icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वृंदावन में संत प्रेमानंद के शिष्य चौथी मंजिल से गिरकर मौत; पुलिस जांच शुरू

Mathura, Uttar Pradesh:वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, सीसीटीवी वीडियो आया सामने मथुरा। संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य रसिक दुलारी शरण का चौथी मंजिल (लगभग 40 फीट ऊंचाई) से अचानक गिरने का एक वीडियो सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिष्य रसिक दुलारी शरण सड़क पर पैरों के बल गिरे, जिससे उनका सिर जमीन से टकराकर फट गया और वे तड़पने लगे। सड़क पर खून फैल गया। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे दो साइकिल सवार (जिनमें से एक पीले कपड़े पहने शिष्य था) यह दृश्य देखकर सहम गए। उसी समय वहां पानी की सप्लाई करने वाली एक गाड़ी भी पहुंची। बताया जा रहा है कि रसिक दुलारी शरण ने 25 सितंबर की सुबह 10:35 बजे कथित तौर पर सुसाइड किया था। शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने बाद परिजनों ने यमुना किनारे उनका अंतिम संस्कार कर दिया। उनके छोटे भाई मनीष ने उन्हें मुखाग्नि दी।
0
0
Report

संभल में भारी बारिश से धान की फसल भारी नुकसान, मुआवजे की मांग तेज

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। जनपद में पिछले 40 घंटे से बरसात जारी .. लगातार बारिश से किसानों की धान की फसल पानी में डूबी .. धान की कटाई का सीजन होने से काटी गई धान की फसल खेतों में जलभराव से खराब होने से किसानों को भारी नुकसान .. गुन्नौर तहसील क्षेत्र में बरसात से किसानों फसल को सबसे अधिक नुकसान । बारिश से संकट में आये किसानों से सरकार से उचित मुआवजे की गुहार लगाई । DM अंकित खंडेलवाल ने कृषि विभाग/राजस्व विभाग को बरसात से फसल की क्षति के आकलन के निर्देश जारी किये । फसल की क्षति की सूचना के लिए कृषि विभाग ने सोशल मीडिया पर टोल फ्री नंबर जारी किया । DM अंकित खंडेलवाल ने भारी बारिश के मद्देनजर ग्रामीण इलाकों में बनाए गए आश्रय स्थल, गोशालाओं और बहजोई CHC का औचक निरीक्षण किया। DM ने सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाये दुरस्त रखना के सख्त निर्देश दिये है।
0
0
Report
Advertisement

बगहा में बारिश से दलित बस्ती का घर गिरे; दंपति घायल, पीएम आवास मांग

IAImran AjijJust now
Bagaha, Bihar:बगहा2 प्रखंड के बरवल पंचायत स्थित दलित बस्ती वार्ड नंबर 9 में तीन दिनों से लगातार बारिश के कारण खिपड़ानुमा घर गिरने से घर में सो रहे दम्पति बेहोश हो गए। घायल पति-पत्नी होश आने के बाद शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। अर्नब तूफान में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार वर्षा के बाद कई जगहों पर कच्चे झोपड़ी-नुमा मकान गिरे हैं, जिससे तबाही मची है। बरवल गाँव में तेज आंधी-तूफान के कारण गिरे खपड़ानुमा जर्जर मकान में घर के भीतर सो रहे कई लोग दब गए; दम्पति बुरी तरह जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि बगहा2 प्रखंड क्षेत्र में पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, क्योंकि लोग मान रहे हैं कि अगर दलित बस्ती में जरूरतमंद लोगों को पक्के मकान का लाभ मिला होता तो आज शायद यह घटना नहीं होती। घायलों की पहचान कुंती देवी और रामेश्वर राम के रूप में हुई है। स्थानीय मुखिया सकीना खातून ने जिला प्रशासन से राहत सामग्री समेत ऐसे गरीब ज़रूरतमंद परिवारों को पीएम आवास योजना का शीघр लाभ दिलवाने की मांग की है। विगत दिनों 25 पंचायतों के मुखिया संघ ने बीडीओ बिडू राम के कार्यालय का घेराव कर पीएम आवास योजना के आवंटन और योग्य हकदार लोगों के नाम सूची से काटे जाने को लेकर नाराज़गी जताई है।
0
0
Report

ललितपुर मोहल्ले ने बदहाल सड़क के विरोध में गाना बनाकर वायरल कर दिया

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बदहाल और कीचड़ से भरी सड़क को लेकर मोहल्लेवासियों द्वारा अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया । कई महीनों से बदहाल और कीचड़ से भरी सड़क की शिकायत नगर पालिका से करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर मोहल्ला वासियों ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया । मोहल्ला वासियों ने बदहाल सड़क पर भरे कीचड़ में बैठकर एक गाने पर रील बनाई और उसको सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुये वायरल के दिया । पूरा मामला नगर पालिका परिषद ललितपुर के मोहल्ला आजादपुरा दो का है । जहां रहने वाले मोहल्ला वासियों का आरोप है कि उनके मोहल्ले में स्थित सड़क पूरी तरह से बदहाल पड़ी हुई है कई महीनों से लोग मंदिर और स्कूल सहित किसी भी काम से जाने के लिये कीचड़ से भरी सड़क से गुजरना पड़ता है । जिसकी शिकायत के बावजूद न तो नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी सुनवाई कर रहे है और न ही अध्यक्ष पार्षद । जिससे परेशान होकर उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुये रील बनाई और उसे वायरल कर दिया । फिलहाल पार्षद का कहना है कि उक्त सड़क का टेंडर हो चुका है ठेकेदार द्वारा देरी की जा रही है ।
0
0
Report

गंडक बराज से चार लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बाढ़ का खतरा

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां वाल्मिकिनगर गंडक बराज ने खतरे की घंटी बजा दी है। गंडक बराज से चार लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। discharge समय देर शाम नौतन प्रखंड के निचले इलाकों में पहुंचने की संभावना है। जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। नौतन प्रखंड के भगवानपुर पंचायत के वार्ड नम्बर चार पूरी तरह से पानी से घिर गया है; गांव टापू में तब्दील हो गया है; लोग देर शाम तक गांव छोड़ पलायन करने की तैयारी कर रहे हैं। ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट देखते हुए भगवानपुर पंचायत के वार्ड नम्बर चार में दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है; कई घरों में खाना नहीं बना है; महिलाएं ऊँचे स्थानों पर जाने की अपील कर रही हैं। प्रशासन ने राहत सामग्री नहीं भेजी है; गांव खाली करने की तैयारी है। पश्चिम चंपारण में हर साल बाढ़ आने से किसानों की धान व गन्ना फसल भी डूब जाती है; मुवावजे का उल्लेख अब तक नहीं हुआ है; सरकार ने स्थाई निदान नहीं निकाला है।
0
0
Report
Advertisement

खाटूश्यामजी नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान आज: कांग्रेस बनाम भाजपा समर्थित निर्दलीय

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में नगर पालिका खाटूश्यामजी के उपाध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को हो रहा है। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की विनीता पूनिया के निर्वाचित होने के बाद अब उपाध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए गए। कांग्रेस की ओर से निरंजन शर्मा ने नामांकन किया, जबकि भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारते हुए निर्दलीय प्रत्याशी संगीता व्यास को समर्थन दिया है। ऐसे में मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी के बीच है। सुबह 11:30 बजे नामांकन पत्रों की संवीक्षा हुई। दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। इसके बाद दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही खाटूश्यामजी नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद पर नई तस्वीर साफ हो जाएगी।
0
0
Report

तेज़ कैंपर से टक्कर: बाइक सवार युवक-युवती की मौत खाटू दर्शन के लिए आए थे

Sikar, Rajasthan:रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर चौमू पुरोहितान के पास सड़क हादसा, तेज रफ्तार कैंपर ने बाइक को मारी टक्कर; सीकर व खाटूश्यामजी की मोर्चरी में रखे शव. सीकर और रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर चौमू पुरोहितान के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौत हो गई. दोनों खाटूश्यामजी दर्शन के लिए आए थे. हादसे में तेज रफ्तार कैंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलने पर लांपुवा चौकी प्रभारी दुलाराम सैनी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, दोनों घायलों को उपचार के लिए खाटू श्याम जी अस्पताल पहुंचाया गया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों में युवक करौली जिले का निवासी बताया जा रहा है. वह युवती के साथ खाटूश्यामजी दर्शन के लिए आया था. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. युवक के शव को सीकर की मोर्चरी तथा युवती के शव को खाटूश्यामजी की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report

भाजपा को नगरपालिका चुनावों में ऐतिहासिक जीत, पटेल बोले विकास पर मुहर लगाई

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को पाल रोड स्थित विधायक संवाद केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का कार्यकर्ताओं के साथ सुनी। इसके बाद उन्होंने हाल में हुए शहरी निकाय चुनावों के परिणामों को लेकर भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि जनता ने विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में मिली सफलता से पार्टी की जिम्मेदारी और बढ़ गई है तथा सरकार को भविष्य में जनता की अपेक्षाओं पर और अधिक खरा उतरना होगा। पटेल ने कहा कि ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, ‘एक जिला एक उत्पाद’ और स्वच्छता सहित कई विषयों पर महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश को कार्यकर्ता गंभीरता से ग्रहण کرتے हैं और उसे अपने व्यवहार में अपनाने का प्रयास करते हैं। निकाय चुनाव में भाजपा की सफलता का दावा पटेल ने राजस्थान के मतदाताओं, शहरी निकायों के समर्थकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए निर्वाचित महापौर, सभापति, अध्यक्ष और पार्षदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शहरी निकाय चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली है। पटेल के अनुसार, प्रदेश के 304 निकायों में से भाजपा ने 204 निकायों में सफलता हासिल की, जबकि कांग्रेस 97 निकायों तक सीमित रही। उन्होंने इस परिणाम का श्रेय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली, सरकार के कामकाज और बजट की क्रियान्विति को दिया। उन्होंने रोजगार, राइजिंग राजस्थान, पेयजल योजनाओं, किसानों की सहायता तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए संचालित योजनाओं का भी उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश भाजपा संगठन की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। गहलोत के बयानों पर साधा निशाना पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हालिया बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गहलोत पांच बार सांसद, केंद्र में मंत्री, तीन बार मुख्यमंत्री, पांच बार विधायक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में विपक्ष सरकार की ताकत है और उसे सकारात्मक सुझाव देने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के विकास कार्यों में यदि कोई कमी या खामी है तो विपक्ष उसे बताए, ताकि उसमें सुधार किया जा सके। पटेल ने आरोप लगाया कि गहलोत नकारात्मक बयानबाजी कर सुर्खियों में रहने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए और अपनी बात तथ्यों के आधार पर रखनी चाहिए। डीलिमिटेशन और चुनाव प्रक्रिया पर भी बोले नगर निकाय चुनाव में डीलिमिटेशन को लेकर उठाए गए सवालों पर पटेल ने कहा कि परिसीमन पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया गया। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में हुए परिसीमन का हवाला देते हुए कहा कि उस समय अलग-अलग वार्डों में आबादी को लेकर काफी अंतर था। उन्होंने कहा कि मौजूदा निकाय चुनाव भी पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराए गए तथा किसी बड़े विवाद की स्थिति सामने नहीं आई। पटेल ने चुनाव के बाद अधिकारियों और पुलिस पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर भी गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के बाद अधिकारियों को धमकाने या पुलिस तथा प्रशासन पर आरोप लगाने से बचना चाहिए। उन्होंने इसे चुनाव परिणामों से जुड़ी निराशा के रूप में बताया। पंचायती राज चुनाव में बेहतर परिणाम का दावा पटेल ने कहा कि अब प्रदेश में पंचायती राज चुनाव होने वाले हैं और भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शहरी निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा को समर्थन दिया है, उससे भी बेहतर परिणाम पंचायती राज संस्थाओं में मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस है। पेयजल, किसानों, रोजगार और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं के आधार पर पार्टी पंचायती राज चुनाव में जनता के बीच जाएगी। पटेल ने दावा किया कि आगामी पंचायती राज चुनाव में बड़ी संख्या में भाजपा का कमल खिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को ऐतिहासिक परिणाम मिलेंगे। बाईट जोगाराम पटेल संसदीय मंत्री
0
0
Report
Advertisement

पलामू के मेडिकल कॉलेज परिसर में मोदी की मन की बात का सामूहिक प्रसारण

Babhandih, Jharkhand:पलामू के विश्रामपुर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण सुना गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ईश्वर सागर चंद्रवंशी समेत सैकड़ों मेडिकल छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से संवाद करते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं। वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रहे लोगों के प्रयासों को सामने लाने का माध्यम है। कुलाधिपति ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। बाइट : रामचंद्र चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री बाइट : मनोज सिंह, प्रदेश महामंत्री, भाजपा बाइट : ईश्वर सागर चंद्रवंशी, कुलाधिपति
0
0
Report

बागपत में 1.25 करोड़ की सड़क योजना का शुभारम्भ, विकास पर जोर

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में भाजपा विधायक योगेश धामा ने करीब 1.25 करोड़ रुपये की सड़क विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने मुस्लिमों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने मुस्लिमों का वोट तो लिया, लेकिन उनके उत्थान के लिए अपेक्षित काम नहीं किया। योगेश धामा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मुस्लिम समाज समेत सभी वर्गों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उन्हें सक्षम बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना, आवास समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिया जा रहा है और सरकार सबका विकास के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। विधायक ने विपक्ष पर समाज को बांटने और दंगों की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। बागपत विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों को लेकर विधायक पहले भी कई परियोजनाओं का हवाला देते रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

मानसरोवर गार्डन में पांच-छह मंजिला इमारतें, शिकायतों के बावजूद प्रशासन चुप

Delhi, Delhi:सत्य निकेतन की घटना के बावजूद मानसरोवर गार्डन में धड़ल्ले से पांच छह मंजिला इमारत बन रही हैं. लोगों की शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्यवाही. लोगों का आरोप एमसीडी पुलिस की मिलीभगत से निर्माण हो रहा है. राजधानी दिल्ली के मोती नगर विधानसभा के मानसरोवर गार्डन इलाके में ग्राउंड फ्लोर से लेकर छह मंजिला इमारत धड़ल्ले से बन रही है. लोगों ने एमसीडी से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक हल नहीं निकला. अधिकारी आते हैं और उनकी जेब गर्म कर के लौट जाते हैं. सत्य निकेतन की घटना के बाद भी प्रशासन को डर नहीं है और मानसरोवर गार्डन में बड़ा हादसा हो जाने पर कार्रवाई की उम्मीद है.
0
0
Report

संभल । लगातार बरसात से धान की फसल पानी में डूबी ..किसानों पर भारी संकट ..

SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow15m ago
Maulagarh, Uttar Pradesh:संभल । लगातार बारिश से किसान संकट में .. 3 दिन से लगातार हो रही बरसात से किसानों की धान की फसल पानी में डूबी ...40 फीसदी धान की फसल नष्ट .. बारिश से संकट में आये किसानों से सरकार से उचित मुआवजे की गुहार लगाई । डीएम अंकित खंडेलवाल ने कृषि विभाग /राजस्व विभाग को बरसात से फसल की क्षति के आकलन के निर्देश जारी किये । फसल की क्षति की सूचना के लिए कृषि विभाग ने सोशल मीडिया पर टोल फ्री नंबर जारी किया । DM अंकित खंडेलवाल ने भारी बारिश के मद्देनजर ग्रामीणों इलाकों में बनाए गए आश्रय स्थल , गोशालाओं और बहजोई CHC का औचक निरीक्षण किया . DM ने सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाये दुरस्त रखे जाने के सख्त निर्देश दिये है ।
0
0
Report

यूपी में अति वर्षा से क्षति: 24 घंटे में मुआवजे की घोषणा

Noida, Uttar Pradesh:2709ZUP_LKO_CM_HELP_R यूपी में हुई अति वर्षा से हुई जनहानि, पशु हानि व आर्थिक हानि पर सीएम के निर्देश पर फील्ड पर उतरे अफसर सीएम के निर्देश के बाद अति वर्षा के चलते हुई जन व पशु हानि पर शुरू हुआ मुआवजे का वितरण सीएम के निर्देश पर जिलाधिकारियों ने पीड़ितों के परिजनों को दिया मुआवजा सीएम ने 24 घंटे में अति वर्षा से हुई जन हानि, पशु हानि व घायलों को मुआवजा देने का दिया था निर्देश सीएम के निर्देश पर बारिश से बर्बाद हुई किसानों की फसलों का प्रशासन ने शुरू किया आंकलन सीएम के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से परिवारों को सकुशल बाढ़ राहत शिविर तक पहुंचाया जा रहा आम जनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या न हो : सीएम लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: सीएम
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top