Back
आजमगढ़ में सपा विधायक पूजा सरोज पर 15 हजार रुपये लाइट घोटाला का वायरल
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 07, 2026 12:34:26
Azamgarh, Uttar Pradesh
स्थान - Azamgarh
सपा विधायक पर 15000 रुपये लेकर हाईमास्क लाइट देने के आरोप, सड़कों की जगह खेत में लगी लाइट, वीडियो वायरल, विधायक ने कहा मेरे संज्ञान में नहीं है मामला।
जनपद आजमगढ़ के मेंहनगर विधानसभा से सपा विधायक पूजा सरोज पर 15 हजार रुपये लेकर हाईमास्क लाइट देने के मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राजेश रोमियो यादव नाम का सपा कार्यकर्ता ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर गंभीर आरोप लगाने के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। आरोप लगाने का 2 मिनट 16 सेकंड का वीडियो भी बना जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि किस तरह से राजेश रोमियो यादव ने मेंहनगर विधानसभा के मौलानीपुर की लाइट को कटकर खेत में व पार्लर के सामने लगाए जाने की बात कह रहा है। सपा कार्यकर्ता ने 15000 रुपये में लाइट बेची जाने का आरोप विधायक पूजा सरोज पर लगा रहा है। इसके साथ ही वीडियो में यह भी कहता सुनाई पड़ रहा है कि ऐसे विधायक हम लोगों को नहीं चाहिए। इससे पूर्व सपा के एक और विधायक बृजलाल सोनकर थे जो 15000 रुपये लेकर मशीन बेचते थे। सपा कार्यकर्ता का कहना है कि ऐसे लोगों का टिकट काट देना चाहिए। हम जिले के बड़े नेताओं से भी इस मामले में अपील करेंगे कि वह पूजा सरोज की पैरवी ना करें। जिससे इस बार के चुनाव में उन्हें टिकट न मिले। कार्यकर्ता रोमियो यादव कहता है कि जो लाइट मेरे नाम से आई थी उसे गोलू यादव ने अपने निजी स्थान पर पैसे देकर लगवा लिया। जहां पर लाइट का कोई उपयोग नहीं है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा ही सपा विधायक पर इस तरह के आरोप लगाने के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बारे में सपा विधायक पूजा सरोज ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, आप लोग पब्लिक से पूछे तो बेहतर होगा। सपा विधायक ने बताया कि जो पैसा दिया है, उसको सामने बुलाया जाए जिसने लिया है। मैं जानना चाहती हूं किसने दिया और किसने लिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 07, 2026 13:49:550
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 07, 2026 13:49:440
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 07, 2026 13:49:340
Report
0
Report
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 07, 2026 13:48:580
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 07, 2026 13:48:410
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 07, 2026 13:48:17Greater Noida, Uttar Pradesh:ऑनलाइन क्लास को लेकर पैरंट्स ने अपना रिएक्शन दिया। महिला आयोग की तरफ से जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है और ऑनलाइन क्लास बंद करने के लिए कहा गया है। इसको लेकर पैरंट्स ने अपना रिएक्शन दिया।
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 07, 2026 13:48:040
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 13:47:310
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 07, 2026 13:47:160
Report
ABATISH BHOIR
FollowFeb 07, 2026 13:47:020
Report
SBSACHIN BIDLAAN
FollowFeb 07, 2026 13:46:320
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 13:46:190
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 13:45:500
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 07, 2026 13:45:250
Report