Back
ED ने MLA LAD fund घोटाले में पूर्व विधायक बलजीत यादव को गिरफ्तार किया
ACAshish Chauhan
Feb 03, 2026 18:16:39
Jaipur, Rajasthan
जयपुर- प्रवर्तन निदेशालय (ED) बहरोड़ से पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत यादव को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। ED ने उन्हें शाहजहांपुर टोल प्लाजा (दिल्ली-जयपुर हाईवे पर NHAI ऑफिस के पास) से हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तारी दर्ज की। यह कार्रवाई MLA LAD funds के दुरुपयोग से जुड़े क्रिकेट और बैडमिंटन किट घोटाले में हुई है, जिसमें सरकारी स्कूलों को घटिया खेल सामग्री आपूर्ति का आरोप है। घोटाले का पूरा मामला - वर्ष 2021 में बलजीत यादव विधायक रहते हुए अलवर जिले के 32 सरकारी स्कूलों में क्रिकेट बैट, बैडमिंटन किट और अन्य खेल सामग्री खरीदने का प्रावधान किया गया था। आरोप है कि सामान बाजार मूल्य से ढाई-तीन गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा गया और घटिया क्वालिटी का सप्लाई किया गया। कुल 3.72 करोड़ रुपये की हेराफेरी का अनुमान है। आपूर्ति पूर्व विधायक के सहयोगियों और रिश्तेदारों की फर्मों से हुई, जिनमें शामिल हैं: बालाजी कम्पलीट सोल्यूशन्स प्रा. लि. (संचालक: महेंद्र सिंह), सूर्या इंटरप्राइजेज (संचालक: सीताराम गुर्जर), राजपूत स्पोर्ट्स इंटरप्राइजेज (संचालक: राजमोहन सिंह), शर्मा स्पोर्ट्स इंटरप्राइजेज (संचालक: नवीन शर्मा) । शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारी और अधिकारी भी आरोपी बनाए गए हैं। ED और ACB की कार्रवाई - मामला पहले एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में दर्ज हुआ था, जिसके आधार पर PMLA (मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम) के तहत ED जांच कर रही है। पिछले वर्ष जनवरी 2025 में ED ने बलजीत यादव और उनके सहयोगियों के 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी: जयपुर में 8, दौसा और अलवर में एक-एक ठिकाने। छापेमारी में 31 लाख रुपये नकद, लाखों की ज्वेलरी, आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए थे। बलजीत यादव 2018-2023 तक बहरोड़ से निर्दलीय विधायक रहे और भ्रष्टाचार विरोधी छवि के लिए चर्चित थे। वे काले कपड़ों में राज्य भर में प्रदर्शन करते थे। भ्रष्टाचार की जानकारी देने वालों को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। सनराइज से सनसेट तक सेंट्रल पार्क में दौड़ लगाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाते थे। note-file shots
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 03, 2026 19:00:390
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 03, 2026 18:45:500
Report
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 03, 2026 18:34:160
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 03, 2026 18:34:020
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 03, 2026 18:33:340
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 03, 2026 18:33:190
Report
PSPrashant Shukla
FollowFeb 03, 2026 18:31:080
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 18:30:330
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 03, 2026 18:16:110
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 03, 2026 18:15:300
Report