Back
ED ने पूर्व विधायक बलजीत यादव को गिरफ्तार किया; 3.72 करोड़ के खेल सामग्री घोटाले में
AMAsheesh Maheshwari
Feb 03, 2026 18:15:30
Noida, Uttar Pradesh
जयपुर- अल्वर: ED की जयपुर क्षेत्रीय इकाई ने बहरोड़ (अलवर) से पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत यादव को देर रात गिरफ्तार कर लिया है. ED ने उन्हें शाहजहांपुर टोल प्लाजा (दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास) से हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तारी दर्ज की. यह कार्रवाई विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (LAD funds) के दुरुपयोग से जुड़े क्रिकेट और बैडमिंटन किट घोटाले में हुई है, जिसमें सरकारी स्कूलों को घटिया खेल सामग्री आपूर्ति का आरोप है. घोटाले का मामला 2021 में अलवर जिले के 32 सरकारी स्कूलों में क्रिकेट बैट, बैडमिंटन किट और अन्य खेल सामग्री खरीदने का प्रावधान था. सामान बाजार मूल्य से ढाई-तीन गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा गया और घटिया क्वालिटी की सप्लाई की गई. कुल 3.72 करोड़ रुपये की हेराफेरी का अनुमान है. आपूर्ति पूर्व विधायक के सहयोगियों और रिश्तेदारों की फर्मों से हुई है, जिनमें बालाजी कंप्लीट सॉल्यूशन्स प्रा. लि., सूर्या इंटरप्रेज़ेज (संचालक: सीताराम गुर्जर), राजपूत स्पोर्ट्स इंटरप्राइजेज (संचालक: राजमोहन सिंह), शर्मा स्पोर्ट्स इंटरप्राइजेज (संचालक: नवीन शर्मा) शामिल हैं. शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारी और अधिकारी भी आरोपी बनाए गए हैं. मामला पहले एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) में दर्ज हुआ था, जिसके आधार पर PMLA के तहत ED जांच कर रही है. जनवरी 2025 में ED ने बलजीत यादव और उनके सहयोगियों के 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी: जयपुर में 8, दौसा और अलवर में एक-एक ठिकाने. छापेमारी में 31 लाख रुपये नकद, लाखों की ज्वेलरी, आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त हुए. बलजीत यादव 2018-2023 तक बहरोड़ से निर्दलीय विधायक रहे और भ्रष्टाचार विरोधी छवि के लिए चर्चित थे. वे काले कपड़ों में प्रदर्शन करते थे और भ्रष्टाचार की सूचना देने वालों को इनाम देने की घोषणा कर चुके थे.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowFeb 19, 2026 06:30:280
Report
AAafssar alaam
FollowFeb 19, 2026 06:30:140
Report
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन
➡पेट्रोल पम्प में जा घुसी तेज रफ्तार कार
➡मौके पर मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
➡हादसे का वीडियो CCTV कैमरे में हुआ कैद
➡कोंच के नारायण फिलिंग स्टेशन का मामला
0
Report
0
Report
0
Report
MSManish Singh
FollowFeb 19, 2026 06:17:520
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 19, 2026 06:17:090
Report
0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 19, 2026 06:16:520
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 19, 2026 06:16:350
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 19, 2026 06:16:160
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 19, 2026 06:15:550
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 19, 2026 06:15:160
Report
0
Report
0
Report