Back
बागपत कलेक्ट्रेट परिसर: दिव्यांग युवक के आत्मदाह के प्रयास से मचा हड़कंप
KCKULDEEP CHAUHAN
Nov 19, 2025 08:37:30
Baghpat, Uttar Pradesh
बागपत कलेक्ट्रेट परिसर में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दिव्यांग युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक युवक अमित चौधरी, जो कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बंदपुर गांव का रहने वाला है, बीजेपी का झंडा लगी कार में कलेक्ट्रेट पहुंचा और अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश करने लगा। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत उसे रोककर बड़ी घटना होने से बचा लिया।
बताया जा रहा है कि अमित चौधरी नेशनल लेवल के शूटर भी हैं। वो जमीन के एक हिस्से पर कब्जे के विवाद को लेकर काफी समय से परेशान चल रहे थे। आरोप है कि उनके ही परिवार के लोगों ने जमीन पर कब्ज़ा कर लिया और उन्हें उनका हिस्सा नहीं दिया। इस मामले में उन्होंने पूर्व में डीएम बागपत से शिकायत की थी, लेकिन कार्यवाही न होने से वह हताश हो गए।
युवक का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने उन्हें न्याय नहीं दिलाया, जिसके चलते आज उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में यह गंभीर कदम उठाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए युवक को सुरक्षित रखा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAnkit Mittal
FollowDec 11, 2025 06:00:540
Report
0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowDec 11, 2025 06:00:450
Report
MTMD. TARIQ
FollowDec 11, 2025 06:00:230
Report
0
Report
1
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 11, 2025 05:46:570
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 11, 2025 05:46:310
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 11, 2025 05:45:280
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ATAlok Tripathi
FollowDec 11, 2025 05:35:040
Report
ATArun Tripathi
FollowDec 11, 2025 05:34:170
Report