Back
जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा मौत: एसआईटी, एफएसएल से खुलेंगे राज!
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 02, 2026 19:00:36
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत के छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। जोधपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन कर जांच तेज कर दी है। टीम लगातार परिजनों, सेवकों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है, पुलिस विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा लेकिन सवाल अब भी जस के तस बने हुए हैं। नया रहस्य उजागर हो रहा है जब पिता ने बार बार कहा था कि इंजेक्शन लगाते ही तबीयत बिगड गई और मौत हो गई। साध्वी प्रेम बाईसा को अंतिम बार इंजेक्शन लगाने वाले कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित ने जी मीडिया से खास बातचीत की है। देवी सिंह ने कई अहम बातें सामने रखीं हैं। देवी सिंह का कहना है कि उन्हें शाम करीब 5 बजे फोन आया था कि साध्वी प्रेम बाईसा की तबीयत खराब है। मैं उनके पूर्व में चल रहे इलाज के तहत ही वहां गया था और दो इंजेक्शन मिलाकर लगाए थे। यह कोई नया इलाज नहीं था। कंपाउंडर ने उस दावे को सिरे से खारिज किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि इंजेक्शन लगते ही कुछ सेकेंड या मिनटों में मौत हो गई। अगर ऐसा होता तो मुझे तुरंत फोन आता। करीब 25 मिनट बाद फोन आया कि तबीयत बिगड़ रही है। तब मैंने साफ कहा कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया जाए। साध्वी की मौत के मामले में अब भी कई सवाल इंजेक्शन के बाद अचानक तबीयत क्यों बिगड़ी? क्या इंजेक्शन की मात्रा या मिश्रण में कोई चूक थी? पोस्टमार्टम में “कॉज ऑफ डेथ” स्पष्ट क्यों नहीं? विसरा रिपोर्ट में क्या सामने आएगा? साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित किया गया विसरा सोमवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विसरा रिपोर्ट इसी सप्ताह मिलने की उम्मीद है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। यदि जांच में जहर की पुष्टि होती है तो पुलिस इसे हत्या मानते हुए गहन आपराधिक जांच शुरू करेगी। ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लगे इससे पहले एफएसएल की टीम ने 29 जनवरी को साध्वी प्रेम बाईसा के आश्रम का मौका मुआयना किया था। इसके बाद एक फरवरी को टीम ने दोबारा आश्रम पहुंचकर जांच की, लेकिन अब तक कोई ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लगे हैं। जानकारों का कहना है कि घटनास्थल से संभावित सबूत पहले ही नष्ट कर दिए गए हैं, जिससे जांच एजेंसियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस जांच इस समय दो बिंदुओं पर केंद्रित है, इंजेक्शन का रिएक्शन या भोजन में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट। एफएसएल की रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस, एसआईटी और एफएसएल की पूरी नजर विसरा जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है। मेडिकल बोर्ड से करवाए गए पोस्टमार्टम की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में ऑपिनियन रिजर्व रखा गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) छवि शर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऑपिनियन रिज़र्व रखा गया है। प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि साध्वी की मौत सभी के लिए दुखद है लेकिन कोई पक्ष यदि सीबीआई जॉच की मांग करता है तो सरकार हर पहलू पर कानूनी, तथ्यात्मक होने पर सीबीआई जॉच के बारे में सोचेगी। फिलहाल, SIT की जांच, FSL रिपोर्ट और केमिकल एनालिसिस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का रहस्य हर दिन और गहराता जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 17:00:510
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 15, 2026 17:00:130
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 15, 2026 16:48:520
Report
RRRikeshwar Rana
FollowFeb 15, 2026 16:48:310
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 15, 2026 16:48:180
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 15, 2026 16:48:050
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 15, 2026 16:47:410
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 15, 2026 16:46:590
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 15, 2026 16:46:470
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 15, 2026 16:46:140
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 15, 2026 16:45:550
Report