icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजस्थान का एकीकृत स्कूल मॉडल देशभर में नंबर-1, नीति आयोग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश की स्कूली शिक्षा में एकीकृत स्कूल प्रणाली के संचालन में राजस्थान देशभर में शीर्ष पर पहुंच गया है। नीति आयोग की यूडाइस 2024-25 रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कक्षा 1 से 12 तक संचालित एकीकृत स्कूलों की संख्या 27 हजार 989 है, जो देश के कुल एकीकृत स्कूलों का करीब 35 प्रतिशत हिस्सा है। यह मॉडल विद्यार्थियों के ड्रॉपआउट को कम करने और नई शिक्षा नीति के लक्ष्यों को पूरा करने में प्रभावी साबित हो रहा है। देशभर में वर्ष 2024-25 में कुल 14 लाख 71 हजार 473 स्कूल संचालित थे। इनमें केवल 79 हजार 980 स्कूल ही कक्षा 1 से 12 तक एकीकृत रूप से संचालित हुए, जो कुल स्कूलों का करीब 5.43 प्रतिशत है। इनमें अकेले राजस्थान का योगदान सबसे अधिक रहा। प्रदेश में कुल 1 लाख 6 हजार 302 स्कूल संचालित हैं। इनमें 27 हजार 889 स्कूल कक्षा 1 से 12 तक एकीकृत रूप में संचालित हो रहे हैं, जो राज्य के कुल स्कूलों का 26.30 प्रतिशत है। इसके अलावा कक्षा 1 से 5 तक 36 हजार 778, कक्षा 1 से 8 तक 33 हजार 784 और कक्षा 1 से 10 तक 6 हजार 955 स्कूल संचालित हो रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था में राजस्थान बना देश का मॉडल, एकीकृत स्कूलों में प्रदेश बना देशभर में नंबर-1। प्रदेश में 27,889 स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक एक साथ पढ़ाई। देश के 35% एकीकृत स्कूल अकेले राजस्थान में संचालित। नीति आयोग की 2024-25 रिपोर्ट में बड़ा खुलासा। राजस्थान के 26.30% स्कूल बने एकीकृत, ड्रॉपआउट रोकने में मिलेगी मदद। नई शिक्षा नीति के अनुरूप एकीकृत स्कूल प्रणाली को बढ़ावा। बिहार, बंगाल और यूपी एकीकृत स्कूल मॉडल में पिछड़े। एक ही परिसर में पूरी स्कूली शिक्षा से गुणवत्ता सुधार पर फोकस।
0
0
Report

मसूदा में अतिक्रमण हटाने के दौरान भेदभाव के आरोप, पीला पंजा ने मचाया हड़कंप

Bewar, Uttar Pradesh:मसूदा,ब्यावर दो को छोड़ो..... बाकी तोड़ो......? अतिक्रमण को लेकर लगाया भेदभाव का आरोप ,मची अफरा तफरी,दुकानदारों को सामान समेटने का मौका तक नहीं मिला मसूदा नगर पालिका एक बार फिर अतिक्रमण हटाने को लेकर मुहिम छेड़ी नगर पालिका मसूदा द्वारा अस्थाई अतिक्रमण पर चलाया पीला पंजा मसूदा कस्बे में लगातार दिन भर लगने वाले जाम से परेशान ग्रामीणों द्वारा लगातार नगर पालिका मसूदा मे शिकायत देने पर आज नगर पालिका हरकत में आया . कस्बे के मुख्य चौराहे पर कर रखे दुकानदार द्वारा दुकानों के सामने अस्थाई अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाया. जहां कुछ दुकानदारों द्वारा नगरपालिका पर अतिक्रमण हटाने को लेकर भेदभाव नजर आये। वहीं कुछ दुकानदार नगर पालिका पर आग बबूला होते नजर दिखाई दिये । नगर पालिका द्वारा कस्बे में लगातार राव नारायण सिंह सर्कल पुराने बस स्टैंड शिव मंदिर व अजमेरी गेट ,भड़ाना पर जाम लगने की आए दिन जाम की खबरें लगातार मीडिया में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया जहां नगर पालिका मसूदा अधिशाषी अधिकारी अक्षय राजपुरोहित के नेतृत्व में सोमवार को पीला पंजा चलाया गया । नगर पालिका द्वारा आनंद में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की वहीं दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। दुकानदारों को समान समेटने का भी नहीं मिला मौका ।जहां मौके पर उप जिला पुलिस अधीक्षक जयसिंह व पुलिस वृत्त अधिकारी अनिल की मौजूदगी के साथ मसूदा पुलिस जाप्ते के साथ मौजूद रही. कस्बे के भटाणा मार्केट में कुछ दुकानदारों द्वारा अस्थाई अतिक्रमण हटाने को लेकर विरोध जताया साथ ही कहा कि नगरपालिका द्वारा कुछ दुकानदारों के अतिक्रमण नहीं हटाकर कस्बे के अन्य दुकानदार का अतिक्रमण हटाया गया जहां नगर पालिका द्वारा दुकानदारों में भेदभाव करते नजर आये ।
0
0
Report
Advertisement

ईदगाह परिसर में CCTV लगेंगे और साफ-सफाई के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Aligarh, Uttar Pradesh:आगामी ईद उल अज़हा पर्व को देखते हुए पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने किया ईदगाह परिसर का दौरा इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ता कर ईद पर्व पर शासन की मंशा के अनुरूप गाइडलाइंस का पालन करने की अपील करते हुए उनकी समस्याओं को सुना साफ सफाई से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया एसपी सिटी ने कहा CCTV कैमरे ईदगाह परिसर के आस पास लगाए जा रहे हैं, जिससे कि लोगों पर निगाह रखी जा सके देहली गेट थाना इलाके के शाहजमाल ईदगाह पर हुई मीटिंग.
0
0
Report

छिंदवाड़ा में पानी संकट पर महिलाओं का हंगामा, मटके फोड़े

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में पानी की समस्याओं को लेकर महिलाओं ने नगर पालिका परिसर में फोड़े मटके छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट और नगर पालिका की कार्य करने की प्रणाली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और नगर पालिका परिसर में पहुंच कर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए चूड़ी पहनने के नारे लगाए और परिसर में मटके भी फोड़े. कांग्रेस का आरोप है कि क्षेत्र में लोगों को पीने का पानी 8 दिन में एक बार मिल रहा है जबकि पानी की वसूली पूरे महीने की जा रही है सप्लाई हो भी रही है तो दूषित जल दिया जा रहा है जिससे लोगों में भी नाराजगी है.शहरवासी बूंद बूंद के लिए परेशान है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और पेयजल, निर्माणकार्य और सामग्री खरीदी को लेकर जांच की मांग की . ज्ञापन में मंधान डैम पेयजल योजना का मुद्दा भी उठाया जो कि अभी तक पूरी नहीं हुई है .कांग्रेस ने गंदगी , स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर भी आक्रोश जताया और अगर शहरवासियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र जन आंदोलन करने की भी बात की है.
0
0
Report

जळगांव में विधान परिषद चुनाव की तैयारी: शिवसेना की बैठकgulagrav patil के साथ

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव ब्रेकिंग, मोठी बातमी विधान परिषद निवडणुकीच्या पार्श्वभूमीवर जळगाव मध्ये राजकीय घडामोडींना वेग आला आहे. शिवसेनेचे मंत्री गुलाबराव पाटील यांच्या उपस्थितीत जळगाव मधील खाजगी हॉटेलात आमदारांची बैठक. मंत्री गिरीश महाजन यांच्या उपस्थितीत काल जामनेरमध्ये आमदारांची झाली होती गोपनीय बैठक आज मंत्री गुलाबराव पाटलांच्या उपस्थितीत शिवसेना आमदारांची बैठक.. मुंबईहून जळगाव मध्ये दाखल झाल्यानंतर मंत्री गुलाबराव पाटील थेट आमदारांसोबतच्या बैठकीसाठी उपस्थित.. जळगाव विधान परिषदेच्या जागेवर शिवसेनेने दावा केला असून मंत्री गुलाबराव पाटील यांचे चिरंजीव प्रतापराव पाटील यांच्यासाठी उमेदवारीची मागणी केली आहे. विधान परिषदेतील निवडणुकीतील रणनीती संदर्भात तसेच उमेदवारी व विविध विषयांवर चर्चा करण्यासाठी शिवसेनेकची तातडीची बैठक..
0
0
Report
Advertisement

शिमला पुलिस ने बैकवर्ड लिंक के जरिए नशे सप्लायरों के तीन सरगनाओं को गिरफ्तार किया

Shimla, Himachal Pradesh:शिमला पुलिस के विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बैकवर्ड लिंकेज पर कार्रवाई करते हुए बाहरी राज्यों से तीन मुख्य चिट्टा सप्लायर सरगनाओं को गिरफ्तार किया है। ASP हेडक्वार्टर अभिषेक ने बताया कि पहले मामले में 18 मई को पुलिस थाना संजौली में दर्ज अभियोग संख्या 34/2026 के तहत पुलिस टीम ने रवि कुमार उर्फ बंटी, निवासी संजौली, जिला शिमला, उम्र 35 वर्ष, के कब्जे से करीब 26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की थी। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने आरोपी के बैकवर्ड लिंकज, तकनीकी साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जांच की। जांच में सामने आया कि आरोपी एक दुकान संचालक था और अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों से विभिन्न QR स्कैनर के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर करवाता था। इस धनराशि का उपयोग नशीले पदार्थों की खरीद के लिए किया जा रहा था, जबकि पैसे ट्रांसफर करने वाले ग्राहकों को इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस के अनुसार आरोपी यह तरीका नशीले पदार्थों की खरीद से जुड़े डिजिटल ट्रेल को छिपाने के लिए अपनाता था।
0
0
Report
Advertisement

रामगढ़ के पिपरौली में दर्दनाक सड़क हादसा: कार पलटी, युवक की मौत, दो घायल

Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ के पिपरौली के पास भीषण सड़क हादसा: कार पलटी, युवक की मौत, कांस्टेबल समेत दो घायल अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पिपरौली गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक को बचाने के प्रयास में रामगढ़ थाने में तैनात कांस्टेबल कैलाश की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सड़क किनारे खड़े मोहम्मद कैफ नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई。 हादसे में कांस्टेबल कैलाश और अकरम नाम का एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है。 मृतक मोहम्मद कैफ पलखड़ी गांव का निवासी था और वह अपने एक रिश्तेदार के पास पिपरौली आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया。 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

देवली के व्यापारी: बस स्टैण्ड वहीं रहे, पुरानी मंडी पुनः शुरू की मांग

Tonk, Rajasthan:देवली टोंक देवली के व्यापारियों ने उठाई मांग, बस स्टैण्ड नहीं हटाने और पुरानी कृषि मंडी पुनः शुरू करने की मांग देवली शहर के व्यापारियों एवं विभिन्न संगठनों ने सोमवार शाम राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर स्थानीय बस स्टैण्ड को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं करने तथा शहर स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी को पुनः गौण अथवा विशिष्ट श्रेणी की मंडी घोषित कर शुरू करवाने की मांग की। ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि वर्तमान बस स्टैण्ड को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। व्यापारियों का कहना है कि बस स्टैण्ड शहर से बाहर जाने पर छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा तथा शहर का व्यापार बुरी तरह प्रभावित होगा। व्यापार महासंघ एवं स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि वर्तमान बस स्टैण्ड परिसर में पर्याप्त जगह उपलब्ध है, इसलिए इसे अन्यत्र स्थानांतरित करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने मांग की कि रोडवेज प्रशासन द्वारा नई भूमि आवंटन की मांग को निरस्त कर वर्तमान स्थान पर ही बस स्टैण्ड संचालन जारी रखा जाए तथा नगर पालिका देवली को इसी भूमि को रोडवेज प्रशासन के लिए आवंटित करने के निर्देश दिए जाएं।
0
0
Report
Advertisement

सीवान के तालाब हादसे: दो बच्चों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा

Siwan, Bihar:सीवान में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मासूम बीरु और हर्षित की मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया. घटना दरौदा थाना क्षेत्र के पिनरथू खुर्द गांव की है. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे एक साथ घर से निकले थे. गांव में सूचना मिली कि दोनों बच्चों की मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. दरौंदा थाना अध्यक्ष और अंचल अधिकारी मौके पर पहुंच जाँच शुरू कर दी. इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से कहा है कि पीड़ित परिवारों को आपदा राहत योजना के तहत उचित मुआवजा दिया जाए. फिलहाल गांव में शोक का माहौल बना हुआ है. मासूम बच्चों की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है.
0
0
Report

झारखंड खनन राजस्व बेहतर, पारदर्शिता के लिए बायोमैट्रिक प्रणाली पर जोर

Ranchi, Jharkhand:झारखंड मंत्रालय में आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, राजस्व संग्रहण, बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बजट प्रबंधन एवं राजस्व लक्ष्यों पर विशेष जोर। वित्त विभाग की समीक्षा के दौरान बजट आकलन, बजट प्राक्कलन, राजस्व लक्ष्य, स्थापना व्यय, पूंजीगत प्राप्तियां तथा भारत सरकार से प्राप्त सहायता अनुदान सहित विभिन्न वित्तीय विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में राज्य के आय-व्यय की समग्र स्थिति पर बिंदुवार चर्चा की गई तथा वित्तीय संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन एवं उनके समुचित उपयोग पर विशेष बल दिया गया। समीक्षा के क्रम में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की वर्तमान प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, व्यय की गति, लक्ष्य की प्राप्ति तथा संभावित चुनौतियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। खनन राजस्व में झारखंड की स्थिति मजबूत। बैठक में विभिन्न वित्तीय वर्षों के आंकड़ों के आधार पर यह सामने आया कि पड़ोसी राज्यों ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ की अपेक्षा झारखंड का खनन राजस्व बेहतर स्थिति में है। संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य में खनिज संसाधनों के सुव्यवस्थित प्रबंधन, पारदर्शी नीतिगत व्यवस्था एवं प्रभावी निगरानी तंत्र के परिणामस्वरूप राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उक्त उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि इस सकारात्मक स्थिति को बनाए रखने के साथ-साथ इसे और अधिक सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, अवैध खनन पर कठोर नियंत्रण स्थापित करने तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया। पारदर्शिता के लिए बायोमैट्रिक एवं ई-गवर्नेंस प्रणाली पर जोर। मुख्यमंत्री ने कार्यों में पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बायोमैट्रिक प्रणाली के प्रभावी एवं व्यापक उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संबंधित कार्यालयों एवं विभागों में उपस्थिति तथा कार्यप्रणाली से जुड़े प्रक्रियाओं में बायोमैट्रिक व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि जवाबदेही सुनिश्चित हो और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़े। विभागों के बीच समन्वय से विकास को मिलेगी गति। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की समन्वय की कमी न रहे तथा सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए एक साझा दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि समन्वित कार्यप्रणाली से न केवल योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी, बल्कि संसाधनों का बेहतर उपयोग भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। वाणिज्य-कर विभाग की समीक्षा में राजस्व वृद्धि पर फोकस। वाणिज्य-कर विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान राज्य में कर संग्रह की वर्तमान स्थिति, जीएसटी अनुपालन की प्रगति, राजस्व वृद्धि के उपायों तथा विभागीय कार्यप्रणाली की व्यापक एवं गहन समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा विभिन्न कर मदों के अंतर्गत प्राप्त राजस्व के आंकड़ों का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया, साथ ही कर संग्रह में आ रही चुनौतियों एवं संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के क्रम में वस्तु एवं सेवा कर GST, मूल्य वर्धित कर VAT, प्रोफेशनल टैक्स तथा अन्य राज्य स्तरीय करों के निर्धारण, वसूली, निगरानी एवं प्रवर्तन से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। करदाताओं के बीच अनुपालन बढ़ाने, कर वंचना पर नियंत्रण स्थापित करने तथा तकनीकी साधनों के माध्यम से निगरानी प्रणाली को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, विभागीय प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने हेतु आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए। समीक्षा के क्रम में कर निर्धारण, वसूली, निगरानी एवं प्रवर्तन से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिये जाने पर बल दिया गया। करदाताओं के बीच स्वैच्छिक अनुपालन को प्रोत्साहित करने, कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आधुनिक तकनीकी साधनों के माध्यम से निगरानी प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भीबल दिया गया। पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाने के निर्देश। विभागीय प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सरल एवं जवाबदेह बनाया जाए, ताकि करदाताओं को सुविधा मिल सके और राजस्व संग्रह में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सक्रियता से कार्य करने तथा समय-समय पर प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
0
0
Report

ब्रजेश पाठक का आज औरैया दौरा: हेलीकॉप्टर से मंडी समिति हेलीपैड पहुंचेंगे

Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया - 26 मई को जनपद औरैया आएंगे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक। राजकीय हेलीकॉप्टर से दोपहर 3:15 बजे मंडी समिति हेलीपैड औरैया पहुंचेंगे। रंगमहल रिसोर्ट में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के जिला प्रशिक्षण वर्ग में होंगे शामिल। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित। शाम 4:45 बजे पुनः मंडी समिति हेलीपैड पहुंचेंगे। 4:50 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए होंगे रवाना। जिला प्रशासन ने भ्रमण कार्यक्रम जारी कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top