206122
डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने संभाला औरैया जिलाधिकारी का पद
Auraiya, Uttar Pradesh:डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने ट्रेजरी ऑफिस पहुंचकर जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला। वे शाहजहांपुर में एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट, बिजनौर में सीडीओ, मुजफ्फरनगर में एडीएम प्रशासन के साथ-साथ नगर विकास विभाग के विशेष सचिव भी रह चुके हैं। नवीन डीएम त्रिपाठी ने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पूरा करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि पिछड़ेपन को दूर करने के लिए जनता, शासन और प्रशासन को मिलकर काम करना होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छठ के बाद लौटने वालों के लिए 44 स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया
Patna, Bihar:बिहार से छठ पर्व के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने की खास तैयारी..पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने बताया कि छठ पर्व के भीड़ को देखते हुए 44 महत्पूर्ण स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है जो पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा है और इसे बड़ा भी बनाया जा रहा है,वापस लौटने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए मनोरंजन,खान पान,पीने के पानी और जन सुविधा की व्यवस्था की जा रही है,सूचना लगातार दी जाती रहेगी,आरपीएफ की अतिरिक्त टुकड़ी लगाई गई है जिससे कोई परेशानी न हो और व्यवस्थित ढंग से प्लेटफॉर्म पर यात्री पहुंच सके..0
0
Report
दरभंगा के घाटों पर छठ की तैयारी पूरी, 747 घाट चिन्हित, सुरक्षा मजबूत
Darbhanga, Bihar:दरभंगा जिले में भी छठ को ले तैयारियां पूरी कर ली गयी है, छठ के आज शाम डूबते सूरज को छठव्रति अर्ग देगी, घाटों की सफाई के बाद घाटों को लोग गाय के गोबर से लिप रहे हैं, घाटों का रंग रोगन किया गया है, बड़े बड़े पोस्टर भी लगाये गये हैं, कहना है कि सनातन में गाय के गोबर का बहुत महत्व है। वही दरभंगा जिला प्रशासन ने 747 घाटों को चिन्हित किया है जिसमें तीन छठ घाट को मॉडल छठ घाट बनाया गया है, सभी जगह सुरक्षा हेतु दंडाधिकारी, पुलिस बल तैनात किये गये हैं0
0
Report
पटना के उलार सूर्य मंदिर में छठ वर्तियों की मन्नत पूरी, भक्तों ने निभाई
Danapur, Bihar:पटना के दुलार उलार सूर्य मंदिर में छठ वर्तियों का आना शुरू हो गया है। श्रद्धालु अपने पुराने मन्नत उतराने और नए मन्नत के साथ यहां पहुंच रहे हैं। मान्यता के अनुसार जो छठवर्ती यहाँ भगवान भास्कर को अर्ग देते हैं उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। लोग यहां मन्नत पूरी होने के बाद नेटुआ का नाच कराते और सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। कुछ श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी होने के बाद बच्चों का मुंडन भी कराते हैं। उलार सूर्य मंदिर के महंत अवध बिहारी दास ने कहा कि यह प्राचीन स्थल है और आदिकाल से लोग इसकी आराधना करते आ रहे हैं। यहाँ तालाब की परिक्रमा भी की जाती है और स्नान करने से चर्म रोग से मुक्ति मिलती है। हिंदुस्तान के साथ नेपाल के लोग भी छठ पर्व के मौके पर यहाँ पहुँचते हैं।0
0
Report
Advertisement
बस में भीषण आग, दो घंटे बाद दमकल ने काबू पाया
Dhar, Madhya Pradesh:Bus में आग धार बाग-टांडा रोड पर खड़ी स्लीपर बस में लगी भीषण आग । शनिवार देर रात की घटना, बस दो दिन से खड़ी थी । आग से बस की सीटें और टायर जलकर खाक । तेज धमाकों के साथ फटे टायर, सड़क पर यातायात हुआ बाधित । दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, जनहानि नहीं । बाग़ थाना इलाके की घटना0
0
Report
सागर में शराब दुकान के बाहर युवक की मौत, साथी की हालत भी गंभीर
Sagar, Madhya Pradesh:सागर में शराब दुकान के बाहर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथी की भी बिगड़ी तबीयत; दुकान सील. मछरियाई स्थित सरकारी शराब दुकान से DCR कंपनी की शराब पीने के बाद हुई घटना, पुलिस ने दूसरे युवक को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, शराब के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण। सागर के मछरियाई क्षेत्र में सरकारी शराब दुकान के बाहर शराब पीने के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जबकि उसके साथ मौजूद दूसरे युवक की भी अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दोनों युवकों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे का उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, मृतक शराब पीने का आदी था। बताया जा रहा है कि उसने आज मछरियाई स्थित सरकारी शराब दुकान से DCR कंपनी की शराब खरीदी थी और उसका सेवन किया था। इसके कुछ देर बाद ही दोनों युवकों की तबीयत बिगड़ गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एहतियातन प्रशासन ने संबंधित शराब दुकान को सील कर दिया है शराब दुकान के एक कर्मचारी सहित ठेकेदार को हिरासत में ले लिया गया है, वहीं शराब की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपलिंग की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल युवक की मौत शराब के सेवन से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस मामले में सहायक आबकारी अधिकारी ने बताया कि विष्णु की शादी नहीं हुई है। वह दिन-रात शराब पीता है। सुबह से ही शराब पी ली थी। शराब के नशे में ही मछरियाई दुकान आया था। परिजन ने बताया कि विष्णु को पीलिया की बीमारी थी। कौन सी शराब पीने से मौत हुई है, यह स्पष्ट नहीं है क्योंकि वहां बहुत सारे ब्रांड के क्वार्टर थे। जांच की जा रही है। यही बात पुलिस ने भी दोहराई है, ASP के अनुसार मृतक अत्यधिक शराब पीने का आदी था। शराब दुकान के बाहर मृत अवस्था में मिला था। जो शराब पी थी, वह लाइसेंसी थी, आबकारी के नियमो के साथ जांच की जा रही है। पीएम के बाद मौत के आधिकारिक कारणों की पुष्टि होगी। गौरतलब है कि बंडा में नकली शराब के सेवन से हुई दो दर्जन से अधिक मौतों के दो माह बाद भी शराब के कारण हो रही मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है, पिछले एक सप्ताह में शराब पीने से हुई मौत का यह तीसरा मामला है, संदह जताया जा रहा है कि नकली शराब अब लाइसेंसी शराब दुकानों में पहुंच चुकी है जिसके पीने से यह मौतें हो रही है हालांकि शराब से हुई मौतों के मामलों को प्रशासन बीमारी या हार्ट फेलियर ही बताता रहा है, बहरहाल दूसरे युवक कमलेश सोनी की हालत गंभीर बनी हुई है उसे बीएमसी के ICU वार्ड में शिफ्ट किया गया है दूसरी ओर मृतक विष्णु खटीक का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा, पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.0
0
Report
टोंक भरनी ग्राम पंचायत में सरपंच प्रत्याशी पर शराब बाँटने का आरोप
Kota, Rajasthan:Tonkभरनी ग्राम पंचायत में सरपंच प्रत्याशी की ओर से शराब बांटने का आरोप ग्रामीणों ने रुकवाया कार को पुलिस ने की कार से 7 शराब की बोतल जप्त ग्रामीणों ने की कार्यवाही की मांग आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप मौके पर हुई ग्रामीणों की भीड़ पुलिस की समझाइश के बाद माने ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर के छठ घाटों की सफाई: जल पुरुष राजकुमार सिंह का योगदान
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के छठ घाटों की सफाई: शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उत्सव की रौनक के बीच घाटों को दुल्हन की तरह सजाया संवारा गया है। शहरी क्षेत्र में नगर निगम और कंपनियाँ घाटों की सफाई करवा रहे हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के घाटों पर जल पुरुष के नाम से जाने जाने वाले राजकुमार सिंह सबसे अधिक तालाब और प्राथमिक घाटों की सफाई कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के तालाबों के छठ घाट को साफ-सुथरा बनाने के साथ वहाँ आने वाले लोगों के लिए कई सुविधाएं भी दी जा रही हैं। लोक आस्था के आज तीसरे दिन पर डूबते सूरज को अर्घ दिया जाएगा। शहर के नदी छठ घाटों की सफाई मुकम्मल कर दी गई है और ग्रामीण क्षेत्र के कृत्रिम तालाब की सफाई राजकुमार सिंह के द्वारा कराई गई है।0
0
Report
बागपत में मामूली विवाद पर युवक की बेरहमी से पिटाई; वीडियो वायरल
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। बीच बाजार में युवक को पहले थप्पड़ मारकर पीटा गया और फिर सड़क पर लिटाकर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। घटना के दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, युवक की पिटाई का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मामूली विवाद में बीच बाजार युवक की पिटाई की इस घटना ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरा मामला सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के अमीनगर सराय का बताया जा रहा है।0
0
Report
छठ महापर्व विदेश में भी: शिकागो में बिहार की मिट्टी की आस्था की झलक
Siwan, Bihar:छठी मइया का पारंपरिक गीत सात समंदर पार अमेरिका में भी गूंज रहा है। बिहार की मिट्टी से हजारों किलोमीटर दूर शिकागो में भी छठ महापर्व की वही आस्था, वही श्रद्धा और वही परंपरा देखने को मिल रही है। सीवान की रहने वाली प्रियंका सिंह अपने पति राघवेंद्र सिंह के साथ अमेरिका के शिकागो में पूरे विधि-विधान और भक्ति भाव से छठ महापर्व मना रही हैं। विदेश में रहते हुए भी इस दंपती ने अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखा है। लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा सिर्फ बिहार और देश के अलग-अलग हिस्सों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सात समंदर पार विदेशों में भी इसकी गूंज सुनाई दे रही है। सीवान में शहर से लेकर गांव तक छठी मइया की भक्ति में श्रद्धालु डूबे हुए हैं। घाटों पर छठ गीत गूंज रहे हैं, तो घरों में भी पारंपरिक गीतों के साथ पूजा की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच अमेरिका के शिकागो से आई ये तस्वीरें हर बिहारी का सीना गर्व से चौड़ा कर रही हैं। सीवान की रहने वाली प्रियंका सिंह अपने पति राघवेंद्र सिंह के साथ शिकागो में रह रही हैं। दोनों वहीं नौकरी करते हैं, लेकिन विदेश में रहने के बावजूद अपनी जड़ों और परंपराओं को नहीं भूले हैं। प्रियंका सिंह पिछले कई वर्षों से अपने पति के साथ पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ छठ महापर्व करती आ रही हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह प्रियंका अपने पति के साथ छठ पूजा कर रही हैं और पारंपरिक छठ गीत गुनगुना रही हैं। इन गीतों में बिहार की मिट्टी की खुशबू और छठी मइया के प्रति अटूट आस्था साफ झलक रही है। दरअसल, छठ सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ा ऐसा महापर्व है, जिसकी आस्था सरहदों की मोहताज नहीं है। सीवान से शिकागो तक छठी मइया की भक्ति का यह सफर बता रहा है कि इंसान चाहे दुनिया के किसी भी कोने में चला जाए, अपनी मिट्टी, अपनी संस्कृति और अपनी परंपराओं से उसका रिश्ता कभी नहीं टूटता। सात समंदर पार अमेरिका में गूंजते छठ गीत इसकी खूबसूरत मिसाल हैं।0
0
Report
Advertisement
मुरैना मैराथन के बाद पुरस्कार वितरण पर हंगामा, मंच पर तोड़फोड़
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में मैराथन के बाद जमकर बवाल, पुरस्कार वितरण को लेकर छात्रों का हंगामा, मंच पर तोड़फोड़ मुरैना में आयोजित मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के बाद जमकर हंगामा और उपद्रव देखने को मिला। प्रतियोगिता में करीब 3000 धावकों ने हिस्सा लिया। दौड़ की शुरुआत स्टेडियम से हुई, जिसका समापन शहीद संग्रहालय पर किया गया। समापन के बाद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित کیے जा रहे थे, लेकिन प्रथम और द्वितीय पुरस्कार को लेकर कुछ धावकों ने विरोध शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख आयोजकों ने पुरस्कार वितरण की तारीख 20 तारीख घोषित करते हुए कार्यक्रम स्थल छोड़ दिया। इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने जमकर हंगामा किया। मंच पर तोड़फोड़ की गई, फर्नीचर सहित अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया गया। करीब दो घंटे तक उपद्रव चलता रहा। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल सिटी कोतवाली थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर था, लेकिन इतने लंबे समय तक चले हंगामे के दौरान पुलिस की मौजूदगी नजर नहीं आई। अब सवाल यह उठता है कि जब शहर के बीचोंबीच और कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर इतनी बड़ी घटना हो रही थी, तो पुलिस कहां थी? आखिर दो घंटे तक उपद्रवियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? मुरैना की कानून व्यवस्था पर यह घटना गंभीर सवाल खड़े कर रही है।0
0
Report
लोहरदगा स्थापना दिवस: स्वच्छता मैराथन से जिले में स्वच्छता का नया संदेश
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- राज्य स्थापना दिवस के मौके पर लोहरदगा में स्वच्छता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मौके पर खिलाड़ी, युवा, पदाधिकारी, युवतियों सहित हर वर्ग के लोगों ने जिला मुख्यालय से हरमू नदी तक दौड़ लगाई। जिसके पश्चात डीसी की अगुवाई में जिला प्रशासन के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इससे पहले डीसी ने सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई। और आजीवन इसका पालन करने की बात कही। डीसी ने कहा की जीवन में स्वच्छता का महत्व कभी कम नहीं आंका जा सकता है। जीवन का यह अहम अंग है。0
0
Report
छिंदवाड़ा के गांगीवाड़ा बैंक लूट की नाकाम कोशिश: दो युवक गिरफ्तार, किशोर अभिरक्षा में
Chhindwara, Madhya Pradesh:बैंक में चोरी की नाकाम कोशिश करने वाले गिरोह को देहात पुलिस ने पकड़ लिया है. छिंदवाड़ा के गांगीवाड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की नाकाम कोशिश करने वाले गिरोह को देहात पुलिस ने पकड़ लिया है. पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है जबकि एक किशोर को अभिरक्षा में लिया है. वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है. गिरफ्तार दोनों युवकों के खिलाफ पहले भी जिले के अलग-अलग थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार 8 नवंबर को सुबह करीब 4:18 बजे बैंक का सायरन बजने पर ब्रांच मैनेजर को अलर्ट मिला था. उन्होंने बैंक कर्मचारियों को मौके पर भेजा तो शटर खुला मिला और ताले टूटे हुए थे. बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त मिले. इसके बाद मैनेजर की शिकायत पर देहात थाने में चोरी के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया. नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत की टीम ने सीसीटीवी फुटेज, फिंगर प्रिंट और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जिसके बाद 13 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो युवकों और एक किशोर को पकड़ा. पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ बैंक में घुसकर वारदात करने की बात स्वीकार की. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड और हीरो सीडी डीलक्स बाइक (MP28-MC-2640) जब्त की है. पुलिस के अनुसार अल्ताफ के खिलाफ कोतवाली और आदर्श के खिलाफ देहात थाने में पहले भी चोरी के अपराध दर्ज हैं. चौथे आरोपी की खोज में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.0
0
Report
Advertisement
गलवा नहरों में 11:15 बजे पानी छोड़ा जाएगा; 36 गाँवों को सिंचाई लाभ
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक)\nउनियारा से बडी खबर :\nगलवा बाँध की नहरों में आज छोडा जाएगा पानी - सफाई नहीं होने से किसानों को होगी परेशानी,\nगलवा बाँध की नहर से 11:15 बजे विधि विधान से नहरों में छोडा जाएगा नीर,\nगलवा बाँध की नहरों से 36 गाँवों के किसानों को सिंचाई का पानी होगा उपलब्ध,\nपानी छोडने से किसानों की फसलों को मिलेगा लाभ,\nलेकिन समय पर साफ सफाई नहीं होने से किसानों को होगी काफी परेशानी और समय पर पानी नहीं मिल पाएगा,\nजिससे किसानों की फसलों को हो सकता है नुकसान0
0
Report
ग्वालियर पुलिस ने 20 हजार इनामी बदमाश घल्लों गुर्जर को गिरफ्तार किया, पूछताछ शुरू
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश घल्लों गुर्जर गिरफ्तार। थाटीपुर थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। लंबे समय से पुलिस को थी आरोपी की तलाश। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ।0
0
Report
छठ के बाद भीड़ के लिए रेलवे दानापुर से स्पेशल ट्रेनें, एक्शन प्लान लागू
Danapur, Bihar:छठ के बाद वापसी की भीड़ को लेकर रेलवे अलर्ट, दानापुर स्टेशन पहुँचे पूर्व मध्य रेलवे की GM डिम्पी गर्ग।यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए रेलवे की खास तैयारी, होल्डिंग एरिया से लेकर स्पेशल ट्रेनों तक की व्यवस्था। भीड़ बढ़ने पर ऑन डिमांड चलेंगी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, दानापुर स्टेशन पर रेलवे ने बनाया एक्शन प्लान。0
0
Report
Advertisement
