Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Azamgarh276001

रोडवेज बस रोककर मारपीट-लूट, दो गिरफ्तार

VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 03, 2026 18:04:49
Azamgarh, Uttar Pradesh
स्थान - Azamgarh सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं बस चालक-परिचालक पर जानलेवा हमला व लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रयागराज से गोरखपुर जा रही गोरखपुर डिपो की रोडवेज बस को अज्ञात लोगों द्वारा रोक लिया गया। बस के आगे स्कूटी और बाइक खड़ी कर बस चालक तथा परिचालक को गाली गलौज देते हुए मारा पीटा और परिचालक से लगभग 10 हजार रूपये भी छीन लिया गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची और घटना की जांच में जुटी रही। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रयागराज से गोरखपुर जा रही गोरखपुर डिपो बस के चालक नित्यानंद शुक्ला निवासी बेल्थरा रोड बलिया तथा परिचालक दीपक निवासी जिला हरदोई के जो प्रयागराज से बस पर 14 श्रद्धालु यात्रियों को गोरखपुर ले जा रहे थे। पीड़ित परिचालक ने बताया कि भीरा बाजार में अज्ञात लोगों द्वारा रोकने का प्रयास किया। जब बस नहीं रुकी तो पीछा कर एक किलोमीटर दूर राजेपुर पसिका गांव निकट सड़क के किनारे बस को रोककर अज्ञात लोगों ने बस के कई शीशे तोड़ दिये तथा चालक से चाबी छीन लिया। इसके पश्चात चालक को बस से उतारकर मारपीट की गई, जब वादी बीच-बचाव हेतु नीचे उतरे तो उनके साथ भी मारपीट की गई तथा उनके बैग से लगभग 10 हजार रुपये एवं मार्ग पत्र संख्या 319xxxx छीन लिया गया। अभियुक्तों द्वारा लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया, जिससे अपनी जान बचाकर छिपना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में विनय कुमार सरोज निवासी ग्राम परसोली थाना बरदह आजमगढ़ और इंद्रसेन राजभर निवासी ग्राम रफीपुर थाना शाहगंज जिला जौनपुर को गिरफ्तार करके उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की राड बरामद किया गया। इस मामले में सीओ लालगंज ने बताया कि परिचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HSHEMANT SANCHETI
Feb 07, 2026 04:19:15
Narayanpur, Chhattisgarh:एंकर - नारायणपुर जिले में शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। नारायणपुर पुलिस एवं 41वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के अघोषित गढ़ माने जाने वाले कुतुल क्षेत्र के ग्राम फरसगांव में निर्मित विशालकाय नक्सली स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। यह कार्रवाई थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत की गई, जहाँ नक्सलियों द्वारा लंबे समय से एक प्रतीकात्मक स्मारक खड़ा किया गया था। सुरक्षा बलों ने इसे जेसीबी मशीन की सहायता से जमींदोज कर नक्सली प्रभाव को समाप्त करने की दिशा में अहम कदम उठाया। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की मंशानुरूप “नक्सल मुक्त, सशक्त बस्तर” के संकल्प को साकार करने के लिए नारायणपुर पुलिस द्वारा लगातार नक्सल विरोधी “माड़ बचाओ” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अबूझमाड़ क्षेत्र में नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा रहे हैं, साथ ही सड़क, पुल-पुलिया निर्माण और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंदरूनी गांवों तक पहुँचाने में सुरक्षा बल सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। “माड़ बचाओ” अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस बल एवं 41 BN आईटीबीपी की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन और नक्सल विरोधी अभियान के लिए कुतुल, फरसगांव एवं आसपास के क्षेत्रों में रवाना हुई थी, इसी दौरान इस नक्सली स्मारक की पहचान कर उसे ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई न केवल नक्सलियों के मनोबल को तोड़ने में सफल रही है, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों के बीच सुरक्षा, विश्वास और विकास की भावना को भी मजबूत करती है। यह स्पष्ट संकेत है कि अब बस्तर का भविष्य डर नहीं, विकास और शांति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 04:19:00
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के थाना सुरीर कोतवाली इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए बताया जाता है यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 88 के पास एक बस में सवार यात्री लघु शंका करने के लिए उतरे हुए थे इसी दौरान तेज गति से आ रहे तेज गति एक डी सी एम ने सड़क किनारे खड़े लोगों को बुरी तरह र दिया इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी वहीं दो अन्य घायल हो गए हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मोके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है यह बस दिल्ली से कानपुर देहात जा रही थी । इस बारे में मृतक के परिजनों का कहना है कि बस रुकी हुई थी कि टक्कर दी जिसमे 5 की मौत हो गयी ।इस बारे में जिलाधिकारी सीपी सिंह एवं एस एस पी श्लोक कुमार का कहना है कि थाना सुरीर कोतवाली इलाके के माइलस्टोन 88 पर एक बस में रुकी हुई थी कि बस में सवार यात्री शौच के लिए उतरे हुए थे कि एक डीसीएम गाड़ी ने टक्कर मार दी इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है वही एक गंभीर रूप से घायल हो जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिलाधिकारी व एस एस पी का कहना है कि यह बस दिल्ली से कानपुर देहात जा रही थी उनका कहना है कि घायल यात्री का समुचित उपचार किया जा रहा है वहीं मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । उनका कहना है कि हादसे में मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद भी दी जाएगी। बाइट सी पी सिंह जिला अधिकारी मथुरा बाइट श्लोक कुमार एस एस पी मथुरा
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Feb 07, 2026 04:18:16
Ranchi, Jharkhand:रांची रेलवे स्टेशन अब लंदन, जापान और जर्मनी जैसे आधुनिक स्टेशनों की तर्ज पर पूरी तरह एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है। रांची रेल मंडल प्रबंधक ने बताया कि करीब एक साल में यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा और उन्होंने कहा कि यह स्टेशन अपने आप में यूनिक होगा। स्टेशन के साउथ और नॉर्थ—दोनों साइड विशाल सर्कुलेटिंग एरिया विकसित किए जा रहे हैं, जहां करीब 14 हजार स्क्वायर मीटर क्षेत्र में हजारों गाड़ियों की पार्किंग संभव होगी, जिससे स्टेशन आने-जाने में होने वाली भीड़ और जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। नॉर्थ साइड को सीधे आरओबी से जोड़ा जाएगा, जिसका निर्माण जून-जुलाई तक पूरा हो जाएगा, जिससे गेट क्रॉसिंग की समस्या भी काफी हद तक कम होगी। नए स्टेशन में एयरपोर्ट की तरह अराइवल और डिपार्चर पूरी तरह से अलग-अलग होंगे, जिससे यात्रियों की आवाजाही आसान होगी। दिव्यांग यात्रियों के लिए लिफ्ट और रैंप की पूरी सुविधा होगी। स्टेशन का इंफ्रास्ट्रक्चर वर्ल्ड क्लास होगा, जो विकसित भारत की झलक देगा। नॉर्थ और साउथ को जोड़ने के लिए 36 मीटर चौड़ा विशाल कॉनकोर्स बनाया जाएगा, जिससे फुट ओवर ब्रिज की पुरानी दिक्कतें खत्म होंगी। इसके साथ ही खानपान, वेटिंग लाउंज, रिजर्व लाउंज और स्लीपिंग पॉड जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं भी यात्रियों को मिलेंगी। अधिकारियों का कहना है कि तैयार होने के बाद रांची रेलवे स्टेशन पूरी तरह एयरपोर्ट जैसा फील देगा।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 07, 2026 04:17:32
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की जान चली गई। अपनी पुत्री को इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलाकर घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। घटना साहेबपुर कमाल थाने क्षेत्र के रघुनाथपुर के पास की है। मृत महिला की पहचान रघुनाथपुर वार्ड नंबर 9 निवासी अजय यादव की पत्नी बीना देवी के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार की शाम बीना देवी अपनी पुत्री को इंटर का एग्जाम दिलाने बलिया गई थीं। परीक्षा दिलाकर लौटने के दौरान जब वह सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल अवस्था में परिजन उन्हें इलाज के लिए साहेबपुर कमाल पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान बीना देवी की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Feb 07, 2026 04:16:21
Jaipur, Rajasthan:Jaipur तकनीक, ई-चालान और निगरानी के बाद भी नहीं थमी सड़क मौतें राजस्थान में हादसे घटे, लेकिन मौतों का आंकड़ा डराने वाला राजस्थान सड़क हादसों में मौतों के मामले में देश में छठे स्थान पर राजस्थान में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार तकनीकी कदम उठाए जा रहे हैं। ई-चालान सिस्टम, हाईवे मॉनिटरिंग, स्पीड कैमरे और ट्रैफिक नियमों की सख्ती के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या पर लगाम नहीं लग पा रही है। वर्ष 2025 में जहां हादसों की संख्या में गिरावट दर्ज हुई, वहीं मौतों का आंकड़ा और बढ़ गया, जो प्रशासन के लिए बड़ी चेतावनी है।आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में प्रदेश में 1,018 सड़क दुर्घटनाएं कम हुईं, लेकिन इसके बावजूद 307 अधिक लोगों की मौत हो गई।यही वजह है कि राजस्थान सड़क हादसों में मौतों के मामले में देश में छठे स्थान पर पहुंच गया है। राजस्थान में वर्ष 2024 में कुल 24,838 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जिनमें 11,762 लोगों की मौत दर्ज की गई। वहीं वर्ष 2025 में दुर्घटनाएं घटकर 23,820 रह गईं, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़कर 12,069 हो गई।यानी साफ है कि हादसे कम हुए, पर टक्कर की गंभीरता और जान जाने का खतरा पहले से ज्यादा बढ़ गया। सामने आया है कि सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजह ओवरस्पीडिंग है।वर्ष 2025 में हुई कुल दुर्घटनाओं में से 15,647 हादसे सिर्फ तेज गति के कारण हुए, जिनमें करीब 7,600 लोगों की मौत हो गई।यानि कुल हादसों का लगभग 63 फीसदी हिस्सा तेज रफ्तार से जुड़ा है। विशेषज्ञों का मानना है कि हाई-स्पीड टक्कर में बचने की संभावना बेहद कम हो जाती है।ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।वर्ष 2025 में प्रदेशभर में 4.5 करोड़ से ज्यादा चालान काटे गए, जो पिछले वर्षों की तुलना में रिकॉर्ड है। इसके बावजूद सड़क मौतों में कमी नहीं आना, सख्त कानून के साथ व्यवहार में बदलाव की जरूरत को दर्शाता है। सड़क सुरक्षा की कमजोर कड़ी ट्रैफिक पुलिस में भारी स्टाफ कमी भी है।प्रदेश में ट्रैफिक पुलिस के 7,961 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 3,985 कार्मिक कार्यरत हैं, जबकि 4,035 पद खाली पड़े हैं। सबसे ज्यादा कमी कांस्टेबल स्तर पर है।जबकि ट्रैफिक पुलिस न केवल चालान करती है, बल्कि हादसों का डेटा जुटाकर उसका विश्लेषण कर सरकार को नीतिगत सुझाव भी देती है।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Feb 07, 2026 04:15:58
Hajipur, Bihar: खबर वैशाली के हाजीपुर से है जहां कल दोपहर हनुमान नगर बिहार एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार प्रिंस को पकड़ने गई थी. पुलिस को देख प्रिंस और प्रिंस के साथी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद बिहार एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने अपने बचाव में कुख्यात अपराधी प्रिंस पर फायरिंग किया और एनकाउंटर में प्रिंस को मार गिराया. वही प्रिंस के साथी को पुलिस ने खड़े कर दबोच लिया. प्रिंस की एनकाउंटर हाजीपुर से 40 किलोमीटर दूर हुसैन खुर्ड में रह रहे उनके परिवार वाले को दिया गया. जिसके बाद रात 1:30 बजे प्रिंस के पिता वहां के स्थानीय मुखिया और तमाम लोग हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे. इसके बाद प्रिंस का डेड बॉडी पुलिस ने उसके परिवार को सौंप दिया. जिसके बाद प्रिंस के पिता नरेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए प्रिंस की एनकाउंटर पर पुलिस को धन्यवाद दिया और कहा कि हम तो जब भी पुलिस से मिलते थे तो कहते थे कि प्रिंस का एनकाउंटर कर दीजिए. क्योंकि प्रिंस पढ़ाई की दुनिया छोड़ अपराध की दुनिया में अपना कदम रख चुका था. प्रिंस को घर से कुछ लेना देना नहीं था जब भी वह घर आता था तो हम लोग परेशान रहते थे. लेकिन पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया है इसलिए हम पुलिस को धन्यवाद देते है. प्रिंस कुख्यात अपराधी था या हम भी जानते है.
0
comment0
Report
DNDinesh Nagar
Feb 07, 2026 04:15:25
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर ज्वेलर्स दुकान का कर्मचारी निकला चोर, 48 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार — 1.39 किलो चांदी बरामद सीहोर के आष्टा के बुधवारा खरी खुंडी स्थित शिव शक्ति ज्वेलर्स में बड़ी चोरी का खुलासा हुआ है। दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी ने ही वारदात को अंजाम देते हुए दो दिन के भीतर करीब 1 किलो 390 ग्राम चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी तब सामने आई जब एक ग्राहक द्वारा ब्रेसलेट मांगने पर डिब्बा गायब मिला। दुकान मालिक राजेंद्र सिंह की शिकायत पर थाना आष्टा में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी गिरीश दुबे के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने तेजी से जांच करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी को दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी थी, इसलिए उसने पहले कैमरे बंद किए और फिर चोरी को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी सुमित राव (18 वर्ष), निवासी ग्राम मालीखेड़ी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सभी चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top