आधिकारिक पौधारोपण करने साफ सफाई व्यवस्था निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने किशोरी महल प्लाजा के निर्माण कार्य, टाउन हॉल, नेहरू गार्डन के विकास कार्य का भी निरीक्षण किया।
नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन के लिए 7 करोड रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। इसके बनने से शहर में समय पर कचरा उठाव होने के साथ निरंतर सफाई भी होगी। उन्होंने बताया कि कचरा उठाव के लिए ट्रैक्टर, टिप्पर अन्य संसाधन बढ़ाए गए हैं। सफाई कर्मियों को भी प्रातः 9 बजे तक सफाई पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
-----
6
Report
ASAmit Singh01
FollowJul 27, 2025 04:47:53Rishikesh, Uttarakhand:
टॉप : ऋषिकेश
रिपोर्टर : अमित कंडियाल
सलग : न्यायालय के आदेश पर झोपड़ पट्टी में रहने वाले 240 लोगों को नगर- निगम ने जारी किए नोटिस, अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस के बाद बल पूर्वक चलाया जाएगा अभियान
एंकर : ऋषिकेश नगर निगम अंतर्गत गोविंद नगर क्षेत्र ट्रेचिंग ग्राउंड के पास 240 अवैध झुग्गी झोपड़ियों को न्यायालय के आदेश पर नगरनिगम ने नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होने के बाद झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले सभी परिवार दल- बल के साथ पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा और पूर्व पार्षद शिवकुमार गौतम के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पहुंचे और यथास्थिति रखने की मांग करने लगे।
बाइट : राम गोपाल बिनवाल ( मुख्य नगर आयुक्त, ऋषिकेश )
वी.ओ : गोविंद नगर स्थित नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड की भूमि पर अतिक्रमण कर बसे 240 परिवारों को जगह खाली करने के नोटिस नगर निगम ने दिए हैं। शांतिपूर्ण तरीके से जगह खाली नहीं करने पर बलपूर्वक जगह खाली कराने की चेतावनी भी दी है। जगह खाली करने का नोटिस मिलने पर भूमि पर बसे परिवारों में खलबली मच गई है। परिवारों ने खुद को उजड़ने से बचाने के लिए नेताओं का दामन थाम लिया है। नेताओं ने भी परिवारों का हाथ पकड़ कर उन्हें नहीं उजड़ने देने का भरोसा दिलाया है और नगर निगम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेज कर विभिन्न योजनाओं के तहत 240 परिवारों को विस्थापित करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। नगर निगम ने कोर्ट का हवाला और डीएम के आदेश अनुसार भूमि को खाली कराने के लिए नोटिस जारी करने के बात कही है। भूमि शांतिपूर्ण तरीके से खाली नहीं होने पर बलपूर्वक खाली कराने का दावा किया है। नगर निगम के मुताबिक जिस भूमि पर डंपिंग ग्राउंड बना हुआ है वह भूमि श्री भरत मंदिर की है। इस भूमि पर करीब 240 परिवारों ने अवैध रूप से कब्जा कर अपना रहने का ठिकाना बनाया हुआ है। यह ठिकाना हाल फिलहाल नहीं बल्कि बीते तीन दशक से बना हुआ है। इन 240 परिवारों की झुग्गी झोपड़ियां को हाई कोर्ट के आदेश पर उजाड़ा जाना है। खुद के बेघर होने के नोटिस मिलने से यह परिवार अब परेशान है और नेताओं से मदद की गुहार लगाने में लगे हैं। जिन नेताओं से मदद की गुहार लगाई गई है उनमें पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा सबसे आगे हैं। इसके अलावा पूर्व पार्षद शिव कुमार गौतम भी झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के मददगार बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों नेताओं के नेतृत्व में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग नगर निगम पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी व्यथा मेयर शंभू पासवान को बताई और उनका ठिकाना नहीं उजाड़ने की मांग की। दोनों नेताओं ने सरकार से विभिन्न योजनाओं के तहत परिवारों को विस्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में सरकार को एक ज्ञापन भी भेजा। मेयर ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है। इस मामले में नगर आयुक्त ने बताया कि हाई कोर्ट और डीएम के आदेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। भरत मंदिर की भूमि को खाली कराया जाना है। अगर शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण करने वालों ने जमीन खाली नहीं की तो बलपूर्वक जमीन खाली कराई जाएगी।
बाइट : दीप शर्मा ( पूर्व पालिका अध्यक्ष )
बाइट : शिव कुमार गौतम ( पूर्व पार्षद )
7
Report
ASAJEET SINGH
FollowJul 27, 2025 04:47:40Jaunpur, Uttar Pradesh:
आरओ/एआरओ परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और ड्रोन कैमरे से निगरानी, 22,176 परीक्षार्थी शामिल
जौनपुर।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 रविवार को जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो रही है। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
जिले में कुल 47 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 22,176 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग कर रहे हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। परीक्षार्थियों को डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से गुजरने और ड्रोन कैमरों की निगरानी में ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़भाड़ देखी गई, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने सुव्यवस्थित तरीके से चेकिंग कर सभी को केंद्रों के अंदर प्रवेश दिया।
परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जा रही है। नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले में 47 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 47 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही, स्थानीय पुलिस, प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा केंद्रों की सतत निगरानी की जा रही है।
परीक्षा को लेकर पूरे जिले में सतर्कता का माहौल बना रहा।
बाईट आयुष कुमार श्रीवास्तव एसपी सिटी
8
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowJul 27, 2025 04:47:33Baghpat, Uttar Pradesh:
नाम :: कुलदीप चौहान
लोकेशन :: बागपत
बागपत :: युवक की बेल्ट से पिटाई का लाईव वीडियो हुआ वायरल, पिता ने बेटे से करवाई युवक की भयंकर पिटाई, पिता ने युवक को पकड़ा और बेटे ने की बेल्ट की बरसात, 2 मिनिट के वीडियो मारी गई 46 बार बेल्ट, पूर्व में हुई बेटे की पिटाई का बदला लेने के लिए पिता पुत्र ने बरसाई बेल्ट, शहर कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर गांव में दिल्ली हाइवे की घटना
5
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowJul 27, 2025 04:47:20Firozabad, Uttar Pradesh:
Location--Firozabad Name--Premendra kumar
Feed transfar by 2c ( 2707ZUP_FZB_muthabhed_R)
Date--27/07/2025
मुठभेड़
Anc - यूपी के फिरोजाबाद में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत थाना रसूलपुर पुलिस और एसओजी ने 15 बर्ष से फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को मुठभेड के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है! घायल बदमाश के पास से तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद हुए हैं!
Vo- सौरभ उर्फ भानू उर्फ जैन साहब, पिछले 15 साल फरार चल रहा था । इसके ऊपर पुलिस पर जानलेवा हमले और मादक पदार्थ की तस्कारियों के गंभीर रूप है! आईजी आगरा जोन इसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था । पुलिस की कल टीम में लंबे समय से इसके पीछे लगी हुई थी तभी थाना रसूलपुर पुलिस और एसओजी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 15 वर्ष से फरार चल रहा 50 हजार रुपये का इनामी गोविन्द उर्फ सौरभ उर्फ भानू उर्फ जैन साहब कहीं भागने की फिराक में फतेहाबाद रोड़ पर नगला बरी चौराहा के पास खडा है ।सूचना पर पहुंची ने जब पुलिस आरोपी को घेरा तो खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया । जबाबी कार्यवाही में गोविन्द उर्फ सौरभ उर्फ भानू उर्फ जैन साहब पैर में गोली लगने से घायल हो गया ।घायल बदमाश के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, ओर तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं । पुलिस ने !घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है ।
Byte - रवि शंकर प्रसाद एस पी सिटी
Premendra kumar
Zee up/uk, firozabad
9720626609,9456460660
2
Report