Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bahraich271855

Bahraich - मुर्तिहा रेंज क्षेत्र में तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर किया घायल

Jan 30, 2025 05:20:16
Mihinpurwa, Uttar Pradesh

मुर्तिहा रेंज क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया, 15 वर्षीय बच्ची जब बहार जा रही थी उस वक्त तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद पीछे से आ रहे ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ बालिका को छोड़ जंगल की तरफ भाग गया, इस हमले में बालिका घायल हो गई, वही दूसरी घटना शाम की है जब ग्राम सभा हरखापुर के पुरनिया निवासी अपने मवेशियों के साथ साइकिल से घर जा रहे थे, तभी अचानक से तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया, किसी तरह तेंदुए से युवक ने अपनी जान बचाई. दोनों घायलों का सीएचसी मोतीपुर में इलाज चल रहा है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
Nov 05, 2025 04:26:57
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्मी के पैर में लगी गोली,13 वर्षीय मूक-बधिर किशोरी के साथ की थी दरिंदगी हरदोई के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दुष्कर्मी रोहित कश्यप को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 13 वर्षीय मूक-बधिर और मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। गिरफ्तार होने के बाद रोहित ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा,एक जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया है। घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज चल रहा है। सोमवार शाम की यह दिल दहला देने वाली घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की है। पीड़िता पड़ोस में ही रहने वाले आरोपी रोहित कश्यप की पड़ोसी है,कल शाम वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी रोहित उसे नमकीन खिलाने के बहाने घर से कुछ दूर एक सुनसान इलाके में ले गया। वहाँ उसने मासूम किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। लोग के आने की आहट सुनते ही आरोपी अपनी जींस और शर्ट मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने जब बालिका की तलाश की,तो कुछ दूरी पर उसे नग्न अवस्था में पाया। पास ही आरोपी के कपड़े बरामद हुए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। वारदात के खुलासे में जुटी पुलिस ने बरामद युवक के कपड़ों को विभिन्न स्थानीय लोगों को दिखाया,जिससे आरोपी की पहचान रोहित कश्यप के रूप में हुई और वह पीड़िता का पड़ोसी ही निकला। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रोहित खदरा रोड पर जंगल में छिपा हुआ है। देर रात में पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। आरोपी ने देखते ही पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की,जिसमें रोहित के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा,जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में दुष्कर्म की वारदात कबूल कर ली है।वह बालिका को जानता था और मौके का फायदा उठाकर यह जघन्य अपराध किया।फिलहाल आरोपी गिरफ्तार है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।
0
comment0
Report
HCHEMANT CHAPUDE
Nov 05, 2025 04:26:22
0
comment0
Report
GYGAUKARAN YADU
Nov 05, 2025 04:26:08
Bemetara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित रजत राज्योत्सव के अंतर्गत जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का धूमधाम के साथ समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल रहे। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर साजा विधायक ईश्वर साहू, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकहरिया, छग रजक बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक, जिले के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद थे..राज्योत्सव के तीसरे दिवस खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने विभागीय स्टॉल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों में पहुँचकर जिले में बीते 25 वर्षों के विकास कार्यों, नवाचारों और योजनाओं की जानकारी ली। प्रदर्शनी में जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, समाज कल्याण, जल संसाधन, शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, नगरीय निकाय, ऊर्जा (क्रेडा), बीज निगम, कृषि विज्ञान केंद्र, जनसंपर्क विभाग सहित 30 से अधिक विभागों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे..खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में जब छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ, तब प्रदेश को अपने भविष्य को गढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं।
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Nov 05, 2025 04:25:43
0
comment0
Report
TCTathagata Chakraborty
Nov 05, 2025 04:25:31
Baruipur, West Bengal:পিয়ালীতে বিজেপি কর্মীদের হাতে তৃণমূল কংগ্রেস কর্মী আক্রান্ত, উত্তেজনা এলাকায় পিয়ালীতে বিজেপি কর্মীদের হাতে আক্রান্ত হলেন তৃণমূল কংগ্রেস কর্মী। মঙ্গলবার বিকেলে সরকারি কাজের ইট বোঝাই গাড়ি ঢোকাকে কেন্দ্র করে শুরু হয় ঝামেলা। জানা গেছে, তিন বিজেপি কর্মী—প্রকাশ নস্কর, সুকান্ত মন্ডল ও স্বপন মন্ডল—মদ্যপ অবস্থায় গাড়ি আটকে বচসা শুরু করেন। ঘটনার খবর পেয়ে তৃণমূলের বুথ সভাপতি শিবসিন্ধু মন্ডল সেখানে পৌঁছালে তাঁকে লক্ষ্য করেও হামলা চালানো হয়। সঙ্গে থাকা সাপ্লায়ার সুজিত দাসকেও বেধড়ক মারধর করা হয় বলে অভিযোগ। সুজিতের অবস্থা আশঙ্কাজনক হওয়ায় তাঁকে রাতেই বারুইপুর হাসপাতালে ভর্তি করা হয়েছে। ঘটনায় ইতিমধ্যে ঘুটিয়ারি শরীফ থানায় লিখিত অভিযোগ দায়ের করেছে তৃণমূল কংগ্রেস। ঘটনার পর এলাকায় চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে। তৃণমূলের অভিযোগ—বিজেপি কর্মীরা পরিকল্পিতভাবে বিশৃঙ্খলা সৃষ্টি করছে। অন্যদিকে, বিজেপি পক্ষ এই অভিযোগ অস্বীকার করেছে।
0
comment0
Report
Nov 05, 2025 04:25:23
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Nov 05, 2025 04:25:03
Morena, Madhya Pradesh:बानमोर बानमोर सिविल अस्पताल के स्वास्थ्य टीम द्वारा सदर बाजार स्थित बाजपेयी क्लिनिक को बिना पंजीयन डिप्लोमा के मरीज का इलाज करते पाए जाने पर शील्ड करते हुए दवाओं को जप्त किया गया। स्वास्थ्य विभाग टीम की इस कार्यवाही से बानमोर के झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया और वे अपनी अपनी दुकानों के शटर डालकर भाग खड़े हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीम में अंकित शर्मा तथा मोहन शर्मा सहित सिक्योरिटी गार्ड उपस्थित थे। ज्ञात रहे कि बाजपेयी क्लीनिक पर पूर्व में भी नूराबाद बीएमओ डॉक्टर गिर्राज गुप्ता द्वारा छापा मार कार्रवाही करते हुए दुकान को शील्ड किया जा चुका है तथा दुकान की शील्ड तोड़ने पर उक्त डॉक्टर के खिलाफ बानमोर थाना में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
0
comment0
Report
JPJai Pal
Nov 05, 2025 04:24:54
Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी के चितईपुर बाईपास रोड की जर्जर हालत को दिखाए जाने का बड़ा असर हुआ है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने ख़बर का संज्ञान लेते हुए युद्धस्तर पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। खराब ड्रेनेज सिस्टम के चलते सड़क पर बारिश के पानी का जल जमाव होता था, जिससे सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए थे। गड्ढों के कारण यह सड़क 'मौत की सड़क' बन गई थी, जहां सैकड़ों लोग रोज़ घायल होते थे और हिचकोले खाने को मजबूर थे। 500 मीटर तक खराब हो चुकी सड़क को दोबारा बनाने का काम शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने ज़ी मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें जान जोखिम में डालकर सफ़र नहीं करना पड़ेगा और न ही हिचकोले खाने होंगे। अधिकारियों द्वारा त्वरित संज्ञान लिए जाने पर जनता ने संतोष जताया है।
0
comment0
Report
ASAmit Singh01
Nov 05, 2025 04:24:39
Rishikesh, Uttarakhand:कार्तिक पूर्णिमा पर त्रिवेणी घाट और आसपास के सभी गंगा घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालु जहां मां गंगा में आस्था की पवित्र डुबकी लगाने में लगे हैं, वहीं बाबाओं को दान कर पुण्य भी अर्जित कर रहे हैं। गंगा घाट पर मंदिरों में पूजा अर्चना की घंटियां बज रही हैं। सनातन संस्कृति के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा को बेहद शुभ दिन माना जाता है। खासतौर पर Car्तिक पूर्णिमा को सबसे मंगलकारी दिन कहा जाता है क्योंकि इस दिन गंगा स्नान का विशेष पुण्य प्राप्त होता है। संयोग से आज कार्तिक पूर्णिमा के साथ नानक जयंती भी मनाई जा रही है। सुबह अमृतवेले से ही त्रिवेणी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। सुरक्षा की दृष्टि से गंगा घाटों पर जल पुलिस के जवान तैनात हैं। त्रिवेणी घाट पर व्यवस्था संभालने वाली गंगा सभा मुनादी कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित घाट पर ही स्नान करने के लिए प्रेरित कर रही है। अपने सामान की रक्षा करने के लिए भी अपील की जा रही है। त्रिवेणी घाट चौकी पुलिस भी गंगा स्नान को देखते हुए अलर्ट है। गंगा स्नान की वजह से शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ाने की भी उम्मीद है। इसलिए तमाम चौक चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस के तैनाती की गई है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Nov 05, 2025 04:24:21
Ujjain, Madhya Pradesh:यूडीए की बड़ी कार्रवाई की तैयारी: बेगमबाग में अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त। उज्जैन विकास प्राधिकरण एक बार फिर बेगमबाग क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। इस बार भी अवैध निर्माण तोड़ने के आदेश जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई आज की जा सकती है। इन मकानों में रह रहे परिवारों को यूडीए अक्टूबर में अंतिम नोटिस थमा चुका है। ये निर्माण उन जमीनों पर बने हैं जिनकी 30 साल की लीज खत्म हो चुकी है और अब ये जमीनें वापस यूडीए की संपत्ति बन गई हैं। लीज की शर्तों का उल्लंघन कर कई लोगों ने इन प्लॉटों पर दुकानें, होटल खोल लिए और प्लॉटों को काटकर बेच भी दिया। यूडीए पहले भी यहां अवैध निर्माणों को गिरा चुका है। बताया जा रहा है कि बेगमबाग की इस भूमि को प्राधिकरण सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उपयोग में लाने की योजना बना रहा है। क्षेत्र के बाकी अवैध निर्माणों पर कोर्ट केस लंबित हैं, और स्टे हटते ही यूडीए आगे की कार्रवाई करेगा。
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Nov 05, 2025 04:24:08
Ayodhya, Uttar Pradesh:आज कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली है, अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं और सरयू नदी में स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं, माना जा रहा है कि अयोध्या धाम में 40 से 50 लाख श्रद्धालु स्नान करने अयोध्या पहुंचे हैं, जिला प्रशासन की यह तीसरी परीक्षा है जिसे सकुशल संपन्न करने के लिए व्यापक इंतजाम किये गए हैं, कार्तिक माह में अयोध्या धाम में तीन त्यौहार महत्वपूर्ण होते हैं पहला 14 कोसी परिक्रमा दूसरा पंचकोसी परिक्रमा और तीसरा कार्तिक पूर्णिमा स्नान, दो परीक्षा में जिला प्रशासन पास हो चुका है और यह कार्तिक माह की अंतिम परीक्षा है जिसको लेकर जिला प्रशासन सतर्क है, डीएम निखिल टीकाराम और एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि यह ध्यान रखा जा रहा है कि कहीं भी भीड़ एकत्रित न होने पाए, कंट्रोल रूम से सभी को नियंत्रित किया जा रहा है, जहां भी भीड़ इकट्ठा होती है वहां लोगों को सतर्क किया जा रहा है, घाटों पर फिसलन ना हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है क्योंकि जब फिसलन होती है तो श्रद्धालुओं की गिरने आस्था की आशंका होती है, खोया पाया केंद्र बनाया गया है, किसी के परिजन किसी से खो जाते हैं तो उन तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की जा रही है, सुरक्षा की दृष्टि से जोन और सेक्टर बनाकर अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों समेत अन्य पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है, कल शाम से ही श्रद्धालु अयोध्या पहुँचकर पवित्र सरयू में स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।
0
comment0
Report
APAVINASH PATEL
Nov 05, 2025 04:23:46
Sakti, :बैंक में नौकरी लगाने के नाम पति पत्नी की जोड़ी ने ठगा, झांसा देकर 20-21 लाख लेने वाले आरोपी पति पत्नी गिरफ्तार. पत्नि को नागपुर से गिरफ्तार भेजा जेल गया है. आरोपी जनरैल सिंह एवं वैशाली सिंह नागपुर थाना पांचपौली, जिला नागपुर, महाराष्ट्र के निवासी हैं. मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जयकिशन अग्रवाल निवासी ग्राम बाराद्वार को उसके ससुराल नागपुर में जान पहचान होने से आरोपी जनरैल सिंह एवं उसकी पत्नी वैशाली लोहिया के द्वारा विश्वास में लेकर बैंक में अच्छी नौकरी लगाने के नाम पर नगदी एवं बैंक से माध्यम से 20-21 लाख रुपए लेकर धोखा देने की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था. उक्त घटना के संबंध में आरोपीगण जनरैल सिंह एवं वैशाली लोहिया को नागपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
0
comment0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
Nov 05, 2025 04:23:37
0
comment0
Report
HSHEMANT SANCHETI
Nov 05, 2025 04:23:26
Narayanpur, Chhattisgarh:चार दशक तक नक्सलवाद की मार झेल चुका नारायणपुर जिले का अबुझमाड़ अब जब शांति और विकास की राह पर कदम रख रहा है, तभी भ्रष्टाचार का दीमक यहाँ के सपनों को खोखला करने लगा है। ग्राम पंचायत गारपा के आश्रित ग्राम मसपुर में प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत 30 आवासों का निर्माण जारी है। लेकिन इन आवासों की गुणवत्ता इतनी कमजोर है कि लोग अब सवाल पूछने लगे हैं — “क्या ऐसे बनेगा हमारा पक्का घर?” जनपद पंचायत के इंजिनियर ने CEO को इसकी जानकारी दीं बावजूद इसके निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी है, वही जिला पंचायत अध्यक्ष ने आवास निर्माण में गड़बड़ी को बख्शा नहीं जाएगा जो भी दोषी पाए जायेंगे उन पर होंगी कड़ी कार्रवाई. मसपुर में ठेकेदार का कहना है कि अधिकारी नारायणपुर से भेजे हैं; गड्ढा खोदने के बाद बिना बेस तैयार किए ही जोड़ाई कर दी गई. जहाँ एक मकान में 6 कॉलम होने चाहिए वहाँ मात्र 4 कॉलम खड़े हैं. दो लोगों के आवास को एक साथ जोड़ कर दीवार तक गायब कर दी गई है. ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है — क्या ये घर बरसात और समय की मार झेल पाएंगे? ग्रामीणों ने कहा भ्रष्टाचार गाँव में पैर पसार रहा है। गाँव चाहते हैं कि निर्माण कार्य की स्वतंत्र जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो। गांवों से बातचीत में इंजिनियर ने बताया कि बीम और कॉलम में केवल 8 एमएम की पतली छड़ का उपयोग हो रहा है, जबकि नियम के मुताबिक कम से कम 10-12 एमएम की छड़ जरूरी है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत कागजों में दब गई और निर्माण का घटिया खेल जारी है। जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने कहा कि अबुझमाड़ में चार दशकों बाद शांति लौटी है; भ्रष्टाचार की दीमक इसे खोखला नहीं करने देंगे; जो भी लापरवाह या दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी — किसी को बख्शा नहीं जाएगा। अबुझमाड़ का मामला सिर्फ एक गाँव का नहीं, बल्कि जन-मन योजना की साख से जुड़ा है। यदि मसपुर जैसे गाँवों में भी भ्रष्टाचार और लापरवाही हावी रहे, तो “सबका साथ, सबका विकास” सिर्फ नारा बनकर रह जाएगा.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top