Back
निरहुआ ने आजमगढ़ रिंग रोड मामले पर सपा दावों को खारिज किया
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 02, 2026 18:01:33
Azamgarh, Uttar Pradesh
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh जिले में स्वीकृत हुई रिंग रोड पर सपा के दावे का पूर्व सांसद निरहुआ ने दिया जवाब, रेलमंत्री के साथ भी एक फोटो खिंचवा लें सपा, निष्पक्ष चुनाव हो इसलिए चल रहा SIR। आजमगढ़ जिले में पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद व भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जिले के भंवरनाथ स्थित भोलेनाथ मंदिर में अपने जन्मदिन पर माथा टेका। बाबा भंवरनाथ से आशीर्वाद मांगते हुए पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा जनता की सेवा कर सकूं ऐसा आशीर्वाद भगवान हमें दें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया। आजमगढ़ जिले में 15 किलोमीटर लंबाई की सड़क दक्षिण पूर्व बाईपास के निर्माण के लिए 1279.13 करोड़ की केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा स्वीकृति दिए जाने के मामले में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की टीम द्वारा सपा सांसद को श्रेय देने के सवाल पर पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि 2022 से 2024 तक जब मैं आजमगढ़ का सांसद था। उसी समय इस सड़क की मांग की गई थी और डीपीआर भी बनवा दिया गया। भाजपा ने आजमगढ़ में विश्वविद्यालय, संगीत महाविद्यालय देने का काम किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। यही कारण है कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भी आजमगढ़ में कमल खिलेगा। पूर्व सांसद ने कहा कि सड़क निर्माण की क्रेडिट लेने का काम धर्मेंद्र यादव स्वयं नहीं करेंगे, क्योंकि वह पढ़े लिखे हैं। यह उनके लोग इसका श्रेय लेना चाहते हैं। भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ने तंज कसते हुए कहा कि समर्थकों को चाहिए कि वे एक फोटो रेल मंत्री के साथ भी खिंचवा ले क्योंकि आने वाले समय में रेल मंत्री भी जिले को बड़ी सौगात देने वाले हैं। जल्दी नितिन गडकरी को आजमगढ़ लाने वाला हूं, वह खुद ही बता देंगे की सड़क को किसने पास कराया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 02, 2026 19:01:350
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 02, 2026 19:01:120
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 02, 2026 19:00:570
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 02, 2026 19:00:360
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 02, 2026 18:48:070
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 02, 2026 18:47:490
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 02, 2026 18:47:07Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना होने के लिए कोलकाता पुलिस की टीम कोलकाता एयरपोर्ट पहुंची . टीम में महिला पुलिस कर्मी भी शामिल , कुल २२ पुलिस कर्मी दिल्ली के लिए रवाना हो रही है .
0
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 02, 2026 18:46:560
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 02, 2026 18:46:180
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 02, 2026 18:46:010
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 02, 2026 18:45:310
Report
इसके साथ ही वनांचल क्षेत्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने हेतु 2 बाइक एम्बुलेंस का शुभ
0
Report
0
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 02, 2026 18:31:180
Report