206251
बेला थाना क्षेत्र के पुरवा दूजे गांव में युवक का मिला शव
Bela, Uttar Pradesh:औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवादूजे के पास एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पहुंचे बिधूना सीओ अशोक कुमार ने दी जानकारी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बस की टक्कर से नाबालिग की मौत, साथी घायल, गांव में शोक
Fazilka, Punjab:स्थानीय हनुमानगढ़ रोड़ पर सांय करीब 8 बजे बस की टक्कर से बाईक सवार करीब 15 वर्षीय नाबालाग की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना का पता चलते ही 108 एम्बूलेंस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और थाना नं. 2 की पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जांच की जा रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव भागसर निवासी करीब 15 वर्षीय धानू श्री बाला जी धाम के नजदीक बाला जी रिपेयर सेंटर पर काम करता था। जबकि उसका साथी करीब 21 वर्षीय करण नहर के पास ही मार्बल फैक्ट्री में काम करता था। यह दोनों हर रोज सुबह बाईक पर गांव से आते और सांय के समय एक साथ ही वापिस गांव चले जाते। रोज की भांति धानू और करण बाईक पर सवार होकर गांव जा रहे थे। करण बाईक चला रहा था जबकि धानू पीछे बैठा था। जब यह दोनों लोग बीएसएफ के सामने पहुंचे तो किसी वाहन को ओवर टेक करते समय सामने से आ रही बस से इनकी टक्कर हो गई। जिसमें धानू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करण घायल हो गया। इधर यह दुखद समाचार मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पता चला है कि दो भाईयों ेमें छोटा था जबकि उसकी तीन बहनें है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जबकि बस चालक मौके से फरार है ।0
0
Report
फाजिल्का में कांग्रेस-BLA-2 बैठक: वोटिंग पर सख्त निगरानी, चुनावी बयार तेज
Fazilka, Punjab:फाजिल्का में आज कांग्रेस पार्टी की ओर से BLA-2 की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 से 80 बूथ तक के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान फिरोजपुर लोकसभा हलके से कांग्रेस सांसद शेर सिंह घुबाया और फाजिल्का के पूर्व विधायक दविंदर सिंह घुबाया विशेष रूप से पहुंचे। बैठक के दौरान SIR के तहत वोटों की जांच और कटौती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। पूर्व विधायक दविंदर सिंह घुबाया ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लामबंद किया जा रहा है, ताकि किसी भी योग्य मतदाता की वोट गलती से न कटे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एक-एक वोट पर नजर रख रहे हैं और किसी भी तरह की शंका होने पर तुरंत पार्टी से संपर्क करने के लिए कहा गया है। दविंदर सिंह घुबाया ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में गुंडागर्दी, लूटपाट और भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। नशे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में नशे पर कार्रवाई की गई थी, जबकि मौजूदा समय में नशे के कारण युवाओं की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। कांग्रेस के शहरी प्रधान बदले जाने के सवाल पर दविंदर घुबाया ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में कांग्रेस टीम ने काम किया और पार्टी के वोट ग्राफ में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि बदलाव क्यों किया गया, इसका जवाब जिला अध्यक्ष ही दे सकते हैं। वहीं सांसद शेर सिंह घुबाया ने कहा कि पंजाब के लोगों की आवाज है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने। उन्होंने दावा किया कि लोग चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं और यह संदेश कांग्रेस हाईकमान तक पहुंचाया जा चुका है। सीटों के बंटवारे को लेकर शेर सिंह घुबाया ने कहा कि इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगी। उन्होंने मंच से नेताओं द्वारा सीटों को लेकर किए जा रहे दावों पर भी निशाना साधा। साथ ही SIR के तहत वोट बनने के दौरान किसी भी तरह का शक होने पर तुरंत कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क करने की अपील की।0
0
Report
दिल्ली मास्टर प्लान: किसानों को जमीन, मुआवजे और ग्रीन कवर पर साफ सवाल
New Delhi, Delhi:दिल्ली मास्टर प्लान को लेकर कल होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली देहात और किसानों से जुड़े कई बड़े सवाल उठने वाले हैं। लैंड पूलिंग, LDA और HDC पॉलिसी से लेकर किसानों के मुआवजे, सर्किल रेट, अस्पतालों की कमी और ग्रीन कवर तक... सवाल सीधा है कि मास्टर प्लान कागजों से निकलकर जमीन पर कब उतरेगा? दिल्ली के मास्टर प्लान को लेकर राजधानी के ग्रामीण इलाकों में दिल्ली देहात विकास मंच DDA मास्टर प्लान कमेटी के चेयरमैन भूपेंद्र बजाड़ ने की उम्मीदों के साथ-साथ DDA मास्टर प्लान सवाल भी खड़े किए हैं। 25 प्रतिशत ग्रीन कवर का प्रावधान रहेगा या नहीं? अस्पताल और स्वास्थ्य सुविधाएं कैसे बढ़ेंगी? किसानों को उनकी जमीन का उचित और न्यायसंगत मुआवजा कब मिलेगा?इनके अंतिम नियम कब जारी होंगे और जमीन पर काम शुरू करने की समयसीमा क्या होगी? दिल्ली देहात के किसानों की लड़ाई लड़ रहे भूपेंद्र बजाड़ का कहना है कि पिछले करीब 18 वर्षों से दिल्ली में योजनाबद्ध तरीके से बड़े स्तर पर आवासीय और व्यावसायिक विकास का इंतजार है। पहले भी कई नीतियां बनीं, लेकिन नियमों और क्रियान्वयन में देरी के कारण उनका असर जमीन पर दिखाई नहीं दिया।ऐसे में इस बार सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती है—नीति की घोषणा नहीं, बल्कि उसका वास्तविक क्रियान्वयन। मास्टर प्लान से जुड़ा एक अहम सवाल पर्यावरण को लेकर भी है। GDA के पुराने प्रावधान में 25 प्रतिशत स्थानीय प्रजातियों के पेड़ लगाने की बात थी। अब GDA का नाम बदलकर LDA किए जाने के बाद सवाल है कि क्या यह 25 प्रतिशत हरित क्षेत्र का प्रावधान बरकारार रखा गया है?दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ग्रीन कवर बढ़ाना कितना जरूरी है, यह किसी से छिपा नहीं है। वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी बड़ा सवाल है। WHO और मास्टर प्लान के मानकों के मुताबिक प्रति एक हजार आबादी पर पांच अस्पताल बेड की जरूरत बताई जाती है। वहीं दिल्ली में उपलब्ध बेड की संख्या इससे काफी कम होने का दावा किया जाता है।ऐसे में नए मास्टर प्लान में नए अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र और अतिरिक्त अस्पताल बेड बढ़ाने के लिए क्या विशेष प्रावधान किए गए हैं, सरकार को इसका भी जवाब देना होगा। सबसे बड़ा मुद्दा किसानों की जमीन और मुआवजे का है। सात गांवों के किसानों को NH-5 और अन्य प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़े नोटिस दिए जाने की बात सामने आई है।किसानों की सबसे बड़ी चिंता सर्किल रेट को लेकर है। उनका कहना है कि कृषि भूमि के सर्किल रेट में लंबे समय से बढ़ोतरी नहीं हुई है और मौजूदा दरों पर मुआवजा मिलने से उन्हें नुकसान हो सकता है।एक साल पहले नए सर्किल रेट को लेकर आपत्तियां और सुझाव भी मांगे गए थे। अब सवाल है कि नई दरें कब लागू होंगी और affected किसानों को मौजूदा बाजार मूल्य के अनुरूप उचित मुआवजा कैसे मिलेगा? कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री, उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के सामने दिल्ली देहात की तरफ से सवाल बिल्कुल साफ हैं।अब देखना होगा कि सरकार इन सवालों का क्या जवाब देती है और दिल्ली मास्टर प्लान का सपना कब जमीन पर हकीकत बनता है।0
0
Report
Advertisement
नाशिक: कॉलेज परिसर में टवाळखोरों पर पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया
Nashik, Maharashtra:अंबड पोलिसांचा कॉलेज परिसरातील टवाळखोरांना दणका सकाळी विद्यार्थिनींची अमित ठाकरे यांच्याकडे तक्रार, त्यानंतर पोलिसांची ॲक्शन अमित ठाकरे यांनी नाशिक मधील अनेक कॉलेज यांना काल दिल्या होत्या भेटी KSKW कॉलेज परिसरात विनाकारण गर्दी करणाऱ्यांवर कारवाई मुलींची छेड काढणाऱ्या आणि टवाळकी करणाऱ्यांवर पोलिसांचा वॉच सिडकोतील महाविद्यालय परिसरात पोलिसांची धडक कारवाई0
0
Report
फरीदाबाद के गोल्डन स्पा पर पुलिस ने छापा, 1 युवक समेत 5 युवतियाँ हिरासत में
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर मसाज सेंटर पर छापा। कार्रवाई के दौरान अनैतिक कार्य में संलिप्त एक युवक और 5 युवतियों को हिरासत में लिया गया; आगामी कार्रवाई जारी है। दरअसल फरीदाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित एडिगो मॉल में पिछले काफी लंबे समय से चल रहे द गोल्डन स्पा में छापा मारा, इस दौरान पुलिस को मौके पर अनैतिक कार्य में संलिप्त एक युवक और पांच युवतियाँ मिलीं, जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में कई थानों के प्रभारी और महिला पुलिस शामिल रहीं।0
0
Report
Muzaffarpur में LJP (RA) विधायक के घर छापेमारी, जमीन विवाद में केस
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में LJP (RA) विधायक के घर छापेमारी। सितामढ़ी के बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू के घर छापेमारी। विधायक के भाई पर जमीन मामले में शिकायत दर्ज। विधायक के भाई सोनू सिंह पर जमीन को लेकर दबंगई का आरोप। मामले में सर्च वारंट लेकर पहुंची Muzaffarpur पुलिस। Muzaffarpur के Saraswati Nagar स्थित आवास पर चल रही छापेमारी। जमीन विवाद में बॉउंड्री तोड़ने के विवाद के बाद कार्रवाई। मामले में विधायक के भाई समेत 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज।0
0
Report
Advertisement
बिहार में अगले 72 घंटों के लिए बारिश, तेज हवा और बिजली का अलर्ट जारी
Patna, Bihar:बिहार का मौसम अगले कुछ दिनों में बदलता रहेगा, कुछ जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, जबकि कई जगहों पर भारी बारिश से राहत मिली है, मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए 25 जिलों में बारिश, तेज हवा और बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है इस दौरान हवाएँ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में मौसम को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, 24 अगस्त को 11 जिलों में ऑरेंज और 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं 25 और 26 अगस्त को भी उत्तर बिहार, उत्तर-पूर्वी बिहार और सीमांचल के कई हिस्सों में बारिश और बिजली की संभावना बनी रहेगी। पटना की बात करें तो यहाँ अब भी उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, दिन में तेज धूप और बीच-बीच में बादल छाने के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं होने से गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है, कल देर रात हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन आज भी मौसम में बड़े बदलाव की संभावना कम है, पिछले 24 घंटों में कैमूर में राज्य का सर्वाधिक 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।0
0
Report
फरीदाबाद के उद्योगपतियों को IAS यशपाल यादव का सकारात्मक संदेश मिला
Noida, Uttar Pradesh:जब फरीदाबाद के उद्योगपतियों को गदगद कर गए IAS यशपाल यादव फरीदाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FCCI) के कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ IAS अधिकारी यशपाल यादव ने अपने संबोधन से शहर के उद्योगपतियों का दिल जीत लिया। उद्योग जगत से जुड़े लोगों के साथ संवाद करते हुए उन्होंने फरीदाबाद के औद्योगिक विकास, कारोबार को बढ़ावा देने और उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक सोच रखी। कार्यक्रम के दौरान यशपाल यादव ने उद्योगपतियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा प्रशासन और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। उनके सहज संवाद और सकारात्मक रवैये से कार्यक्रम में मौजूद उद्योगपति काफी उत्साहित नजर आए। FCCI के मंच से यशपाल यादव का संबोधन उद्योग जगत के लिए उम्मीद और भरोसे का संदेश देता नजर आया। यही वजह रही कि कार्यक्रम में मौजूद उद्योगपति उनके विचारों से गदगद नजर आए और उनके प्रयासों की सराहना की।0
0
Report
Washim में SVR के तहत लाखों मतदाता अभी नहीं मिले; सूची में बदलाव संभव
Washim, Maharashtra:वाशीम: अँकर:वाशिम जिल्ह्यात निवडणूक आयोगाच्या विशेष संक्षिप्त पुनरिरीक्षण अर्थात एसआयआर मोहिमेत १० लाख १९ हजार ५१९ मतदारांपैकी ८ लाख ८५ हजार २८७ मतदार निष्पन्न झाले आहेत, तर १ लाख ३४ हजार २३२ मतदारांची गणनापत्रे प्राप्त झालेली नाहीत.त्यामुळे हे मतदार सध्या संभाव्य वगळण्याच्या श्रेणीत आहेत.मात्र, दावे-हरकती आणि पडताळणी पूर्ण झाल्यानंतरच अंतिम निर्णय घेतला जाणार आहे. मतदारसंघनिहाय रिसोडमध्ये ३० हजार ३४७, वाशिममध्ये ६२ हजार ३४ और कारंजात ४१ हजार ८५१ मतदारांचा थांगपत्ता लागलेला नाही.त्यामुळे अंतिम मतदारयादीत मोठा बदल होण्याची शक्यता असून,या प्रक्रियेकडे राजकीय पक्षांचे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर के करोड़ों के छात्रावास में हैंडओवर विवाद, उद्घाटन अभी अटका, जांच की मांग
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के करोड़ो की लागत से बने छात्रावास भवन में हैंडओवर का विवाद सामने आया है जिसके कारण सरकारी छात्रावास का लाभ दूरदराज से आकर कालेज में पढ़ाई करने वाले छात्रों को नही मिल पा रहा है , वही अब कालेज प्रबंधन और निर्माण एजेंसी एक दूसरे पर दोष मढ़ने में जुटे हुए है । पूरा मामला बलरामपुर जिला मुख्यालय में संचालित पीजी कालेज में पढ़ाई करने वाले गर्ल्स और बॉयज के लिए बनाए गये 100 सीटर छात्रावास का है ,जिसके निर्माण के लिए करीब तीन साल पहले मंजूरी मिली थी ,,girl्स हॉस्टल के लिए 2 करोड़ 70 लाख और बॉयज हॉस्टल के लिए भी 2 करोड़ 70 लाख की लागत से बनाये गए छात्रावास के लिए जिले के लोक निर्माण विभाग को निर्माण एजेंसी बनाया गया था ,निर्माण एजेंसी के मुताबिक हॉस्टल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और उसके लिए विभाग के पास बाकायदा कालेज प्रबंधन द्वारा दिया गया हैंडओवर पेपर भी है ,लेकिन जब इस मामले कालेज के प्रिंसिपल से बात की गई तो उनका कहना है अभी भी हॉस्टल का निर्माण कार्य अधूरा है जिसमे होस्टल कैम्पस में रोड का निर्माण और गर्ल्स हॉस्टल की बाउंड्री वाल की ऊंचाई कम है जिस कारण से अभी तक PWD विभाग से हॉस्टल बिल्डिंग का किसी भी प्रकार का हैंडओवर नही लिया गया है,, और निर्माण एजेंसी के पास मौजूद हैंडओवर का पेपर कालेज के द्वारा जारी नही किया गया है ,प्रिंसिपल ने यह भी कहा है कि पेपर में मौजूद सिग्नेचर और सील हमारा नही है ,जिसके बाद PWD विभाग अब सवालों के घेरे में है वही इस मामले में विभाग में SDO का दावा है कि होस्टल का हैंडओवर पेपर कालेज प्रबंधन द्वारा ही दिया गया है ,वही अब दो विभागों के आपसी खींचतान की वजह से सरकार का करोड़ो रूपये से बना छात्रावास अब भी उद्घाटन की राह देख रहा है ,और किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र छात्रा सराकरी छात्रवास के खुलने का इंतजार कर रहे है । क्या वाकई PWD विभाग ठेकेदार को लाभ पहुंचाने और आधे अधूरे निर्माण कार्य को पूरा बताकर निर्माण कार्य पूरा होने का नम्बर बढ़ाना चाहता है या फिर विभाग को सरकारी पैसों से कोई सरोकार ही नहीं है , बहरहाल अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या पूरे मामले की जांच होगी या फिर करोड़ो की लागत से बने छात्रावास भवन में ताला लटका रहेगा।0
0
Report
भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए एकजुट होकर मजबूत जीत का लक्ष्य किया
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला मुख्यालय स्थित रणथंभौर मैरिज गार्डन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार शाम आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव संयोजक राजेश गोयल, प्रदेश प्रवक्ता एवं चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत, संभाग सहसंयोजक हरिराम रिणवा और भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, टिकट के दावेदार और उनके समर्थक मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तार से मंथन एंव चर्चा की गई। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की प्राथमिकता ऐसे जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को मैदान में उतारना है, जो संगठन के प्रति समर्पित होने के साथ-साथ जनता के बीच मजबूत पकड़ रखते हों। नेताओं ने स्पष्ट किया कि टिकट वितरण में जीत की संभावना को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। पदाधिकारियों ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी आगामी नगर निकाय चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर नगर परिषद में बोर्ड बनाएगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में काम करने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में टिकट के लिए दावेदारी कर रहे नेताओं और उनके समर्थकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की अपील की। सम्मेलन के जरिए भाजपा ने चुनावी तैयारियों को गति देने और संगठन को पूरी ताकत के साथ मैदान में उतारने का संदेश दिया。 बाईट-1- मानसिंह गुर्जर जिला अध्यक्ष भाजपा बाईट-2-हरिराम रिणवा ,संभाग सहसंयोजक बाईट-3- मदन प्रजापत, नगर निकाय चुनाव प्रभारी सवाई माधोपुर0
0
Report
पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा गहरा; गांधी घाट किनारे
Patna, Bihar:पटना में गंगा का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है, और इस कारण बाढ़ का खतरा और गहरा हो रहा है, गांधी घाट पर गंगा का पानी खतरे के निशान से करीब 75 सेंटीमीटर ऊँचा है, जबकि दीघा घाट पर भी पानी खतरे के निशान से 8 सेंटीमीटर ऊपर है,पिछले 24 घंटे में गंगा का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है, सबसे ज़्यादा असर दियारा के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों पर पड़ रहा है। पटना के बिंदटोली समेत दियारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है, खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान हो रहा है और पशुओं के लिए चारा भी कम हो गया है, कई परिवार अपने पशुओं और ज़रूरी सामान के साथ सुरक्षित जगहों की खोज टेंट लगाकर रहने को मजबूर हैं, दियारा की कई सड़कें भी पानी में डूब गई हैं, जिससे लोगों का आवागमन कठिन हो गया है। गंगा के बढ़ते पानी और तेज बहाव के कारण प्रशासन ने लोगों से नदी और घाटों से दूर रहने की अपील की है, नाव चलाने वाले लोगों से सुरक्षा का खास ध्यान रखने को भी कहा गया है हालांकि, फिर भी घाटों पर कई लोग पानी के करीब जाकर गंगा में उतरते दिखाई दे रहे हैं ऐसे हालात में घाटों पर निगरानी को और मजबूत करना ज़रूरी है, क्योंकि तेज बहाव के बीच थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा कर सकती है। बढ़ते जल स्तर के कारण महावीर घाट की सड़क तक पानी पहुँच गया है, और भद्र घाट की सीढ़ियाँ भी डूबने लगी हैं।0
0
Report
Advertisement
बलौदाबाजार-भाटापारा में फर्जी CMHO ट्रांसफर आदेश: चार गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:बलौदाबाजार भाटापारा में स्वास्थ्य विभाग में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: CMHO के जाली हस्ताक्षर से बना फर्जी ट्रांसफर आदेश, ग्रामीण चिकित्सा सहायक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार। करण कुमार देवांगन सहित चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। पलारी पुलिस ने बलौदाबाजार स्थित स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार कर उसे असली बताकर इस्तेमाल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्रामीण चिकित्सा सहायक समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने CMHO कार्यालय के नाम से कूटरचित ट्रांसफर आदेश तैयार किया, फर्जी आदेश पर CMHO के जाली हस्ताक्षर किए गए और कूटरचित दस्तावेज को असली बताकर प्रस्तुत किया गया। अपराध क्रमांक 347/2026 के तहत मामले दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी है। फर्जी दस्तावेज और जाली हस्ताक्षर के इस मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़बड़ी मच गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।0
0
Report
बलौदाबाजार: पिपरहा तालाब में 40 वर्षीय युवक का शव मिला
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज बलौदाबाजार पिपरहा तालाब में तैरता मिला 40 वर्षीय युवक का शव बलौदाबाजार शहर के पिपरहा तालाब में तैरता मिला शव मृतक की पहचान पुरानी बस्ती निवासी आनंद यादव के रूप में हुई आनंद यादव पिछले तीन दिनों से था लापता परिजनों द्वारा तलाश जारी थी, थाने में गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई थी l सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई शुरू कर जांच प्रारंभ की मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं, वैधानिक कार्रवाई जारी l0
0
Report
रतलाम बिलपांक पुलिस ने 1.47 क्विंटल डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के बिलपांक थाना पुलिस को मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब sadhे चार लाख रुपये कीमत का 1 क्विंटल 47 किलो डोडाचूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए डोडाचूरा को कंबलों से भरे ट्रक में छिपा रखा था। दरअसल, नागालैंड पासिंग यह ट्रक पानीपत से कंबल लेकर महाराष्ट्र के मालेगांव जा रहा था। नीमच में तस्कर अनिल राजपूत ने ट्रक रुकवाकर उसमें डोडाचूरा से भरे छह कट्टे कंबलों के बीच रखवा दिए। मुखबिर की सूचना पर बिलपांक पुलिस ने ट्रक को रोककर तलाशी ली, तो कंबलों के पीछे छिपाकर रखा 1 क्विंटल 47 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक मोहनलाल निवासी नीमच और क्लीनर प्रेमचंद निवासी चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुख्य आरोपी अनिल राजपूत की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
