Back
हरियाणा कैबिनेट ने आवासीय प्लॉटों में नर्सिंग होम नीति मंजूर कर MSME फीस में संशोधन
VRVIJAY RANA
Feb 02, 2026 18:48:07
Chandigarh, Chandigarh
चंडीगढ़ ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक
करीब 2 घंटे से भी ज्यादा चली बैठक में कई अहम फैसले लिए गए
कैबिनेट के फैसले
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा
हरियाणा में रिहायशी प्लॉट में नर्सिंग होम के लिए पॉलिसी को मंजूरी दी
मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में लाइसेंसी रिहायशी प्लॉट वाली कॉलोनियों में नर्सिंग होम स्थापित करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी को मंजूरी प्रदान की
इस पॉलिसी का उद्देश्य रिहायशी इलाकों में मौजूदा हेल्थ केयर की कमियों को दूर करना और यह सुनिश्चित करना है कि निवासियों को उनके घर-द्वार के आस-पास ज़रूरी मेडिकल सेवाएं उपलब्ध हो सके
इसके अलावा मंत्रिमण्डल ने स्क्रूटनी फीस, लाइसेंस फीस और इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज में बदलाव को दी मंज़ूरी
हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास एवं विनियमन नियम, 1976 तथा हरियाणा अनुसूचित सड़कें तथा नियंत्रित क्षेत्र अनियमित विकास प्रतिबंध नियम, 1965 के तहत निर्धारित विभिन्न वैधानिक फीस और शुल्कों में संशोधन के लिए नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के एक प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई
हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन रूल्स 2016 में संशोधन को कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
अब संयुक्त निदेशक/उप निदेशक, जिला एमएसएमई केंद्र को जिला स्तरीय क्लीयरेंस समिति (डीएलसीसी) के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है
हरियाणा कैबिनेट ने मौजूदा एमएसएमईज़ और अनधिकृत औद्योगिक क्लस्टर्स को लाभ पहुंचाने हेतु एचईईपी-2020 में संशोधनों को दी मंजूरी
हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति (एचईईपी)-2020 तथा इससे संबंधित 16 प्रोत्साहन योजनाओं में महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई
यह निर्णय राज्य में कार्यरत मौजूदा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमईज) को सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है
कैबिनेट ने हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारी (भर्ती और सेवा शर्तें) अधिनियम, 2018 में संशोधनों को मंजूरी दी
ग्रुप डी भर्ती 100% CET अंकों पर आधारित होगी
हाल के न्यायिक फैसलों के अनुसार हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारी (भर्ती और सेवा शर्तें) अधिनियम, 2018 की दूसरी अनुसूची में संशोधनों को मंजूरी दी गई है
ग्रुप डी कर्मचारियों के चयन में सामाजिक-आर्थिक मानदंडों के लिए 5 प्रतिशत वेटेज का पहले का प्रावधान माननीय सुप्रीम कोर्ट के साथ-साथ माननीय पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने संबंधित मामलों में रद्द कर दिया था
इन फैसलों को देखते हुए और कानूनी निरंतरता सुनिश्चित करने और भविष्य में मुकदमों से बचने के लिए अधिनियम की दूसरी अनुसूची में संशोधन करना आवश्यक हो गया था
इसी के चलते कैबिनेट ने अधिनियम की धारा 26 के तहत मौजूदा दूसरी अनुसूची को बदलने की मंजूरी दी
इसके अलावा हरियाणा कैबिनेट की बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई, जिसमें प्रांतीय सरकार की जमीन को नगर परिषद पलवल को "पार्किंग स्थल और नगर परिषद पलवल के ऑफिसर-कम-कमर्शियल कॉम्प्लेक्स" के निर्माण के लिए वर्तमान कलेक्टर रेट की दरों पर ट्रांसफर किया जाएगा
प्रस्ताव के अनुसार, वर्ष 2024-25 का कलेक्टर रेट 11.550 रुपये प्रति वर्ग गज था। इस तरह, एसडीएम आवास के पास स्थित 9944 वर्ग गज जमीन की कीमत राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 19 जनवरी, 2021 को जारी पॉलिसी के अनुसार 11,48,53,200 रुपये होगी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
दुधकैयां गांव में शिव मंदिर विवाद पर हिंसा, आगजनी और पथराव समुदायों में झड़प, CM साय बोले- दोषियों प
0
Report
रायगढ़ में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार किराए के मकान से बाहर लाई महिलाओं का धंधा
0
Report
0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 02, 2026 19:01:350
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 02, 2026 19:01:120
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 02, 2026 19:00:570
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 02, 2026 19:00:360
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 02, 2026 18:47:490
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 02, 2026 18:47:07Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना होने के लिए कोलकाता पुलिस की टीम कोलकाता एयरपोर्ट पहुंची . टीम में महिला पुलिस कर्मी भी शामिल , कुल २२ पुलिस कर्मी दिल्ली के लिए रवाना हो रही है .
0
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 02, 2026 18:46:560
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 02, 2026 18:46:180
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 02, 2026 18:46:010
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 02, 2026 18:45:310
Report