271801
बहराइच में शोरूम मालिक ने किया इंकार तो नाराज युवक ने शो रूम के बाहर टी शर्ट में लगा दी आग
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के बाजार में एक युवक ने कपड़े के शो रूम के बाहर कलकत्ता गारमेंट्स से खरीदी गयी 1300 रुपये की ब्रांडेड टी शर्ट को जला दिया। इसके पीछे यह वजह थी कि उसका कलर सिर्फ तीन दिन में ही फीका हो गया था। पीड़ित उपभोक्ता ने टी शर्ट को वापस करने की कोशिश की लेकिन शो रूम के मालिक और स्टाफ ने इसे मना कर दिया। इसके बाद उसने टी शर्ट को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया। इस घटना ने सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा का केंद्र बना दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उपमुख्यमंत्री के बीच राखी: भाई‑बहन का भावपूर्ण दृश्य राजस्थान में
Jaipur, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रेमचंद बैरवा को बांधी राखी, भाई-बहन के स्नेह का दिखा भावपूर्ण अंदाज Aashish जयपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के सिविल लाइंस स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें राखी बांधी। इस दौरान भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता का भावपूर्ण अंदाज देखने को मिला। दिया कुमारी ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ प्रेमचंद बैरवा की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने भी बहन दिया कुमारी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया। रक्षाबंधन के मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्रियों के बीच पारिवारिक आत्मीयता का यह दृश्य खास रहा। इस अवसर पर भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती और परस्पर स्नेह का संदेश भी देखने को मिला। रक्षाबन्धन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी जुड़ाव का पर्व माना जाता है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती है, जबकि भाई बहन की रक्षा और हर परिस्थिति में साथ देने का संकल्प लेता है। दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के बीच रक्षाबंधन का यह आयोजन इसी पारंपरिक भावना का प्रतीक रहा। सिविल लाइंस स्थित आवास पर हुए इस आत्मीय मिलन ने पर्व की खुशियों को और खास बना दिया।0
0
Report
कोटा के महादेव मंदिर के पास अजगर दिखने से हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने बचाव किया
Kota, Rajasthan:कोटा.. शिवपुरा भीतरीया कुंड स्थित महादेव मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया, जब माता पार्वती की प्रतिमा के पास अचानक एक अजगर दिखाई दिया। मंदिर में अजगर को देखकर श्रद्धालुओं में कौतूहल के साथ चिंता का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर नगर निगम की रेस्क्यू टीम से सर्प रेस्क्यू विशेषज्ञ गोविंद शर्मा को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने सावधानपूर्वक अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद अजगर को चंबल नदी के किनारे प्राकृतिक क्षेत्र में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम की तत्परता से अजगर को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास तक पहुंचाया गया, जिससे मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। टीम ने लोगों से अपील की कि आबादी या धार्मिक स्थलों पर वन्यजीव दिखाई देने पर खुद पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें.0
0
Report
रक्षाबंधन पर गाजियाबाद में जाम, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे कई किलोमीटर फंसा
Ghaziabad, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर गाजियाबाद में जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ताजा तस्वीरें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की है, जहाँ यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाली मुख्य लेन पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। वाहनों की लंबी कतार के कारण एक्सप्रेसवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से मेरठ तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों की ओर रवाना हुए। अचानक बढ़े वाहनों के दबाव के कारण एक्सप्रेसवे की क्षमता प्रभावित हुई और देखते ही देखते जाम कई किलोमीटर तक फैल गया। जाम में कार, बस और अन्य निजी वाहन घंटों फंसे रहे। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई, जिन्हें समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचना था। जाम के कारण एक्सप्रेसवे से जुड़े संपर्क मार्गों पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया। वाहन चालकों ने जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लिया, जिससे आसपास की सड़कों पर भी वाहनों की संख्या बढ़ गई।0
0
Report
Advertisement
केशवराय पाटन में अवैध कब्जों पर बुलडोजर, 3 करोड़ भूमि अतिक्रमण मुक्त
Jaipur, Rajasthan:केशवराय पाटन में हार्डकोर अपराधियों के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर बूंदी जिले के केशवराय पाटन में बूंदी पुलिस और कोटा विकास प्राधिकरण ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हार्डकोर अपराधियों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया। पुलिस के अनुसार नूरुद्दीन उर्फ नूर मेसर और जिगर उर्फ खलील ने कोटा विकास प्राधिकरण की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर रखा था। कार्रवाई में करीब 3 करोड़ रुपये की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई। नूरुद्दीन के खिलाफ 24 और जिगर के खिलाफ 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। दोनों आरोपी वर्तमान में के.पाटन में हुई चाकूबाजी की घटना के मामले में जेल में हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस और KDA के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी मामला: वीडियो के आधार पर पुलिस जांच शुरू
Greater Noida, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी के नेतृत्व में बिसरख थाने में शिकायत देकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। शिकायत में आम्रपाली सेंचुरियन पार्क, ग्रेटर नोएडा निवासी एक महिला द्वारा कथित रूप से अखिलेश यादव के खिलाफ गाली-गलौज एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उक्त टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है। महिला का नाम प्रियंका है,उसने पुलिस को बताया कि वह पहले फिल्मों में काम किया करती थी अब उसे काम नहीं मिल पा रहा है, वह सोसाइटी में अपनी मां के साथ अकेले रहती है. उसने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में और ज्यादा जानकारी पुलिस को नहीं दी, इस मामले में किसी के द्वारा कोई शिकायत नहीं दी गई तो पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर महिला के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है और उसका 5 लाख का बॉन्ड भी भरा है। वही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.0
0
Report
बुलंदशहर में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, चाचा-झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: बुलंदशहर में रिश्ते शर्मसार, 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप。 स्कूल छोड़ने के बहाने झोलाछाप डॉक्टर पर छात्रा को OYO होटल ले जाकर रेप का आरोप。 पीड़िता का रिश्ते में चाचा बताया जा रहा है आरोपी, पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया。 पीड़िता की हालत गंभीर इलाज जारी अस्पताल में भर्ती पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी रिजवान को गिरफ्तार किया。 बुलंदशहर के खुर्जा देहात क्षेत्र में NH-34 स्थित मिड हाइवे होटल में वारदात करने का आरोप。0
0
Report
Advertisement
बाजना में 700 किलोग्राम मिलावटी पनीर सीज: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Mathura, Uttar Pradesh:मिलावटी पनीर के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: बाजना में 700 किग्रा पनीर सीज, 3 नमूने प्रयोगशाला भेजे मथुरा: आगामी रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) और जिलाधिकारी मथुरा के निर्देशों का अनुपालन करते हुए यह अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन और नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने तड़के 3 बजे बाजना पुलिस चौकी पर छापेमारी की। इस दौरान दिल्ली आपूर्ति के लिए ले जाए जा रहे दो वाहनों को रोककर निरीक्षण किया गया: राधे डेयरी (बाजना): वाहन संख्या DL 1 LAE 5898 (बोलेरो पिकअप) से दिल्ली ले जाए जा रहे पनीर की जांच की गई। संदेह के आधार पर खाद्य टीम ने पनीर के 2 नमूने संग्रहित किए और शेष बचे लगभग 700 किलोग्राम पनीर को मौके पर ही सीज कर दिया। मधु डेयरी (बाजना): वाहन संख्या UP 85 AT 6556 के जरिए दिल्ली भेजे जा रहे पनीर की जांच कर 1 नमूना (कुल 3 नमूने) लिया गया। खाद्य सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह और धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे। टीम ने सभी तीन नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित डेयरी और वाहन चालकों/मालিকों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए विभाग का यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
भीमलत बांध में रिसाव बढ़ा, मरम्मत के लिए प्रस्ताव 20–25 करोड़
Jaipur, Rajasthan:68 साल पुराने भीमलत बांध में बढ़ा रिसाव, टूटने का खतरा बांध की सुरक्षा को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने पानी की निकासी बढ़ा दी है। राज्य बांध सुरक्षा संगठन ने बांध में 20 फीट से अधिक पानी नहीं भरने के निर्देश दिए हैं। बांध की कुल भराव क्षमता 36 फीट है, जबकि वर्तमान में करीब 24 फीट पानी बताया जा रहा है। बांध की जर्जर स्थिति को देखते हुए मरम्मत के लिए 20 से 25 करोड़ रुपए के प्रस्ताव सरकार को भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू होने की उम्मीद है।0
0
Report
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में, अस्पतालों की कमी पर ज्ञापन
Bahara Boj, Uttarakhand:पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस ने पहले ही नजरबंद किया था. दरअसल आज रुद्रपुर के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने की जानकारी होने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल उन्हें ज्ञापन देने जा रहे थे, पूर्व विधायक ने बताया जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, महिला प्रसव विशेषज्ञ की कमी, दवाओं की किल्लत और मरीजों को बेहतर उपचार नहीं मिलने का मुद्दा मुख्यमंत्री के सामने उठाना चाहते थे और वह समर्थकों के साथ सीएम को ज्ञापन देने की तैयारी कर रहे. तभी पुलिस ने उन्हें समर्थकों के साथ नजरबंद कर लिया. पुलिस ने पूर्व विधायक को काफी समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद वह समर्थकों के साथ पैदल निकलने लगे फिर पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर महतोष पुलिस चौकी ले गई जब सीएम रुद्रपुर से रवाना हुए तब पुलिस ने कांग्रेस नेता ठुकराल को छोड़ा गया।0
0
Report
Advertisement
बाढ़ के बीच ग्रामीणों ने तेज बहाव में फंसी कार से छह लोगों को सुरक्षित निकाला
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते ग्रामीण इलाकों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के पानी से बांमौर क्षेत्र में संसोर नाला उफान गया है। इसी दौरान तेज बहाव में एक कार बह गई। कार में दो महिलाओं, दो पुरुषों और दो मासूम बच्चियों समेत छह लोग सवार थे, जो रक्षाबंधन के अवसर पर रिश्तेदारी में जा रहे थे। ग्रामीणों की सतर्कता और तत्परता के चलते सभी छह लोगों को समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन करके सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि जालौन जनपद के इंगोई कला निवासी रीना अपनी दो बच्चियां तान्या और मान्या को लेकर विकेश और अंकित और सीमा के साथ कार से ककरवई थाना क्षेत्र के ग्राम ठररो में रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे। तभी बांमौर के पास संसोर नाले का जलस्तर बढ़ने से सड़क पर करीब 5 से 6 फीट ऊंचा पानी की तेज धार में बहने लगा। तभी चालक ने पानी के तेज बहाव में कार को निकालने की कोशिश की, जैसे ही कार तेज बहाव में पहुंची, तो वह बहने लगी। कार को बहता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान बांमौर और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्हें अपनी जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू करके कार सवार लोगों को रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। तब जाकर कार सवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, तेज बहाव के कारण मार्ग आवागमन भी प्रभावित है। ग्रामीणों की सूझबूझ और समय पर किए गए रेस्क्यू के चलते छह लोगों की जान बच गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।0
0
Report
अमेठी में खाद्य विभाग की छापेमारी पर सवाल, चयनित दुकानों तक क्यों सीमित?
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - रक्षाबंधन से पहले अमेठी में खाद्य विभाग की छापेमारी को लेकर उठे सवाल। मिठाई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई के बीच कई इलाकों में जांच न होने को लेकर चर्चाएं तेज। सवाल—क्या खाद्य विभाग चुनिंदा दुकानों तक ही सीमित रख रहा है छापेमारी अभियान? जब कई प्रतिष्ठानों में मानक विहीन खाद्य पदार्थ मिले, तो पूरे जनपद में कार्रवाई क्यों नहीं? आम लोगों के बीच उठ रहा सवाल—क्या कुछ दुकानदारों पर विभाग की नजरें मेहरबान हैं? खाद्य विभाग और कारोबारियों की कथित मिलीभगत के आरोपों को लेकर भी उठने लगे सवाल। अब देखना होगा कि विभाग पूरे जनपद में निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करता है या अभियान चुनिंदा प्रतिष्ठानों तक ही सीमित।0
0
Report
jalandh me bhari barish se makaan dhhe, malbe mein naqsan
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन लगातार हो रही बारिश के चलते भरभरा कर गिरे कच्चे-पक्के मकान, नगर और ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश के कहर से गिरे चार मकान, मकान गिरने से मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान हुआ क्षतिग्रस्त, पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से की आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने की मांग, जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के गांधी नगर और ग्राम रवा व पीपरी कला का मामला।0
0
Report
Advertisement
रेील बनाकर युवाओं को ब्लैकमेल करने वाले पुष्पा गिरफ्तार
Barmer, Rajasthan:रील बनाकर युवाओं को फंसाती थी पुष्पा, न्यूड वीडियो से ब्लैकमेल का आरोप , 20 लाख मांगे जिले में सामने आए चर्चित ब्लैकमेल कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी पुष्पा और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच सदर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस पूरे मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है。 पुलिस के अनुसार आरोपी महिला सोशल मीडिया पर रील बनाकर युवाओं से संपर्क बढ़ाती थी। आरोप है कि वह युवाओं से नजदीकियां बढ़ाकर उन्हें अपने जाल में फंसाती और फिर बहाने से सुनसान जगह पर बुलाती थी। वहां उसके साथी भी पहुंच जाते थे। इसके बाद युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट और लूटपाट की जाती थी。 पुलिस के सामने आए मामले में आरोप है कि युवक का न्यूड वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और रेप के केस में फंसाने की धमकी देकर परिवार से 20 लाख रुपए की मांग किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई。 पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों तक पहुंचने के लिए उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य जानकारी को आधार बनाया। इसके बाद पुष्पा और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस तरह की वारदात में वे पहले भी किसी युवक को निशाना बना चुके हैं या नहीं。 मामले में गिरफ्तार पुष्पा दो बच्चों की मां भी बताई जा रही है। हालांकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और आरोपों की तस्वीर स्पष्ट होगी। सदर थानाधिकारी देवीचंद ढाका के अनुसार, मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है तथा यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
राजस्थान सरकार लिखी बोलेरो ने बाइक को टक्कर, मां-बेटा घायल; चालक फरार
Tonk, Rajasthan:निवाई टोंक राजस्थान सरकार लिखी बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटा गंभीर घायल चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार, पुलिस ने बोलेरो थाने में खड़ी करवाई निवाई। निवाई-झिलाय सड़क मार्ग पर केरोद मोड़ के पास गुरुवार शाम करीब पांच बजे राजस्थान सरकार लिखी बोलेरो एसयूवी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल निवाई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर के सवाईमानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के भतीजे प्यारे लाल बैरवा ने बताया कि संग्रामपुरा निवासी महेंद्र बैरवा पुत्र केसर लाल (25) और उनकी मां गीता देवी पत्नी केसर लाल (55) बाइक से स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के पास से अपने गांव संग्रामपुरा लौट रहे थे। बताया गया कि गीता देवी रक्षाबंधन पर अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधकर बेटे के साथ गांव लौट रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही राजस्थान सरकार लिखी बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मां-बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और राहगीरों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर मानते हुए जयपुर रेफर कर दिया। चालक वाहन छोड़कर फरार हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर निवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करवाया। थाना प्रभारी घासीराम ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बाइट01 परिजन0
0
Report
निकाय चुनावों के टिकट को लेकर बीजेपी में महा मंथन
Jaipur, Rajasthan:निकाय चुनावों को लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में महा मंथन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा फिर पहुंचे बीजेपी प्रदेश कार्यालय बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज देर रात तक चलेगा बैठकों का दौर संभाग स्तर पर टिकटों को लेकर हो रहा है मंथन जिला अध्यक्ष, प्रभारी, पर्यवेक्षकों की ओर से तैयार किए गए पैनल पर हो रहा है मंथन प्रदेश कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ टिकटों को लेकर हो रही है चर्चा।0
0
Report
Advertisement
